229001
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Raebareli -आधा दर्जन से अधिक दंबगों ने युवक को जमकर पीटा
Raebareli, Uttar Pradesh:दंबगों को नहीं रहा अब पुलिस का भय,आधा दर्जन से अधिक दंबगों ने युवक को जमकर पीटा। बीच सड़क पर दंबगों ने की युवक के साथ मारपीट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराने बस स्टॉप के पास का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीपी जोशी के जन्मदिन पर सेवा से गरीब बस्तियों में खुशियाँ
Jaipur, Rajasthan:सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच पहुंचे खुशियां, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ मनाया गया सांसद सीपी जोशी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं चित्तौगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन आज प्रदेशभर में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर फल, वस्त्र, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। कई स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया तथा गौसेवा के माध्यम से भी जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश के मंत्रियों सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सांसद सीपी जोशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाहर होने के कारण सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि माला, बुके एवं साफा देने से अच्छा है उन पैसों से जरूरतमंदों की सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उन्हें भेंट किए जाने वाले कपड़े, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य उपहार एक निश्चित स्थान पर एकत्र किए जाएं जो जरूरतमंद बस्तियों में रहने वाले बच्चों एवं परिवारों के बीच वितरित किए जा सके ताकि इन उपहारो से जरूरतमंद परिवार भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मना सकें। त्योहार की खुशियां पहुंचाना और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाना ही सबसे बड़ा उपहार है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी परिवार अभाव के कारण इन खुशियों से वंचित न रहे। सांसद सीपी जोशी ने ‘जहां कम, वहां हम’ की भावना को आत्मसात करते हुए कहा कि समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं, जिन्हें त्योहारों के अवसर पर छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। सांसद सीपी जोशी की इस अपील पर प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को फल, मिठाइयां, पटाखे एवं वस्त्र वितरित किए। अनेक स्थानों पर सामूहिक भोजन एवं अन्न वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही गौशालाओं में पहुंचकर गौसेवा की गई तथा गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा का संकल्प दोहराया गया।, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ मनाया गया सांसद सीपी जोशी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं चित्तौगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन आज प्रदेशभर में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी keras एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर फल, वस्त्र, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। कई स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया तथा गौसेवा के माध्यम से भी जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश के मंत्रियों सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सांसद सीपी जोशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाहर होने के कारण सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि माला, बुके एवं साफा देने से अच्छा है उन पैसों से जरूरतमंदों की सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उन्हें भेंट किए जाने वाले कपड़े, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य उपहार एक निश्चित स्थान पर एकत्र किए जाएं जो जरूरतमंद बस्तियों में रहने वाले बच्चों एवं परिवारों के बीच वितरित किए जा सके ताकि इन उपहारो से जरूरतमंद परिवार भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मना सकें। त्योहार की खुशियां पहुंचाना और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाना ही सबसे बड़ा उपहार है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी परिवार अभाव के कारण इन खुशियों से वंचित न रहे। सांसद सीपी जोशी ने ‘जहां कम, वहां हम’ की भावना को आत्मसात करते हुए कहा कि समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं, जिन्हें त्योहारों के अवसर पर छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। सांसद सीपी जोशी की इस अपील पर प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को फल, मिठाइयां, पटाखे एवं वस्त्र वितरित किए। अनेक स्थानों पर सामूहिक भोजन एवं अन्न वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही गौशालाओं में पहुंचकर गौसेवा की गई तथा गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा का संकल्प दोहराया गया।0
0
Report
सोरखी गांव के स्कूल में एमडीएम भोजन में छिपकली, DPC ने जांच के आदेश दिए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के भगवां संकुल के सोरखी गांव के स्कूल में बच्चों के मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिलने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे, अब छिपकली मिलने के बाद DPC ने जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को एमडीएम का भोजन परोसा जा रहा था। इसी दौरान भोजन में छिपकली मिलने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि भोजन समूह संचालक लखन यादव की जिम्मेदारी के तहत तैयार किया जाता है। मामले की जानकारी मिलते ही DPC ने तत्काल टीम बनाकर जांच कराई और निष्पक्ष जांच के लिए अपने कार्यालय से दो APC को भी मौके पर भेजा है। DPC का कहना है कि जैसे ही रिपोर्ट आती है, समूह पर और जो जिम्मेदार अधिकारी हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। जहां-जहां इस तरह की शिकायत पर कार्रवाई होती है, वहां जिला पंचायत के माध्यम से समूह समाप्त किए जाते हैं। यह प्रक्रिया यहां भी अपनाई जाएगी。0
0
Report
चकबंदी अदालत में तारीख लेने पहुंचे फरियादी से मारपीट
Mainpuri, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट के चकबंदी कार्यालय में थप्पड़बाजी, जमीन विवाद में दो भाइयों पर मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय में बुधवार को तारीख लेने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के ही दो भाइयों पर गाली-गलौज करने और हमला कर थप्पड़ मारने का आरोप है। कार्यालय परिसर में हुई मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने सिविल लाइन चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पड़रिया गांव निवासी अभय भदौरिया पुत्र अनिल भदौरिया के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर को वह चकबंदी न्यायालय में मुकदमे की तारीख लेने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह उर्फ लला और श्यामवीर पुत्रगण तेज सिंह भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। अभय का कहना है कि घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। मारपीट का वीडियो भी उनके पास साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। पीड़ित ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन और नाली को लेकर उनका आरोपियों से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि गांव में ग्राम समाज की जमीन पर रात के समय जेसीबी से कई बार खनन कराया गया। खेत की सरकारी नाली भी खुदवा दी गई थी। इन गतिविधियों का विरोध करने और इसी सिलसिले में अधिकारियों से शिकायत करने के कारण उनके साथ विवाद हुआ। अभय ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों से इस संबंध में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बातचीत करने के बजाय हाथापाई शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन चौकी में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
गोबर के दीपक से दीपावली: अलवर सेवल मंदिर 51 हजार दीपक तक संदेश
Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:गोविंदगढ़/अलवर # गोबर के 51 हजार दीपकों से जगमगाएगी दीपावली, 108 मंदिरों तक पहुंचेगा गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अलवर। दीपावली पर दीप जलाने की सदियों पुरानी परंपरा को यदि गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ दिया जाए तो त्योहार की खुशियां और भी खास हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही अनूठी पहल अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के सेवल मंदिर की ओर से की जा रही है। यहां इस बार दीपावली पर मिट्टी या मोम के बजाय गोबर से बने दीपकों की रोशनी बिखरेगी। मंदिर ने इस परंपरा को जनअभियान का रूप देते हुए गौसेवा और पर्यावरण जागरूकता की ऐसी अलख जगाई है, जिसका संदेश 108 मंदिरों तक पहुंचाने की तैयारी है। दीपावली की गोधूलि बेला में एक साथ 51 हजार से अधिक गोबर के दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी डेढ़ लाख से अधिक गोबर के दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इन दीपकों को गोबर, लकड़ी के बुरादे और ग्वार गम के मिश्रण से तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक परिवार को 21 दीपक निःशुल्क भेंट किए जा रहे हैं, ताकि गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश केवल मंदिर परिसर तक सीमित न रहकर हर घर तक पहुंचे। मंदिर से जुड़े जमना जीवन कृष्ण दास जी का कहना है कि यह पहल महज दीपदान का आयोजन नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सामूहिक संकल्प है। इस पहल की सबसे खास बात यह भी है कि दीपावली के बाद इन दीपकों को फेंकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इन्हें गमलों में जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी इस दीपावली गोबर के दीपक घर-आंगन को रोशन करने के साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी योगदान देंगे। सेवल मंदिर की यह पहल परंपरा, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का ऐसा संगम बन रही है, जिसमें दीपों की रोशनी के साथ गौसेवा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा।0
0
Report
डूंगरपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, निजी सचिव शैलेश शर्मा के निधन पर शोक
Noida, Uttar Pradesh:डूंगरपुर - सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा सड़क मार्ग से बरबोदनिया गांव पहुंचे सीएम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव के निवास पहुंचे सीएम निजी सचिव शैलेश शर्मा की माता के निधन पर जताई शोक संवेदना शोक संतप्त परिवार को बंधाई ढांढस0
0
Report
आंगई पुलिस ने चार गावों में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनावों को लेकर आँगई थाना पुलिस अलर्ट, चार गांवों में निकाला फ्लैग मार्च सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आँगई थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए आँगई थाना पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने थाना क्षेत्र के चिलाचौंद, कांकरई, धन्नू का पुरा एवं सनौरा गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह, मोबाइल पुलिस पार्टियां, RAC जवानों सहित पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा。0
0
Report
Advertisement
बरेली के मोहम्मदपुर में बीएलओ पर हिंदू मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, सस्पेंशन और जांच की कार्रवाई
Bareilly, Uttar Pradesh:देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मची सियासी और प्रशासनिक हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ा मामला सामने आया है। प्रधानी चुनाव की तैयारियों के दौरान शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में तैनात बीएलओ (सहायक अध्यापक) नफीस मोहम्मद खां पर पूर्व प्रधान से मिलीभगत कर सांप्रदायिक दुर्भावनावश हिंदू समुदाय के 26 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला बरेली से एक खास रिपोर्ट है। पूरा मामला बरेली के शेरगढ़ ब्लॉक के ग्राम मोहम्मदपुर का है। शेरगढ़ ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव के मौजूदा प्रधान राहुल गंगवार ने इस धांधली की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। आरोप है कि कंपोजिट स्कूल मोहम्मदपुर में सहायक अध्यापक और गांव में बीएलओ के पद पर तैनात नफीस मोहम्मद खान ने पूर्व प्रधान रेहान खां से मिलीभगत कर मोटी रकम ली और गांव के हिंदू मतदाताओं के नाम काट दिए। मामले में पीड़ित वेद प्रकाश, हेमाकली, ललिता देवी, राकेश और ढाकन लाल सहित कई ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखा। मौजूदा प्रधान राहुल गंगवार ने स्पष्ट किया कि 68 हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, जबकि ग्रामीणों के अनुसार 26 हिन्दू वोटरों के नाम काटे गए हैं। ग्रामीणों ने नामों को फिर से वोटर लिस्ट में जोड़ने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए त्रिसदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने के समय शिकायतकर्ता बीएलओ नफीस खां से कारण पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। जांच रिपोर्ट में नियम विरुद्ध तरीके से वोट काटने की पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने नफीस मोहम्मद खां को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह प्रकरण प्रधानी के आगामी चुनाव से जुड़ा है और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जांच तेज है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।0
0
Report
तेजस्वी के बयान पर संतोष सुमन का पलटवार: अपराधी पोषक नहीं
Gaya, Bihar:तेजस्वी यादव के बयान पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष सुमन का पलटवार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया बयान के सवाल पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि जो अपराधी का पोषक हो। जिनके जमाने में अपराधी फलते फूलते थे। जिनके जमाने में अपराधी उनके आवास में रहते थे, थाने पर रहते थे। जहाँ नरसंहार का दौर था। जहाँ लोग पाँच बजे शाम को निकालने डरते थे। हमारी बेटी बहु घर से नहीं निकलती थी। ऐसे लोग इस तरह के बात कर रहे हैं। जब इनको मौका मिलता है तो लाठी पीलवान और क्या क्या रैली करते हैं। सड़क पर मुरैठा बांध कर निकाल जाते हैं। आज भी लोग उस बात को भूले नहीं है। वैसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। एनडीए की सरकार है, सुशासन की सरकार है, लॉ एंड ऑर्डर है और कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो उसको पकड़ता है उसको दंडित किया जाता है। वो चिंता न करें बिहार शांति से चल रहा है। हमें जनता ने जनादेश दिया है पाँच सालों के लिए 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत दिया है और उनको जनता ने नाकार दिया है तो जनता के बीच में जाकर जनता का विश्वास जीतने का काम करें नहीं तो उनका कोई नामों निशान नहीं होगा।0
0
Report
चंद्रगुप्त कोल परियोजना: रोजगार इंतजार को लेकर युवक ने टावर चढ़कर विरोध जताया
Hazaribagh, Jharkhand:केरेडारी सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। MDO कंपनी सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोजगार नहीं मिलने से नाराज पहरा गांव निवासी राहुल कुमार टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने अपने हाथों से लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले उसने कंपनी में ट्रायल पास किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। युवक का कहना है कि रोजगार को लेकर लगातार आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उसे काम नहीं मिला。 युवक ने अपने पत्र में कंपनी के जीएम आर.एस. यादव को कथित वादाखिलाफी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसी नाराजगी में युवक ने कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सवाल उठने लगा है कि आखिर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के आश्वासन के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने तथा रोजगार से जुड़े मामले का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है। फिलहाल युवक की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की अपील की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
औरैया में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 किलो लहन नष्ट, एक आरोपी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने शहर के दो मोहल्लों में छापेमारी की। इस दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 800 किलो लहन नष्ट कराया। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने औरैया कोतवाली क्षेत्र के पछैया बस्ती और बनारसीदास मोहल्ले में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का कारोबार संचालित होता मिला। टीम ने मौके से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और शराब बनाने के लिए तैयार किए गए 800 किलो लहन को नष्ट कराया। इस दौरान दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए। वहीं, नेशनल हाईवे किनारे स्थित दुकानों की भी जांच की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श सहित आबकारी और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं, आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि शराब केवल अधिकृत ठेकों से खरीदें और अवैध बिक्री की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें।0
0
Report
हाजीपुर जंक्शन पर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार; 55 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। हाजीपुर जंक्शन पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पुलिस ने एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी कार्रवाई SSP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई है।नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी असम से ट्रेन के जरिए हेरोइन की खेप लेकर हाजीपुर पहुंचा था। SSP शुभांक मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के बाद सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंक्शन पर घेराबंदी की और संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।इसके अलावा 3170 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और रेलवे टिकट भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि असम से हाजीपुर तक हेरोइन की खेप कैसे पहुंची और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।फिलहाल वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 4 आरोपित गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की 17 मोटरसाइकिलों को बरामद करने के साथ ही गिरोह में शामिल 4 लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक निरुद्ध किशोर भी शामिल है। बेरमो एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह ने पेटरवार थाना में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेटरवार और आसपास के क्षेत्रों से लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई कर इस गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले हाट-बाजारों, अस्पतालों और सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को रेकी कर निशाना बनाता था। मास्टर चाबी के जरिए मिनटों में लॉक तोड़कर बाइक उड़ा लेना इनकी मुख्य कार्यशैली थी। गिरोह में किशोरों का इस्तेमाल रेकी करने और गाड़ियों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचने का प्लान था, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। बेरमो एसडीपीओ ने कहा कि इस सिंडिकेट का पर्दाफाश होने से क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ा अंकुश लगेगा। गिरफ्तार वयस्कों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, वहीं निरुद्ध किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और चोरी की गाड़ियां खरीदने वालों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है तथा पेटरवार पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। पेटरवार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें मुस्तैद पुलिस बल ने खदेड़कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें पेटरवार थाना क्षेत्र से पूर्व में चोरी हुई 3 बाइकें भी शामिल हैं। इस शातिर गिरोह का कार्यक्षेत्र केवल बोकारो के पेटरवार तक सीमित नहीं था, बल्कि इनका दायरा रामगढ़, हजारीबाग और रांची जिले तक फैला हुआ था। ये अपराधी बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपना निशाना बनाते थे और पारंपरिक तरीके से वाहनों का लॉक तोड़कर आसानी से बाइक उड़ा लेते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। निरुद्ध किशोर को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सिलवानी के आयशर ट्रैक्टर शोरूम वर्कशॉप में आग, सात ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सिलवानी नगर में बरेली रोड स्थित आयशर ट्रैक्टर शोरूम की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलते हुए वर्कशॉप में रखे ट्रैक्टरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल डायल एक सौ बारह को सूचना दी। इसके बाद नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार नए और तीन पुराने, कुल सात ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है。0
0
Report
जामा मस्जिद के पास SDM की रेड: ग्रीन पटाखों के पीछे प्रदूषणकारी पटाखे बिक रहे थे
New Delhi, Delhi: पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एसडीएम की रेड अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर चल रही है रेड सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में खाली ग्रीन पटाखे चलाने ओर बिक्री की अनुमति दी गई है लेकिन उसकी आड़ में बेचे जा रहे हैं प्रदूषण वाले पटाखे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान को किया सील देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दीपावली पर पटाखे को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए थे जिसमें ससाफ कहा था कि दीपावली के दो दिन ही सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी लेकिन कई जगह ग्रीन पटाखे की आड़ में प्रदूषण वाले पटाखे बेचे जा रहे हैं जिसको लेकर आप प्रशासन काफी सख्त है आज जमा मस्जिद थाने के ठीक सामने कोतवाली एसडीएम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्रीन पटाखे की आड़ में बेच रहे प्रदूषण वाले पटाखे को लेकर कार्रवाई की गई दुकान को सील कर दिया कोतवाली एसडीम के तहसीलदार तरुण गुप्ता के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का शक्ति से पालन किया जा रहा है जो सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए थे ऐसे में उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो लोग ग्रीन पटाखे की आड़ में प्रदूषण वाले पटाखे बेच रहे हैं और इस कार्रवाई में आज एक दुकान को सील किया गया है0
0
Report
नाथद्वारा में दीपावली से पहले ऑटो-रिक्शा-टैक्सी स्टैंड शिफ्ट, जाम घटेगा
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा, राजसमंद नाथद्वारा में दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए नाथद्वारा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहरवासियों सहित पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने एक अहम कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष परेश सोनी की विशेष पहल पर शहर के मुख्य मार्गों से ऑटोरिक्शा और टैक्सी स्टैंड को हटाकर नई जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य सड़क पर ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के खड़े रहने से शहर में अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। दीपावली पर श्रीनाथजी के दर्शनों के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात को संभालना एक बड़ी चुनौती थी। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने मंदिर मंडल प्रशासन के साथ चर्चा की। सहमति बनने के बाद, रिसाला चौक के समीप स्थित मंदिर मंडल की खाली जगह पर इन ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के लिए एक अस्थाई स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। अब सभी वाहन इसी स्टैंड पर खड़े होंगे। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मुख्य सड़क पूरी तरह खाली हो जाएगी और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। पालिकाध्यक्ष की यह पहल त्योहारों के इस सीजन में आमजन, स्थानीय व्यापारियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी, जिससे नाथद्वारा में त्योहार का उल्लास बिना किसी यातायात बाधा के संपन्न हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
