229010
Raebareli - अटल जन्म शताब्दी को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस
Raebareli, Uttar Pradesh:अटल जन्म शताब्दी को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि बीजेपी चलाएगी अटल स्मृति एवं जन सम्पर्क अभियान. ये अभियान 15 मार्च तक चलाया जायेगा. अटल जी की यादों को ताजा करते हुए व उनके साथ बिताए हुए पल व स्मृतियों के साथ लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में 36% लड़कियों को HPV टीका, लक्ष्य शत-प्रतिशत अभी बाकी
Chanwal, Himachal Pradesh:उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और हाई एवं सीनियर सेकंडरी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों की एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई इस टीकाकरण अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर अपने बच्चियों को सर्विकल कैंसर से बचाने में आगे आए । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन वैक्सीनशन लगी जा रही है । गौरतलब है कि महिलाओं में सर्विकल कैंसर के मामले बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। लड़कियों को सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर ) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है जिससे उन्हें इस भयानक बीमारी से बचाया जा सके । एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला में इस आयु वर्ग की कुल 2967 लड़कियों का पंजीकरण किया है। इनमें से अभी तक 1083 यानि लगभग 36 फीसदी लड़कियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में जिला हमीरपुर की रैंकिंग अच्छी है, लेकिन अभी भी लगभग 64 फीसदी लड़कियों को यह टीके लगाए जाने शेष हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले मेडिकल अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर पीएचसी नाल्टी की प्रभारी डॉ. पूजा कौंडल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।0
0
Report
जयपुर बार काउंसिल चुनाव: चार जगहों पर री-पोलिंग, सुरक्षा कड़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर आज चार जगहों पर री-पोलिंग हो रही है। सभी जगह आज सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। जयपुर में हाईकोर्ट जयपुर पीठ, जयपुर सेशन कोर्ट में भी 22 अप्रैल को व्यवहताओं के चलते वोटिंग को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद आज इन सभी जगह री-पोलिंग कराई जा रही है। पिछली बार हुई व्यवस्थाओं के चलते आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गौवंश व मादक पदार्थ बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस मामले व गोवंश अधिनियम में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। छोटीसादड़ी थाना प्रभारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तालिफ न्यायगर को प्रोडक्शन वारंट के तहत मंदसौर जेल से प्राप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। घटना के अनुसार 30 अक्टूबर 2022 को कारुण्डा चौराहा पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर नाराणी चौकी के पास ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक में सवार दो व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे, जबकि चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जाबिर निवासी मंदसौर बताया तथा फरार साथियों के नाम नियाजु न्यायगर और तालिफ न्यायगर बताए। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 40 जिंदा गौवंश मिले। साथ ही चालक की तलाशी में 10 ग्राम ब्राउन शुगर तथा ट्रक की सीट के नीचे से 10 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही गौवंश और मादक पदार्थ को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की। इस मामले में पहले ही आरोपी जाबिर और नियाजु न्यायगर को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपी तालिफ न्यायगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में पैंथर का दूसरा सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा वीओ - पेंथर बाइट - प्रवीण अहरी, रेंजर एंकर - बांसवाड़ा जिले की गढ़ी रेंज में वन विभाग ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए पैंथर का रेस्क्यू किया है। खास बात यह है कि यह पिछले एक महीने में दूसरा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन है, जिससे विभाग की सतर्कता और सक्रियता साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, पैंथर ने एक दिन पहले एक बेल के बछड़े का शिकार किया था। घटना के बाद बछड़े के आधे शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि हमला पैंथर द्वारा ही किया गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने रणनीति बनाते हुए उसी स्थान और आसपास के मूवमेंट क्षेत्र में बछड़े के अवशेष को चारे के रूप में रखा, ताकि पैंथर की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। जैसे ही पैंथर दोबारा मौके पर लौटा, पहले से लगाए गए पिंजरे में एक जीवित बकरी को चारा बनाकर जाल बिछाया गया। योजना के अनुसार पैंथर पिंजरे में फंस गया और टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद पैंथर का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। लगातार दूसरा रेस्क्यू से इलाके में फैले डर के माहौल में कमी आई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
IMA बैनर तले जयपुर में RGHS विरोध, डॉ सोनदेव बंसल की रिहाई मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में RGHS योजना के विरोध के बीच डॉक्टरों का विरोध तेज हो गया है। स्वास्थ्य भवन पर IMA के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे चिकित्सक धरने पर बैठे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि योजना की खामियों के चलते मरीजों और अस्पतालों दोनों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान डॉ. सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग भी जोर पकड़ रही है। वहीं, चिकित्सकों ने मांगें नहीं माने जाने पर फिर से राजस्थान बंद की चेतावनी दी है।0
0
Report
सीकर के श्रीमाधोपुर में मूसलाधार बरसात से जलजमाव, गड्ढे बन रहे नरक
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मूसलाधार बारिश ने खोली शहर की पोल, जलभराव और गड्ढों से जनजीवन अस्त-व्यस्त,सीवरेज कार्य में भी लापरवाही आई सामने,पिकअप पलटी, स्कूटी फंसी एंकर श्रीमाधोपुर शहर में देर रात करीब 3 बजे तेज अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और सीवरेज ठेकेदारों के कार्यों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर की कई गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा और जगह-जगह कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के साथ ही सड़कों पर बने गड्ढे खतरनाक साबित होने लगे। सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मिट्टी को ठीक से नहीं दबाने के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्वामी मोहल्ले में एक स्कूटी गड्ढे में फंस गई, वहीं खंडेला बाजार में गड्ढे की वजह से एक पिकअप वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क मरम्मत सही ढंग से नहीं की गई, जिससे बारिश में हालात और बिगड़ गए।0
0
Report
Advertisement
बड़वानी: ट्रेलर-ट्रक भिड़ंत में चालक कैबिन फंसा, बिजासन घाट पर लम्बा जाम
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मिनी ट्रक से टकराया ट्रेलर केबिन में फंसा चालक हादसे के बाद घाट पर लगा जाम मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 03 मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट में आज सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र चौकी के सामने एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक भी आगे चल रहे वाहन से भिड़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला और घायल चालक को तुरंत शिरपुर अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई जिससे लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें दो-दो किलोमीटर तक लग गईं। बिजासन चौकी पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाया गया, जिसकी लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।0
0
Report
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्गों की जान ले ली
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। उकावता चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर कमर्दीपुरा जोड़ के आगे रविवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह के अनुसार दोनों मृतक सुसनेर क्षेत्र के निवासी थे और एक बारात में शामिल होने शाजापुर आ रहे थे। मृतकों की पहचान गंगाराम उम्र 50 साल पिता नंदाजी निवासी श्यामपूरा सुसनेर और रतनलाल उम्र 50 साल पिता नाथूजी निवासी सुसनेर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों बेहद खुश थे और सुसनेर से अपनी बाइक से बारात में शामिल होने के लिए कमर्दीपुरा समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित थे। बताया गया कि एक दिन पहले ही रतनलाल शादी में जमकर नाचे थे और अगली रस्मों की तैयारी कर रहे थे। वही गंगाराम दूल्हे को हल्दी भी लगा रहे थे। बारात के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बारात में शामिल परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, खुशी का माहौल तुरंत गम में बदल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चौकी पर खड़ा करवा लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार की आहट, राम राज की उम्मीदें बढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार होने जा रही है. बंगाल में राम राज आ गया है.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर बम धमकी केस: कोर्ट परिसर खाली, पुलिस की टीम सर्च में जुटी
Jaipur, Rajasthan:डूंगरपुर - कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला कोर्ट परिसर को भी करवाया गया खाली एक ही कैंपस में होने से करवाया गया खाली फिलहाल पुलिस की टीमें कर रही सर्च0
0
Report
बारां न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: भारी सुरक्षा तैनात
Baran, Rajasthan:बारां जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप ; पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर बारां जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और परिवादियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया गया है, जो सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद की दमकल और एम्बुलेंस को भी कोर्ट परिसर के बाहर तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि यह धमकी भरा संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है।0
0
Report
हिमालय में मानसून-सी सर्दी: बारिश और हिमबर्फ से पहाड़ों का नज़ारा बदल गया
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने इन दिनों अनोखा रंग दिखाया है। गर्मी के बीच हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने नज़ारों को बेहद आकर्षक बना दिया है। एक तरफ बारिश ने जंगलों को आग के खतरे से राहत दी है, तो दूसरी ओर हिमालय की चोटियाँ फिर से बर्फ की चादर में ढक गई हैं। आसमान में तैरते बादल और ठंडी हवाएं सर्दियों जैसा अहसास करा रही हैं। यह अनोखा संगम मानसून और विंटर सीजन दोनों की झलक दे रहा है, जिसे देखने और कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक उत्साहित नजर आ रहे हैं। हिमालय का ये मनमोहक नजारा बागेश्वर के फेमस view point मनकोट रीजन का है。0
0
Report
Advertisement
उदयपुर हादसा: तीन की मौत, दो घायल; इनोवा-स्कूटी भिड़ंत के बाद पुल से गिरने की घटना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर\n\nउदयपुर से बड़ी खबर,\ntez रफ्तार इनोवा कार और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत,\nप्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी ब्रिज पर देर रात की घटना,\भिड़ंत के बाद इनोवा कार और स्कूटी ब्रिज से नीचे गिरी,\हादसे में तीन लोगों की हुई मौत,दो हुए घायल,\nसूचना पर पुलिस पहूंची मौके पर,\शवों को रखवाया मोर्चरी में,\घायलो का एमबी हॉस्पिटल में जारी उपचार,\मृतको में दो की हुई शिनाख्त,\पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के औद्योगिक इलाके में एक ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, ट्रक ड्राइवर भिवाड़ी के चैंपियन चौक के पास एक फैक्ट्री में ट्रक लोड करने आया था; घटना की सूचना लगते ही भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक ट्रक ड्राइवर के शव को भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और परिवारों को हादसे की जानकारी दी गई।0
0
Report
बागेश्वर के कांडा मार्ग पर टैक्सी हादसे से बाल-बाल बची जान, सुरक्षा पर सवाल
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा मार्ग पर सिरौली के पास बारात लेकर जा रही एक टैक्सी हादसे का शिकार होते-होते बच गई। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गया और खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि टैक्सी में कई लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की। इस घटना के बाद पहाड़ी सड़कों पर लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
