icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार: दादाओं के जाने के बाद भी साथ खड़े रहेंगे

Rui, Maharashtra:दादांच्या जाण्याने माझ्या घरावर आभाळ कोसळलं : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार.... दादा नंतर आम्ही तर पोरके झालोच पण आपण सर्व पोरके होऊ नयेत म्हणून त्यांची जागा मी घेतली : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार..... श्री सोमेश्वर च्या प्रचार दौऱ्यात सुनेत्रा पवार भावूक..... जी माणसं दादांचा ढोल ताशा लावून गजर करायची त्यांनीच दादांच्या पाठीत खंजीर खुपसला : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार* तीन दिवसांपासून उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामतीत कार्यकर्त्यांच्या संवाद बैठका घेत आहेत. दरम्यान चोपडज येथील संवाद बैठकीत सुनेत्रा पवार अतिशय भावुक झालेल्या पाहायला मिळाल्या. "प्रचार करण्याशिवाय माझा प्रत्यक्ष राजकारणाशी दुरान्वये संबंध नव्हता. पण अपघाताने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या जाण्याने आपण सर्वच पोरके झालो. माझ्या घरावर तर आभाळच कोसळलं, जे होऊ नये ते घडलं.दादा नंतर आम्ही तर पोरके झालोच पण आपण सर्व पोरके होऊ नयेत म्हणून त्यांची जागा मी घेतली" असं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी म्हटलं आहे.* सोमोेश्वर साखर कारखान्याच्या निवडणुकीतील विद्यमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम जगताप यांच्या बंडखोरीवरून ही उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी वक्तव्य केल आहे. *दादाांना जाऊन केवळ आठ महिने झालेत, दादा गेल्यानंतर जे काय चाललं आहे ते आणि जे काय बघत आहे आणि जे काय माणसं विचार करत आहेत यावरून माझ्या हे लक्षात येतंय की खरंच माणसं कशी विचार करतात आणि कसे आहेत. जी माणसं एकीकडे दादांचा ढोल ताशा लावून गजर करतात आणि तीच माणसं दादांच्या पाठीत खंजीर खूपसत आहेत. पाठीमागं काय काय बोलत आहेत. जग आहे अनुभव येतात पण मी प्रत्यक्ष अनुभवत आहे असंही सुनेत्रा पवार यांनी म्हटलं आहे.* त्यांच्य जागावर लोकांसाठी लोकांना आधार देण्यासाठी मी उभा राहिले, जन माणसांच्या अनेक अपेक्षा दादांकडून होत्या आणि दादांची देखील अनेक स्वप्न होती. ती पूर्ण करण्यासाठी मी उभा राहिले लोकांनी काय अर्थ घेतला काय नाही मला माहित नाही. मी जसं जमतय जेवढं कळतंय तेवढं कळण्याचा प्रयत्न करते. एक झालं की एक दुसरं सुरूच आहे अशी खंतही सुनेत्रा पवार यांनी बोलून दाखवली आहे.
0
0
Report

हांसी मंडी में किसान यूनियन डेरा; धान-बाजरे खरीद और नमी सीमा 20% मांग

Hansi, Haryana:हांसी मंडी में किसान यूनियन डेरा; धान-बाजरे खरीद और नमी सीमा 20% मांग हांसी. हांसी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में डेरा डाल दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने बाजरा और धान की सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है और नमी के नाम पर किसानों से मनमाना कट लिया जा रहा है। सुरेश कोथ ने कहा कि प्रदेश में करीब 98 मंडियों में बाजरे की खरीद के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन उनके अनुसार 97 मंडियों में एफसीआई द्वारा बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी खरीददारों की बात करती है, जबकि प्राइवेट प्लेयर बाजरा 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास खरीदता है। सरकार की ओर से 600 रुपये भावांतर देने के बाद भी किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को अगर किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदनी है तो सरकारी एजेंसी को सीधे खरीद करनी चाहिए। किसान का प्राइवेट सेलर से कोई लेना-देना नहीं है। किसान अपनी फसल मंडी में लाता है, आढ़ती के माध्यम से तुलाई होती है और जिस सरकारी एजेंसी को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है, उसे किसान का पूरा धान खरीदना चाहिए。 सुरेश कोथ ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की कई मंडियों का दौरा किया है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक किसी भी मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही। कई जगह किसानों को यह कहकर इंतजार करवाया जा रहा है कि सेलर नहीं आ रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि सेलर के आने या नहीं आने से किसान का क्या लेना-देना है? सरकार ने किसान का धान खरीदना है। एफसीआई, हैफेड या डीएफएससी जिस भी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, वह किसान की फसल खरीदे。 सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि नमी के नाम पर किसानों से 200 से 300 और कई जगह 400 रुपये तक का कट लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि हरियाणा में नमी के नाम पर किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान नेता ने कहा कि जब 17 प्रतिशत नमी का नियम बनाया गया था, उस समय धान हाथ से काटा जाता था। आज मशीनों से धान की कटाई होती है, इसलिए नियमों में भी समय के अनुसार बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए। साथ ही मंडियों में डिजिटल कांटे लगाए जाएं और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार किसान का धान पहले पूरे रेट पर खरीदे। इसके बाद सरकार चाहे सेलर को दे, चावल बनवाए या कोई अन्य व्यवस्था करे, इससे किसान का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल का पूरा भाव मिलना चाहिए और नमी के नाम पर किसी भी प्रकार का अवैध कट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजरे को लेकर सुरेश कोथ ने कहा कि इस बार फसल में कोई बड़ी गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है। पिछले साल बेमौसमी बारिश के कारण बाजरे में नमी और कलर फेड होने की समस्या आई थी, जिसकी वजह से किसानों को 200 से 300 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने कहा कि इस बार बाजरा बेहतर है और अगर सरकारी एजेंसी की ओर से खरीद का प्रावधान किया गया है तो खरीद शुरू क्यों नहीं हो रही। सुरेश कोथ ने कहा कि अगर हरियाणा की सभी मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान संगठन आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने किसानों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की。 वहीं हरियाणा मंडी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रामअवतार तायल ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि धान में नमी की निर्धारित सीमा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक किसानों की फसल की सरकारी खरीद और उचित भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

2047 तक विकसित भारत का सपना: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा जारी

Moradabad, Uttar Pradesh:सेवा संकल्प अभियंता के तहत मुरादाबाद मे भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा कर निकाली सेवा ज्योति यात्रा, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं प्रदेश मंत्री प्रमेंद्र जांगड़ा सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि एवं भाजपाई हुए शामिल, इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बोले प्रधानमंत्री जी का संकल्प है 2047 तक भारत Developed भारत बने, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए 27 चुनाव मे किया दो तिहाई बहुमत से जीत का दावा। वहीँ विपक्ष के ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर अनिल कुमार ने साधा निशाना, बोले विपक्ष मुद्दा विहीन.... क्या ज्ञानेश कुमार 2014, 17, 19 या 22 मे थे, इनका पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए ये मुद्दा विहीन विपक्ष, 2027 मे यूपी और 4 अन्य प्रदेशो मे चुनाव मे तो इनको डर सता रहा है, जैसे बिहार और बंगाल की जनता ने सबक सिखाया तो इनको डर सता रहा है, राहुल गाँधी के प्रदर्शन को लेकर बोले उनको सोचना चाहिए की उनको ऐसी स्तिथि मे देश की जनता ने लाया, वो जनता के मुद्दे उठाकर बीच मे जाए ना की बेमुद्दे की बात करे। वहीँ 2027 चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का बयान, 27 की हमारी पूरी तैयारी, हम NDA के तौर पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, चुनाव मे हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का काम करेंगे।
0
0
Report

नौगांवां तगा में बंद मकान से चोर गहने चुरा कर फरार, CCTV में तस्वीर

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, पड़ोसियों के CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि मकान में रहने वाला परिवार काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों की तस्वीर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें संदिग्ध चोरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराने में जुटी है।
0
0
Report

नवरात्र में गरबा पंडालों में प्रवेश और अश्लील गानों पर रोक की मांग उभरी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले मे नवरात्र पर्व के दौरान गरबा इवेंट में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, गरबा पंडालो में अश्लीलता रोक और भद्दे फिल्मी गानों पर रोक की मांग के लिए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी जैसे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से ज्ञापन सौंपा। सारे मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी से गरबा पंडालो में केवल कपल एंट्री बनाए रखने और भद्दे अश्लील फिल्मी गानों पर गरबा नृत्यो पर रोक लगाने की मांग की। सारें मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि पिछले वर्षों में शक्ति साधना के पावन पर्व नवरात्र में गरबा इवेंट संचालक केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से गैर सनातनियों को प्रवेश देते हैं, गरबा पंडालो में भड़के वस्त्र पहनकर डांस आदि से सनातन धर्म की भावनाएं आहत होती हैं, साथ ही लव जिहाद जैसे मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू संगठनों ने आयोजनों पर रोक लगाने और गरबा इवेंट संचालकों को पाबंद करने की मांग की। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि नवरात्र के पावन पर्व पर गरबा पंडालो में अश्लीलता या गैर सनातनियो को प्रवेश दिया गया तो कार्रवाई होगी। पुलिस से गरबा पंडालो में केवल कपल एंट्री के लिए पाबंद करने की भी मांग की गई है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में मोदी के 25 साल पूरे, सेवा ज्योति यात्रा से कांग्रेस पर निशाना

Alwar, Rajasthan:मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर अलवर में ‘सेवा ज्योति’ यात्रा, संजय शर्मा बोले- पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ अलवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा की ओर से अलवर के नेहरू गार्डन में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसके बाद नेहरू गार्डन से आरआर सर्किल तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई。 यात्रा का शुभारंभ पद्मश्री गफरूदीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने हाथ में ज्योति का दीप लेकर यात्रा की अगुवाई की। वहीं वन मंत्री संजय शर्मा मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए। आरआर सर्किल पहुंचने पर मंत्री संजय शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में आरआर सर्किल का नाम बदलकर ‘ज्योति कलश’ रखा जाएगा。 कार्यक्रम में आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे नेता और कार्यकर्ता भी अपने supporters के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके चलते सभा और यात्रा में राजनीतिक गतिविधियों की झलक भी साफ नजर आई। देशभर में स्थापित की जा रही सेवा ज्योति वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात और देश की जनता ने उन्हें लगातार आगे बढ़ाया और वर्ष 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा ज्योति’ स्थापित की जा रही है। जिला और उपखंड स्तर पर प्रमुख स्थानों पर ज्योति स्थापित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस पर साधा निशाना संजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की दुकान में अब सामान नहीं बचा है। देश की जनता ने वर्ष 2014 में कांग्रेस को नकार दिया था और इसके बाद देश के अधिकांश राज्यों में भी जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया है। चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर संजय शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है। जिस व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसी को ज्ञापन देने की बात करना समझ से परे है। उन्होंने इसे कांग्रेस की बौखलाहट करार देते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है और आने वाले समय में भी उसे घर बैठाने का काम करेगी। संजय शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगर निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारा है, उसी तरह आगामी ग्रामीण और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा。 बाइट:संजय शर्मा वन मंत्री
0
0
Report

बसपा राजस्थान पंचायत चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में अकेले उतरेगी

Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव में राजस्थान की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, तीसरे विकल्प के रूप में मैदान में उतरने का ऐलान जयपुर-राजस्थान में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। जयपुर स्थित बसपा प्रदेश मुख्यालय में पंचायत चुनाव और विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने पार्टी की चुनावी रणनीति का ऐलान किया। बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बसपा राजस्थान में जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा और चिकित्सा के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत के कार्यकाल में दो बार बसपा के विधायकों को कांग्रेस में शामिल किया गया। गौतम ने इसे बसपा के साथ धोखा बताते हुए कहा कि गहलोत ने पार्टी की पीठ में दो बार खंजर घोंपा। उन्होंने दावा किया कि अशोक गहलोत अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश और रणनीति के अनुसार लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और उन लोगों के खिलाफ भी चुनावी रणनीति बनाएगी, जिन्होंने बसपा के साथ धोखा किया है। सुमरत सिंह ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं परेशान हैं और सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से जनता को अपेक्षित समाधान नहीं मिल रहा है। ऐसे में बसपा तीसरे विकल्प के तौर पर पंचायत चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
0
0
Report

पर्यटन मंत्री ने गरबा-डांडिया में भागीदारी पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -नवरात्रि में डांडिया और गरबा को लेकर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। वक़्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के बयान को बताते हुए कहा की गरबा मूर्ति पूजा अराधना का पर्व है। मुस्लिम सामुदायिक के लोग मूर्ति पूजा नहीं करते हैं, इसलिए वहां नहीं जाना चाहिए। अगर किसी को शौक है तो अपने परिवार को लेकर साथ जाए। वक़्फ बोर्ड के अध्यक्ष की सहमति देते हुए मंत्री ने कहा मुस्लिम समुदाय के लोग पूजा में हिस्सा नहीं लेते तो गरबा और डांडिया जैसे कार्यक्रम से दूरी बनानी चाहिए। गरबा और डांडिया में अगर नाम बदलकर जाते हैं तो उन पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही, साथ ही कहा कि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि दो-चार लोग ही गड़बड़ी करते हैं, जिससे समाज बदनाम होता है। आपस में वैमनस्यता न फैले इसके लिए मंत्री ने आग्रह करते हुए कहा कि जो भी दुर्गा माता की आराधना नही करता हो, धर्म को नही मानता हो उसे गरबा में नही जाना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

बागबाहरा जंगल में वनकर्मियों पर 6 घंटे भारी मारपीट, बंधक बनाकर हमला

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद ब्रेकिंग वन विभाग के रेंजर , डिप्टी रेंजर , वन रक्षक एवं वाॅचर सहित कुल 06 वन कर्मियों के साथ लाठी डंडे से हुई जमकर मारपीट। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के रेंजर नवीन वर्मा , आमाकोनी के डिप्टी रेंजर नवीन शर्मा एवं चौकीदार राकेश ध्रुव को रात्रि मे लगभग 06 घंटे तक जंगल मे बंधक बनाकर फिर से की गई गाली-गलौज एवं मारपीट। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के तमोरा ग्राम के कक्ष क्रमांक 95 एवं 96 मे बीती रात को हुई घटना। वनपरिक्षेत्र बागबाहरा के तमोरा जंगल मे बीती रात जंगली सूअर के शिकार की जानकारी मिलने पर वन अमला निरीक्षण के लिए गया था। तभी 40 - 50 महिला पुरूष वन अतिक्रमण कारियों ने लाठी डंडे से किया हमला। बंधक बनाए गए वन अधिकारियों ने मोबाइल से वन उच्च अधिकारियों एवं पुलिस को दी सूचना। सूचना पर रात्रि मे ही मौके पर पहुंचकर बंधकों को छुड़ाया गया। रात्रि मे ही घायल वन अधिकारियों हुआ स्वास्थ्य परीक्षण ।
0
0
Report

बैतूल में जल संकट गहरा; 50% जलाशयों से पेयजल, किसानों को एक बार पानी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में इस साल कम बारिश के चलते पानी का संकट गहराता नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए आज बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बैठक कर आने वाले रबी सीजन में जलाशयों के पानी के उपयोग को लेकर अहम फैसले लिए। बैठक में तय किया गया कि जिन जलाशयों में 50 प्रतिशत पानी भरा है, उन्हें मुख्य रूप से पेयजल के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वहीं 75 प्रतिशत पानी वाले जलाशयों से किसानों को सिंचाई के लिए सिर्फ एक पानी दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों से कम पानी में तैयार होने वाली फसलें लगाने की अपील की जा रही है, ताकि उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। वहीं बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर भी सरकार से चर्चा की जा रही है। बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक पिछले करीब 20 वर्षों में पहली बार जिले में पानी को लेकर जल संकट की भयावह स्थिति बनती दिखाई दे रही है। ऐसे में जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर हालात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं और किसानों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम बलराम महोत्सव: मालवी बोली में मंत्री-कार्यक्रम, किसानों के लिए पैकेज की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी हुई, वही मुख्यमंत्री ने रतलाम के किसानों से सीधा संवाद भी किया। वही कार्यक्रम मे महापौर के नाही दिखाने पर कहा कि कोई बात नहीं वो अभी अपने मैरिज गार्डन चला रहे है खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने रतलाम में मौजूद मंत्री चेतन काश्यप, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर से मालवी बोली में चर्चा की। मंत्री चेतन काश्यप ने भी मालवीबोली में अपनी बात रखते हुए रतलाम के लिए खेती और बागवानी क्षेत्र में विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि रतलाम अब 8 लेन एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है और यहां के उन्नत किसान खेती-बागवानी में नई संभावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। वहीं ग्रामीण विधायक मथुराल डामर ने मुख्यमंत्री से रतलाम तक नर्मदा का पानी लाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नर्मदा का पानी मिलने से किसानों को बड़ा लाभ होगा और विकसित भारत के साथ विकसित रतलाम का सपना भी साकार होगा। इधर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कम बारिश का हवाला देते हुए रतलाम को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर किसानों के हित में राहत व्यवस्था की मांग की। बाइट - चेतन काश्यप (प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री व रतलान विधायक बाइट - मथुरालाल डामर (ग्रामीण विधायक रतलाम - प्रदीप उपाध्याय (जिला अध्यक्ष रतलाम
0
0
Report

नर्मदा नदी में कूदे युवक का शव बरामद, पुलिस मर्ग की जांच में जुटी

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-छोटी कसरावद में नर्मदा नदी में कूदे युवक का शव बरामद मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी में कूदे पाटी निवासी आलोक राठौड़ का शव आज नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया है सूचना के बाद SDERF टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है जानकारी अनुसार युवक कल 12 बजे के आस पास से लापता था जिसने सम्भवतः नर्मदा नदी में 4 बजे के लगभग छलांग लगा दी थी जिसका शव आज नर्मदा नदी में तैरता नजर आया सूचना पर शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top