229001
Raebareli: NTPC परियोजना की चौथी यूनिट में फिर खराबी
Raebareli, Uttar Pradesh:शनिवार रात NTPC परियोजना की चौथी यूनिट के बॉयलर ट्यूब में रिसाव होने से यूनिट बंद करनी पड़ी। 20 दिनों में यह दूसरी बार है जब यूनिट में खराबी आई है। बिजली उत्पादन के लिए परियोजना में कुल छह यूनिटें स्थापित हैं। बार-बार हो रही दिक्कतों से उत्पादन पर असर पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Pushkar के क डेल में प्रिंसिपल के खिलाफ अश्लील हरकत का मामला
Ajmer, Rajasthan:ajmer ke pushkar upkhand ke gram kadel mein shiksha ka mandir fir se sharmasaar ho gaya..skoolii bachiyon ke sath sarkari school ke hi pradhanadhyapak ne ghinooni harkat kar guru aur shishya ke pavitra rishta par kaalikh pot di...ghatana 14 August ko school parisar mein hui jahan aaropi pradhanadhyapak Sushil Kumar ne bachiyon ko ashLIl video aur photo dikhate hue bachiyon ko bura anubhav karvaya.. maamle ki jankari jab parijanon ko lagi tab 15 August chhutti aur uske baad ravivar ke kaaran somvaar ko school parisar mein zor daar hungama khada ho gaya... peedit chhatra ne aaropi shikshak ke muh par kaalik poti aur fir graminon ke hathe chadhhe shikshak ki pitai bhi ki gayi... soochna milte hi mauke par pohonchi police ne aaropi shikshak ko apni nigraani mein lekar police vahan mein bithaya aur ravana karne lage isee beech graminon ne vahan ka maarg rok diya... aur aage pathar laga diye bmuhk Police ne aaropi shikshak ko apni nigraani mein lekar Pushkar police thane bhijhavaaya ...jahaan maujood upkhand adhikari aur police adhikariyon ne poore maamale ki gehnta se chhaanbeen shuru kar di..maamle mein school ki ek shikshika ne bhi principal par gambhir aarop lagaye hain .. chatra ne police ko aaropi ke khilaf likhit shikayat bhi di hai.. philhaal police maamle ki jaanch mein jud gaya hai.. to wahi chatriyaan ke abhibhavakon aur gramine ka kehna hai ki jab tak aaropi ko kadhi se kadhi saja nahi mil jati vah chup nahi baithenge..bait - Shamsher Khan, C.O., Pushkar bait - Dr. Roshan Shreemali, school shikshika0
0
Report
कोटद्वार के बेस अस्पताल में मैमोग्राफी लैब का शुभारंभ, शुरुआती पहचान संभव
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार, 17 अगस्त 2026: विधानसभा अध्यक्ष व विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही यह सरकारी क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश के बाद और प्रदेश का पहला ऐसा राजकीय बेस अस्पताल बन गया है, जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है। यह मशीन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के सीएसआर फंड के माध्यम से स्थापित की गई है। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस सुविधा से स्थानीय महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार संभव हो सकेगा। बीईएल के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी; भाजपा ने विरोध जताया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद में 40 वार्डों की लॉटरी लगी। 16 वार्ड एसटी, एससी और ओबीसी के लिए रिजर्व घोषित। सागवाड़ा में 35 वार्डों में 17 रिजर्व। भाजपा ने निकाय चुनाव आरक्षण लॉटरी को खारिज किया, कलेक्टर के सामने विरोध, भाजपा बोली: वार्डों का आरक्षण गलत, कोर्ट में जाने की चेतावनी। निकाय चुनावों को लेकर जिला परिषद के ईडीपी सभागार में लॉटरी प्रक्रिया हुई। सबसे पहले डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों की लॉटरी की गई। लॉटरी से पहले कलेक्टर देशलदान और एडीएम प्रकाशचंद्र रैगर ने लॉटरी प्रक्रिया के बारे में समझाया। इसके बाद वार्डों में आरक्षण लॉटरी निकाली गई। SC के लिए 3 वार्ड नंबर 6, 7 और 8 के रिजर्व घोषित किए। फिर महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली। ST वर्ग के लिए 5 वार्ड नंबर 3, 11, 23, 25 और 28 को रिजर्व घोषित किया गया, जिसमें महिला आरक्षण की लॉटरी भी निकली। OB C के लिए 8 वार्ड रिजर्व हुए, फिर महिला आरक्षण और सामान्य वार्डों में भी महिला आरक्षण निकाला गया। लॉटरी के बाद भाजपा के पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन, पूर्व पार्षद मनोहर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने विरोध जताया। सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने भी इसे सही बताया नहीं कहा कि यह गलत है। भाजपा ने कहा कि जिन वार्डों को एसटी और एससी के लिए रिजर्व किया गया है, उनमें आबादी नहीं रहती, इसलिए यह आधार गलत है। वार्ड 7, 23 और 25 में एसटी/एससी के रिजर्व को लेकर सवाल उठे। कलेक्टर के चैंबर में भाजपा ने ज्ञापन देकर भौतिक सत्यापन करवाने और पुनः लॉटरी निकालने की मांग की। कलेक्टर ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर आरक्षण हुआ है और इसकी जांच करवाएंगे। डूंगरपुर नगर परिषद में कुल 40 वार्ड, 16 रिजर्व—ओबीसी 8 (3 महिला), ST 5 (2 महिला), SC 3 (1 महिला); सामान्य ओपन 24 में 8 महिला आरक्षित। सागवाड़ा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड, 17 रिजर्व—OB C4 (1 महिला), ST9 (3 महिला), SC4 (1 महिला); सामान्य ओपन 18 में 6 महिला आरक्षित। बाईट-1 सुदर्शन जैन, भाजपा नेता व पूर्व उपसभापति, नगरपरिषद डूंगरपुर; बाईट-2 देशल दान, कलेक्टर डूंगरपुर.0
0
Report
Advertisement
मगरमच्छ हमले में मौत: ग्रामीणों ने परिवार लिए सहायता और नौकरी की मांग
Karauli, Rajasthan:मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत मामले में ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग. जिला करौली. आशीष चतुर्वेदी ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए कहा कि ग्राम पुन्या का पुरा निवासी 27 वर्षीय बबलेश मीणा की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई. मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था; पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की. साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रावधानों के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी की. बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के लिए विशेष सहायता और एक सदस्य को स्थायी रोजगार देने की मांग रखी गई. वन विभाग, पुलिस और प्रशासन से आवश्यक रिपोर्ट लेकर प्रकरण का शीघр निस्तारण कर राहत दिलाने की बात कही गई.0
0
Report
भिलट देव नागपंचमी: 101 लीटर दूध से अभिषेक, पाँच लाख से अधिक भक्त पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-नागलवाड़ी भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक,108 व्यंजनों का लगाया भोग, रिमझिम बारिश के बीच पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर समिति के 1200 वालिंटियर के साथ पुलिस और प्रशासन मुस्तेद निमाड़ के प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम स्थि भिलट देव का आज नागपंचमी के अवसर पर 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया इसके बाद चोला श्रृंगार कर महाआरती की गई नागपंचमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला रात भर से जारी है श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए साढ़े तीन किमी लंबे पहाड़ी मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया हैं आज नागपंचमी पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदिर आने का अनुमान है मुख्य पुजारी राजेंद्र बाबा ने बताया कि बाबा का 101 लीटर दूध से अभिषेक कर चोला श्रृंगार किया गया सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती के बाद 108 व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई रातभर से श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला जारी है नागपंचमी पर्व को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है 500 से ज्यादा Police कर्मी सुरक्षा में तैनात है0
0
Report
कांवड़ियों से भरे डीजे वाहन पलटा, सात घायल: घोरावल में ताजा हादसा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र में कांवड़ियों से भरा डीजे वाहन पलटने से सात कांवड़िए घायल हो गए। सभी कांवड़िए शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करने के बाद डीजे वाहन से मिर्जापुर लौट रहे थे। इसी दौरान पेढ़ गांव के पास जुड़िया-पेढ़ मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है। घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। घायलों में अधिकांश मिर्जापुर जिले के मलई की बाली और चिंदलिक गहरवार गांव के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की खराब हालत और गड्ढों की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी घायलों का उपचार कराया गया और इसके बाद उन्हें वापस छोड़ दिया गया। किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
हरियाली तीज: उत्तरकाशी पुलिस ने नारी सम्मान, संस्कृति और सशक्तिकरण का संदेश जारी किया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हरियाली तीज उत्सव का आयोजन उत्तरकाशी पुलिस लाइन ज्ञानसू में किया गया; नारी सम्मान, सशक्तिकरण एवं लोक संस्कृति के संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया. विशिष्ट अतिथियों में एसपी कमलेश उपाध्याय, जयश्री राणा, करिश्मा डंगवाल, मुक्ता मिश्रा आदि मौजूद रहे.0
0
Report
पानी के विवाद से संगम विहार में तनाव, FIR के साथ धार्मिक भेदभाव के आरोप
पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जातिवाद और धार्मिक परिवर्तन हो गया. लोकेशन: संगम विहार, दक्षिण दिल्ली. संगम विहार में मचा हड़काम; पुलिस ने ली लीगल एक्शन. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 16/05/2026 को झगड़े के बाद 17/05/2026 को FIR दर्ज कर दी थी. संगम विहार ए ब्लॉक गली नंबर 10 में एक झगड़े की कॉल मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के मेडिकल कराकर पीड़ित पक्ष के FIR दर्ज किए. रोहित कुंदन ने आरोप लगाया कि नसीम नाम व्यक्ति उसे पहले पानी को लेकर झगड़ा करता है और लंबे समय से परेशान कर रहा है तथा उसे रोककर मारपीट की. पुलिस ने आसपास CCTV फुटेज की जांच की और धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विवाद काफी समय से पानी को लेकर चल रहा है और क्षेत्र में हिन्दू– मुस्लिम भाईचारा बना हुआ है; गत विवादों में पीड़ित पक्ष ने रोहित कुंदन की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी. आगे की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
तेजस्वी यादव लखीसराय स्टैम्पेड हादसे पर प्रशासनिक चूक को लेकर बयान
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR) : TEJASHWI YADAV (LOP BIHAR, RJD) ON LAKHISARAI STAMPEDE INCIDENT / ADMINISTRATION LAPSE0
0
Report
Advertisement
पटना में अशोक धाम भगदड़: तेजस्वी यादव ने संवेदना जताई, मुआवजे और कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना में अशोक धाम भगदड़: मौत पर तेजस्वी यादव ने संवेदना प्रकट की। प्रशासन की जिम्मेदारी है व्यवस्था को दुरुस्त रखने की। व्यवस्था में प्रशासन ने कमी की है। व्यवस्था में गंभीरता की कमी दिखी है। मृतक के प्रति हमारी संवेदना है सरकार उन्हें मुआवजा दे। जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो।0
0
Report
मोदी सरकार ने ISI समर्थित आतंकी गुट को ध्वस्त कर 200 सदस्य गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार करके उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की 'ज़ीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है。 ISI से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।0
0
Report
मंदिरों में वीआईपी दर्शन बंद, समान कतार लागू कर भगदड़ रोकना जरूरी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक स्थलों पर वीआईपी एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने उज्जैन और लखीसराय के मंदिर हादसों पर गहरा दुख भी जताया। गुजरात के अंकलेश्वर की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर और बिहार के लखीसराय मंदिर में हुए हादसों को हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी अप्रिय घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। इस दौरान उन्होंने तीर्थस्थलों पर प्रचलित वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार में सभी भक्त एक समान होते हैं, वीआईपी एंट्री और विशेष दर्शन की व्यवस्था बंद की जानी चाहिए, क्योंकि इससे आम श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है और कई बार व्यवस्थाएं बिगड़ने से भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंदिर प्रशासनों और सरकारों से अपील की कि बड़े धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता, पारदर्शी और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता और दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एक समान कतार प्रणाली लागू करने से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
शहीद एंबुलेंस ड्राइवर की पत्नी की जिंदगी में संघर्ष की कहानी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बालमती सेठिया शहीद एम्बुलेंस ड्राइवर की पत्नी0
0
Report
PM Modi ने लखीसराय हादसे के मृतकों के परिजनों लिए अनुग्रह राशि घोषित की
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री narendramodi ने बिहार के लखीसराय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे。 PM narendramodi has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF to be given to the next of kin of each deceased in the unfortunate incident in Lakhisarai, Bihar. The injured would be given Rs. 50,000.0
0
Report
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने मंडी में 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया
Mandi, Himachal Pradesh:अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का मण्डी के पड्डल मैदान से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक बस बेड़े के विस्तार के लिए नई 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है। नई इलेक्ट्रिक बसें वर्तमान में शिमला, नाहन, नालागढ़, ऊना, हरोली, बिलासपुर, देहरा, हमीरपुर, पालमपुर, धर्मशाला तथा नगरोटा में संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कुल्लू, मंडी और सुंदरनगर में भी आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा चुकी है तथा इन क्षेत्रों में नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन भी आज से शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की निर्धारित ड्राइविंग रेंज 80 प्रतिशत स्टेट ऑफ चार्ज पर लगभग 180 किलोमीटर है। परिचालन के दौरान इन बसों का प्रदर्शन अत्यंत उत्साहजनक रहा है। उन्होंने कहा कि शिमलादृचंडीगढ़ मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस द्वारा एक बार चार्ज करने पर लगभग 270 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की जा रही है। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी भू-भाग में लंबी दूरी के अंतर-शहरी मार्गों पर इन बसों की उपयोगिता को प्रदर्शित करता है। श्री सुक्खू ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से एचआरटीसी की परिचालन लागत में भी महत्वपूर्ण कमी आ रही है। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ऊर्जा लागत में लगभग 12-13 रूपये प्रति किलोमीटर की बचत हो रही है। इससे निगम के ईंधन एवं परिचालन व्यय में कमी आने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की समग्र दक्षता में भी सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का यह विस्तार प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के निरंतर सहयोग तथा चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार के साथ एचआरटीसी राज्य में आधुनिक, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एचआरटीसी को बसें खरीद कर देती है और हर साल अनुदान के रूप में 840 करोड़ रूपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। इतनी ही कमाई एचआरटीसी अपने संसाधनांें से भी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का है। सरकार आने वाले समय में 1000 ई-बसें और 200 हाईड्रोजन बसें खरीदेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले बजट में ग्रीन हिमाचल की परिकल्पना की थी और इन बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी शिवम प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे। मण्डी में वर्चुअल माध्यम से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मण्डी अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
