229010
रायबरेली:संदिग्ध परिस्थिति में हुई मजदूर की मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:संदिग्ध परिस्थिति में भट्टे में काम करने वाले मजदूर की हुई मौत मजदूर के पैतृक गांव शव पहुचने से मातम का माहौल सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा एक माह पूर्व ही मृतक चंडीगढ़ भट्टे में काम करने गया था गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई स्थित पूरे शिवबख्श सिंह गांव का रहने वाला था मृतक
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत बुलडोजर पर बैठाकर हुआ स्वागत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली, जबकि देवरिया सदर ब्लॉक प्रमुख ने तीन बुलडोजरों के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान काली प्रसाद ने संगठन को मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
कुशीनगर-गोरखपुर में 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एवं महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर की पुण्य धरा पर आज विकास, विरासत और जनकल्याण के संकल्प को नई गति देने का अवसर प्राप्त होगा。 जनपद कुशीनगर में ₹424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि वितरित की जाएगी。 इसके उपरांत जनपद गोरखपुर में ₹20.35 करोड़ की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करूंगा。 विरासत का सम्मान और विकास का विस्तार, यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।0
0
Report
बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट IX-215 से करोड़ों के ड्रग्स पकड़े, छह विदेशी गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट में करोड़ों का ड्रग्स बरामद. • 19.70 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप. • बैग में गुप्त कैविटी बनाकर लाया जा रहा था ड्रग्स, कस्टम ने पकड़ा. • 6 विदेशी तस्कर गिरफ्तार, बैंकॉक से वाराणसी लाया जा रहा था गांजा. • लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एयर कस्टम्स को मिली बड़ी कामयाबी。 • 30 मई 2026 को बैंकॉक से वाराणसी पहुंची फ्लाइट संख्या IX-215 में हुई कार्रवाई。 • एक्स-रे स्क्रीनिंग और शक के आधार पर 6 विदेशी यात्रियों को हिरासत में लिया गया。 • ट्रॉली बैगों के निचले हिस्से में बनाई गई थी विशेष गुप्त कैविटी। • सघन तलाशी के दौरान बैगों से हाइड्रोपोनिक गांजा के 22 पैकेट बरामद किए गए। • बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 19.7049 किलोग्राम है。 • अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 19.70 करोड़ रुपये आंकी गई。 • गिरफ्तार सभी 6 आरोपी विदेशी नागरिक, पुलिस और कस्टम की टीमें पूछताछ में जुटीं。 • गिरफ्तार 6 विदेशी तस्करों की पहचान • विचनचाई फलाकित • नत्थाफोंग चंतराक • प्राचाया यीकोर • प्रिसाना चोडमोन • पट्टामावान चोटिमोन • सुनिसा पुएटपाकवान0
0
Report
Advertisement
रतलाम में 2 मंजिला मकान में आग, खिड़की से कूदकर बची जान; दमकल ने आग बुझाई
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - सुबह 3 बजे 2 मंजिला मकान में लगी आग, पूरा सामान जलकर खाक. खिड़की से कूदकर बचाई गई जान, परिवार सड़क पर. 6 फायर गाड़ियाँ लगीं, सुबह तक आग बुझाई गई. थाना माणकचौक का मामला. शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह।0
0
Report
कानपुर के कर्रही ऑटो स्टैंड पर एक घंटे में दो जगह मारपीट, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: ऑटो स्टैंड पर एक घंटे के अंदर दो जगहों पर जमकर मारपीट हुई. बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही ऑटो स्टैंड पर महज एक घंटे के अंदर दो जगह हुई जमकर हुई मारपीट. बीच सड़क पर दबंगों के मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है. अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं. बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही का मामला.0
0
Report
हरिद्वार में पीएम मोदी-योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गालियां देने का मामला सामने आया है। युवक का गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान अतीक अहमद के रूप में हुई है, जो सिडकुल कोतवाली क्षेत्र के रोशनाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक कंटेंट भी हटाया जा रहा है। बाइट - नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी, हरिद्वार0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, मुफ्त ज्वेलरी साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है... पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया... घटना महेशपुर थाना क्षेत्र की है... जहां सोना-चांदी के गहने साफ करने के बहाने ठगी कर भागने वाले बिहार के दो ठगों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है... यह घटना महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई... पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर महेशपुर थाना क्षेत्र में घूम-घूमकर खुद को कंपनी वाला बताकर मुफ्त में सोना-चांदी के गहने साफ कर रहे हैं, जो ठग प्रतीत होते हैं... इस सूचना के सत्यापन के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया... छापेमारी टीम में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, अजय कुमार उपाध्याय और सहायक अवर निरीक्षक काली प्रसाद शाह शामिल थे... टीम ने ठगों के बारे में जानकारी जुटाई और थाना क्षेत्र के लखीमपुर पश्चिम टोला पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया... गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के एकडरा निवासी सुभाष कुमार और खगड़िया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है... उनके पास से चोरी की गई चांदी की अंगूठी और सोने की नथुनी बरामद हुई है...इसके अलावा, एक काले रंग का अमेरिकन टूरिस्ट बैग भी मिला, जिसमें गहने साफ करने का पाउडर, कुछ केमिकल और अन्य सामान थे... इंस्पेक्टर ने बताया कि महेशपूर थाना क्षेत्र के लखीमपुर निवासी सजेनारा बीवी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है... दोनों ठग वादिनी सजेनारा बीवी के घर पहुंचे थे और मुफ्त में गहने साफ करने का झांसा देकर उनके गहने लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया...0
0
Report
मोतीनगर पुलिस ने बुजुर्ग पर चाकू हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Sagar, Madhya Pradesh:मोतीनगर पुलिस ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिनमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य मामले में एक आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस ने बालिग आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी “अपराध करना पाप है” कहते नजर आए। दरअसल वल्लभनगर वार्ड निवासी घनश्याम राय 29 मई की रात करीब 10 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। बुजुर्ग द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मरने की नीयत से बुजुर्ग के कंधे पर चाकू से वार किया और जेब में रखे करीब 2 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के शरीर में घुसी चाकू को लिए लहूलुहान हालत में बुजुर्ग सड़क कर पैदल मार्च कर रहा था और ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। घटना के बाद मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ आकाश अहिरवार और चंदन अहिरवार निवासी काकागंज सहित दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे कुछ दहशत तो कम हुई है लेकिन जिस तरह से सागर के हालात बने है उसमें लगातार कार्यवाहियों की उम्मीद लोगों को है।0
0
Report
खूँटी में डिज्नी लैंड मेला लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है
Khunti, Jharkhand:खूँटी में डिजनी लैंड मेला लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। जिसमें लाल किला, ताजमहल और लंदन ब्रिज जैसे दृश्य आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और जलपरी प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहा है। जिसमें विदेशी लड़कियाँ जलपरी बनकर तैरती है और लोगों को आकर्षित करती है। खूँटी के लिए ऐसा दृश्य पहली बार दिखाने से मेले में हजारों लोग मनोरंजन करने पहुँच रहे हैं। जो यह आकर्षण का केंद्र बन गया है。0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में कांवड़ियों पर गोली, हालत गंभीर, चार संदिग्ध हिरासत में
Haridwar, Uttarakhand:फायरिंग हरिद्वार में एक मामूली विवाद में अज्ञात लोगों ने कांवड़िए को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से कांवड़िया की हालत गंभीर है। एम्स ऋषिकेश में उसका इलाज चल रहा है। घटना रविवार देर रात की है जब कनखल थाना क्षेत्र हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पास कांवड़ियों का दल ठहरा हुआ था। इस बीच हरिद्वार के साथ युवकों का ग्रुप शराब के नशे में धुत होकर वहां हंगामा करने लगा। कावड़ियों की ओर से इसका विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और उत्पात मचा रहे युवकों में से एक युवक ने अवैध तमंचे से उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर की समीक्षा बैठक में पेयजल, बिजली और दवा पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्पर्क पोर्टल, जनसुनवाई, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, अघोषित बिजली कटौती पर नियंत्रण करने और स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। वहीं नगर परिषद को शहर में साफ-सफाई और जनसुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।0
0
Report
CBI arrests Bhola Singh: From Bengal to Bihar after long chase
Barh, Bihar:पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने गुजरात के सूरत से उसे गिरफ्तार किया था। उन्हे बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक ट्रेन से लाया गया, जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से बाढ़ थाना सड़क मार्ग से लाया गया। बाढ़ सिविल कोर्ट खुलने के बाद आज उसे पेश किया जाएगा। सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में की थी। पिछले 12 साल से फरार चल रहा भोला सिंह सूरत में अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' के नाम से रह रहा था। बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। अपराधा की दुनिया में कदम रखने से पहले भोला सिंह CRPF का जवान था, जहां उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ली थी। करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध जगत में सक्रिय रहे भोला सिंह का नाम बिहार के बाहुबली और पूर्व जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ दोस्ती और अदावत से जुड़ा रहा है। भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या का भी आरोप है। गौरतलब है कि साल 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास पर हुई पुलिस छापेमारी, जिसमें एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी, वह भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के इनपुट के बाद ही की गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। पुलिस और अपने दुश्मनों से बचने के लिए भोला सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते सरकार ने उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। भोला सिंह का नाम साल 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामलों में भी सामने आया था।0
0
Report
Advertisement
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कैलाश महादेव मंदिर दौरा
Noida, Uttar Pradesh:Agra (Up): Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Visits Kailash Mahadev Temple/ Visuals0
0
Report
सीबीआई ने गिरीबाला-समर्थ की रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी और सेकंड पीएम रिपोर्ट इंतजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा मौत केस आज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड अवधि हो रही खत्म सीबीआई दोनों आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश सीबीआई ने दोनों आरोपियों की 5 दिन की ली थी रिमांड जरूरत पड़ने पर दोबारा लिया जा सकता है रिमांड कल सीबीआई ने सीन रिक्रिएशन किया था अब सीबीआई को सेकंड पीएम रिपोर्ट का इंतजार मामले से जुड़े किरदारों को नोटिस देकर होगी पूछताछ डॉक्टर, जांच अधिकारी, पड़ोसी समेत कई लोगों से होगी पूछताछ0
0
Report
गूगल मैप के गलत संकेत से चार तीर्थयात्रियों की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव गूगल मैप का गलत इशारा, नीचे कूदी कार。 गंगा एक्सप्रेसवे पर बाल बाल बच्चे चार तीर्थ यात्री。 काशी प्रयागराज से जयपुर लौट रहे थे तीर्थ यात्री。 CNG भराने के लिए,लिया था गूगल मैप का सहारा。 गूगल मैप पर सीएनजी पम्प देख चालक ने कार गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी तरफ मोड़ दी。 आगे इमरजेंसी कट था बंद,चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, कार डिवाइडर से टकराकर नीचे पलट गई。 कार में सवार चारों यात्रियों को आई मामूली चोट。 बांगरमऊ कोतवाली के गंगा एक्सप्रेसवे का है मामला。0
0
Report
Advertisement
