229125
रायबरेलीः दो महीने दे बंद पड़ा है ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों को हो रही परेशानी
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो महीने से बेकार पड़ा है। ठंड के कारण सांस और हॉर्ट की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन प्लांट के ना चलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झोटवाड़ा में ज्वेलरी शॉप लूट: लड़की अंगूठी लेने के बहाने बॉक्स लेकर भागी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu झोटवाड़ा में ज्वेलरी शॉप पर लड़की ने की लूट अंगूठी लेने के बहाने ज्वेलरी शॉप पहुँचिी लड़की अंगूठियाँ देखते देखते अचानक बॉक्स लेकर भाग गई लड़की हालांकि ज्वेलर्स ने दूर भागकर लड़की को दबोचा 3 सितंबर दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है घटना झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
IMD चेतावनी: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश संभव
Noida, Uttar Pradesh:IMD के साइंटिस्ट नरेश यादव ने कहा, "...हमारा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी... कल भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है... हमने आज और कल के लिए पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है... दिल्ली-NCR के लिए, हमने आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है... ज़्यादातर गतिविधियां आज होंगी और कल से कम हो जाएंगी, हालांकि कल भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश देखी जाएगी। उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है... आने वाले दिनों में बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है."0
0
Report
नीमच में 11.7 किग्रा अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई गिरदौड़ा क्षेत्र में दरक वेयर हाउस के सामने की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आम रोड पर यूनिक वेल्डिंग वर्क्स की बंद पड़ी गुमटी के पास एक महिला बड़ी खेप की डिलीवरी देने के लिए खड़ी है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर हुलिए के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान ममता उर्फ बंटी पति मुकेश नायक के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि यह खेप उसे शांतिलाल पिता नारूलाल मीणा ने सप्लाई के लिए सौंपी थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मुख्य सप्लायर शांतिलाल मीणा को धारा 8/29 के तहत सह-आरोपी बनाया गया है। फरार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
समाधान दिवस में डीएम का कड़ा रुख, 13 कानूनगो का वेतन रोकने के निर्देश
Deoria, Uttar Pradesh:सदर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में समय से उपस्थित न होने पर डीएम ने 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देकर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 24 राजस्व, सात पुलिस, दो विकास और नौ अन्य विभागों से संबंधित मामले रहे। नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतों में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
4:30 बजे गेस्ट के साथ BJP-Congress टीम और वरिष्ठ पत्रकार ज़ूम पर जुड़ेंगे
Begun, Rajasthan:गेस्ट 4:30 शिवनारायण पांडे, भाजपा अभय नारायण, कांग्रेस शिशिर जी, वरिष्ठ पत्रकार (कांग्रेस बीजेपी टीम से और वरिष्ठ पत्रकार ज़ूम से जुड़ेंगे)0
0
Report
पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 335 कार्टन शराब समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, डीएसटी ने पकडे अवैध शराब से भरे दो लोडिंग टेम्पो, 60 लाख की शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम ने सदर थाना क्षेत्र में एनएच 48 पर मोतली मोड़ के पास अवैध शराब से भरे दो लोडिंग टेम्पो को जब्त किया है | पुलिस ने दोनों लोडिंग टेम्पो से अवैध शराब के 335 कार्टन बरामद करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जब्त की गई शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है | सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले की सदर थाने की सीआई संगीता बंजारा ने बताया कि डूंगरपुर जिले के पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है | इसी के तहत पुलिस की स्पेशल टीम को मुखबिर के जरिये एनएच-48 पर दो अलग-अलग लोडिंग टेम्पो में अवैध शराब तस्करी की सुचना मिली थी | सुचना पर पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से मोतली मोड़ के पास नाकेबंदी शुरू की गई | इस दौरान डीएसटी की टीम ने एक लोडिंग टेम्पो को रुकवाया । टेम्पो में बैठे व्यक्तियों ने पूछताछ में सब्जियां भरे होने की बात कही, लेकिन जब तलाशी ली गई तो सब्जियों के कैरेट की आड़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। डीएसटी ने टेम्पो से विभिन्न ब्रांड के 194 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए वही उदयपुर बम्बोरा निवासी शेर सिंह व गोपाल नागदा को डिटेन किया | वही इसके बाद डीएसटी ने खेरवाड़ा की तरफ से आ रहे ग्रे रंग के लोडिंग टेम्पो को रुकने का ईशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और टेम्पो को बंद ढाबे के पास खड़ा कर दो व्यक्ति भागने लगे । पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से सलुम्बर निवासी मुकेश गिरी को डिटेन किया | वही टेम्पो की तलाशी लेने पर सब्जियों के कैरेट के नीचे से कुल 141 कार्टन अंग्रेजी शराब के जब्त किए गए | डीएसटी ने टेम्पो से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। डीएसटी ने ने दोनों मामलों में वाहनों और शराब को जब्त कर अग्रिम अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सुपुर्द किया | सदर थानाधिकारी ने बताया कि दोनों मामलो में आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | जब्त शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है | वही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है |0
0
Report
Advertisement
बीकानेर निकाय चुनाव: वार्ड 73 हॉटसीट बना भाजपा का प्रमुख प्रचार केंद्र
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता चुनावी मैदान महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और चुनाव सहप्रभारी कृपाशंकर सिंह बीकानेर में कर रहे चुनाव प्रचार वार्ड नंबर 73 के बीजेपी प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए मांगे वोट, कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क 73 नंबर वार्ड बना हॉट सीट, मुकाबले पर सभी की निगाहें कृपाशंकर सिंह ने बीजेपी के पक्ष में समर्थन जुटाया, बीजेपी की जीत का किया दावा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर भी साधा निशाना, बीजेपी के पक्ष में माहौल होने का दावा दीपक पारीक ने कृपाशंकर सिंह का स्वागत कर जताया आभार वार्ड 73 में लगातार तेज हो रहा प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी महाराष्ट्र से आए बीजेपी के कई दिग्गज नेता बीकानेर में लगातार प्रचार में जुटे दिग्गजों की सक्रियता से निकाय चुनाव की सियासी सरगर्मी और तेज0
0
Report
चूनावढ़ में तार चोरों के आतंक के बीच किसान पुलिस से न्याय मांगते हैं
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में तार चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गत रात्रि ततारसर में सौर ऊर्जा की तार चोरी के मामले में ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है कि चोरी की गई तार भगवानसर के पास श्मशान घाट में जलाई जा रही थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को पकड़ लिया। मामले के बाद दर्जन भर किसान चूनावढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक किसानों के खेतों से सौर ऊर्जा की तार चोरी हो चुकी है। अब किसानों ने पुलिस से अन्य वारदातों का खुलासा करने की मांग की है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग की 78 बेटियाँ IGNOU से उच्च शिक्षा पाकर भविष्य संवार रहीं
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में आर्थिक और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बेटी पढ़ाई का सपना अब नहीं रुकेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रशासन इग्नू के माध्यम से बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ रहा है। वर्ष 2021-22 से शुरू हुई इस पहल का अब तक 78 बालिकाएं लाभ उठा चुकी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन दिया। दूरदराज क्षेत्रों और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण नियमित कॉलेज नहीं जा पाने वाली बेटियों के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन की यह पहल बड़ी उम्मीद बनी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत इग्नू के माध्यम से बीए, बीएससी, बीकॉम और डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों से बालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, वर्ष 2021-22 से शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 78 बालिकाएं उच्च शिक्षा का लाभ ले चुकी हैं, जबकि कई छात्राएं वर्तमान में भी पढ़ाई कर रही हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उनकी पढ़ाई, समस्याओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली गई, छात्राओं को करियर गाइडेंस के साथ साइबर सुरक्षा और रोजगारपरक कौशल की जानकारी भी दी गई। अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि छात्राओं के सुझावों के आधार पर आगे और काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। कंप्यूटर शिक्षा के लिए अतिरिक्त सेंटर खोलने और इग्नू के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की बेहतर काउंसलिंग पर जोर दिया जाएगा। छात्राओं को कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी स्किल सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें।0
0
Report
Advertisement
करौली में भाजपा ने नगरीय विकास संकल्प-पत्र जारी कर विकास का विजन प्रस्तुत किया
Karauli, Rajasthan:करौली में भाजपा ने नगरीय विकास संकल्प-पत्र जारी कर शहर के विकास का विजन प्रस्तुत किया। प्रेसवार्ता में संकल्प-पत्र की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी गई। भाजपा ने शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के साथ रिंग रोड, पार्किंग, सीसीटीवी, ग्रीन बेल्ट, सीवरेज, वाटर हार्वेस्टिंग और आधुनिक सफाई व्यवस्था विकसित करने का संकल्प जताया है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट, जीपीएस युक्त कचरा संग्रहण, नियमित नाली सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का भी वादा किया गया है। भवन निर्माण और लाइसेंस से संबंधित फाइलों का ऑनलाइन आवेदन के बाद एक सप्ताह में निस्तारण करने का दावा किया गया है। नगर परिषद में भाजपा का सभापति बनाने की अपील के साथ शहर के विकास को गति देने की बात कही गई है। संकल्प-पत्र में जाम की समस्या को प्रमुखता के साथ शामिल किया गया है और यातायात 관리 के साथ पार्किंग सुविधा और रिंग रोड योजना पर जोर दिया गया है। जीपीएस युक्त कचरा संग्रहण, नालियों की नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की बात कही गई है। सड़कों के निर्माण और मरम्मत का आश्वासन भी दिया गया है। पिंक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट और ग्रीन बेल्ट जैसी सुविधाओं पर जोर है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने का संकल्प है। आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई है।0
0
Report
पूर्व CRPF जवान के झांसे में बेरोजगारों से 25 लाख की ठगी, गिरफ्तार
Kondagaon, Chhattisgarh:बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले पूर्व सीआरपीएफ जवान और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब तीन महीने की जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद इस गिरोह के सरगना शत्रुघन टंडन को बिलासपुर और बुधसिंह मरकाम को फरसगांव से गिरफ्तार किया । पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 15 पीड़ितों से लगभग 25 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइल, डायरी और रजिस्टर भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व सीआरपीएफ के जवान शत्रुघन टंडन ने फरसगांव और कोंडागांव क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में अपनी ऊंची पहुंच और वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का झांसा दिया था। इसके बाद बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एडवांस रकम ली जाती थी। आरोपी नौकरी लगने के बाद बाकी रकम देने की बात कहकर पीड़ितों से आधार कार्ड, अंकसू सूची, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी लेते थे। शिकायतों के आधार पर फरसगांव और कोतवाली कोंडागांव थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने करीब तीन महीने तक पीड़ितों और आरोपियों के बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण किया और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बाइट- अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी, फरसगांव0
0
Report
वाराणसी बाढ़ पर CM योगी का हवाई सर्वेक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा—खबर
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में बाढ़ का कहर, प्रशासन ने बनाए 22 राहत शिविर。 • बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,500 से अधिक लोगों को बांटी जा रही राहत सामग्री。 • स्थिति का जायजा लेने आज वाराणसी पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ。 • CM योगी बानारस के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण。 • सलारपुर स्थित राहत शिविर में पीड़ितों को दी जा रही है खाद्य और राहत सामग्री。 • गंगा और वरुणा के उफान से बनारस के कई निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित。 • CM शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों से लेंगे सीधा फीडबैक。 • राहत शिविरों में बच्चों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे मुख्यमंत्री。 • समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देंगे CM。 • बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से बांटी जा रही है विशेष आपदा राहत किट。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में तेज रफ्तार थार ने युवक की मौत, पांच बच्चे अनाथ
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के चंदावली मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क पार कर रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की थार कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले थे और पिछले 5-6 साल से फरीदाबाद में जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को अनाथ छोड़ गया जिसका जिम्मेदार तेज रफ्तार कार चालक था। हादसे के समय जयप्रकाश चंदावली मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी एक थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जयप्रकाश का इलाज चल रहा था, लेकिन लगभग दो घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जयप्रकाश की पत्नी राजेंद्री ने बताया कि उनके पति कल शाम किसी काम से मार्केट गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जयप्रकाश अपने सास-ससुर, पत्नी और पांच छोटे बच्चों के साथ चंदावली मोड़ के पास ही एक झोपड़ी में रहते थे। इस हादसे से पूरा परिवार बहुत परेशान है और थार चालक के खिलाफ कड़ी कारवाही और न्याय की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
सSingरौली में सड़क नहीं, शव चारपाई पर ले जाना पड़ा; प्रशासन पर सवाल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में सिस्टम शर्मसार, सड़क न होने से चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल.... जनपद पंचायत देवसर के ग्राम महुआ में विकास के दावों की खुली पोल..... पक्की सड़क के अभाव में अंतिम संस्कार के लिए शव को चारपाई पर उठाकर ले गए ग्रामीण..... घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल..... कागजों में विकास, धरातल पर आज भी पगडंडी और कीचड़ भरा रास्ता..... ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से गांव में तत्काल पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की.....0
0
Report
कौशांबी में अवैध पटाखा भंडारण: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सराय अकिल पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वाले मोहम्मद सलमान उर्फ फारुख और मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार किया है। सलमान के कब्जे से 18 कार्टून पटाखे और 8 किलो बारूद बरामद हुआ। वहीं, तालिब के ठिकाने से 26 प्लास्टिक की बोरियों में अवैध पटाखे और 11 किलो बारूद बरामद किया गया। सराय अकिल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस अवैध पटाखा भंडारण और कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
