229010
Raebareli - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर ,एक की मृत्यु
Raebareli, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सीएचसी पहुँचाया गया ,हालत नाजुक देख सीएचसी ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। सीसीटीवी के जरिये अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है ,घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पटेल नगर कॉलोनी के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीकर PWD कार्यालय में एक्सईएन-ठेकेदारों के बीच मारपीट का विवाद
Sikar, Rajasthan:सीकर के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में बुधवार शाम अधिशासी अभियंता प्रकाशचंद और कुछ ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। एक्सईएन के चेंबर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप ठेकेदारों ने लगाया। बाद में एक्सईएन कार से निकलते समय उनकी कार पर हमला हुआ, शीशे टूट गए और उन्हें बाहर खींचने का प्रयास किया गया। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके बिल व फाइलों के संबंध में बातचीत के दौरान जानबूझकर भुगतान रोक रखा था; बदले की कार्रवाई के रुप में मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने उद्योगनगर थाना में शिकायत दी है; पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे सीकर के आर्ट्स कॉलेज में चल रहे लगभग 2.96 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य भी बताये जा रहे हैं; firm की ओर से 77 लाख रुपए के बिल पेश हुए थे; एक्सईएन ने मौके पर निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जांच की; आरोप है कि जांच में 31 लाख रुपए के कार्यों में अनियमितता पाई गई और क्वालिटी कंट्रोल के सैंपल फेल हुए; बिलों का भुगतान रोक दिया गया। दादिया-खिरोड़ सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी विजिलेंस जांच चल रही थी; सड़क गारंटी पीरियड में होने के बावजूद पैचवर्क नहीं करने की शिकायत पर एक्सईएन ने विजिलेंस को रिपोर्ट भेजी। प्रकाशचंद को 3 अक्टूबर को APO किया गया था और बुधवार को विभागीय निर्देश पर वे PWD कार्यालय पहुंचे थे; ठेकेदारों को उनके कार्यालय आने की सूचना मिली और विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार रामावतार जाखड़ सहित अन्य ने चेंबर में बिलों व फाइलों को लेकर बातचीत की; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिस पर एक्सईएन ने आपत्ति जताई और बहस शुरू हो गई। एक्सईएन के अनुसार चेंबर से निकलकर वे कार में बैठे थे कि हमला हुआ। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके साथ मारपीट की।0
0
Report
पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय हाईटेक बनाने की यात्रा तेज, 500 करोड़ लागत से टर्मिनल बनेगा
Patna, Bihar:पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय और हाईटेक बनाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार को पटना जंक्शन का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली स्टेशन बिल्डिंग और हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे भी मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना सीधे मेट्रो या स्थानीय बस पकड़ सकेंगे। इससे यात्रियों के समय के साथ ऑटो-कैब के अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी। टर्मिनल के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण को गति देने के लिए रेलवे बोर्ड जल्द बजट फंड जारी करने की तैयारी में है। इस टर्मिनल से प्रतिदिन 70 से अधिक पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन होगा। यहाँ से रोजाना करीब एक लाख से अधिक यात्रियों के आने-जाने का अनुमान है।0
0
Report
वाराणसी: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने हत्या दंड से बरी किया: महाबीर-हेमराज रिकॉर्ड विसंगतियाँ उजागर
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: आठ साल पुराने हिसार के एक चर्चित बाल हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या के मामले में फांसी की सजा पाए हेमराज को अदालत ने बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। मामले की सुनवाई के दौरान जांच की कई कड़ियां अदालत के सामने सवालों के घेरे में आईं। खास तौर पर बच्चे के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के नाम को लेकर रिकॉर्ड में विरोधाभास मिला। शुरुआती सूचना में इस व्यक्ति का नाम महाबीर दर्ज था, जबकि पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर हेमराज को आरोपी बनाया गया। हाईकोर्ट ने इस अंतर को महज मामूली विसंगति नहीं माना। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी के लिए यह स्पष्ट करना जरूरी था कि रिकॉर्ड में सामने आया महाबीर कौन था और उसका हेमराज से क्या संबंध था। अदालत के मुताबिक इस महत्वपूर्ण पहलू की पर्याप्त जांच नहीं की गई। मामले में बच्चे के शव की पहचान और DNA जांच को लेकर भी अदालत ने सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों की स्थिति ऐसी नहीं थी, जिसके आधार पर हेमराज को हत्या का दोषी ठहराया जा सके। हेमराज को 2022 में ट्रायल कोर्ट ने हत्या का दोषी माना था और उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उसकी दोषसिद्धि और फांसी की सजा दोनों समाप्त हो गईं।0
0
Report
इंडिया गठबंधन हरियाणा में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ अभियान मजबूत जनआंदोलन बनायेंगे
Chandigarh, Chandigarh:‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर हरियाणा में एकजुट होकर संघर्ष करेगा इंडिया गठबंधन : संजय दत्त लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दल मिलकर प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह वोट के अधिकार की रक्षा और लोकतंत्र बचाने के लिए हरियाणा में भी मजबूत होगा विपक्षी एकता का संघर्ष : भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़, हरियाणा कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं ने देश में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान तथा ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल हरियाणा में एकजुट होकर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को मजबूत जनआंदोलन का रूप देंगे। गठबंधन के सभी दल साझा रूप से प्रदेशभर में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल जिस तरह लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं, उसी एकजुटता और संघर्ष की भावना को अब हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मताधिकार की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। मतदाता सूची से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक किसी भी प्रकार की अनियमितता या पारदर्शिता की कमी को विपक्षी दल मिलकर जनता के सामने उठाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई को व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में नेताओं ने कहा कि आज देश को विपक्षी एकता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनएकता की आवश्यकता है। इंडिया गठबंधन का उद्देश्य किसी एक दल का संघर्ष नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा करना है। बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव प्रेमचंद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव विनोद घड़ोली, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप अन्य नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हरियाणा में निर्णायक जनआंदोलन बनाया जाएगा और लोकतंत्र, संविधान तथा मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगा।0
0
Report
EV कंपनी HR मैनेजर हत्या केस: मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर 62 के डीलर चौक पर EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच और आरोपियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 4 अक्तूबर की रात को केला खरीदने के दौरान 100 रूपये को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर लक्ष्मण की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका भतीजा महेश घायल हुआ था। सेक्टर-62 में छिपे होने की मिली थी सूचना क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर दोनों क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी को गोली लगने के बाद लेकर जाते हुए। पुलिस पर दो गोलियां चलाने का आरोप पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तरुण के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल बरामद की। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी आरोपी जतिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीलर चौक पर लक्ष्मण की हुई थी हत्या 4 अक्तूबर की रात को शाहपुर के रहने वाले लक्ष्मण और उसके भतीजे महेश का केले खरीदने के दौरान रेहड़ी वाले से विवाद हो गया था। जिसके बाद रेहड़ी वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि लक्ष्मण और उसके भतीजे पर चाकूओं से वार किया गया। जिसमें लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा अस्पताल में भर्ती है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा अधिकारियों की सिंगापुर दौरे में लैंड पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप विकास पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिक्सड लैंड यूज नीति तथा लैंड प्राइसिंग ( land pricing) संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। इस बैठक से हरियाणा में नए सरकारी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निहितार्थ सामने आए हैं। विशेष रूप से एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) एवं विभिन्न औद्योगिक संपदाओं में भूमि पट्टे (Land Lease) की बेहतर एवं अधिक प्रभावी नीति बनाने तथा गुरुग्राम शहर में टाउनशिप विकास को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस बैठक का उद्देश्य की प्रबंधन, औद्योगिक विकास तथा शहरी नियोजन से जुड़ी अपनी नीतियों को और अधिक पारदर्शी, निवेशक-अनुकूल एवं दीर्घकालिक दृष्टि से मजबूत बनाना और प्रदेश में विकास के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।0
0
Report
हरियाणा CM ने मंडियों की उठान तेज करने के निर्देश दिए MSP लाभ स्पष्ट
Chandigarh, Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का तत्काल प्रभाव से उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में खरीद से लेकर उठान तथा भुगतान तक की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। *अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद* बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में जारी खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ-साथ उठान की व्यवस्था भी उसी गति से सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा न हो और किसानों को अपनी फसल लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस वर्ष हरियाणा के किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। इस वर्ष सरकार द्वारा बाजरे की खरीद 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। यदि किसी किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक का भाव मिलता है, तो बिक्री मूल्य और 2,900 रुपये के एमएसपी के बीच के अंतर की भावان्तर भरपाई योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। सरकार द्वारा भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष खुले बाजार में बाजरा लगभग 2,235 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर बिक रहा है। इसके अलावा बाजरे की खरीद निजी डीलरों द्वारा भी की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष बाजरा खरीद के लिए सरकार द्वारा पहले 2,150 रुपये और बाद में 2,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई थी। सरकार तथा आढ़तियों द्वारा निर्धारित खरीद मूल्य और 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा अलग से की गई थी। *प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर दें रिपोर्ट* मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मंडियों का दौरा कर खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लें तथा इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपें। उवरिष्ठ अधिकारी मंडियों में जाकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें। इसके अलावा, खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक मंडी में एचसीएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राइस मिलर्स के पास पिछले साल खरीदी गई धान बची हुई है, उसे लेकर विभागीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 रुपए प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल, एमडी हैफेड चन्द्रशेखर खरे, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति डॉ. अंशज सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
अयोध्या के भागवत कथा वीडियो से पवन पांडेय विवाद तेज, अखिलेश यादव भी शामिल
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पूर्व मंत्री पवन पांडेय के पैतृक निवास पर आयोजित भागवत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कथा के दौरान पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन पांडेय व्यासपीठ पर बैठे संत पर नोट बरसाते नजर आ रहे हैं। धार्मिक आयोजन से जुड़े इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग सवाल भी उठा रहे हैं। खास बात ये है कि यही भागवत कथा पहले से ही चर्चा में है, क्योंकि आज यानी 8 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस आयोजन में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में कथा के दौरान सामने आए इस वीडियो ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। वही व्यासपीठ पर नोट बरसाने को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश): भारतीय वायु सेना 94वीं वर्षगांठ पर परेड आयोजित करेगी
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): THE INDIAN AIR FORCE TO ORGANISE PARADE MARKING ITS 94TH ANNIVERSARY0
0
Report
NH21 पर डाबर ढाणी के पास ट्रैक्टर-ट्रेलर भिड़ंत, एक की मौत एक घायल
Dausa, Rajasthan:सिकराय दौसा देर रात्रि को NH21 पर डाबर ढाणी के समीप सड़क हादसा ट्रेक्टर ट्रेलर की भिड़ंत में एक की मौत एक की हालत गंभीर नया ट्रैक्टर खरीद कर लेकर आ रहे थे जीजा साले हादसे में मुरलीपुर निवासी भीमसिंह गुर्जर की हुई मौत वही दूसरे घायल को किया जयपुर रैफर पुलिस ने मृतक के शव को रखवाया सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों को दी सूचना मामले की जांच में जुटी सिकंदरा थाना पुलिस0
0
Report
दुल्लपुर में पुरानी अदावत पर हमले के फरार आरोपी उदय गुर्जर ने मचाया हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर दुल्लपुर में पुरानी अदावत को लेकर फिर हमला हत्या के प्रयास का फरार आरोपी उदय गुर्जर ने किया हंगामा घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी0
0
Report
Advertisement
इंदौर के बेटमा में भजन संध्या: छोटू रावणा और विधायक पटेल झूमे
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बेटमा में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा की विधायक मनोज पटेल द्वारा भक्ति और श्याम कीर्तन से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में जमकर झूमते नजर आए। वीओ - देर रात तक चली इस भजन संध्या के दौरान छोटू सिंह रावणा ने अपने प्रसिद्ध भजन तीन बाण के धारी सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ी वैसे-वैसे श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्याम भक्ति और भगवा रंग में रंगा नजर आया। वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ जमकर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। बेटमा में आयोजित इस भव्य भजन संध्या ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत से जोड़े रखा।0
0
Report
418 किलो डोडाचूरा मामले में 2.5 साल से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में ढाई साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ दीपक बावरी थाना छोटीसादड़ी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2024 को गैजपुरा की सीमा में एक पिकअप से 418 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था. मामले में जांच के दौरान डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त में अंकित उर्फ दीपक की संलिप्तता सामने आई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.0
0
Report
पंचायत चुनाव के लिए BJP संघर्ष तेज, चौमूं-गोविंदगढ़ में कमल खिलाने का दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव का बजा बिगुल पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। सम्मेलन में बूथ मैनेजमेंट से प्रत्याशी चयन और चुनाव जीतने तक की रणनीति तैयार की जाएगी। रामलाल शर्मा पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का मंत्र देंगे। चौमूं और गोविंदगढ़ क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
