229001
Raebareli - राहुल गांधी के विरोध में जमकर की नारेबाजी
Raebareli, Uttar Pradesh:बीजेपी नेताओं ने सांसद राहुल गाँधी का पुतला फूंका,संसद में हुई घटना को लेकर आक्रोशित दिखे भाजपाई। राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिर्गी कालेज चौराहे का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच रास्ते में फंसी: 20-25 मरीजों को राहत
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच शनिवार को एक बार फिर व्यवस्थागत खामियां सामने आ गईं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में फंसे लोगों में कई मरीज, बुजुर्ग और उनके परिजन शामिल थे। बंद लिफ्ट में घुटन और डर के कारण कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गौरत है कि एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्टों में तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्टों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके。0
0
Report
पैसे ikke मिलने पर बेटे ने मां की हत्या: टांगी और हसुआ से किया वार
Gumla, Jharkhand:पैसे नहीं देने पर मां की बेरहमी से हत्या, टांगी और हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी बेटा गिरफ्तार गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनाखेज वारदात सामने आई है। यहां पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी 70 वर्षीय मां की टांगी और हसुआ से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया。 जानकारी के अनुसार, नाथपुर गांव निवासी 29 वर्षीय परदेसिया महतो अपनी मां तेतरी देवी से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में उसने घर में रखी टांगी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से तेतरी देवी जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी ने हसुआ से उनकी गर्दन पर भी वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई。 हत्या के बाद शव खेत में फेंका, खून के निशान भी मिटाए मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना को छिपाने का प्रयास किया। उसने तेतरी देवी के शव को घर से बाहर निकालकर बगल के खेत में फेंक दिया। इसके बाद घर में पड़े खून के धब्बों को गोबर और पानी से साफ किया। इतना ही नहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और हसुआ को भी पानी से धो दिया。 इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी और हसुआ को भी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद नाथपुर गांव में मातम और सन्नाटे का माहौल है। पैसे की मांग को लेकर मां की हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
बारां नगर निकाय चुनाव: दूसरे दिन 169 उम्मीदवारों ने 186 नामांकन दाखिल
Baran, Rajasthan:बारां जिलें के नगर निकाय के चुनावों को लेकर दूसरे दिन 169 अभ्यर्थियों ने भरे 186 नामांकन पत्र बारां नगर निकाय आम चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को जिले के सभी छह निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज रही। दूसरे दिन 169 अभ्यर्थियों ने कुल 186 नामांकन पत्र दाखिल किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि शनिवार को बारां नगर परिषद क्षेत्र में 32 अभ्यर्थियों ने 33, नगर पालिका अंता में 29 अभ्यर्थियों ने 35, मांगरोल में 43 अभ्यर्थियों ने 48, सीसवाली में 9 अभ्यर्थियों ने 10, अटरू में 13 अभ्यर्थियों ने 14 तथा छबड़ा नगर पालिका में 43 अभ्यर्थियों ने 46 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 178 अभ्यर्थी 195 नामांकन फार्म भर चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
कुचामन सिटी और नावां में नामांकन दौड़ तेजी, अंतिम दिन की संभावना
Didwana, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुचामन सिटी और नावां में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई। शनिवार को दोनों निकायों में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों के आसपास दिनभर राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं। कुचामन सिटी नगर परिषद के आरओ सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुचामन में कुल 81 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आरओ के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ यात्रा की और चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया। वहीं नावां नगर पालिका के आरओ हुक्मीचंद रोहलानिया ने बताया कि नावां में दूसरे दिन कुल 70 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और प्रत्याशी नियमों के तहत नामांकन पत्र लेकर जमा कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया का 31 अगस्त अंतिम दिन है। रविवार को अवकाश होने के बाद अब सोमवार को अंतिम दिन प्रत्याशियों के पास नामांकन दाखिल करने का मौका रहेगा। रिटर्निंग अधिकारियों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। ऐसे में अंतिम दिन दोनों निकायों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। नामांकन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल होने के बाद अब कुचामन और नावां में चुनावी मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन पत्रों की जाँच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुचामन और नावां में दूसरे दिन के नामांकन के साथ ही चुनावी चौसर पर राजनीतिक दलों और दावेदारों की चालें तेज हो गई हैं। अब निगाहें 31 अगस्त के अंतिम नामांकन दिवस पर टिकी हैं।0
0
Report
गया के गुरपा पहाड़ पर आकाशीय बिजली, कई घायल, मौत की चर्चा
Gaya, Bihar:गयाजी के गुरपा पहाड़ पर आकाशीय बिजली का कहर, पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर गिरी बिजली; कई घायल, एक की मौत, आधिकारिक पुष्टि नहीं गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरपा पहाड़ पर शनिवार को पूजा-अर्चना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जबकि एक गंभीर घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक की मौत की चर्चा है, लेकिन प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शनिवार को सावन-भादो के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरपा पहाड़ पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहाड़ से नीचे लाकर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गया जिले के चाकंद के एक युवक राकेश कुमार की मौत होने की सूचना मिल रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वंही घायलों में गुरपा थाना क्षेत्र की प्रिया कुमारी (20 वर्ष), अजय कुमार, रवि रंजन, फतेहपुर थाना क्षेत्र के भोरे गांव निवासी संजय पासवान, वारसलीगंज की रीता कुमारी, सिरदला के आदित्य कुमार और आकाश कुमार, झारखंड के धनबाद निवासी प्रिंस कुमार तथा काटी के शुभम कुमार शामिल हैं। हम आपको बता दे कि गुरपा पहाड़ धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पहाड़ की चोटी पर प्राचीन बौद्ध स्तूप, महाकश्यप की गुफा और मंदिर स्थित हैं। वहीं मां गुरपासेनी देवी, भगवान विष्णु के चरण, बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिर भी यहां मौजूद हैं। इसी कारण यह स्थल बौद्ध और हिंदू दोनों धर्मों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन और भादो के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।0
0
Report
पाकुड़ यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने नौकरियों की गड़बड़ी के आरोप लगाए
Pakur, Jharkhand:शहर के सिदो– कान्हू मुर्मू पार्क के पास उनका स्वागत किया गया...सिदो– कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया...उनके बाद अन्य उपस्थित छात्रों ने भी बारी-बारी से माल्यार्पण किया...स्थानीय छात्रों से मुलाकात कर बातचीत किया...इस यात्रा में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो विशेष रूप से उपस्थित थे...स्थानीय छात्रों ने मौके पर पहुंचे छात्र नेताओं का स्वागत किया...इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए....उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरियों को बेचा जा रहा है, चाहे वह जेपीएससी या सीजीएल की परीक्षा हो, या चौकीदार से लेकर चपरासी तक की नौकरी...इसे एक सुनियोजित साजिश बताया, जिसका उद्देश्य यहां के युवाओं को ठगना है... उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन छात्रों के भविष्य को लेकर है...उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा ली गई 45 परीक्षाओं को रद्द किया जाए और छात्रों को न्याय मिले...उन्होंने यह भी कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन सरकार जानबूझकर इसे अशांतिपूर्ण बनाना चाहती है...हाल के दिनों में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई...देवेंद्र नाथ महतो ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों के साथ कोई छल किया गया, तो इस यात्रा के बाद झारखंड बंद और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा...उन्होंने दोहराया कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे... झारखंड को आंदोलन की धरती बताते हुए शहीदों को नमन किया और कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी...उन्होंने जोर दिया कि यहां के छात्रों को न्याय मिलने के बाद ही वे शांत होंगे...उन्होंने बताया कि यह यात्रा 24 जुलाई को गुरुजी शिबू सोरेन के जन्म स्थल नेमरा से शुरू हुई थी...यह यात्रा राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करेगी और इसका समापन रांची में किया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी... उन्होंने JPSC और JSSC की भर्ती में कथित गड़बड़ियों पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "JPSC और JSSC को उद्योग बना दिया गया है, जहाँ नौकरियां बेची जा रही हैं...CID की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है... नौकरी खरीदने में शामिल होने के आरोप में झारखंड के चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है...यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नौकरियां बेची जा रही हैं...JPSC चेयरमैन ने भी इन आरोपों पर जवाब दिया है और 22-23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है...उन्होंने आगे कहा, "हम सबको जगाने आए हैं...झारखंड में क्रांति का बिगुल बज चुका है...झारखंड के लोगों के लिए नौकरियां मेरिट, कड़ी मेहनत और पारदर्शिता के आधार पर पक्की होनी चाहिए, न कि जान-पहचान, पहचान या भ्रष्टाचार के आधार पर... आज हमारी पदयात्रा का छठा दिन है और हम संथाल परगना के पाकुड़ पहुँच गए हैं...हम 24 जिलों का दौरा करेंगे...अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है, तो हम चक्का जाम और झारखंड बंद करेंगे और आखिरकार शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, ए.के. रॉय और नीलांबर-पीतांबर जैसे महान नेताओं के रास्ते पर चलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे... बाइट-1-2- देवेन्द्र नाथ महतो, छात्र नेता0
0
Report
Advertisement
मकराना नगर परिषद के नामांकन 156 पर पहुंचे, प्रशासन ने जांच तेज की
Didwana, Rajasthan:एंकर जानकारी अनुसार नगर परिषद मकराना के लिए उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर एवं तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप मीणा के समक्ष कुल 60 वार्डों के लिए 144 प्रत्याशियों ने उनके नामांकन प्रस्तुत किए हैं। इसी प्रकार बोरावड नगर पालिका कार्यालय में उपखंड अधिकारी मकराना व रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल जाट के समक्ष 25 वार्डों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को मकराना नगर परिषद के लिए 12 नामांकन किए गए थे अब बढ़कर 156 हो गए। वहीं नगर पालिका बोरावड़ में गुरुवार को दो नामांकन हुए थे जिन्हें मिलकर 27 नामांकन हो गए हैं। नामांकन को लेकर उम्मीदवार सुबह जल्दी ही अपने-अपने समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मंगलाना रोड़ पर सभी समर्थकों को रोक दिया। केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। उपखंड कार्यालय के बाहरी सभी के नामांकनों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें नामांकन दाखिल करने के लिए अंदर जाने दिया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं, वे अपने नामांकन पत्रों की जांच रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक करवा सकते हैं, जबकि सोमवार को सुबह 8:00 बजे से ही उपखंड कार्यालय के बाहर नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे पहले जो प्रत्याशी उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय परिसर में दाखिल हो उसका ही नामांकन लिया जाएगा।0
0
Report
गोविंदनगर पुलिस ने चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार अंधेरे में
Mathura, Uttar Pradesh:गोविंदनगर पुलिस ने चार शातिर चोरों को अवैध असलहों व गाड़ियों के साथ गिरफ्तार, एक चकमा देकर फरार मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम को शनिवार भोर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त चार शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल, फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहनों और अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (29 अगस्त 2026) तड़के करीब 04.20 बजे थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना उर्फ हप्पी (22), समीर (20), रिजवान (24) निवासीगण थाना कोतवाली मथुरा और नासिर (21) निवासी थाना गोविन्दनगर के रूप में हुई है। जबकि उनका पांचवां साथी शोएब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामदगी: अभियुक्तों के कब्ज से चोरी के 27,300/- रुपये नकद, 02 चोरी के पहचान पत्र (आधार कार्ड) युक्त एक छोटा पर्स, 12 बोर की एक अवैध पोनिया व 02 कारतूस, .315 बोर का एक तमंचा व 04 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की 01 मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट लगी 01 होंडा सिटी कार तथा 01 मैक्स पिकअप गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ मथुरा के विविध थानों (कोतवाली, रिफाइनरी, सदर बाजार, हाइवे) में हत्या, चोरी व अन्य संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 358/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार अभियुक्त शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।0
0
Report
गौरी नगर अंडर ब्रिज में पानी में डूबकर युवक की मौत; सुरक्षा पर सवाल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के गौरी नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौरी नगर क्षेत्र में पिछले करीब एक साल से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण अंडर ब्रिज के भीतर पानी भर गया है। इसी दौरान संतोष सोनवानी नामक एक युवक पानी के भीतर चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह अंडर ब्रिज के भीतर भरे पानी में चला गया, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर इस हादसे के बाद निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण स्थल के दोनों मुहानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और खतरे के संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों के मुताबिक अंडर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से चल रहा है और अब तक पूरा नहीं हो सका है। बारिश का पानी लगातार यहां जमा हो जाता है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के नीचे का कुछ काम रेलवे की ओर से पूरा नहीं होने के कारण भी अंडर ब्रिज का निर्माण अटका हुआ है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के भीतर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा बना रहता है। ऐसे में यह जगह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल पुलिस ने युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद लोगों की मांग है कि निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के दोनों ओर तत्काल बैरिकेडिंग कर चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
नारायणा में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही: फुटपाथ से कूड़ेदान हटाने में हाई कोर्ट की जीत
Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से फुटपाथ पर कूड़ेदान बनाकर रखा गया था। नारायणा गाँव के लोगों ने कूड़ेदान हटाने के लिए विभाग के खिलाफ एक साल की लड़ाई लड़ी। एक साल बाद हाई कोर्ट के आदेश पर कूड़ेदान हटाया गया। अब लोगों के लिए फुटपाथ खोला जाएगा। लोगों ने राहत की सांस ली और हाई कोर्ट के आदेश का धन्यवाद किया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाया। एक साल के बाद मिली बहुत बड़ी जीत। नारायणा गाँव में पीडब्ल्यूडी ने रिंग रोड के साथ पैदल चलने वाली जगह पर एक साल पहले फुटपाथ पर कब्जा कर दिया था; स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और अदालत का रुख किया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने 2 सितम्बर से पहले इस कूड़ेदान को तोड़ने का आदेश दिया। कूड़ेदान तोड़ दिया गया। इस फैसले से लोगों ने खुशी जताई। नारायणा रिंग रोड पर जाने के लिए मुख्य एंट्री है, सड़क सुरक्षा सदन और पुलिस पिंक बूथ बना हुआ है; फुटपाथ से स्कूली बच्चे और लोग निकलते थे और कूड़ादान बनने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। एक साल की लड़ाई के बाद जीत मिली।0
0
Report
आगरा में किडनी खबर के वीडियो जारी, मंत्री बघेल ने महिला डोनर को सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:आगरा किडनी वाली खबर में और विजुअल मंगाये थे भेज दिए है यहाँ से उठा लीजिए, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल महिला डोनर को भी बुके देकर सम्मानित कर रहे हैं0
0
Report
श्रावस्ती में बारिश से मिट्टी की दीवार गिरने से युवती की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh: यूपी के श्रावस्ती जिले में बारिश के बीच मिट्टी की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के किनारे चारपाई पर लेटी युवती अचानक दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवती को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के टड़वा महंथ गांव की हैं, जहां बारिश के कारण भीगी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि युवती मिट्टी की दीवार के किनारे चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और युवती उसकी चपेट में आ गई。 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर युवती को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि रूक रुक कर हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार भीगकर कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बारिश के मौसम में कच्चे और मिट्टी के मकानों की दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को जर्जर और कमजोर दीवारों से दूर रहने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव: गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा का संकल्प आज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 04 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव, 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' का लिया जाएगा संकल्प\n\nमथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान, मथुरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां परम पुनीत जन्मोत्सव आगामी 04 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के अवसर पर शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा।\nश्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा एवं सदस्य श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्य रूप से 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' का संकल्प लिया जाएगा।\nजन्मोत्सव की प्रमुख विशेषताएं और कार्यक्रम:\n * कलहंस पुष्प-बंगला एवं पंचरत्नी पोशाक: भगवान श्रीकृष्ण इस बार 'कलहंस' पुष्प-बंगले में विराजमान होंगे। ठाकुरजी समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों के भाव पर आधारित अत्यंत कलात्मक 'पंचरत्नी' पोशाक और रत्न-जड़ित मुकुट धारण करेंगे।\n * अयोध्या और काशी से आएंगे उपहार-प्रसाद: 03 सितम्बर को सायं 5:30 बजे भव्य पोशाक अर्पण व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि (अयोध्या) और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से प्राप्त विशेष उपहार, प्रसाद, वस्त्र, आभूषण एवं पवित्र द्रव्य सम्मिलित होंगे।\n * दिव्य जन्म-महाअभिषेक: 04 सितम्बर की मध्यरात्रि (12:00 बजे) भगवान के प्राकट्य के साथ जन्माभिषेक का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। सर्वप्रथम कामधेनु स्वरूपा स्वर्ण मंडित रजत गौ (पयोधर) द्वारा और तदुपरांत रजत कमल पुष्प में विराजमान कर महाअभिषेक संपन्न कराया जाएगा।\n * श्रीगर्भ-गृह की भव्य सजावट: कंस के प्राचीन कारागार (श्रीगर्भ-गृह) को लगभग 200 किलोग्राम चाँदी और आकर्षक पुष्प-पत्रों से सुसज्जित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ के दर्शन का सीधा प्रसारण बड़ी LED स्क्रीनों और TV चैनलों पर किया जाएगा।\n * महाकाल की नगरी से आएंगे वादक: जन्मोत्सव के दौरान मंगल ध्वनि और आनंद संकीर्तन के लिए उज्जैन (महाकाल की नगरी) से डमरू और मृदंग के सिद्धहस्त वादक आमंत्रित किए गए हैं।\n * पंचदिवसीय लीला दर्शन: 01 सितम्बर से 05 सितम्बर तक प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक पवित्र लीलामंच पर विभिन्न कृष्ण-लीलाओं (माखन चोर लीला, मीरा बाई चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म लीला, गिरिराज पूजा आदि) का मंचन होगा।\n04 सितम्बर (जन्माष्टमी) की मुख्य समय-सारणी:\n * प्रातः 5:30 बजे: मंगला आरती एवं निरंतर प्रवेश प्रारंभ।\n * प्रातः 8:00 बजे: दिव्य पंचामृत अभिषेक एवं वेद मंत्रोच्चारण।\n * पूर्वाह्न (अभिजीत मुहूर्त): श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन।\n * रात्रि 10:00 बजे: श्रीगणेश-नवग्रह पूजन एवं जन्माभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ।\n * rात्रि 11:59 बजे: प्राकट्य दर्शन हेतु पट बंद।\n * मध्यरात्रि 12:00 से 12:10 बजे: भगवान का प्राकट्य दर्शन एवं आरती।\n * रात्रि 12:10 से 12:25 बजे: कामधेनु स्वरूपा गौ द्वारा पयोधर महाअभिषेक।\n * रात्रि 12:25 से 12:40 बजे: रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्माभिषेक।\n * रात्रि 12:45 से 12:50 बजे: श्रृंगार आरती।\n * रात्रि 1:30 बजे तक: श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में निरंतर प्रवेश।\n * रात्रि 1:55 से 2:00 बजे: शयन आरती।\n श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं एवं दिशा-निर्देश:\n * प्रवेश व्यवस्था: जन्मोत्सव के दिन श्रद्धालुओं का प्रवेश गोविंद द्वार (गेट सं. 0-3) से होगा और निकास मुख्य द्वार (गेट सं. 0-1) से किया जाएगा। मंदिर परिसर में निरंतर प्रवेश प्रातः 5:30 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक रहेगा।\n * प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, कैमरा, बैग, माचिस, हथियार, बीड़ी/सिगरेट, चाकू तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान साथ न लाएं। इन वस्तुओं व जूते-चप्पल को अपने वाहन, ठहरने के स्थान या मार्ग में बनाए नि:शुल्क सामान घर पर जमा कराएं।\n * सामान घर एवं जूता घर: संस्थान द्वारा 3 स्थानों (रूपम सिनेमा, श्री गोविन्दम तथा राधापार्क) पर सामान घर व जूता घर संचालित किए जाएंगे।\n * अन्य सुविधाएं: परिसर में पेयजल, बैरीकेडिंग, खोया-पाया केंद्र (गेट सं. 0-1 के पास) तथा प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। निकास द्वार के पास मेवे, कुट्टू, गोंद व मिगी के लड्डुओं के महाप्रसाद वितरण की वृहद व्यवस्था रहेगी।\n0
0
Report
हिण्डौन नगर परिषद चुनाव के नामांकन में भारी भीड़, हेल्प डेस्क से जांच जारी
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में नगर परिषद चुनाव के नामांकन का दौर जारी है। शनिवार को हिंडौन उपखंड/तहसील कार्यालय में नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने वाले प्रत्याशी की भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश चुनाव लड़ने के इच्छुक भावी प्रत्याशी आवेदन पत्र खरीदकर उनमें विभिन्न दस्तावेजों की पूर्ति करवाने के कार्य में जुटे नजर आए। उपखंड प्रशासन की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्रों की जांच करवा रहे हैं और कर्मचारी उनमें रह गई कमियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। हिंडौन नगर परिषद का मतदान दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को निर्धारित है, जबकि मतगणना 14 सितंबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रही है। नामांकन पत्र हिंडौन तहसील कार्यालय में उपखंड मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार के समक्ष जमा किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के लिए तहसील परिसर में टेंट लगाकर काउंटर/हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। परिसर में पुलिस बल तैनात है और यातायात व्यवस्था भी नियंत्रित की गई है। नगर परिषद से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेने के लिए भी प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रत्याशियों के साथ उनके परिजन और समर्थकों की मौजूदगी से परिसर में भीड़ बनी रही। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी महेश चंद्र मान के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति व जांच सहित अन्य कार्यों के लिए तहसील परिसर में 6 हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। हिंडौन नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। सभापति का पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। क्षेत्र में लगभग 78,216 मतदाता हैं, जो 86 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। आचार संहिता लागू है। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। इसके बाद 1 सितंबर को जांच, 3 सितंबर को नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया होगी।0
0
Report
जोबट में जमीन अधिग्रहण के विरोध पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना; मंत्री पहुंचे
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसान अपनी जमीनों को बचाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान खुद धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से सीधा संवाद किया। हालांकि, किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उन्होंने दो टूक कह दिया है कि जब तक मुख्यमंत्री से जमीन अधिग्रहण निरस्त करने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा。 किसानों का अल्टीमेटम: किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल मौखिक बातों से काम नहीं चलेगा। जब तक स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जमीन अधिग्रहण आदेश को निरस्त करने का स्पष्ट आश्वासन नहीं देते, तब तक यह धरना समाप्त नहीं होगा。 मंत्री का बयान: मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वह किसानों की भावनाओं और मांगों से पूरी तरह अवगत हैं और इस पूरे विषय को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे。 धरने में कई भाजपा के नेता भी धरना प्रदर्शन करते नजर आए0
0
Report
Advertisement
