229001
रायबरेली -फर्ज़ी विधायक पास लगी हुयी गाड़ी से घूम रहे नगर पंचायत अध्यक्ष नसीराबाद
Raebareli, Uttar Pradesh:फर्ज़ी विधायक पास लगी गाड़ी से घूम रहे ,नगर पंचायत अध्यक्ष नसीराबाद । एसपी ऑफिस में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्द अली फ़ाकिर की गाड़ी का चालान हुआ। ट्रैफिक इंचार्ज ने गाड़ी का पास स्कैन कर गाड़ी में लगाया था। इससे पहले भी गाड़ी का दो बार चालान हो चूका है ,चालान के बाद भी गाडी से फर्ज़ी पास नहीं हटवाया। एसपी ऑफिस के गेट पर खड़ी दिखी थी, फर्ज़ी विधायक की पास लगी हुयी गाड़ी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा में पुरानी रंजिश के कारण गोली लगने से अजय कुमार अस्पताल में भर्ती
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया एटा मेडिकल कॉलेज में एडमिट, बताया जा रहा है कि घायल के बहन और भांजे को आरोपियों ने रंजिश के चलते घेर लिया था, उसे बचाने गए तब आरोपियों ने घेर कर घायल अजय कुमार की दाहिनी टांग में मारी गोली, गोली लगने से घायल गिर गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर उपचार हेतु एटा मेडिकल कॉलेज में कराया एडमिट, थाना पिलुआ क्षेत्र के नयाबांस भदवास का पूरा मामला।0
0
Report
आगरा में बकरीद पर भाईचारे की मिसाल, ताज महल में मुफ्त प्रवेश से भीड़
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में बकरीद पर अमन-चैन और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। ताजमहल की शाही मस्जिद समेत 440 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। महापंचायत ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द मजबूत करने का संदेश दिया。 ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक पर्यटकों को फ्री एंट्री दी गई。 देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुफ्त प्रवेश का लाभ उठाकर ताज का दीदार किया。 मुख्य गुंबद देखने के लिए 200 रुपये का टिकट अनिवार्य रहा。 बकरीद को लेकर बाजारों में देर रात तक रौनक और मस्जिदों में भारी भीड़ रही。 सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी।0
0
Report
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने परतावल ईदगाह का किया निरीक्षण
Shyam Deurawa, Uttar Pradesh:महराजगंज। ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल स्थित प्रमुख ईदगाह एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर, नमाज स्थल, पार्किंग व्यवस्था तथा आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है, इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी श्यामदेउरवा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में CM धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका का विमोचन किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सभागार में सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया।0
0
Report
राजस्थान में दूरी के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं; मल्टी-लेयर टैक्सिंग पर बहस
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल-जयपुर राजस्थान में पेट्रोल-डीजल अब सिर्फ कच्चे तेल के दाम से नहीं, बल्कि तेल कंपनियों के दूरी वाले गणित से भी महंगा हो रहा है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए लीटर है, लेकिन दौसा पहुंचते ही यही पेट्रोल 113.49 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 97.78 से बढ़कर 98.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच जाता है। सवाल ये है कि क्या इतनी छोटी दूरी तय करते ही ईंधन की कीमतें बदल जानी चाहिए....दरअसल तेल कंपनियां रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस, राउंड ट्रिप डिस्टेंस और फ्री डिलीवरी जोन जैसे फार्मूलों के नाम पर अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कॉस्ट जोड़ रही हैं। यानी शहर की सीमा खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नया चार्ज जुड़ जाता है। इसका असर सबसे ज्यादा सीमावर्ती, ग्रामीण और दूरस्थ जिलों पर पड़ रहा है। 11 जिलों में पेट्रोल 114 पार, डीजल भी 100 की चौखट पर प्रदेश के 11 जिलों में पेट्रोल 114 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। चूरू में सबसे महंगा पेट्रोल 114.90 रुपए लीटर बिक रहा है। बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, नागौर, झुंझुनूं जैसे जिलों में भी कीमतें 114 रुपए के आसपास हैं। डीजल भी 99 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और कई जिलों में 100 रुपए छूने की स्थिति में है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों ने बड़े शहरों के आसपास के पंपों को ही फ्री डिलीवरी जोन में रखा है। जैसे ही शहर की सीमा खत्म होती है, ट्रांसपोर्ट चार्ज जोड़ दिया जाता है। यानी उपभोक्ता बेस प्राइस, एक्साइस ड्यूटी, वैट और रोड सेस देने के बाद भी दूरी के नाम पर अलग से भुगतान कर रहा है। आर्थिक जानकार इसे मल्टी लेयर टैक्सेशन और मल्टी लेयर प्राइसिंग बता रहे हैं। तेल महंगा…राज्य सरकार की कमाई भी तेज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें राज्य सरकार के लिए भी अतिरिक्त कमाई का जरिया बन रही हैं…क्योंकि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट लागू है…ऐसे में जैसे-जैसे बेस प्राइस बढ़ता है…वैसे-वैसे सरकार की टैक्स कमाई भी अपने आप बढ़ जाती है…पिछले 12 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 94 पैसे और डीजल 7 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है…इसके साथ ही पेट्रोल पर सरकार को मिलने वाला टैक्स 24 रुपए 62 पैसे से बढ़कर 26 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर हो गया…जबकि डीजल पर वैट और रोड सेस मिलाकर टैक्स 14 रुपए 79 पैसे से बढ़कर 15 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया…यानी सिर्फ 12 दिनों में सरकार की कमाई पेट्रोल पर 1 रुपए 89 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई…सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में रोजाना करीब 1 करोड़ लीटर पेट्रोल और 2 करोड़ 60 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है…ऐसे में कीमतें बढ़ने के बाद राज्य सरकार को हर दिन करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए की अतिरिक्त वैट आय हो रही है…जिसमें पेट्रोल से 1 करोड़ 89 लाख और डीजल से 2 करोड़ 91 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई शामिल है…विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल महंगा होने का सीधा असर माल भाड़े पर पड़ेगा…और फिर फल-सब्जियों से लेकर दूध और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी होंगी…ऐसे में अब मांग उठ रही है कि प्रतिशत आधारित वैट की जगह फिक्स टैक्स मॉडल लागू किया जाए…ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने पर टैक्स अपने आप ना बढ़े…और जनता को राहत मिल सके… डीजल महंगा…तो हर चीज महंगी डीजल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। मालभाड़ा बढ़ने से फल-सब्जी, दूध और रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होंगी। यानी ट्रांसपोर्ट कॉस्ट सीधे आम आदमी की थाली तक पहुंचेगी। आर्थिक विशेषज्ञों का सुझाव है कि पेट्रोल-डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट हटाकर फिक्स टैक्स मॉडल लागू किया जाए। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार या बेस प्राइस बढ़ने पर टैक्स अपने आप नहीं बढ़ेगा और जनता को राहत मिल सकेगी। इन 11 जिलों में पेट्रोल के दाम 114 रूपए और डीजल के दाम 99 पार जिले का नाम:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::पेट्रोल::::::::::::::::::::::::::::::::::::::डीजल चूरू:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.90 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.52 रूपए बाडमेर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपे बांसवाडा:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.22 रूपए बीकानेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.14 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए डूंगरपुर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए हनुमानगढ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए झुंझुनूं::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.27 रूपए जैसलमेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपए नागौर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.15 रूपए सवाईमाधोपुर:::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.19 रूपए श्रीगंगानगर:::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.29 रूपए0
0
Report
बिहार में 2047 तक विकसित भारत का सपना; मॉडल स्कूलों के जरिए शिक्षा सुधार
Noida, Uttar Pradesh:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन... आज देश के किसी बच्चे से पूछिए वीर सावरकर कौन है सबलोग बता देगा... अंग्रेजों ने कई इतिहास को छुपाया का इतिहासकार ने कई बातों को छुपाया... कोई व्यक्ति एक दिन जेल जाता है जीवन भर याद आता है कोई व्यक्ति 26 से 27 साल तक जेल में यातना सहा हो उसको कैसे कोई भूल सकता है.... आज लोग सोचते हैं अगर निर्माण करेंगे तो राशि की आवश्यकता कहां से होगी... उस दौर में 5.5 लाख रुपया लगाकर अंग्रेजों ने जेल बनाया.. भारत के स्वतंत्रता सेनानी से वहां मजदूरी करते थे. और जेल का निर्माण कराया... इतिहासकार ने लिखा है उस जेल में जो भी रहे सबसे कष्ट में रहे.... सबने देखा है वीर सावरकर के जीवन के आदर्श को लेकर चर्चा होती है... पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनसे प्रेरणा लेकर काम किया.. इसी प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है... इस देश में कांग्रेस वाद के खिलाफ लोकतंत्र पूर्ण रूप से स्थापित करने की बात हुई है... तब के प्रधानमंत्री इसलिए सत्ता मे बैठे क्योंकि उन्होंने कहा कि हमने देश को आजाद कराया... जन संघ के लोगों ने कहा हमारे लिए पहले राष्ट्र है तब पार्टी है... भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है पहले भारत को बचाना है तब पार्टी को बताना है और उसके बाद व्यक्ति को बचाना है... हम जरूर इस पर रिसर्च करेंगी व्यवस्था खड़ा करेंगे और इसको आगे के दिनों में उनके रिसर्च की जो चीजों को जोड़कर बिहार के एक नौजवान इनसे प्रेरणा दे सके उनकी पूरी रूपरेखा बिहार में स्थापित करने का काम किया जाएगा.... 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विकसित करने का संकल्प लिया... राज्य में शिक्षा के केंद्र को मजबूत करेंगे... राज्य के 534 ब्लॉक में सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से मॉडल स्कूल बनाया जाएगा ऐसी व्यवस्था करनी है जिससे प्राइवेट स्कूल से नाम कटा कर हमारे मॉडल स्कूल में लोग नामांकन करने लगेंगे जो शॉर्टकट अपनायेगा बेउर जेल जाना पड़ेगा... जल्दी मे अमीर बनना चाहेगा वो जाएगा.. सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति यदि जाती मे रहेगी तो कभी की समृद्धि नहीं आएगा... अपराधी किसी जात का हो 48 घंटे मे पुलिस जवाब देगी मैंने 2 दिन पहले फैसला लिया कोई सरकारी कर्मी विदेश यात्रा नहीं करेगा बिहार में घूमो बिहार जाइए बिहार का भ्रमण कीजिए... बिहार घूमने के बाद आपको पता चलेगा गौतम बुद्ध महावीर भगवान शिव विष्णु सबलोग यही आए उद्योग जगत में बाहर से तो लोग आएंगे लेकिन सबसे पहले आपका भरोसा चाहिए आपका विश्वास चाहिए... BIADA के द्वारा लगभग 1100 जगह पर उद्योग चालू करवाना है... जिसमे 800 चालू हो गया है... बिहार की समृद्धि के लिए काम करना है अर्थव्यवस्था को बड़ा करना है0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में ईद के मौके पर रेड्या की कुर्बानी का वीडियो वायरल
Thane, Maharashtra: भिवंडीत बकरी ईदनिमित्त कुर्बाणीसाठी दावणीला बांधलेला रेडा सुटल्याने एकच खळबळ. रेड्याचा भिवंडीतील रोडवर पळताना व्हिडिओ व्हायरल. मुस्लिम बहुल भिवंडी शहरात बकरी ईदच्या पार्श्वभूमीवर मोठ्या प्रमाणात बोकडांसह रेड्यांची कुर्बाणी दिली जात आहे. अशातच कुर्बाणी साठी दावणीला बांधलेला रेडा मध्यरात्रीच्या सुमारास दावणी तोडून पळाल्याने एकच खळबळ उडाली होती. तर या घटनेचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. सुदैवाने यामध्ये कुठलीही जीवितहानी किंवा वित्तहानी झाली नसली तरी अशा घटना भिवंडीत नवीन नसून रेड्यांनी बकरी ईद काळात धुमाकूळ घालून अनेक जणांना जखमी केल्याचे समोर आले आहे. दरम्यान रेड्याने मालकाला पायदळी तुडवत किरकोळ जखमी केल्याचे व्हायरल व्हिडिओ मध्ये दिसत आहे. त्यानंतर छत्रपती शिवाजी महाराज चौक परिसरात रेड्याला पकडण्यात मालकाला यश आल्याचे बोलले जात आहे. तर या व्हिडिओ करिता नेटकऱ्यांमधून नाना तऱ्हेच्या कमेंट येत असल्याचे समोर आले आहे.0
0
Report
सीलमपुर के खुले नालों से खतरा: मानसून से पहले सुरक्षा की मांग
New Delhi, Delhi:सीलमपुर में खुले नालों से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है, जिम्मेदार विभाग बेखबर दिख रहे हैं। सीलमपुर विधानसभा के जे ब्लॉक इलाके में खुले पड़े नाले स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बने हुए हैं। मानसून आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते अब तक नालों को ढकने या नाले की बाउंड्री सुरक्षा इंतजाम करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि खुले नालों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक कई जगह नालों के ऊपर लगी स्लैब टूटी हुई हैं, जबकि कई हिस्सों में नाले पूरी तरह खुले पड़े हैं। रात के समय अंधेरा होने पर लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात शुरू होने के बाद हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही पानी सड़कों पर भर जाता है और खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों और निगम अधिकारियों से जल्द नालों को ढकने, सफाई कराने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि मानसून के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नोएडा में भीषण गर्मी के बीच कबाड़ दुकानों में आग, 2 दुकानें जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में भीषण गर्मी के बीच आग का कहर निरंतर जारी। कबाड़ की दुकानों में अचानक लगी भीषण आग। देखने ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर पाया काबू। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग में जलकर कबाड़ की 2 दुकानें हुई खाक। घटना में कोई भी जनहानि होने की नहीं मिली अभी तक सूचना। दुकानदार शॉर्ट सर्किट होने की वजह आग लगने की जताई गई आशंका। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-35 की घटना।0
0
Report
चरखी दादरी गांधी नगर कॉलोनी में पेयजल संकट, पानी टैंकर और भ्रष्टाचार के आरोप
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ चरखी दादरी के वार्ड नंबर-2 गांधी नगर कॉलोनी में लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों को मजबूरी में 700 से 900 रुपये तक के पानी के टैंकर खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। गुस्साई महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पिछले करीब 20 दिनों से लगातार पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है, लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटे जा चुके हैं, मगर आज तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अधिकारियों को सस्पेंड करने की बातें करने से कुछ नहीं होगा, धरातल पर लोगों तक पीने का पानी पहुंचना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पानी सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते लोग बूंद-बूंद को मोहताज हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तरफ शहर में समाजसेवी राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं, वहीं गांधी नगर के लोग अपने ही घरों में पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कॉलोनी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने भी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हुए कहा कि करोड़ों रुपये के दावे सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा, तो यह सीधे-सीधे सिस्टम की विफलता और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।0
0
Report
Ajmer के अराई क्षेत्र BORADA में Scorpio गाड़ी में आग, चार जिंदा जलें
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के अराई क्षेत्र BORADA ग्राम में सुबह करीब 6 बजे Scorpio गाड़ी में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार Borana का पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता Ram Singh Chaudhary अपनी माता, अपनी दूसरी पत्नी और भांजी के साथ अस्पताल की ओर जा रहा था कि तेज आग की लपटों ने गाड़ी को घेर लिया और भीतर बैठे लोग उतरने का मौका नहीं पा सके। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी गयी। घर के कच्चे हिस्से में खून के निशान मिलने से नया मोड़ आया है। घटना के दौरान ड्राइवर Ram Singh समेत उसकी एक पत्नी (जो जिला परिषद सदस्य भी रहीं) मौजूद थीं, जबकि उसकी दूसरी पत्नी और उनके बच्चे घर पर थे। गाँव में इस घटना से षड्यंत्र की चर्चा भी गर्म है और पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से तफ्तीश कर रही है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा को लेकर चर्चा भी सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार राम Singh की सुरक्षा prior से हटाई गई थी और उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार Ram Singh की बड़ी पत्नी और बच्चों की निगरानी रखी जा रही है। इस घटना से गांव में सनसनी फैली है और हत्या से जुड़ी चर्चाओं का बाजार गर्म है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के गंगा एक्सप्रेसवे पर रीलबाज़ों का अड्डा, सड़क सुरक्षा पर सवाल
मेरठ गंगा एक्सप्रेशवे रीलबाजो का अड्डा बना, री ल बनाने के लिए स्टंट बाजी, नियम कानून को ठेंगा दिखाकर स्टंट बाजी, टोल बैरियर के पास स्टंट बाजी का वीडियो वायरल, रीलबाजो के चक्कर में एक्सीडेंट का खतरा बना, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, ज़ी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, मेरठ के गंगा एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है वीडियो0
0
Report
आजमगढ़ के निजी अस्पताल में बच्चा बदला, परिजनों ने किया जोरदार हंगामा
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh निजी हॉस्पिटल में बदला गया बच्चा, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाने का लगा आरोप। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में एक निजी रेनबो हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे के पिता को उसका बच्चा वापस दिलाने की बात कहते हुए दबाव में लेते हुए अपने पक्ष में कर लिया। इस दौरान अस्पताल गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जो पीड़ित के पक्ष में आए वह जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल के कर्मचारी आशुतोष पर पैसा लेकर बच्चों को बेचने का आरोप भी लगाया है, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर जेल भेजने की धमकी भी दी। आजमगढ़ जिले के रहने वाले कमलेश वर्मा 12 मई को अपने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराये। पास में ही एक बच्ची का भी इलाज चल रहा था। बच्चे की मां जब अपने बच्चों को दूध पिलाने गई तो डायपर बदलने पर देखा कि बच्चा नहीं वह तो बच्ची है। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बदले हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी जो की जिले के तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर बोंगरिया के कंचनपुर गांव चला गया था। इस पूरे मामले में रेनबो हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कमलेश वर्मा के दोस्त बिजली ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन जिस तरह से मामले को रफा दफा करने का दबाव बना रहा है और जेल भेजने की धमकी दे रहा है वह दुखद है। वहीं दोस्त ने कहा कि हमारा बच्चा स्वस्थ था, हम दूसरे के बच्चे का इलाज का पैसा दे रहे थे। इसके साथ ही 520 रुपया इलाज के लिए प्रतिदिन लिया जा रहा था। जबकि आयुष्मान कार्ड लगाया गया था। वहीं पिता कमलेश वर्मा भी अपनी गरीबी का हवाला देते हुए कह रहा कि पाई-पाई इकट्ठा करके बच्चे का इलाज कर रहा हूं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मामला बिगड़ता देख बच्चे के पिता को अपने प्रभाव में ले लिया है। जब तक बच्चा नहीं मिला था तब तक पिता बहुत परेशान था, जबकि बच्चा मिलने के बाद पिता को किसी से मिलने भी नहीं दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के इन बड़े नामी अस्पतालों की असलियत क्या है।0
0
Report
सहारनपुर में ईद पर ड्रोन निगरानी के साथ सुरक्षा चाक-चौबंद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ईद-उल-अजहा के मौके पर जिलेभर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। शहर की मुख्य ईदगाह समेत सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही नमाज स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कई स्थानों पर पीएसी और आरएएफ की कंपनियां भी लगाई गईं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की गई। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से पुलिस लगातार भीड़ और गतिविधियों पर नजर बनाए रही। इसके अलावा प्रमुख मार्गों और नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ईद-उल-जुहा के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज सहारनपुर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न नमाज स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सतर्क निगरानी, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिलेभर में ईद का पर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
