229001
Raebareli- बेहोशी की हालत में गांव के बाहर पड़े मिले प्रेमी-प्रेमिका
Raebareli, Uttar Pradesh:महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला एक युगल गांव के बाहर बेहोशी की हालत में पाए गए। लड़के के परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लड़के वालो का यह आरोप है की लड़की पक्ष वालो ने ही कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया है। जानकारी अनुसार युवक और युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते लड़की पक्ष ने युवक को घर पे बुलाया था परन्तु कुछ ही देर बाद युवक-युवती गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैहर के शारदा मंदिर परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत, रेस्क्यू जारी
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में माता शारदा मंदिर परिसर के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों से तेंदुआ लगातार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नजर आ रहा है। हाल ही में मंदिर की सीढ़ी में तेंदुआ एक कुत्ते के साथ झगड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ। मंदिर पहुंचे एक दर्शनार्थी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से मंदिर परिसर और आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ दर्शनार्थियों में भी डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और तेंदुए की गतिविधियों के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
WhatsApp बैंकिंग फ्रॉड: 'No' कहने पर ICICI-IndusInd खाते से 1.70 लाख गायब
Motihari, Bihar:WhatsApp बैंकिंग का नया फ्रॉड - 'NO' का जवाब देने पर एकाउंट से 1.70 लाख रुपये गायब एक कहावत है कि चोर हमेशा पुलिस से दो कदम आगे रहता है, जिसे साइबर फ्रॉड चरितार्थ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साइबर फ्रॉड ने अब एक नया तरीका ईजाद कर लिया है। अमूमन आप किसी भी अनाधिकृत मैसेज पर no लिखना पसंद करेंगे . यानी अगर आपके पास यह मैसेज आए कि आपके खाता से एक लाख रुपया डेबिट हुआ है तो आप जवाब में तुरंत no लिखना पसंद करेंगे क्योंकि आपको मालूम है कि आपने किसी को एक लाख रुपया नहीं दिया है। अब इसी no वाले मैसेज लिखते ही आप साइबर फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं। फ्रॉड का नया तरीका क्या है? - WhatsApp के ज़रिए ऑटो-एग्ज़ीक्यूशन फ़ाइल अटैच। - फ्रॉड करने वालों ने बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या OTP शेयर किए बिना हैक करने का तरीका ढूंढ लिया है। यह फ्रॉड कैसे होता है? 1. आपको एक फ़ेक मैसेज मिलता है कि आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हुए हैं, जैसे ₹10,000 डेबिट हुए। 2. इसके तुरंत बाद, आपको दूसरा मैसेज मिलता है - अगर आपने यह ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो कृपया 'No' का जवाब दें। 3. मैसेज में एक छिपी हुई ऑटो-एक्जीक्यूशन फ़ाइल होती है। 4. जैसे ही आप 'No' का जवाब देते हैं, फ़ाइल एक्टिवेट हो जाती है और हैकर्स को आपके मोबाइल फ़ोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है。 असली मामला: - पीडित ने अपने ICICI और IndusInd बैंक अकाउंट से ₹1.70 लाख गंवा दिए। - उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही कोई OTP शेयर किया, बस 'No' का जवाब दिया。 सावधानियां: 1. अगर आपको किसी अनजान नंबर से डेबिट के बारे में WhatsApp मैसेज मिलता है, तो जवाब न दें। इसे तुरंत डिलीट कर दें। 2. मैसेज असली है या फ़ेक, यह पता लगाने के लिए अपने बैंक के ऑफ़िशियल ऐप से ही अपना अकाउंट स्टेटमेंट/बैलेंस चेक करें। 3. सिर्फ़ बैंक के ऑफ़िशियल अलर्ट और वेरिफ़ाइड कस्टमर केयर नंबरों पर ही भरोसा करें। 4. बैंक कभी भी WhatsApp के ज़रिए ऐसे 'Yes/No' वाले मैसेज नहीं भेजते हैं।0
0
Report
औरंगाबाद के सोन पुल पर पिकअप आग में जलकर खाक, चालक सुरक्षित
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में चलती पिकअप ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना एन एच-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सोन पुल की है। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते ही देखते पूरा पिकअप जल गया। हालांकि, सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया मगर तब तक पिकअप पूरी तरह जल चुका था। पिकअप पर बैटरी लदा था, इधर चालक ट्रक से कूद गया और वह बच गया।0
0
Report
Advertisement
सोनौली में नहर बांध टूटने से खेतों में पानी फैलाव, किसान चिंतित
Chapra, Bihar:सोनौली में नहर का बांध टूटा, खेतों में तेजी से फैला पानी फसलों पर मंडराया नुकसान का खतरा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन मशरक प्रखंड के सोनौली में गुरुवार को नहर का बांध अचानक टूट जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बांध टूटते ही नहर का पानी तेज रफ्तार से आसपास के खेतों में फैलने लगा, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से लगी फसलों को नुकसान होने की आंशका जताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही मशरक प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बीडीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम ने नहर से हो रहे पानी के बहाव को नियंत्रित करने तथा टूटे बांध की तत्काल मरम्मत कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी के बहाव को जल्द नहीं रोका गया तो आसपास के और खेत भी जलमग्न हो सकते हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, नहर का बांध अचानक किस कारण टूटा, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता पानी के बहाव को रोकने और खेतों में फैल रहे पानी को नियंत्रित करने की है।0
0
Report
जमुई-समस्तीपुर के केस से बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल
Patna, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद समस्तीपुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। समस्तीपुर में एक लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस पर सियासत अब शुरू हो गई है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा जमुई की जो घटना थी, जो शर्मसार करने वाला सीधे आबरू पर हाथ था, प्राइवेट पार्ट पर हाथ गया था, वो सुर्खियाँ लगातार बनी रही मीडिया में, अब वो उतरी भी नहीं है कि अब समस्तीपुर की घटना आ गई है जिसकी वीडियो सामने आए हैं। हालांकि कई जगह के मधेपुरा की भी बात की जा रही है लेकिन उसके वीडियो नहीं आए हैं, जो समस्तीपुर के वीडियो आए हैं, ये शासन के इकबाल पर करारा तमाचा है।0
0
Report
अर्णव तूफान से बलिया के किसान परेशान, धान-फसलें भारी नुकसान
Ballia, Uttar Pradesh:अर्णव तूफान से किसान परेशaan, तेज हवाओं और लगातार बारिश से धान के खेतों को हो रहा बड़ा नुकसान यूपी के पूर्वांचल में भी असर देखा गया है। पिछले 24 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का असर बलिया में आम जीवन और खेती पर हो रहा है। इस मौसम में धान और मक्के की फसलें खेतों में तैयार हो रही हैं। बदलते मौसम की वजह से धान के उन खेतों को ज्यादा नुकसान हो रहा है जो पहले बोए गए थे क्योंकि धान के पौधों में बालियां आ जाने की वजह से पौधे भारी हो गए और तेज हवा और बारिश की वजह से गिर रहे हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की बुवाई बाद में की थी उनके फसले हल्की हैं, लिहाजा हवा और पानी का असर कम पड़ रहा है। हालांकि मौसम के बदलते रुख की वजह से किसान डरे हुए हैं; किसानों का कहना है कि अगर तूफान का असर तेज हुआ तो भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, जांच के आदेश
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली दंतैल हाथी की लाश ग्रामीणों से सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम स्थानीय पशु चिकित्सकों के अलावा अम्बिकापुर से बुलाया गया विशेष जांच टीम पीएम के बाद हाथी के मौत के कारणों का चलेगा पता दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा की घटना0
0
Report
बड़वानी के छात्रावास के पास खाली TCPC भवन को लाइब्रेरी हॉल बनाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-अजा छात्रावास के छात्रों ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। छात्र शांत माहौल में पढ़ाई न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने छात्रावास के सामने वर्षों से खाली पड़े TCPC भवन को लाइब्रेरी हॉल के रूप में आवंटित करने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में अभी पढ़ाई के लिए पर्याप्त और शांत माहौल नहीं मिल पा रहा है; सभी विद्यार्थियों को कमरों में ही रहना और पढ़ना पड़ता है, इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रावास में एक अलग और व्यवस्थित लाइब्रेरी हॉल की बहुत जरूरत है। उन्होंने बताया कि छात्रावास के सामने TCPC भवन कई सालों से खाली पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है। अगर इस भवन को छात्रों के लिए लाइब्रेरी हॉल बनाया जाता है, तो वे शांत और अनुशासित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों और अन्य सामग्री का बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा। छात्रों ने बताया कि वे पहले भी कई बार लाइब्रेरी की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि TCPC भवन सालों से खाली पड़ा जर्जर हो रहा है; हमारा छात्रावास सहायक आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने है, फिर भी हमें अपनी मांग के लिए भटकना पड़ रहा है।0
0
Report
लालसोट नगरपालिका सभापति कपिल पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया – भेदभावमुक्त विकास का संकल्प
Dausa, Rajasthan:लालसोट नगर परिषद सभापति ने संभाला पदभार पदभार से पूर्व विधि विधान से की गई पूजा अर्चना राम नाम मंत्रों से गुंजायमान हुआ सभापति कक्ष पूजा के दौरान सभापति की कुर्सी पर विराजमान की गई भगवान की तस्वीर उसके बाद नव निर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित ने किया कार्य ग्रहण इस दौरान पार्षदों सहित शहर के लोग थे मौजूद पुरोहित ने कहा बिना भेदभेद के करेंगे काम भ्रष्टाचार मुक्त ओर पारदर्शिता के साथ होंगे सबके काम गिरधारी महराज की मंदिर माफी जमीन मंदिर के नाम करवाने का लिया संकल्प dausa के लालसोट में कांग्रेस के टिकट पर सभापति की कुर्सी हासिल करने वाले कपिल पुरोहित ने कांग्रेसियों और शहर के लोगों के साथ नगर परिषद पहुंचकर भगवान की तस्वीर को सबसे पहले सभापति की कुर्सी पर विराजमान किया और उसके बाद विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की पूजा अर्चना के दौरान सभापति कक्षा राम नाम के मंत्रों से गुंजायमान हो गया लोगों ने पंडितों के सानिध्य में रामधुनी की और उसके बाद नवनिर्वाचित कपिल पुरोहित ने सभापति का पदभार ग्रहण किया इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला और साफा पहनकर स्वागत किया नवनिर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित ने कहा बिना किसी भेदभाव के वह विकास के कार्यों को गति देंगे नगर परिषद में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सुशासन देने का प्रयास करेंगे साथ ही पुरोहित ने कहा लालसोट के विकास में सभी पार्षदों का सहयोग लेते हुए एक मिसाल कायम करेंगे वहीं उन्होंने गिरधारी महाराज मंदिर की मंदिर माफी जमीन को फिर से मंदिर के नाम कर्ज करवाने का संकल्प लिया ।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़: स्थायी लोक अदालत आदेश की पालना में नगर परिषद टीम, कुर्की-सील एक दिन टली
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : स्थायी लोक अदालत के आदेश की पालना में नगर परिषद पहुंची न्यायालय की टीम, कुर्की-सील की कार्रवाई एक दिन टली एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में स्थायी लोक अदालत के आदेश की पालना नहीं होने के मामले में गुरुवार को न्यायालय की टीम प्रार्थी के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम नगर परिषद कार्यालय और आयुक्त के वाहन को कुर्क कर सील करने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। हालांकि नगर निकाय चुनाव के चलते लागू आचार संहिता का हवाला देते हुए नगर परिषद आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई नहीं हो पाने की स्थिति से न्यायालय की टीम को अवगत कराया। आयुक्त ने न्यायालय की टीम और प्रार्थी को एक दिन बाद कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया, जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए नगर परिषद को एक दिन का समय दिया। इसके बाद न्यायालय की टीम नगर परिषद से लौट गई। अब अगले दिन इस मामले में आगे की कार्रवाई होने की बात सामने आई है। मामला प्रतापगढ़ की नांदी गौशाला में व्यवस्थाओं से जुड़ा हुआ है। स्थायी लोक अदालत, जनोपयोगी सेवाएं, प्रतापगढ़ की ओर से पूर्व में नगर परिषद को गौशाला में गौवंश के लिए छह माह के चारे की अग्रिम व्यवस्था करने, शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर गौशाला में शिफ्ट करने, पर्याप्त शेड, पक्के फर्श, पानी निकासी, स्वच्छ पेयजल और चारे की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के पूर्व आदेश में गौशाला में 10 कर्मचारियों की नियुक्ति, रिकॉर्ड संधारण, गौवंश की संख्या का सत्यापन, नियमित टीकाकरण और उपचार के साथ सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी दिए गए थे। आदेश की पालना नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी की ओर से निष्पादन प्रार्थना पत्र पेश किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ दीप्ति स्वामी ने नगर परिषद कार्यालय और नगर परिषद आयुक्त के वाहन को कुर्क कर सील करने तथा 50 हजार रुपये की वसूली के आदेश दिए थे। इसके साथ ही नगर परिषद के बैंक खातों के स्टेटमेंट भी तलब किए गए हैं। गुरुवार को इसी आदेश की पालना में न्यायालय की टीम नगर परिषद पहुंची थी। फिलहाल आयुक्त के एक दिन बाद कार्रवाई शुरू करने के आश्वासन के बाद कुर्की और सील की कार्रवाई स्थगित हो गई है। अब अगले दिन न्यायालय के आदेश की पालना में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। बाइट : लोकेश लोहार, प्रार्थी0
0
Report
RCA चुनाव से पहले FIR: करोड़ों गबन के आरोप, पूर्व पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से पहले एक FIR की बड़ी चर्चा RCA में करोड़ों की हेराफेरी आरोपों से जुड़ा था पूरा मामला FIR के 2 साल बाद भी जांच की रफ्तार पर सवाल! RCA के पूर्व पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और करोड़ों के गबन के थे आरोप 363 पन्नों की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई थी FIR भाजपा विधायक और एडहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहाणी ने जयपुर के ज्योति नगर थाने में दर्ज करवाई थी FIR RCA के पूर्व सचिव भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा और संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना के नाम थे FIR में शामिल स्टेडियम के निर्माण से लेकर वनडे, आईपीएल, आरपीएल मैच के दौरान घोटालों की थी शिकायत जिस फर्म का जीएसटी नंबर तक जनरेट नहीं था। उसे नियमों के विपरीत जाकर दिए गए थे करोड़ों रुपए के ठेके चकदे एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, हरदयाल कंस्ट्रक्शन एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, अतुल पब्लिसिटी विनायक इन्फोटेक, जयपुर कंस्ट्रक्शन, मेहता एंड एसोसिएट्स और संचार इंफ्राटेक जैसी फर्मों से जुड़े भुगतान और ठेकों पर भी उठाए गए थे FIR में सवाल 160 करोड़ के भुगतान वाला चौप स्टेडियम प्रोजेक्ट भी रखा गया था जांच के दायरे में0
0
Report
मुखर्जी नगर में छात्रा से बदसलूकी: आरोपी ने गाड़ी में खींचने की कोशिश की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक छात्रा ने सफारी गाड़ी सवार युवक पर बदसलूकी और उसे जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि सफारी सवार ने पहले उस पर कमेंट पास किए और गालियां दी। इसके बाद आरोपी ने छात्रा और उसकी दोस्त का पीछा किया। छात्रा के मुताबिक, कुछ दूरी पर सफारी सवार ने उसे गाड़ी में खींचने की भी कोशिश की। घटना के बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गाड़ी के नंबर को मेंशन करते हुए BNS की धारा 78 स्टॉकिंग और 79 महिला की मोडस्टी के खिलाफ जाना के तहत केस दर्ज कर लिया है और गाड़ी के नंबर के हिसाब से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों व आरोपों की पुष्टि की जा रही है। लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर पूरी घटना को बताया है0
0
Report
Advertisement
AIMIM के शादाब चौहान ने महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:Aimim बाइट शादाब चौहान on महमूद मदनी बयान0
0
Report
पंचकूला के तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा कड़ी
Panchkula, Haryana:पंचकूला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचकूला के तीन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। टीचर्स ने भी सभी बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों की परीक्षा भी चल रही थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्हें भी तुरंत बाहर निकाल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर में जांच शुरू कर दी है। बम स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और क्या इसमें कोई सच्चाई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीन स्कूलों को एक साथ धमकी भरा ई-मेल क्यों भेजा गया और इसके पीछे कौन है?0
0
Report
भीम आर्मी सिविल लाइंस से हाउस तक प्रदर्शन, आरक्षण और सत्ता परिवर्तन की मांग
New Delhi, Delhi:भीम आर्मी सिविल लाइंस से हाउस तक प्रदर्शन, आरक्षण और सत्ता परिवर्तन की मांग0
0
Report
Advertisement
