Raebareli
रायबरेली-अब यात्रियों को पता चल सकेगी रोडवेज बसों की लोकशन
Deeh, Uttar Pradesh:रायबरेली-अब यात्रियों को पता चल सकेगी रोडवेज बसों की लोकशन पूछताछ केंद्र को भी पता रहेगी बसों की लोकेशन 78 बसों में लगेंगी लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस रोडवेज प्रशासन ने लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगवाने का दिया आदेश बिना डिवाइस लगी बसे एक दिसंबर के बाद सड़को पर नहीं भरेंगी फर्राटा रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी जानकारी0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतामढ़ी की महुआवा पंचायत को राष्ट्रीय क्लाइमेट अवॉर्ड मिला, ग्रीन पंचायत बना
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार के सीतामढ़ी जिले का बथनाहा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले महुआवा पंचायत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस छोटे से पंचायत को क्लाइमेट कंट्रोल और पर्यावरण अनुकूल कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में चार पंचायतों का चयन किया गया है पहला आंध्रप्रदेश दूसरा महाराष्ट्र और उड़ीसा तीसरा Bihar के Sitamarhi जिला का महुआवा पंचायत शामिल है। महुआवा पंचायत देश के तीसरे पंचायत मॉडल के रूप में किया गया है। यह पुरस्कार पंचायत के मुखिया संजीव भूषण और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों का नतीजा है।महुआवा पंचायत ने पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए कई बदलाव किए हैं। पंचायत ने 'नेट जीरो कार्बन एमिशन' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया है। यहाँ सड़कों के किनारे, सरकारी जमीनों और तालाबों के भीतों पर हजारो फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं।इसके अलावा, जल संरक्षण के क्षेत्र में भी इस पंचायत ने बेहतर काम किया है। पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे कुओं और तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। पंचायत में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) के उपयोग को बढ़ावा देकर बिजली की खपत और कार्बन फुटप्रिंट को कम किया गया है। कचरा प्रबंधन के मामले में भी महुआवा एक मिसाल है। प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा रहा है।इस राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद पूरे सीतामढ़ी जिले में हर्ष का माहौल है। मुखिया संजीव भूषण के अनुसार महुआवा पंचायत की यह सफलता देश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणा है।अगर ग्रामीण स्तर पर सही इच्छाशक्ति हो, तो बिना बड़े बजट के भी जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या से लड़ा जा सकता है। महुआवा अब देश के नक्शे पर एक 'ग्रीन पंचायत' के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।0
0
Report
लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में ABVP नेता अमन दुबे पर कार्रवाई
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में अमन दुबे राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक ABVP लखनऊ विश्वविद्यालय0
0
Report
झज्जर के सुबाना गांव में युवक की गोली मारकर हत्या; 20 गोलियां चलीं
Jhajjar, Haryana:झज्जर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या: घर के बाहर बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां सुबाना गांव में रात 11 बजे वारदात, घर के बाहर बैठे हितेश उर्फ गुल्लू की मौत बोलेरो में सवार होकर आए 3-4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका, एक आरोपी की पहचान डीकेश गिरधरपुर निवासी के रूप में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार; जांच शुरू झज्जर | जिले के सुबाना गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब हितेश अपने घर के बाहर मौजूद था。 जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 युवकों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर 20 से 25 गोलियां चलने की सूचना है। गोलियां लगने से हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हमलावरों में एक युवक की पहचान डीकेश निवासी गिरधरपुर के रूप में होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। फिलहाल आरोपी वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है。0
0
Report
Advertisement
सोपोर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर 15 जगहों की तलाशी; UAPA केस में कार्रवाई तेज
Chaka, सोपोर में जमात से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सोपोर पुलिस ने शनिवार को UAPA के एक मामले के सिलसिले में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर और आसपास के इलाकों में 15 से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया。 आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित JeI नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के तहत बोमाई, वारपोरा, सोपोर और तारज़ू इलाकों में ये छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर ये तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि संगठन से जुड़े संदिग्ध संपर्कों, समर्थन ढांचों और गतिविधियों के बारे में सबूत जुटाए जा सकें और उनकी जांच की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अवैध नेटवर्कों को खत्म करने और इस क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लगातार प्रयासों का ही एक हिस्सा है।0
0
Report
NEET-UG 2026 पेपर लीक: NSUI विरोध के चलते NTA कार्यालय के बाहर सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।0
0
Report
मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में मिट्टी के ढेर से युवक की मौत, परिजन हत्या जताने लगे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मिट्टी के ढेर में दबा एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट और कटने के निशान मिले हैं। शव की आंतें बाहर निकली हुई थीं, जबकि दोनों पैर अलग अवस्था में मिले। मृतक की पहचान अतुल यादव के रूप में हुई है, जो मोहासा का निवासी था और फिलहाल मालाखेड़ी क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के अनुसार अतुल एक निजी कंपनी के प्लांट निर्माण कार्य में मिट्टी डालने का काम करता था। पिछले दो दिनों से वह लापता था। परिजनों ने मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई थी। इसके बाद मौके पर जेसीबी से खुदाई कराई गई, जिसमें करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शव शुक्रवार को बरामद किया गया। क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया और जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार थानों की फोर्स के साथ मौके पर तैनात करना पड़ा। फिलहाल परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं और शव उठाने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चूंकि मृतक निर्माण कार्य और मिट्टी ढुलाई से जुड़ा था, इसलिए पुलिस इस मामले को दुर्घटना या लापरवाही से भी जोड़कर देख रही है। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
खजांची तालाब में शराब के नशे में डूबे दो युवक, एक की मौत
Hazaribagh, Jharkhand:शहर के बीचों-बीच स्थित खजांची तालाब में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शराब के नशे में तालाब में नहाने उतरे दो युवकों में से एक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक हजारीबाग के न्यू एरिया का निवासी था, जबकि उसका साथी शिवपुरी का रहने वाला है। दोनों युवक पेशे से मजदूर थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों ने पहले शराब का सेवन किया और फिर नहाने के लिए खजांची तालाब पहुँच गए। प्रत्यक्षदर्शियों और जीवित बचे युवक के अनुसार, दोनों को तैरना नहीं आता था, लेकिन नशे की हालत में उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं रहा। नहाने के दौरान दोनों संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। शिवपुरी निवासी युवक ने संघर्ष कर किसी तरह किनारे तक पहुँच कर अपनी जान बचाई और बाहर निकलकर शोर मचाया। उसने बताया कि उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसका साथी पानी की गहराइयों में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाशने का काम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक शव को तालाब से निकालने के प्रयास जारी थे।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र में जावदा पुलिस ने 3.36 किग्रा गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की जावदा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में बालागंज तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार की तलाशी ली गई। तलाशी में कट्टे से अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी किशनलाल भील निवासी आगरा थाना जावदा को मौके से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
मारवाड़ पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश; नाबालिग समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:2 दिन पूर्व अखावास गांव में सरकारी स्कूल में चोरी का मामला, मारवाड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो नाबालिग सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने किया डिटेन, गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर चुराया हुआ सामान किया बरामद, मारवाड़ क्षेत्र की 2 अन्य चोरी का भी हुआ खुलासा, मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश0
0
Report
Advertisement
खबरों के कारण तरबूज की बिक्री में भारी गिरावट, दाम भी घटे
Noida, Uttar Pradesh:तरबूज को लेकर फैली खबरों की वजह से इसकी बिक्री में काफी ज्यादा गिरावट आई है दुकानदारों का कहना है कि तकरीबन 50 से 60% तक गिरावट आई है और इसके दाम में भी काफी ज्यादा कमी आई0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़: बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, 63 एटीएम कार्ड व नगद बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग दिन निकलते ही पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ मे एक बदमाश गुलशन गोली लगने से हुआ घायल बदमाश के दो साथी जतिन मयंक कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार बदमाश लोगो से एटीएम बदल कर करते थे ठगी हरियाणा पंजाब दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों मे मुकदमे दर्ज घायल बदमाश से तमँचा कारतूस गाड़ी व 63 एटीएम कार्ड बरामद घायल बदमाश के साथियो से 38 हजार की नगदी बरामद नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा राजमार्ग का मामला0
0
Report
VIP ROAD दुर्घटना: दो कारों की भिड़ंत में 6+ घायल, महिला-बच्ची सहित
Raipur, Chhattisgarh:वीआईपी रोड में दो कार में जोरदार टक्कर. सामने से हुई भिड़ंत. दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त. 6 से ज्यादा कार सवार घायल. घायलों में महिला और बच्ची भी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया एडमिट. भिलाई पासिंग की है दोनों गाड़ियाँ.0
0
Report
Advertisement
ESIC अस्पताल के बाहर सड़क किनारे डिलीवरी, अस्पताल प्रशासन पर सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग : बल्लभगढ़ ESIC अस्पताल के बाहर सड़क पर कराई गई महिला की डिलीवरी, परिजनों में भारी गुस्सा फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित ESIC Medical College and Hospital सेक्टर-3 में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की वजह से एक गर्भवती महिला की सड़क किनारे ही डिलीवरी करानी पड़ी। यह घटना के बाद परिवार के लोगों में भारी रोष देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला को सड़क पर लिटाकर डिलीवरी कराई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण महिला और नवजात दोनों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि आखिर अस्पताल में ऐसी क्या मजबूरी थी कि महिला की डिलीवरी सड़क किनारे करानी पड़ी। यदि समय रहते उचित इलाज और सुविधा मिल जाती तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों का यह भी कहना है कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले में क्या सफाई देता है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है。0
0
Report
तेज रफ्तार आई-20 ने ग्रीनपार्क पर टक्कर मारी, धुत युवक मारपीट की कोशिश में गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर कार बाल-बाल बचे लोग -नशे में धुत थे तीन रईसजादे मारी टक्कर, विरोधकरने पर मारपीट पर हुए आमादा एंकर-गुरुवार देर रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार कहर एक बार फिर देखने को मिला। नशे में धुत रईसजादों की आई-20 कार ने ग्रीनपार्क चौराहे के पास वैगनआर को टक्कर मारते हुए पलट गई गनीमत रही कि हादसे में वैगनआर सवार सभी लोग बाल-बाल गए। कार बनवाने की बात कहने पर रईसजादे युवक से मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की। दरसल हरबंश मोहाल में रात करीब 1:30 बजे एक परिवार के लोग कार से घर जा रहे थे जैसे ही ग्रीनपार्क चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी रेव-3 की ओर से एक तेज रफ्तार आई-20 कार (UP 78GH 7546) आई, उनकी वैगनआर कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। वैगनआर में सवार परिवार हादसे में बाल-बाल बच गया, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बार मौके पर राहगीर पहुंचे और तीन युवकों को कार से बाहर निकाला, कार सवार तीनों युवक नो में धुत थे। कार बनवाने की बात कहने पर तीनों युवक मारपीट करने पर उतारू हो गए, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी डॉयल-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को थाने ले गई।0
0
Report
बिहार में राजस्व महा-अभियान के लिए नए निर्देश, 31 मई तक आवेदनों का अपलोड
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद ज़ी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई अहम जानकारियाँ साझा कीं। मंत्री ने बताया कि राजस्व महा-अभियान के लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को 31 मई तक सभी आवेदनों को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, 30 जून तक करीब 48 हजार लंबित ई-मापी मामलों के निष्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा, 30 जून तक चलने वाले एग्रिस्टैक अभियान को ध्यान में रखते हुए 6.60 लाख जमाबंदियों में सुधार के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विपक्ष द्वारा नई सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध बढ़ने के आरोपों पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है। अपराध से निपटने के लिए सरकार के पास स्पष्ट ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि ये आरोप कौन लगा रहा है, यह भी देखना चाहिए। मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्हें सरकार का ब्लूप्रिंट समझ नहीं आ रहा है, तो सत्ता पक्ष के साथ बैठकर इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
