229010
Raebareli: चारागाह जमीन से अवैध कब्जा हटाया, ट्रैक्टर से फसल नष्ट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के महराजगंज तहसील क्षेत्र के पड़ीरा कला गांव में प्रशासन ने चारागाह और तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। SDM महराजगंज सचिन यादव के निर्देश पर तीन बीघे में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाया गया और जमीन खाली कराई गई। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की गई। प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों पर सख्त रुख अपनाते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़: खेत पर काम करते किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वान्दरा पठार गांव में दोपहर खेत पर कृषि कार्य कर रहे 53 वर्षीय नाकुड़ा पिता गौतम मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नाकुड़ा मीणा की पत्नी पहले ही मौत हो चुकी है और उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। अब 8 वर्षीय बेटे देवीलाल के सिर से भी पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
बीकानेर एक्सप्रेस में सोना-चांदी और नकद चोरी, हरियाणा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर अणुव्रत एक्सप्रेस में सोने के जेवरात और लाखों की नकदी चोरी का जीआरपी बीकानेर ने किया खुलासा ट्रेन में चोरी करने वाली हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार नागपुर से नोखा की यात्रा के दौरान महिला यात्रियों के बैग से 65-70 तोला सोना, चांदी के आभूषण और 7-8 लाख रुपये नकद चोरी का आरोप जीआरपी ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और रणवीर के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक गैंग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का ध्यान भटकाकर बैग के लॉक खोलकर करती थी चोरी एसपी जीआरपी उत्तर जोधपुर केवलराम के निर्देशन में थाना अधिकारी नेहा राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
राज्यों के स्टेट प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त, मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित होगा
Noida, Uttar Pradesh:Congratulations to all the newly appointed State Prabharis and Sah Prabharis. I am confident that under the leadership of PM Shri Narendra Modi Ji, your efforts will play a vital role in strengthening the organisation and realising our collective dream of Viksit Bharat 2047.0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा का रामदेवरा दौरा: हेलिपैड से रामदेव पैनोरमा रवाना
Noida, Uttar Pradesh:रामदेवरा,जैसलमेरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे रामदेवरा ,हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का मंत्री के के विश्नोई ,भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिगंडा,पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी,जैसलमेर विधायक छोटू सिंह सहित कही भाजपा नेताओ ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री हेलिपैड से बाबा रामदेव पैनोरमा के लिए हुए रवाना जैसलमेर DM अनुपमा जोरवाल,SP अभिषेक शिवहरे मौजूद मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट0
0
Report
सीधी में रेलवे मार्ग के अतिक्रमण हटाने का बड़ा ऑपरेशन; 44 मकान साफ, 12 शेष
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बहरी तहसील के ग्राम चंदवाही में प्रशासन, पुलिस, राजस्व और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 44 अवैध अतिक्रमण हटाये। कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग पर चिन्हित 56 मकानों में से 44 छोटे मकानों को हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक, प्रस्तावित रेलवे परियोजना की भूमि पर अनधिकृत निर्माण किए गए थे। सीधी के बहरी तहसील के ग्राम चंदवाही में रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, राजस्व और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन के अनुसार रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग पर कुल 56 मकानों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 44 छोटे मकानों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई भूमि को आगामी प्रक्रिया के लिए रेलवे विभाग को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित मार्ग पर चिन्हित 12 अतिक्रमण अभी शेष हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई भी आगे जारी रहेंगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट 2बीपी पाण्डेय, अपर कलेक्टर, सीधी बहरहाल रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के बाद अब शेष 12 अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन का कहना है कि रेलवे परियोजना की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
चूरू नगर परिषद के नए सभापति गोयनका व उपसभापति इंदोरिया ने पदभार ग्रहण किया
Churu, Rajasthan:चूरू। नगर परिषद चूरू के नवनिर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका एवं उपसभापति ओमप्रकाश इन्दोरिया ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले विद्वान पंडितों द्वारा सभापति एवं उपसभापति को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व के सामने शहर के विकास को नई गति देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों एवं शहरवासियों को साथ लेकर चूरू के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नगर परिषद के नए बोर्ड से शहरवासियों को विकास की उम्मीदें हैं। शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ शहर के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए नगर परिषद स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। सभापति विनय कुमार गोयनका ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे शहर के विकास और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। शहरवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित चूरू बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। उपसभापति ओमप्रकाश इन्दोरिया ने कहा कि नगर परिषद के सभापति एवं सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी नगर परिषद के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की。0
0
Report
Advertisement
जयपुर जिले में आरक्षण से बदला चुनावी गणित, नई सीटों पर दावेदार तय
Jaipur, Rajasthan:एंकर: गांव की सियासत में अब सीट वही... लेकिन दावेदार का गणित बदल गया है। जयपुर जिले में आरक्षण का पिटारा खुलते ही किसी की सीट बची तो किसी की दावेदारी पर ब्रेक लग गया। जयपुर जिले में 57 जिला परिषद वार्ड, 22 प्रधान पद और 386 पंचायत समिति वार्डों की लॉटरी ने तय कर दिया कि चुनावी मैदान किसके लिए खुला है और किसे अब नई सीट तलाशनी होगी। जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में स्कूली बच्चियों के हाथों लॉटरी की पर्चियां ने गांवों की सियासत की पहली चाल चल दी है। अब टिकट के दावेदार आरक्षण के नए समीकरण में अपनी जगह तलाशेंगे और अगली नजर सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी पर होगी।0
0
Report
दिनकर जयंती पर मंत्रिमंडल ने दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रकवि दिनकर जी की जयंती पर बड़ा निर्णय। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर मंत्रिपरिषद ने रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, बेगूसराय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए ₹15 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। दिनकर जी की साहित्यिक एवं राष्ट्रचेतना की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
गीता सैनी निर्विरोध खेतड़ी चेयरमैन, भाजपा में शामिल होकर दोबारा पद ग्रहण
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं - खेतड़ी में गीता सैनी ने लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद संभाला - विधायक धर्मपाल गुर्जर की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया - कांग्रेस से जीतीं गीता सैनी अब भाजपा की चेयरमैन बनीं - भाजपा में शामिल होकर गीता सैनी निर्विरोध चेयरमैन चुनीं गईं - विधायक बोले—खेतड़ी नगरपालिका अब पूरी तरह भाजपा मय हो गई - केंद्र-राज्य सरकार और नगरपालिका एक दल, विकास में रुकावट नहीं - भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने विकास करने की बात कही - जिला महामंत्री वीरपाल सिंह व पूनम गुर्जर समेत अन्य रहे मौजूद झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता सैनी ने आज लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस दौरान खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहारि, जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत व जिला उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर सहित भाजपा के कई नेता, पार्षद और समर्थक मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका परिसर में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने गीता सैनी को दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और खेतड़ी के विकास को लेकर मिलकर काम करने की बात कही। खेतड़ी नगरपालिका का यह चुनाव राजनीतिक रूप से खास रहा। गीता सैनी पूर्व में कांग्रेस से चेयरमैन रह चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने अचानक भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भाजपा की ओर से उन्हें चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया गया और वे निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुईं। इस पूरे घटनाक्रम को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा गया। गीता सैनी ने भी भाजपा में शामिल होने के पीछे विधायक धर्मपाल गुर्जर की विकासपरक सोच और खेतड़ी के विकास को प्रमुख कारण बताया। कार्यभार ग्रहण समारोह में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि गीता सैनी का निर्विरोध चेयरमैन चुना जाना खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और पूरा माहौल उत्साहपूर्ण है। विधायक ने कहा कि “अब यह पूरी नगरपालिका भाजपा मय हो गई है।” उन्होंने गीता सैनी को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेतड़ी के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधायक निधि से जुड़े विकास कार्यों में नगरपालिका को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनका कहना था कि खेतड़ी की मूलभूत सुविधाओं में जहां भी कमी है, उसे कम से कम समय में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगरपालिका और विधायक एक ही दल के हैं, इसलिए विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने खेतड़ी की जनता से भी सहयोग और समर्थन की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने गीता सैनी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेतड़ी नगरपालिका के लोगों को ‘टीम खेतड़ी’ के रूप में काम करना चाहिए। उनका कहना था कि पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के साथ आने वाले समय में नए विकास कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने विधायक धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में खेतड़ी के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता सैनी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी का आभार जताया। उन्होंने विधायक धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहारि, पार्षदों और खेतड़ी की जनता का धन्यवाद किया। गीता सैनी ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उन्हें दोबारा चेयरमैन बनने का अवसर मिला है। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा और विधायक धर्मपाल गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें नवनिर्वाचित चेयरमैन बनाया। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल होकर निर्विरोध चेयरमैन बनना और लगातार दूसरी बार नगरपालिका की कमान संभालना—गीता सैनी के इस राजनीतिक सफर ने खेतड़ी की स्थानीय राजनीति को एक नया मोड़ दिया है।0
0
Report
Advertisement
ट Todaraysingh में भाजपा का विजय जुलूस, नगर में उत्साह से स्वागत
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक नगर पालिका चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा का विजय जुलूस नगर पालिका परिसर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग एवं बाजारों होकर जूलूस पहुंचा जैन भवन, इस दौरान पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, रंग गुलाल एवं पुष्प वर्षा से बाजार हुआ रंगीन, जूलूस में उपाध्यक्ष शौकीना माली एवं सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद रहे साथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर पूर्व पालिकाध्यक्ष भरत लाल सैनी कृषि मंडी अध्यक्ष महावीर धाकड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल0
0
Report
पटना में माँ सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी
Noida, Uttar Pradesh:माँ सीता महिला विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई इसी क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।0
0
Report
UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने सड़कों पर रैली निकाली
Aligarh, Uttar Pradesh:UGC बिल के विरोध में आज सवर्ण समाज ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली। रैली में ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय महासभा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से UGC बिल और प्रस्तावित कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की स्थिति को देखते हुए खैर इंस्पेक्टर राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद SDM खैर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने के बाद आगे बढ़ रही रैली को पुलिस ने बल प्रयोग करके रोका हंगामे के कारण सोमना रोड पर कई वाहन फंसे, हालांकि पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर शोभायात्राओं में डीजे पर रोक; 12 फीट मूर्ति-ऊंचाई और मार्गों पर निगरानी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर नगर के शोभायात्राओं में डीजे पर पूर्ण रोक की मांग, डीएम-एसपी को सौंपा पत्र बलरामपुर नगर में शोभायात्राओं और जुलूसों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने डीएम और एसपी को पत्र सौंपा है। इसमें शोभायात्राओं में डीजे के संचालन पर पूर्ण रोक लगाने, डीजे वाहनों की नगर में एंट्री रोकने और आयोजनों के लिए विस्तृत प्रशासनिक गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई है। यह निर्णय नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में हुई सर्वसमाज की बैठक में लिया गया था। बैठक में हिंदू, मुस्लिम, सिख सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित नागरिकों ने जनहित, सुरक्षा और नगर की शांति-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। संगठनों ने कहा कि विभिन्न धार्मिक संगठनों से मिल रही शिकायतों को देखते हुए आयोजनों के लिए पहले से स्पष्ट नियम तय किए जाने जरूरी हैं। डीजे संचालकों को पहले से जानकारी देने की मांग सर्वसमाज की बैठक में नगर की किसी भी शोभायात्रा या जुलूस में डीजे संचालन प्रतिबंधित रखने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही बाहर से आने वाले डीजे वाहनों को नगर में प्रवेश से रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिस निगरानी की मांग की गई है। डीजे संचालकों की प्रशासन के स्तर पर बैठक कर उन्हें प्रतिबंध की जानकारी पहले से देने का भी अनुरोध किया गया। मूर्ति की ऊंचाई 12 फीट तक रखने का प्रस्ताव पत्र में शोभायात्रा में वाहन समेत स्थापित मूर्ति की कुल ऊंचाई अधिकतम 12 फीट रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे अधिक ऊंचाई पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। लटकते बिजली तारों को व्यवस्थित करने की मांग आयोजन से पहले जुलूस मार्ग पर लटक रहे बिजली के तारों को व्यवस्थित कर 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर करने का अनुरोध किया गया है। संगठनों ने विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी की है। पांच प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निगरानी डीजे वाहनों की एंट्री रोकने के लिए फुलवरिया बाईपास, सेखुईया चौराहा, नहर बालागंज मोड़, महेशभारी चौराहा और चुंगी नाके से आने वाले मार्गों पर पुलिस निगरानी की मांग की गई है। उल्लंघन मिलने पर डीजे मालिक, ऑपरेटर, आयोजक या वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई, डीजे जब्ती और चालान की व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया गया है。 बयान - नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू बयान - वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार0
0
Report
जयपुर की सृष्टि हॉस्पिटल इंटरनेशनल पहचान बना रही है
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर के जगतपुरा स्थित सृष्टि हॉस्पिटल अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रहा है। सृष्टि हॉस्पिटल में अब देश के बाहर के मरीज भी अपना विश्वास दिखाने लगे हैं। लंदन निवासी एक मरीज जिसका नाम गीतांजलि है और उसकी उम्र 42 वर्ष है ने सृष्टि हॉस्पिटल जगतपुरा में अपनी टमी टक (Tummy tuck) सर्जरी करवाई है। अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ अंकित शर्मा ने बताया कि सर्जरी से पहले मरीज का पेट बहुत ही लटका हुआ था जिससे मरीज का कॉन्फिडेंस काफी गिर गया था, लेकिन सर्जरी के बाद मरीज की बॉडी शेप वापस पहले जैसी हुई है जिसमें समय के साथ अभी और सुधार आएगा। सृष्टि हॉस्पिटल स्थित अल्थिया एस्थेटिक सेंटर (Althea Aesthetic Centre) में प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी के द्वारा हम मरीजों को आत्मविश्वास एवं बॉडी शेप वापस लौटाते हैं。0
0
Report
जमुई घटना पर राजद का प्रदर्शन: महिलाओं की सुरक्षा और इस्तीफे की मांग तेज
Patna, Bihar:बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और जमुई की कथित घटना को लेकर सियासी विरोध तेज हो गया है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मार्च निकालते हुए वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय का मुद्दा उठाते हुए जमुई की घटना में कार्रवाई की मांग की। राजद नेताओं का आरोप है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार की भूमिका संतोषजनक नहीं है। राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस कथित बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना होने पर इस्तीफा देने की बात कही थी। राजद का आरोप है कि जमुई की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कथित वादे के मुताबिक इस्तीफा नहीं दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार से न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, राजद नेताओं ने सरकार में शामिल कुछ नेताओं और मंत्रियों के बयानों पर भी सवाल उठाते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
