229001
रायबरेली: नाबालिग पीडिता ने परिजनों के साथ एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नाबालिग पीडिता ने परिजनों के साथ एसपी से लगाई न्याय की गुहार ।पीड़िता ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, घर मे अकेली देख नशे में धुत युवक ने की जबरदस्ती- पीड़िता विरोध करने पर आरोपी व उनके दो साथियों ने की मारपीट, पीड़िता थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई,पीड़िता व उसके परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका एसपी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की बछरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के प्रदूषण पर 24x7 निगरानी, 334 टीमें तैनात
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग- दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 78 सब-डिविजनल और 256 वार्ड स्तर की टीमें 24x7 करेंगे निगरानी दिल्ली-एनसीआर में आगामी सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने प्रवर्तन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण उपायों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक प्रदूषण नियंत्रण, IEC गतिविधियों और प्रमुख प्रदूषण स्रोतों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए 24x7 जमीनी निगरानी और त्वरित प्रवर्तन की रणनीति तैयार की है। 78 सब-डिविजनल टीमें होंगी तैनात दिल्ली की 39 उप-मंडलियों में कुल 78 समर्पित टीमें तैनात की जाएंगी। हर सब-डिविजन में दो टीमें होंगी, जिनका नेतृत्व DPCC के AEE/JE स्तर के अधिकारी करेंगे। टीमें दिन-रात निरीक्षण कर पराली/बायोमास जलाने, निर्माण कार्य से होने वाले धूल प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, गैर-अनुमोदित ईंधन के इस्तेमाल और C&D वेस्ट/कचरे की अवैध डंपिंग पर कार्रवाई करेंगी। 256 वार्ड स्तर की टीमें भी निगरानी करेंगी स्थानीय स्तर पर निगरानी के लिए 256 वार्ड-स्तरीय टीमें तैनात होंगी। इनमें MCD क्षेत्रों के लिए 250, NDMC के लिए 4 और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के लिए 2 टीमें शामिल हैं। ये टीमें 24x7 स्थानीय प्रदूषण स्रोतों की पहचान करेंगी और उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करेंगी। 48 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान दिल्ली के 48 नॉन-कन्फॉर्मिंग प्रदूषण हॉटस्पॉट में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारियों की सीधी निगरानी में इन क्षेत्रों में प्रदूषणकारी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इन हॉटस्पॉट की सूची संबंधित जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए उपलब्ध करा दी गई है। अनधिकृत औद्योगिक इकाइयां रडार पर गैर-औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही अनधिकृत प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेटल कास्टिंग, पाउडर कोटिंग, बफिंग-पॉलिशिंग, प्लास्टिक वेस्ट रिसाइक्लिंग, स्प्रे पेंटिंग, डेंटिंग-पेंटिंग और हीट-ट्रीटमेंट जैसी गतिविधियां निगरानी के दायरे में रहेंगी। गैर-अनुमोदित ईंधन का इस्तेमाल करने वाली इकाइयों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। जींस रंगाई-धुलाई, एनोडाइजिंग, पिकलिंग, इलेक्ट्रोप्लेटिंग और फॉस्फेटिंग जैसी जल प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डस्ट पोर्टल, DG सेट और सड़कों की भी निगरानी निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों को डस्ट पोर्टल के दायरे में लाने की निगरानी की जाएगी। DG सेट के संबंध में CAQM के निर्देश संख्या 76 के अनुपालन की जांच होगी। C&D वेस्ट के सेकेंडरी स्टोरेज सेंटरों का निरीक्षण किया जाएगा। कच्ची/बिना पक्की सड़कों और बड़े गड्ढों वाली सड़कों की पहचान कर संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रीन दिल्ली ऐप और 311 ऐप से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस सर्दी में दिल्ली सरकार का फोकस सक्रिय, सघन और जमीनी स्तर की कार्रवाई पर रहेगा। उन्होंने कहा कि टीमें चौबीसों घंटे प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करेंगी और उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, DPCC, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को सर्दियों के पूरे मौसम में लगातार निगरानी और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी के नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है।0
0
Report
बेगूसराय के मनीष कुमार की शहादत पर तिरंगा यात्रा, ग्रामीण शोक में डूबे
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर, बेगूसराय के लाल और बीएसएफ जवान मनीष कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब दो दिनों तक वेंटिलेटर पर उनका इलाज चला। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।शहीद मनीष कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर बेगूसराय के रतनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचा तो पूरा इलाका गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।वीर सपूत के सम्मान में रतनपुर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जो हर-हर महादेव चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और "शहीद मनीष कुमार अमर रहें" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। तस्वीरें बेगूसराय के रतनपुर की हैं।जहां आज हर आंख नम है और हर दिल में अपने वीर सपूत को खोने का गम है।तिरंगे में लिपटा मनीष कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक घर पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और वीर जवान को श्रद्धांजलि दी।मनीष कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बीएसएफ जवान के रूप में देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक करीब चार दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मनीष की शहादत की खबर जैसे ही रतनपुर स्थित उनके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने देश की सुरक्षा से जुड़े कई संवेदनशील अभियानों में जिम्मेदारी निभाई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी को हमेशा प्राथमिकता दी।परिजनों ने यह भी बताया कि मनीष के शरीर पर गोली लगने के पुराने निशान थे। परिवार के मुताबिक सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तैनाती के दौरान उन्होंने कई बार जोखिम उठाया था।रतनपुर के लोगों के बीच मनीष कुमार एक खुशमिजाज, मिलनसार और सरल स्वभाव के जवान के तौर पर जाने जाते थे। छुट्टी में जब भी घर आते थे, ग्रामीणों से आत्मीयता से मिलते और उनका हालचाल लेते थे।यही वजह है कि मनीष की शहादत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मनीष सिर्फ अपने परिवार का बेटा नहीं, बल्कि पूरे रतनपुर और बेगूसराय का गौरव थे।शहीद के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर वीर सपूत के सम्मान के नारे थे।शहीद मनीष कुमार अमर रहें भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।आज रतनपुर ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी है, लेकिन मनीष कुमार की देशभक्ति और उनकी शहादत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।0
0
Report
यानी भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊँचाइयों पर: GSLV-F17 से EOS-05 सफल लॉन्च
Noida, Uttar Pradesh:A proud moment for the nation! Under the dynamic leadership of Hon. PM Shri Narendra Modi Ji, India’s space sector is reaching new heights. The successful launch of GSLV-F17 carrying EOS-05, India’s first-ever imaging satellite from Geosynchronous orbit, showcases our growing space capabilities and commitment to an Atmanirbhar Bharat. Heartiest congratulations to team ISRO on this landmark achievement!0
0
Report
Advertisement
पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, राहत व्यवस्थाएं तेज
Noida, Uttar Pradesh:पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता ये है कि आपदा प्रबंधन विभाग के आज के पूर्वानुमान के मुताबिक गंगा आज अपने Highest Flood Level यानी HFL को पार कर सकती है। ऐसे में आज का दिन खासकर पटना के लिए बेहद अहम रहने वाला है. संभावित बाढ़ को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने दीघा घाट पर राहत शिविर तैयार किया है। यहां विस्थापित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था है। मवेशियों के लिए अलग शेड भी बनाए गए हैं। वहीं, लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पटना जिले में 66 निशुल्क नावें तैनात की गई हैं। इसके अलावा संवेदनशील घाटों पर SDRF की मोटरबोट भी तैनात हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर, बाढ़, दानापुर, फतुहा, मनेर, पाटलिपुत्र और पुनपुन इलाके में ये नावें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा SDRF की मोटरबोट भी कई संवेदनशील घाटों पर तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया जा सके。0
0
Report
प्रयागराज के घाट जलमग्न: भारी बारिश से गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj, Uttar Pradesh: Ghats submerged as water levels in the Ganga and Yamuna rivers rise due to heavy rainfall0
0
Report
जमुई के कमली जोर आहर बांध धंसने से किसान चिंतित, मरम्मत की मांग
Jamui, Bihar:जमुई सोनो प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के तहत सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर खर्च की गई लाखों रुपये की राशि के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोनो प्रखंड के थम्हन गांव स्थित कमली जोर आहर बांध की स्थिति पहली ही बड़ी बारिश में खराब हो गई है। लघु सिंचाई विभाग के द्वारा करीब 24 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2025 में तैयार कराए गए इस बांध का लगभग आधा हिस्सा धंस गया है। बांध की मिट्टी लगातार खिसकने से आसपास के किसानों में चिंता बढ़ गई है। लिहाजा विभाग के अधिकारियों ने भी कार्रवाई की बात कही है और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद आहर में पानी का स्तर बढ़ गया, जिसके दबाव में बांध का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। स्थिति ऐसी है कि मिट्टी के लगातार कटाव के कारण बांध के और हिस्से के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। यदि बांध टूटता है तो इसका पानी आसपास के खेतों में फैल सकता है। इससे करीब 10 एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। एक साल में ही निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि बांध का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा कराया गया था। इसके बावजूद पहली ही बारिश में बांध के बड़े हिस्से का धंसना निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन किया गया या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीण रोकेश कुमार, दुर्गन यादव, रंजीत कुमार, पंकज साह, बनारसी कुमार, मुन्ना कुमार और रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि समय रहते बांध की मरम्मत नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जांच के साथ तत्काल मरम्मत की मांग किसानों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त हिस्से की अविलंब मरम्मत कराने के साथ पूरे बांध की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पानी का दबाव बना हुआ है, लिहाजा ग्रामीण किसी बड़ी क्षति से पहले प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं। जमुई लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है कल से ही हम लोगों ने काम लगा दिया गया है और जल्द बंद को ठीक कर लिया जाएगा और जांच के बाद अगर संवेदक की लापरवाही सामने आएगी तो उनके ऊपर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलजमाव
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Heavy Rainfall Causes Waterlogging in Several Parts of Haridwar / Visuals0
0
Report
ACB raids: 6 arrested in Chhatarpur, Nodiha Bazaar and Chanpur
Babhandih, Jharkhand:छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्रों में ACB की छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार लोगों में कई रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और ठेकेदार शामिल, कई आरोपी मौके से फरार。 मामला करीब 3 दशक पुराना (अविभाजित बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण योजनाओं में वित्तीय अनियमितता)।एसीबी ने 2016 में दर्ज किया था。0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के लिए जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, सीएम ओमर अब्दुल्ला का संदेश
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah extends warm greetings to the people across Jammu & Kashmir on the auspicious occasion of Janmashtami, wishing everyone peace, happiness, prosperity and harmony. He expressed hope that the festival strengthens the bonds of unity and brotherhood and brings joy and well-being to every family across Jammu & Kashmir.0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ थाने के स्वागत कक्ष से तीन आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ कोतवाली थाना के स्वागत कक्ष में चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों के जंगले की लोहे की जाली उखाड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सिलेंडर चोरी के मामले में दो युवकों सहित तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद तीनों को रात के समय कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष में ताला लगाकर रखा गया था। 9 बजे आरोपियों ने स्वागत कक्ष के जंगले की लोहे की जाली को उखाड़ दिया और वहां से फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। देर रात तक फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना को लेकर थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो अधिकारियों ने मामले में कुछ भी बताने से बचते रहे। थाने के स्वागत कक्ष से आरोपियों के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
गोंडा में नाव से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने मारपीट का वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ढेमवाघाट पुलिस चौकी अंतर्गत ढेमवाघाट पर नाव के माध्यम से अपने ससुराल से लौटकर अपने घर जा रहे युवक के साथ नाव में बैठने को लेकर दबंगों द्वारा गाली गलौज आपसी कहासुनी करके मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट और गाली गलौज विवाद का वीडियो कल गुरुवार दोपहर 3:00 के करीब का बताया जा रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नवाबगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर माझा निवासी अमन सिंह और उनके साथी मौके पर पहुंचे और अयोध्या के सोहावल के रहने वाले युवक जो की नाव पर बैठकर अपने ससुराल से घर की यात्रा करने वाला था। उसके साथ गाली गलौज करके मारपीट किया साथ ही साथ इस पूरे विवाद के दौरान बीच बचाव करने आए एक युवक के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित युवक दत्त नगर माझा गांव के रहने वाले नान्हू यादव के यहां अपने ससुराल आया हुआ था और यहां से अपने घर जाने के लिए नाव पर बैठा था इसी दौरान मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान नाव पर काफी लोग सवार थे लेकिन किसी ने इस पूरी विवाद को खत्म करने का काम नहीं किया बल्कि लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।0
0
Report
पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई, धर्म और कर्तव्य का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए हर परिस्थिति में अपने कर्म के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आइए, इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।0
0
Report
Advertisement
बी.एल. संतोष जयपुर पहुंचे; भाजपा संगठन तेज करने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:लोकसभा- जयपुर पंहुचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष आज जयपुर पहुंचे। INDIGO फ्लाइट से दिल्ली से जयपुर पहुंचे संतोष। जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा प्रवक्ता अटल खंडेलवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। संतोष आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभागवार संगठन की बैठकें लेंगे। पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया भी अब जयपुर पहुँचे।0
0
Report
बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर… कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा. रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा, दिलेर अहमद और मोहित अरोड़ा पुलिस की पकड़ में. मामले के मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की दो दिन से पुलिस को थी तलाश. चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी. एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह की कार्यवाही0
0
Report
फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 29वां दिन, टकराव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 29 दिन - बढ़ने लगा है टकराव नगर पालिका प्रशासन ने रतिया में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने निकाली गई गाड़ियां नाराज़ सफाई कर्मचारियों द्वारा गाड़ियों को रोक कर नगर पालिका में लाया गया वापिस गाड़ियों में भरे कचरे को नगर पालिका कार्यलय में बिखेर कर जताया रोष कहा शासन और प्रशासन नही दबा सकते उनके आंदोलन को0
0
Report
Advertisement
