icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमीन के विवाद में युवक की चाकू से हत्या: सहार में सनसनी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सहार सीएचसी लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक को काफी करीब से सिर एवं शरीर के अन्य जगहों पर चाकू मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का 34 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर कुछ माह से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह उसी विवाद में एक बार टकराव हो गया, जिसको लेकर आरोपी पक्ष के लोगों से नोंकझोंक हुई। जिसके बाद आरोपियों द्वारा उस पर चाकू वार कर दिया गया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सहार सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया; इसके पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई करने एवं आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। हालाँकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report

खूंटी-मुरहू सड़क बदहाल, ग्रामीणों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहा

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार। क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बारिश शुरू होते ही कई गाँवो तक आवागमन वाले सड़क हुई बदहाल । दुर्घटना को आमंत्रित करता कच्चा सड़क से परेशान निरीह ग्रामीण। एंकर - झारखण्ड को बने 25 वर्ष से अधिक हो गया और विकास कराने के नाम पर 19 साल पहले खूँटी जिला का निर्माण हुआ था । लेकिन आज भी मुरहू अड़की रनिया प्रखंड के कई गाँवों तक मूलभूत सुविधा पहुंच नहीं पायी है। हाँ ये बात जरुर है कि जो जनप्रतिनिधि किसी तरह मोटर साइकिल में चलते थे वो नेता बनने के बाद उनका तो विकास दिखाई देता है। लेकिन जिन्होंने मतदान किया और आशा लगाया कि सरकार का पैसा जनहित के लिए गांव तक लाएगा और हमारे चेहरे पर मुस्कान दिखाई देगा । लेकिन आज वो सोच और सपना धरा का धरा रह गया। ऐसा मूलभूत सुविधा नहीं मिलने वाले गाँवों में से एक उदाहरण मुरहू से शान्तिपुरी वाली सड़क आज भी कच्चा दुर्घटना युक्त और समस्या जनित है। जिसके निर्माण के लिए विधायकों सांसदों प्रशासन जनप्रतिनिधि सभी से कहा गया लेकिन वर्षों वर्षों से ये सड़क बदहाल है। जिसमें ग्रामीण डरकर चलने को मजबूर हैं। ये सड़क केवल एक गाँव नहीं बल्कि कई गाँवो को जोड़नेवाला ये सड़क है। जहां से हजारों ग्रामीण अपनी दैनिक जरुरतों को पूरा करने के लिए इसी रास्ते से मुरहू और खूंटी शहर आवागमन करते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं।मरीज अस्पताल जाते हैं। लेकिन आज भी ग्रामीण आस लगाए हैं हैं कि काश ये सड़क बन जाता तो परेशानी से निजात मिल जाता । राहगीर ग्रामीण वृद्ध महिला ने बताई थी कि इस सड़क से काफी लोग आवागमन करते हैं और यहां विद्यालय और आंगनबाड़ी भी है। चलने में काफी कष्ट होती है लोग गिर भी जाते हैं। शांतिपुरी निवासी ग्रामीण में बताया कि इस सड़क का निर्माण कभी भी नहीं हो पाया है। इसे राहगीरों को काफी कष्ट होता है। आंगनबाड़ी सेविका ने बताई की कर के खराब होने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत होता है यह विद्यार्थी आवागमन करते हैं । आंगनबाड़ी में बच्चे इसी सड़क से आना जाना करते हैं। गर्भवती महिलाएं अस्पताल जाती है कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि गर्भवती महिला का प्रसव सड़क में ही हो गया है। इसलिए सड़क को वरना बहुत ही जरूरी है। मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू ने बताया कि झारखंड को बने विकार 25 वर्ष हो गया है लेकिन अब तक की सड़क का निर्माण एक बार भी नहीं हो पाया है। नजन आते हैं आश्वासन लेकर चले जाते हैं। लेकिन ग्रामीणों का स्थिति इस प्रकार बदतर है। यह सड़क से न केवल एक गांव बल्कि कई गांवों को जोड़ने वाला सड़क है। इसमें हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बाईट - ग्रामीण。 बाईट - ग्रामीण。 बाईट - आंगनबाड़ी सेविका。 बाईट,,- अरुण साबू, उपप्रमुख मुरहू ।
0
0
Report
Advertisement

हनीवेल के सक्षम STEM कार्यक्रम से 12 हजार छात्राओं को लाभ, भविष्य टेक-युक्त बनेगा

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हनीवेल टेक्नोलॉजीज़ के ‘सक्षम’ STEM शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया हनीवेल का लक्ष्य वर्ष 2029 तक देशभर के 12 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त बालिका विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करना है इस पहल से 12,000 से अधिक छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिनमें से लगभग 5,000 छात्राएं दिल्ली की होंगी कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में STEM लैब, डिजिटल ICT एवं कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी छात्राओं के लिए स्वच्छ शौचालय, WASH सुविधाएं और मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे साइबर सुरक्षा, पोषण, वित्तीय साक्षरता, प्रजनन स्वास्थ्य और जीवन कौशल से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 60 शिक्षकों को डिजिटल टूल्स और इंटरैक्टिव टीचिंग मेथड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा चयनित 5 छात्राओं को अमेरिका के यू.एस. स्पेस एंड रॉकेट सेंटर, अलबामा में स्पेस साइंस वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर मिलेगा यह परियोजना लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से लागू की जा रही है हनीवेल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार, तकनीक-सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।
0
0
Report

36 घंटे बाद पुल पानी से बाहर, सड़क पर धूल-कीचड़, यातायात जाम

Thane, Maharashtra:36 तासांनी पूल खाली झाला - पूराचे पाणी ओसरलं पण रस्त्यावर जाड गाळ, माती आणि कचरा... वाहतूक धोकादायक - ऑटो आणि दुचाकी घसरतात.. प्रशासान गायब - 2 दिवस पूल पाण्याखाली होता.. साफसफाईसाठी कोणी आलेलं नाही... नागरिकांचा संताप.. तब्बल 36 तासांनी काळू नदीवरील पूल पाण्याबाहेर आला असला तरी नागरिकांचा त्रास काही संपलेला नाही. काळू नदीवरील पूल गेल्या 2 दिवसांपासून पाण्याखाली होता. पाणी ओसरल्यानंतर पूल सुरू झाला खरा, पण रस्त्यावर 3-4 इंच जाड गाळ, माती आणि कचरा साचला आहे. दुचाकी आणि ऑटो घसरत आहेत. अपघात होण्याची भीती आहे. पण 2 दिवस झाले तरी प्रशासनाचा एकही अधिकारी किंवा कर्मचारी इथे फिरकला नाही. आम्ही कुठे जायचं? असा संतप्त सवाल इथले ग्रामस्थ करत आहेत. हा पूल टिटवाळा, रूंदे, फळेगांव, उशिद, आंबिवली, मढ सह 10 ते 12 गावांसाठी जीवनवाहिनी आहे. पण गाळामुळे वाहतूक मंदावली आहे. पाऊस परत आला तर पुन्हा संपर्क तूटण्याची भीती नागरिकांना आहे. प्रशासनाने तातडीने JCB आणि कर्मचारी पाठवून हा रस्ता स्वच्छ करावा अशी मागणी नागरिक करत आहेत. अन्यथा आंदोलनाचा इशाराही त्यांनी दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि ट्रस्ट महंत ने कहा- सरकार, प्रशासन और पुलिस पर पूरा भरोसा

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी, महंत दिनेन्द्र दास जी महाराज कहते हैं, "...हमें सरकार, मुख्यमंत्री और प्रशासन पर भरोसा है। जो काम हो रहा है, वह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है। वे अपना काम कर रहे हैं और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे। जाँच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पूछताछ जारी है, जिसमें दूसरा दिन भी शामिल है, और जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकार और प्रशासन स्थिति को ठीक से संभाल रहे हैं, और सब कुछ सुलझ जाएगा."
0
0
Report

बलवंत सिंह खेतवाल के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई: शहीद की शहादत पर देश भर में शोक

Haldwani, Uttarakhand:देश की रक्षा करते हुए मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके मोतीनगर आवास पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद बलवंत सिंह खेतवाल का अंतिम संस्कार आज कुछ ही देर में रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। बागेश्वर जिले के तुपेड (वन डूंगरा) गांव के मूल निवासी और वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मोतीनगर निवासी वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल सोमवार को मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, 40 असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल और हवलदार चंद्रमोहन सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, बलवंत सिंह खेतवाल वर्ष 1991 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे और अपने लंबे सैन्य जीवन में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में देश की सेवा की। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे हैं। आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई दी जाएगी। देश उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
0
0
Report

बूंदी: जमीन विवाद में घर घुसकर हमला, 70 वर्षीय महिला समेत दो घायल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 70 वर्षीय नारायणी बाई और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा गांव में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। इसी विवाद के चलते 8 से 10 बदमाश एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल में पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर किया गया है। सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल 70 वर्षीय नारायणी बाई और उनकी बहू का इलाज जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थानाधिकारी भंवर सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हाजीपुर के मदारपुर में देर रात बमबाजी, दो जिंदा बम मिले, इलाके में दहशत

Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक किराना दुकानदार के घर पर बमबाजी कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पुलिस को मौके से दो जिंदा बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित उदय मिश्रा के अनुसार उनके घर के बाहर चार बम फेंके गए। पहले उन्हें लगा कि किसी ट्रक का टायर फटा है या पटाखे चलाए गए हैं, लेकिन सुबह बाहर निकलने पर सुतली, शीशे और टूटे हुए सामान बिखरे मिले। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो विस्फोटित बमों के अवशेष और दो जिंदा सुतली बम बरामद किए। जिंदा बमों को सुरक्षित निष्क्रिय कराने के लिए बम स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। सुवोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उदय मिश्रा के पुत्र पर पहले से तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। वहीं पीड़ित उदय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए इलाके में अवैध सामान और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
0
0
Report

बरौंधा के बृहस्पति कुंड डूबने से नर्सिंग छात्र की मौत; शव बरामद

Satna, Madhya Pradesh:सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति जलप्रताप कुंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दो दिन पहले दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया नर्सिंग छात्र गहरे पानी में डूब गया था। करीब 36 घंटे तक चले कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार आज छात्र का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ बरामद कर लिया गया है। मृतक छात्र की पहचान 25 वर्षीय कुणाल ठाकुर (पिता: अकुलु ठाकुर) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में सतना में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ यहां छुट्टियां बिताने और नहाने आया था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बरौंधा थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम व आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतक के दोस्तों और रोते-बिलखते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है。
0
0
Report

उत्तराखंड में 24 घंटे से भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी; आपदा प्रबंधन सतर्क

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल रही है। भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड में कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नैनीताल देहरादून हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल के क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के हेड क्वार्टर में सभी अधिकारी तैनात किए गए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन सभी जिले के अधिकारियों से बारिश को लेकर हुए नुकसान और हालात पर जानकारी ले रहे हैं वॉक थ्रू आपदा कंट्रोल रूम से
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top