229001
Raebareli - पुलिस के हत्थे चढा हत्याकांड का अभियुक्त
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले के सरेनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बउवा गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेश गुप्ता निवासी सरेनी बाजार है पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समनापुर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, दुरुपयोग की जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के समनापुर ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे ग्राम पंचायत के सचिव प्रहलाद सिंह ठाकुर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत समनापुर के सचिव ने मामले की शिकायत तहसीलदार से कर निर्माण रुकवाने और अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी करवाए, लेकिन कई नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। अब पंचायत सचिव ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाकर पंचायत की बेशकीमती जमीन को मुक्त कराने की मांग की है。0
0
Report
दिलजीत दोसांझ के मेगा कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा कड़ी, धमकी भरे ईमेल सामने
Indore, Madhya Pradesh:आज होगा दिलजीत दोसांझ का मेगा कॉन्सर्ट दिलजीत के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट महापौर कार्यालय को मिले थे धमकी भरे ई-मेल ई-मेल में कार्यक्रम को बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा मेगा शो मिली जानकारी अनुसार शाम 8 बजे मंच पर पहुंचेंगे दिलजीत दोसांझ हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरी की तैयारियां 1,500 रुपये से लेकर 8 लाख रुपये तक के टिकट हुए बुक बाइट - संतोष सिंह कमिश्नर इंदौर पुलिस0
0
Report
वन विभाग की लापरवाही पर किसान दंपत्ति ने तालाब से मगरमच्छ रेस्क्यू किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:वन विभाग की लापरवाही पर भारी पड़ा किसान दंपत्ति का साहस! खेत के तालाब में डेरा जमाए मगरमच्छ को खुद जाल बिछाकर पकड़ा, 4 फीट के मगरमच्छ को हाथों में लेकर वनकर्मियों तक पहुंची महिला किसान। जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर घाना में खेत में बने तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ के डेरा जमाने से किसान और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान दंपत्ति लखपत यादव ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। दंपत्ति ने तालाब में जाल बिछाकर करीब 4 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया। हैरानी की बात यह रही कि महिला किसान खुद मगरमच्छ को हाथों में लेकर वन विभाग के कर्मचारियों तक पहुंच गई。 इस पूरे घटनाक्रम ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मगरमच्छ को पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की थी, उसे किसान दंपत्ति ने खुद जोखिम उठाकर रेस्क्यू किया। ग्रामीणों का सवाल है कि सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम समय पर क्यों नहीं पहुंची? आखिर वन्यजीवों के रेस्क्यू की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग की निष्क्रियता के बीच ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए खुद कदम उठाने को मजबूर क्यों हुए?0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, 3.43 लाख मीट्रिक टन धान, अवैध धान पर निगरानी
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पहले ही दिन बलरामपुर जिला मुख्यालय के धान उपार्जन केंद्र में पांच किसानों ने ऑनलाइन टोकन कटवाया था और अपनी धान को बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे, आज जिले की कलेक्टर के साथ तमाम आला अधिकारी धान खरीदी केंद्र में पहुंचे और धान को बेचने वाले तीन किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत किये, जिसके बाद कलेक्टर ने बताया है कि इस वर्ष जिले से 3 लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, और बाहरी राज्यो से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए 24 अलग अलग जगहों पर चेकपोस्ट बनाये गए है, इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों के हित मे बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें अगर किसी किसान के पास यदि एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की पैदावार नहीं हुई है तो बांकि धान की अन्तर की राशि सरकार सीधे किसानों के खाते में भेजेगी, वहीं धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए किसानों से 40 किलो 600 ग्राम धान लेने के साथ साथ धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जनवरी माह के बाद सीधे संग्रहण केंद्रों के लिए किया जाएगा जिससे अवैध धानो पर रोक लगाई जा सकेगी।0
0
Report
लोक निर्माण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी जिले के लोक निर्माण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात रविंद्र रावत ने रिखणीखाल ब्लॉक के एक युवक को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं, युवक को 32 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी देने का भरोसा दिलाते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड देहरादून के नाम से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। शनिवार को पौड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे आशीष कुमार ने अपनी आपबीती बताई। आशीष के मुताबिक रविंद्र रावत नाम के व्यक्ति ने खुद को लोक निर्माण विभाग का सचिव बताते हुए उनसे संपर्क किया था। क्षेत्र के एक व्यक्ति के माध्यम से विभाग में कंप्यूटर संचालन में दक्ष युवक को नौकरी दिलाने की बात कही गई थी। युवक का कहना है कि उसे यह जानकारी नहीं है कि आरोपी के पास उसका मोबाइल नंबर कहां से पहुंचा। आशीष ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे कनिष्ठ सहायक के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। युवक के अनुसार, उसने आरोपी को साढ़े आठ हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसे लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड देहरादून के नाम से नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवक को नौकरी पर ज्वाइनिंग की उम्मीद थी, लेकिन हकीकत तब सामने आई जब वह तैनाती के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने लगा। आशीष का कहना है कि वह बीते 12 नवंबर से पौड़ी में अपनी तैनाती को लेकर भटक रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई नियुक्ति या ज्वाइनिंग नहीं मिल पाई है।0
0
Report
कटघोरा में तड़के बस-ट्रक टक्कर, दो की मौत, छह घायल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के कटघोरा में तड़के भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी रॉयल यात्री बस के पीछे तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा। हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, रॉयल यात्री बस अम्बिकापुर से रायपुर जा रही थी। तड़के करीब 3 बजे बस तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो यात्रियों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है साथ ही साथ फरार ट्रक चालक की तलाश भी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
बैतूल में पारदी समुदाय के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी, शिक्षा-रोजगार के अवसरों में नया मौका
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -मध्य प्रदेश के बैतूल में वर्षों से संघर्ष कर रहे पारदी समुदाय के परिवारों की जिंदगी अब बदलने लगी है,कभी स्थायी पहचान और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझने वाले इन परिवारों के लिए अब तरक्की के नए रास्ते खुल रहे हैं। बैतूल के सोनाघाटी स्थित शमशेर सिंह भोसले नगर में विस्थापित किए गए 96 पारदी परिवारों में से 61 परिवारों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बन चुके हैं,जबकि शेष परिवारों के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया जारी है। जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा में आरक्षण,छात्रवृत्ति और छात्रावास जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षित और निर्धारित पात्रता के अनुसार अन्य सुविधाओं के रास्ते भी खुलेंगे। वहीं आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक साल पहले तक यहां के पारदी समुदाय के परिवार मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष कर रहे थे। अब जाति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद शासन के साथ मिलकर आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने भी कहा कि पारदी समुदाय का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा है। समाज के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए शासन प्रशासन मिलकर प्रयास कर रहा है। इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय वनवासी कल्याण आश्रम नई दिल्ली,भारतीय आदिम जाति सेवक संघ और भारतीय घुमंतू सेवक संघ सहित कई संगठन सहयोग कर रहे हैं। बैतूल में पारदी समुदाय के इन परिवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र महज एक सरकारी दस्तावेज नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा,रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद बनकर सामने आया है। बाइट -1- अलस्या पारदी,मुखिया पारदी समुदाय बैतूल बाइट -2- प्रकाश उइके,राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय घुमंतू सेवक संघ बाइट -3- राजा पवार,जिला पंचायत अध्यक्ष बैतूल0
0
Report
बोधघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 2.48 किलो गांजा बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने नए बस स्टैंड परिसर में घेराबंदी कर गांजा तस्करी करते दोनों आरोपियों को पकड़ा, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांधी नगर वार्ड निवासी प्रकाश नाग और ओडिशा के कोरापुट जिले के अंबागुड़ा निवासी रविन्द्र खोरा के रूप में हुई है, पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।0
0
Report
छठ महापर्व में नौतनवा के लोक कलाकार राज वर्मा की पारंपरिक गीतों से भक्तमग्न माहौल
Maharajganj, Uttar Pradesh:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखने लायक है महराजगंज जिले के नौतनवा स्थित राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है । आज महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी । राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई है और पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है । छठ महापर्व हो और छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज न सुनाई दे, ऐसा भला कैसे हो सकता है दरअसल, छठ के गीतों में आस्था है, परंपरा है और हमारी लोक संस्कृति की अनमोल विरासत भी है ।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी के बयान: अखिलेश अयोध्या उन्हीं जगह जा रहे हैं जहाँ बाबरी मस्जिद थी
Lucknow, Uttar Pradesh:ओवैसी के बयान अखिलेश अयोध्या उसी जगह जा रहे है जहाँ 400 नमाज़ी नामज पढ़ते थे जहाँ बाबरी मस्जिद थी0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में तीन गांवों में चोरी, लाखों के गहने फरार
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, एक साथ तीन गांवो में चोरी की वारदात, आउवा बाडसा और चिरपटिया गांवो ने चोरी की वारदात, अज्ञात चोरों ने रहवासी बस्ती के चार मकानों को बनाया निशाना, अज्ञात चोर लाखों के गहने और हजारों की नकदी ले हुए फरार, 4 दिन पूर्व आउवा गांव में टूटे थे 6 मकान के ताले, पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, लगातार हो रही चोरियों से गांव में भय एवं आक्रोश का माहौल।0
0
Report
पत्नी को ससुराल लाने पहुंचे युवक पर साले ने तेजाब से हमला, हाथ झुलसा
Alwar, Rajasthan:अलवर। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित मिठ्ठन नगर में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे अलवर निवासी एक युवक पर उसके साले द्वारा तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात में सोते समय युवक के हाथ पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र के सोंकर गांव निवासी 32 वर्षीय प्रमोद जाटव की पत्नी पिछले करीब तीन वर्षों से अपने पीहर में रह रही है। प्रमोद अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष ने उसके सामने शर्त रखी कि वह अपनी जमीन बेचकर मथुरा में मकान खरीदे, तभी उसकी पत्नी को उसके साथ भेजा जाएगा। प्रमोद ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने पत्नी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद के चलते रात को जब वह सो रहा था, तभी उसके साले ध्रुव सिंह ने उसके हाथ पर तेजाब डाल दिया। इस हमले में उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित प्रमोद का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच गया। फिलहाल घायल का अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में छठ महापर्व: महिलाओं ने व्रत-त्योहार की तैयारी पूरी की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने सारी तैयारिया की है व्रत भी रखा है, वही बीते कल नहाय खाय से शुरुआत हुई थी आज शनिवार को खरना प्रसाद और अब कल शाम को दुबते सूर्य को अर्घ और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ के साथ महापौर्व के समापन की तैयारिया पूरी है0
0
Report
झुंझुनूं के चार पंचायत समितियों में नामांकन पूरा, 115 ग्राम पंचायतों में मतदान तय
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 115 सरपंच और 1117 वार्ड पंचों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर की 115 ग्राम पंचायतों में नामांकन सुबह 11 बजे तक उम्मीदवारों ने जमा करवाए नामांकन पत्र सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का समय नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह चारों पंचायत समितियों में 16 नवंबर को होगा मतदान झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव के अगले चरण को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1117 वार्ड पंच पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्र में उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। नामांकन को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों और निर्धारित केंद्रों पर चुनावी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। रविवार सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।इन चारों पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा。0
0
Report
कबीरधाम में धान खरीदी शुरू, 144 केंद्रों पर किसानों ने बेची उपज
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में धान खरीदी शुरू, 144 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने बेची उपज कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कबीरधाम जिले में भी पहले दिन 144 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई। किसानों को बिना किसी परेशानी के धान विक्रय करने की सुविधा मिले, इसके लिए प्रशासन ने टोकन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। पहले दिन करीब 10 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर तुलिका प्रजापति विभिन्न उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और उनके अनुभव भी जाने। इस दौरान केंद्रों में धान बेचने पहुंचे पहले किसानों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कलेक्टर ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, कबीरधाम जिला अन्य राज्यों की सीमाओं से जुड़ा होने के कारण अवैध धान की आवक रोकने प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाए हैं, जहां लगातार निगरानी की जा रही है। इस वर्ष राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसान उत्साहित हैं। किसानों का कहना है कि कम धान बेचने पर भी अंतर की राशि मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ होगा। प्रशासन का दावा है कि खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाइट: तुलिका प्रजापति, कलेक्टर कबीरधाम बाइट: ग्रामीण किसान0
0
Report
Advertisement
