229001
Raebareli - रोगियों का अंगीकरण करके वितरित की गई पोषण किट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली क्लब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर क्षय रोगियों के अंगीकरण व पोषण किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय रहे. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग जिला क्षय रोग विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे, इस मौके पर क्षय रोगियों का अंगीकरण करके उनको पोषण किट का वितरण भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामलीला मेले में झूलों का शुभारंभ, बच्चों और परिवारों में उत्साह
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। बहेड़ी के रामलीला मेले में न्यायिक तहसीलदार दिवाकर सिंह ने फीता काटकर झूलों का उद्घाटन किया। झूलों के शुरू होते ही मेला परिसर में रौनक बढ़ गई। मेले में पहुंच रहे बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। झूलों के शुभारंभ के साथ मेले में मनोरंजन का आकर्षण और बढ़ गया है। लोग रामलीला का आनंद लेने के साथ झूलों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर विवेक गर्ग, मास्टर केहरी सिंह, महेश शर्मा, विनोद दुबे, प्रमोद अग्रवाल, भाजपा विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, चौधरी ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह (फायर ब्रिगेड), संजय श्रीवास्तव, श्रीपाल (मेला बाबू), हरीश शर्मा और अवधेश रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झूलों के शुरू होने से मेले की रौनक बढ़ गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर रामलीला और मनोरंजन का आनंद लेंगे।0
0
Report
डुमरियागंज में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग के कारण हड़कंप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। युवती के टावर पर चढ़ने से इलाके में मचा हड़कंप। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना। युवति को सुरक्षित नीचे उतारने का किया जा रहा प्रयास। प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला। लड़के को बुलाने के बाद नीचे उतरने की कह रही बात। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बराई बंगवा की रहने वाली है युवती। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे का मामला।0
0
Report
अलवर के पहाड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते भाइयों पर हमला; हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:अलवर पुरानी रंजिश में परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला, फरसी और जेरी से किया वार; गंभीर हालत में अलवर रेफर भरतपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में केथवाड़ा थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, केथवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी निजी स्कूल संचालक शमशाद के बेटे अनीश और उनके बड़े भाई ऐलान पर गांव के ही इलियास, नौशाद, मुंसाद और अलीम सहित अन्य लोगों ने फरसी और जेरी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया है। घायलों के पिता शमशाद ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते पूर्व में भी उनके परिवार पर हमला किया गया था, जिसको लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शमशाद का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अब दोबारा उनके बेटों पर हमला किया गया है। बाइट:शमशाद परिजन घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और हमले के पीछे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ के जखराना में चौपाल से शांतिपूर्ण मतदान के लिए जागरूकता अभियान
Jaipur, Rajasthan:जखराना (बहरोड़-कोटपूतली) में बहरोड़ क्षेत्र में पुलिस ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। नीमराना एएसपी सुरेश खिंची के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी जखराना गांव पहुंचकर चौपाल का आयोजन किया। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें बिना भय, दबाव या डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। चौपाल में सदर थानाधिकारी मनोहर लाल समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा और शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लोकतंत्र के नाम महिला संवाद से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पौधारोपण एवं मतदाता जागरूकता शपथ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से “लोकतंत्र के नाम महिला संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। अन्य स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा बिना किसी प्रलोभन, दबाव या भय के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्मिकों ने अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।0
0
Report
बर्डोद के जलदाय टँकी की जाली टूटी, पानी दूषित होने का डर
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद:- बर्डोद (कोटपूतली बहरोड )बर्डोद क़स्बे अरावली पर्वतमाला शिखर के माँ चामुण्डा देवी मन्दिर के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टँकी के सुरक्षा जंगले जाली टूटे पड़े हुए हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों में पानी के दूषित होने का मन ही मन भय का अन्देशा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है। टँकी की बदहाल अवस्था को देखते हुए, स्थानीय लोगों में चिन्ता बनी हुई है। लोगो को आशंका है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कोई भी जहरीला जीव जन्तु पानी की टँकी के अन्दर प्रवेश कर, टँकी के पूरे पीने के पानी को दुषित कर सकता है। जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ पूरा पानी जहरीला भी हो सकता है। दूषित पानी नल उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचने से लोग गम्भीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते है। टँकी के ये हालात पिछले कई महीनों से बने हुए है, जिसके बावजूद विभागीय कर्मी लापरवाह बने हुए है। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग से टँकी का निरीक्षण करवाने, टूटी जाली की मरम्मत कराने, और पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर की 106 साल पुरानी नुमाइश आज शुरू, सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - 106 साल पुरानी नुमाइश का आज से आगाज हो गया... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने किया शुभारंभ... 25 अक्तूबर तक चलेगा नुमाइश कार्यक्रम... सीसीटीवी कैमरों से होगी कार्यक्रम की निगरानी... 1920 में महाराज किशन सिंह ने कराई थी शुरुआत... कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी, मेयर अनुराधा सिंह सहित गणमान्य रहे उपस्थित... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने बातचीत करते हुए कहा कि आज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है... साथ ही थाना वैर के गांव भोंडा गांव में हाल ही हुए पूर्व विधायक अतरसिंह भडाणा हत्याकांड मामले में सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है... सभी अपराधियो को सजा मिलेगी... RSS प्रचारक से मारपीट के मामले में सरकार उचित कार्रवाई कर रही है... मामले की निष्पक्ष जांच होगी...0
0
Report
हरिद्वार GST विभाग ने बड़ी छापेमारी, ITC में करीब 30 लाख के विचलन पाए गए
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, करीब 30 लाख की आईटीसी में मिली विसंगतियां! हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित फाइव स्टार प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा देहरादून की टीम ने छापेमारी की。 जांच के दौरान मौजूदा स्टॉक और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आईं。 बिलों में गड़बड़ी और आईटीसी के आंकड़ों में अंतर मिलने पर विभाग ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए。 आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई।प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब。 उपायुक्त जीएसटी सुरेश कुमार के अनुसार, फिलहाल आईटीसी का आकलन जारी है। विस्तृत जांच के बाद विसंगतियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी。 यदि आईटीसी के गलत इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार संबंधित राशि जमा कराई जाएगी。 जांच पूरी होने के बाद ही कर देयता और आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
ASI के अजमेर के अढ़ाई दिन के झोपड़े की इतिहासीय पहचान पर बवाल
Ajmer, Rajasthan:आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल ने अजमेर के तारीखी यादगार ''''अढ़ाई दिन का झोंपड़ा'''' के तारीखी किरदार को लेकर सूरते हाल वाज़े की है। हिंदूवादी तंजीम महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े को गैर मजहबी मकाम बताते हुए ASI से सर्वे का मुतालबा किया था। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल दफ्तर के मुताबिक़ यह इमारत 1919 से मरकजी तौर पर महफूज़ है और इसकी बाकायदा देखभाल का काम किया जाता है। ताहम,महकमा ने यह भी तस्लीम किया है कि इस इमारत की तारीखी हैसियत का हात्मी ताईन करने के लिए कोई जामा साइंसी जांच या खुसूसी आसरे कदीमा की तहकीक नहीं की गई है। महकमा के दफ्तर से जवाब दिया गया कि वो दस्तयाब शवाहद की बुनियाद पर किसी हतनी नतीजे तक पहुंचने की पोजिशन में नहीं है। क्योंकि ये मुआमला पालिसी और आला इंतजामी सतह के अमूर से मुतल्लिक है,जिस के बारे में फैसला डायरेक्ट्रेट जनरल की सतह पर ही किए जा सकते है। एएसआई के इस जवाब के बाद,महाराणा प्रताप सेना के कौमी सदर डॉ राज वर्धन सिंह परमार ने शदीद अदम इत्मीनान का इज़हार किया है। उन्होंने इल्जाम लगाया के महकमा हक़ाईक को छिपा रहा है,और दावा किया के अढ़ाई दिन का झोपड़ा उनकी अज़ीम सकाफ़त का एक लाज़मी हिस्सा है, मकामी असारे कदीमा के हाकम की जानिब से इस मुआमले को हल करने से कासीद रहने के इजहार के बाद ,तंजीम ने इंसाफ के हुसुल के लिए अदालत से रुज़ू करने का ऐलान किया है,और इसे अपने वरसे के दावे के लिए एक आखिरी लड़ाई करार दिया है । वाज़े है कि महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े के सर्वे के लिए एएसआई डिपार्टमेंट को लेटर दिया था,जिसके बाद महकमा असारे कदीमा ने उन्हें सर्वे के ताल्लुक से तमाम जानकारी फराहम करते हुए आगाह किया है。0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद के दौरान खूनी संघर्ष: भोजपुर के दौसा बंजारपुर में फावड़े से हमला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक के भाई और भाभी को भी पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। गांव दौसा बंजारपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार के अनुसार गांव निवासी कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। विवादित जमीन पर बुधवार पूर्वाह एक पक्ष निर्माण कार्य करने लगा। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान आरोपियों ने प्रवीण कुमार पर फावड़े से हमला बोल दिया। आरोपियों ने जान लेने की नीयत से फावड़े से प्रवीण के सिर पर वार किया। प्रवीण ने सिर पर हाथ रखकर बचाव किया तो उसके हाथ में गंभीर चोट आई। प्रवीण का बीच बचाव करने आए उसके भाई आदेश और भाभी पायल को आरोपियों ने पीट दिया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्रवीण ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी।0
0
Report
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुरक्षा का ताला, 273 कंपनीयां सीएपीएफ तैनात
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों का दौड़ जारी है और इस बीच नई दिल्ली में काफी कड़ी सुरक्षा देखी जा सकती है जंतर मंतर के सारे रास्ते अभी तक बंद है किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है इसी के साथ-साथ कनॉट प्लेस सांसद मार्ग इलेक्शन कमीशन के बाहर काफी सारे सेंसिटिव एरिया में काफी ज्यादा सुरक्षा देखी जा सकती है बैरिकेडिंग है सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 273 कंपनियां मांगी है जो 20 अक्टूबर तक दिल्ली में तैनात रहने वाली है जगह-जगह दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स अलग-अलग सुरक्षा बलों की तैनाती देखी जा सकती है उसी के साथ-साथ बेस तैनात हैं लोगों को डिटेन करने के लिए और साथ में राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैनात किए गए हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मेट्रो की टाइमिंग को नॉर्मल कर दिया गया है मेट्रो स्टेशन भी सभी खुले हैं लेकिन हर जगह सुरक्षा बलों की तैनाती देखे जा सकती है नई दिल्ली के कई सारे हिस्सों में भारतीय नए सुरक्षा संहिता की धारा 163 भी लागू है जिसके तहत किसी भी रूप में जमावड़ा करना लोगों की सभा करना मार्च निकालने की अनुमति नहीं है0
0
Report
देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की तेज जांच: 13 किलो छोला नष्ट
Deoghar, Jharkhand:देवघर में दुर्गा पूजा के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 35 खाद्य प्रतिष्ठानों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों की सघन जांच की। पनीर, खोया, मिल्क केक, मिठाई, मसाले, छोला और चटनी आदि के ऑन-स्पॉट परीक्षण किए गए। Tower Chowk और Smart Bazaar के पास दो चाट स्टॉल के छोले में औद्योगिक रंग पाए जाने पर 13 किलो छोला नष्ट किया गया। अवंतिका प्रतिष्ठान में गंदगी पाए जाने पर नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। विभाग ने कारोबारियों से लाइसेंस वाले सप्लायर से खाद्य सामग्री लेने, फूड लाइसेंस रखने और स्वच्छता मानकों का पालन करने को कहा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 29.73 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:अपडेट-लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई देवास में प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च, 29.73 करोड़ की संपत्ति का खुलासा... मध्य प्रदेश के देवास में लोकायुक्त ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC इंदौर), इंदौर में पदस्थ देवास निवासी प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी सर्च कार्रवाई की है। सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। लोकायुक्त की अब तक की जांच में 33 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंका गया है। वहीं, ज्ञात आय से लगभग 11 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है, लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर की सुबह प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के देवास स्थित आवास सहित कुल 15 स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। लोकायुक्त के अनुसार, आरोपी की कुल आय लगभग 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक की जांच में करीब 12 करोड़ 95 लाख 72 हजार रुपये का व्यय सामने आया है। यह आय से लगभग 11 करोड़ 1 लाख 87 हजार रुपये अधिक है। लोकायुक्त ने इसे 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति बताया है। जांच के दौरान आरोपी, उसके परिजनों, परिचित महिला और विभिन्न फर्मों के नाम पर कुल 33 अचल संपत्तियों का पता चला है। इन संपत्तियों की खरीद पर लगभग 11 करोड़ 57 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंका गया है। इसके अलावा, ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित लगभग 9 वाहनों के दस्तावेज मिले हैं। इंदौर, उज्जैन और देवास के बैंकों में करीब 21 बैंक खाते भी सामने आए हैं。 लोकायुक्त की जांच में साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट नाम की कंपनियों का भी पता चला है। संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, बैंक खातों से राशि निकालने पर रोक लगाई गई है। लोकायुक्त के मुताबिक, फिरोज खान से जुड़ी इन्दौर की एक महिला रोशनी वर्मा के नाम पर करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि का पंजीकृत एग्रीमेंट कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल देवास और इंदौर स्थित कुछ ठिकानों पर सर्च कार्रवाई जारी है, जबकि अन्य स्थानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
श्रावस्ती सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल; पुलिस जांच शुरू
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के पचदेवरी गाँव के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
पानीपत में तेज हवाओं और बारिश से सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Panipat, Haryana:पानीपत बिग ब्रेकिंग पानीपत में मौसम ने ली सुबह-सुबह करवट ली तेज हवाओं और तेज बारिश के कारण जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त0
0
Report
Advertisement
