Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

Raebareli: ठंड में बुखार और कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ा

Dec 27, 2024 03:16:27
Raebareli, Uttar Pradesh

सर्दी के मौसम में बुखार और कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। रायबरेली में 14 बच्चों को बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बुखार से पीड़ित मरीजों को भी इलाज के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने ठंड में सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Mar 15, 2026 05:49:09
Saharanpur, Uttar Pradesh:दिल्ली की शाही जामा मस्जिद में आयोजित रोज़ा इफ्तार पार्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस इफ्तार पार्टी में केवल वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी और मस्जिद जैसे मुक़द्दस मक़ाम का इस अंदाज़ में इस्तेमाल लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है। आम लोग इस पर तरह-तरह की राय ज़ाहिर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी आलिम, मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सख़्त टिप्पणी करते हुए अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग उनसे इस मसले पर राय मांग रहे हैं, इसलिए उनका रुख़ बिल्कुल वाज़ेह है। मौलाना ने कहा कि “हमारी बात बिल्कुल साफ़ है कि मस्जिद अल्लाह का घर है। यह तरबियत, इबादत, इंसाफ़ और बराबरी की जगह है। मस्जिद के माहौल में लोगों को दर्जों और केटेगरी में बाँटना सरासर ग़लत है। रोज़ा इफ्तार कराना बेशक बहुत बड़ा सवाब का काम है, लेकिन यह भी याद रखा जाना चाहिए कि इफ्तार का सबसे पहला हक़ ग़रीबों, मिस्कीनों और ज़रूरतमंद रोज़ेदारों का है। अगर मस्जिदों में इफ्तार का निज़ाम भी रसूख़, शोहरत और खास लोगों तक सीमित हो जाए, तो यह मस्जिद की रूह और रमज़ान के पैग़ाम—दोनों के ख़िलाफ़ है।” उन्होंने आगे कहा कि रमज़ान हमदर्दी, मुसावात और इंसानी बराबरी का महीना है। ऐसे में मस्जिदों को आम मुसलमानों, खास तौर पर ग़रीब और ज़रूरतमंद तबक़े के लिए खुला और अपनापन देने वाला मरकज़ बने रहना चाहिए, न कि केवल रस्मी या वीआईपी जमावड़ों का मंच।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 15, 2026 05:48:25
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक आर्केस्ट्रा के गाने की धुन पर फायरिंग कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या वार्ड नंबर 08 में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत अंतर्गत अयोध्या वार्ड नंबर 08 निवासी स्व राम नरेश सिंह के पुत्र बमबम सिंह के रूप में की जा रही है। शादी जैसे पवित्र और सामाजिक कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही पूर्ण हरकत से ग्रामीणों में नाराजगी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 15, 2026 05:48:10
New Delhi, Delhi:24 साल पुराने बैंक फ्रॉड केस में फरार आरोपी गिरफ्तार...CBI ने मुंबई से दबोचा.. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने 24 साल पुराने बैंक फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है। हरपाल सिंह आहूजा इस मामले में घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) था और पिछले करीब 11 साल से कानून से बचता फिर रहा था। CBI के मुताबिक, इस बैंक धोखाधड़ी के मामले में केस 27 अप्रैल 2001 को दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने 19 मार्च 2003 को हरपाल सिंह आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया गया है कि हरपाल सिंह आहूजा इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता था। CBI ने बताया कि ट्रायल के दौरान साल 2014 में हरपाल सिंह आहूजा फरार हो गया था। इसके बाद 2 अगस्त 2014 को गाजियाबाद की CBI की विशेष अदालत ने उसे Proclaimed Offender घोषित कर दिया। बाद में अदालत ने 1 अगस्त 2017 को उसके खिलाफ ओपन डेटेड अरेस्ट वारंट भी जारी किया था। इस बीच, मामले में बाकी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल पूरा हो चुका है, लेकिन हरपाल सिंह आहूजा की गैरमौजूदगी की वजह से उसके खिलाफ सुनवाई अब तक लंबित थी। CBI की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एजेंसी के अनुसार, पिछले 11 सालों के दौरान आरोपी मुंबई और फरीदाबाद के बीच लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके। काफी कोशिशों और लगातार ट्रैकिंग के बाद CBI ने उसे आखिरकार 12 मार्च 2026 को मुंबई के कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गाजियाबाद लाया गया, जहां उसे CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 05:47:31
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ एडीजे न्यायालय परिसर में इस वित्तीय वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लोक अदालत के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। बैंक ऋण वसूली के कई मामले भी समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए तथा अनेक मामले मौके पर ही निस्तारण हुए। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सुलभ एवं किफायती समाधान संभव होता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम होता है और आमजन को शीघ्र राहत मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी विभागों का सहयोग रहा।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 15, 2026 05:47:12
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के राजकीय सरदार स्कूल प्रांगण में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में “विकसित राजस्थान रन-2026” के तहत जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन किया गया। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली से जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। दौड़ सरदार स्कूल से प्रारम्भ होकर अग्रेसन तिराहा से मुख्य बाज़ार होते हुए राजकीय एलबीएस कॉलेज कोटपूतली पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग विकास एकता और जनभागीदारी के उत्साह से सराबोर रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, आयुक्त नगर परिषद अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा आदि अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह कार्यक्रम चलेंगे जिनका समापन 19 मार्च को होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को डीनॉ रविकांत जांगिड एवं शारीरिक शिक्षक द्वारा व्यायाम एवं प्राणायाम करवाकर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश भी दिया गया। प्रियंका गोस्वामी जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 05:46:58
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में “विकसित राजस्थान रन-2026” के तहत रविवार को जिला स्तरीय दौड़ کا आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया एवं एसपी बी आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। दौड़ जिला कलेक्ट्रेट से आंबेडकर चौराहा होते हुए गांधी चौराहे स्थित नगर परिषद पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा मार्ग विकास, एकता और जनभागीदारी के उत्साह से सराबोर नजर आया। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट एवं जिला प्रशासन के विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, विभिन्न संगठनों के सदस्यों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 15, 2026 05:46:39
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार देर रात जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में एक मौसम प्रणाली सक्रिय है, जिसका प्रभाव 15 मार्च तक बना रह सकता है। इसके चलते आज प्रदेश के करीब 10 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमे गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर जिले शामिल है जहाँ आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। झुंझुनूं में 12.5 मिलीमीटर और पिलानी में करीब 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में फिर आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 15, 2026 05:46:31
Sri Ganganagar, Rajasthan:स्थानीय बस अड्डे पर राजस्थान रोडवेज और लोक परिवहन के चालक-परिचालकों के बीच बस के रूट और समय को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद आखिर 10 मिनट बाद रोडवेज बस गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। कल वाला विवाद आज मारपीट मे तब्दील हो गया। जानकारी अनुसार सुबह 7.20 बजे कस्बे से श्रीगंगानगर जाने वाली रोडवेज बस के रवाना होते ही लोक परिवहन की बस आगे लगाकर सवारियां बिठाने का प्रयास किया गया। इस पर रोडवेज बस के चालक रणदीप सिंह और परिचालक लवदीप सिंह ने बिना परमिट बस चलाने पर आपत्ति जताई। आज विवाद मारपीट मे बदल गया रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ लोकपरिवहन के स्टाफ ने मारपीट कर दी रोडवेज के चालक और परिचालक ने बस का संचालन ना करके अपना परिवाद लेकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 15, 2026 05:46:18
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाडा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा नेक्स्ट: राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और खेल विभाग के तत्वावधान में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया। रन की शुरुआत कुशलबाग मैदान से हुई, जहां से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक दौड़ आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर राजस्थान रन को रवाना किया। इस अवसर पर स्काउट, पुलिस, सिविल डिफेंस के सदस्यों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ और विकसित राजस्थान का संदेश दिया गया। जिलाकलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि राजस्थान सप्ताह के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित रूप से दौड़ना और व्यायाम करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 15, 2026 05:45:55
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में कचरा संग्रहण वाहन पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में फ़ाज़लपुरा गली नंबर-3 निवासी कादर के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है। नगर निगम के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 में कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से कचरा लेने पहुंचा था। इसी दौरान वाहन पर काम कर रहे कर्मचारी फैजान खान नागरिकों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने की अपील कर रहे थे। फैजान खान ने बताया कि फ़ाज़लपुरा गली नंबर-3 में कादर नाम का व्यक्ति गीला और सूखा कचरा एक साथ डाल रहा था। जब उसे कचरा अलग-अलग डालने के लिए कहा गया तो वह नाराज हो गया और उसने कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए धक्का दे दिया। इसके साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी फैजान खान ने अपने अधिकारियों को दी, जिसके बाद चिमनगंज मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 15, 2026 05:45:42
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गर्म है , दोनों ही गठबंधन अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं । आज आख़िरी दौर की बैठक है जिसको लेकर बिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ZEE MEDIA से बातचीत के दौरान कहा कि आज विजय कुमार चौधरी जी के यहां बैठक और उसमें सभी बातों पर। चर्चा होगी कि कल वोटिंग के दौरान किसी को भी किसी चीज में दिक्कत ना हो ये सुनिश्चित किया जाएगा अख्तरूल इमाम के आज इफ़्तार पार्टी पर और तेजस्वी यादव से मुलाकात पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि AIMIM और इंडी गठबंधन का कोई मेल नहीं है अख्तरूल इमाम को अपने घर के बाहर से तेजस्वी यादव ने लौटा दिया था जब वो ढोल बजाते हुए उनके घर महागठबंधन में शामिल होने के लिए आए थे । कोई भी चुनाव में जब हम उतरते हैं तो जीत सुनिश्चित करने के लिए ही उतरते हैं और NDA के पांचों जीत कर राज्यसभा जा रहे हैं ।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 15, 2026 05:45:33
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोतवाली के आपापुरा के एक मकान में एक ही कमरे में पिता और पुत्र का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया 70 वर्षीय पिता अरुण और उनके 45 वर्षीय बेटे पंकज ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर बताया जा रहा है कि यह परिवार पिछले कुछ समय से काफी कठिन दौर से गुजर रहा था करीब 8 महीने पहले ही अरुण की पत्नी का देहांत हुआ था, जिसके बाद से घर में उदासी का माहौल था बेटा पंकज मानसिक रूप से अस्वस्थ था वहीं बुजुर्ग पिता चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे संभवतः इसी बेबसी और अकेलेपन के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top