रायबरैली - शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया पर आ रहे थे अश्लील मैसेज,पुलिस जांच में सामने आया सच
Raebareli, Uttar Pradesh:एक सिपाही पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सिपाही को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई और अपनी ही पत्नी को अश्लील मैसेज भेजने लगा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस आईडी को रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राकेश कुमार चलाता है। राकेश कुमार कोई और नहीं बल्कि शिकायत करने वाली पत्नी का पति ही निकला। महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसने उसे अश्लील मैसेज भेजकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने की कोशिश की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
