229001
Raebareli: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, स्कूल की दो गाड़ियों पर गिरी
Raebareli, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे यह दो गाड़ियों पर गिर गई। ट्रॉली ईंटों से लदी हुई थी और यह घटना महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के पास डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण ट्रॉली पलटी जिससे स्कूल की दो गाड़ियों को नुकसान हुआ। यह ट्रैक्टर गदागंज की तरफ डलमऊ रोड पर आ रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के पंचमुखी हनुमान मंदिर से चोरी, दान पात्र के ताले टूटे, CCTV दिखी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शातिर चोर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, मंदिर में माथा टेकने के बाद चोर ने दान पात्र में लगे ताले को तोड़कर की चोरी, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, चोर ने मंदिर के बगल की दुकान के ताले तोड़ने का भी किया प्रयास, साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देख police को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर का मामला।0
0
Report
दिल्ली में SIR के बाद नाम कटने पर नोटिसों की भरमार
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत नई मतदाता सूची से कई लोगों के नाम गायब होने और बड़े पैमाने पर नोटिस जारी होने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, नो मैपिंग या तार्किक विसंगति जैसी श्रेणियों के तहत ये नोटिस भेजे गए हैं। कालकाजी स्थित सुधार कैंप के लोगों को लगभग 500 से 600 की संख्या में नोटिस मिला है और कई का नाम वोटर लिस्ट से कट चुका है। धर्मेंद्र बताते हैं कि SIR के बाद उनके कैंप में कुल 2600 वोट थे, जो नई ड्राफ्ट लिस्ट में 1300 से कम रह गए हैं; 500-600 लोगों को नोटिस मिला है। फॉर्म भरने के दौरान डॉक्यूमेंट इकट्ठा कर कैंप लगाया गया, पर ड्राफ्ट लिस्ट में आधे से अधिक नाम बाहर कर दिए गए। BLO घर-घर न पहुँच पाने से नोटिस नहीं मिल पा रहा है और समझ नहीं आ रहा कि नाम क्यों कटे। मुझे भी नोटिस मिला था कि मेरा नाम मिसमैच है और मुझे फॉर्म जमा करना था, जिसमें आधार, पैन, पुराने वोटर कार्ड और 2002 से जुड़े डॉक्यूमेंट मांगे गए। लोग परेशान हैं क्योंकि मैपिंग का नोटिस आ रहा है और डर है कि नाम वोटर लिस्ट से खत्म न हो जाए। पहले कैंप में दो बूथ थे पर SIR के बाद तीन बूथ हो गए हैं। राज्यपाल मंडल बताते हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में उनका नाम आया है, पर साथ में नोटिस मिला है; बेटी का नाम जुड़वाने पर भी कुछ मामला है लेकिन नाम आ गया। BLO के नोटिस मिलने का समय अभी नहीं है। Ayappa कहते हैं कि उनके घर में सात वोटर हैं, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम आ गया है पर नोटिस भी मिला है; BLO से कहा गया कि इसे भरकर जमा करो अन्यथा नाम कट जाएगा, डॉक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और 2002 से जुड़े डॉक्यूमेंट मांगे गए। कैंप में Jyotsna Jogiya बताती हैं कि SIR के समय BLO छुट्टी पर थे, इसलिए घर-घर फॉर्म नहीं दे पाईं; स्कूल चल रहे हैं, नोटिस अभी सभी तक नहीं पहुंच पाए हैं; अंतिम समय सीमा को लेकर लोगों में चिंता है। 50% वोटर बच गए हैं, लेकिन उनमें से भी कई को नोटिस मिला है; अगर फॉर्म समय पर जमा नहीं होगा तो नाम कट जाएगा। तीन बूथ हैं, पर वोटर कम हैं; नोटिस सही समय पर पहुंचाने के लिए सरकार को कदम उठाने होंगे। SIR प्रक्रिया के दौरान डेटा बेस की जांच के बाद अपात्र या असत्यापित नाम भी सामने आए हैं। नाम देखने के लिए ECI Portal या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाँच करें, BLO से संपर्क करें, अगर नाम सूची में नहीं है या नोटिस मिला है। फॉर्म-6 भरें अगर नाम कट गया है या जोड़ना है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।0
0
Report
दिल्ली में प्रवेश वर्मा के चांटा के बाद तिलक नगर, चांदनी चौक में हंगामा
New Delhi, Delhi:कल एक तरफ जहां तिलक नगर में दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क निरीक्षण के समय एक व्यक्ति को चांटा मारा था जिसके बाद मामला तूल पकड़ा बताया जा रहा है वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था उसे समय विधायक तिलक नगर से जनरल सिंह भी मौजूद थे वहीं दूसरी तरफ कल चांदनी चौक के हैमिल्टन रोड पर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक से विधायक हेमिल्टन रोड पर निरीक्षण करने गए तो वहां चांदनी चौक से बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की करी आप खुद देख सकते है ये वीडियो वायरल हो रही है0
0
Report
Advertisement
यूपी में बेहतर पुलिसिंग के लिए पाठ्यक्रम बदला जाएगा, IGOT पोर्टल से उपलब्ध होंगे
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बेहतर पुलिसिंग के लिए अब पुलिसकर्मियों के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी की जा रही है नए पाठ्यक्रमों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियों के अनुसार तैयार किया जाएगा इन पाठ्यक्रमों को केंद्र सरकार के एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल (आईजीओटी) पर उपलब्ध कराया जाएगा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय को इस प्रक्रिया के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है सूत्रों के अनुसार इस संदर्भ में जारी निर्देशों के अनुसार कमिश्नरेट, जोन, रेंज और राज्य स्तरीय इकाइयां प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार कराने के लिए प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय को प्रस्ताव भेज सकेंगी प्रस्ताव में विषय, संक्षिप्त विवरण और संबंधित पद के लिए उसकी उपयोगिता बतानी होगी। पाठ्यक्रम तैयार करने से पहले निदेशालय की लिखित अनुमति जरूरी होगी। पाठ्यक्रम की अवधि 20 से 60 मिनट के बीच होगी। विषय विशेषज्ञों की मदद से प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा और गुणवत्ता की समीक्षा के बाद प्रत्येक स्लाइड के लिए बोलने की सामग्री तैयार होगी। पाठ्यक्रम हिंदी में होंगे, जरूरत के अनुसार सरल अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा सकेगा। फोटो और वीडियो भी जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में कम से कम 10 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।0
0
Report
उन्नाव में पानी में डूबकर 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: 28 वर्षीय युवक की पानी में डूबकर हुई मौत । अपनी बहन के घर जा रहा था युवक। गांव के बीच में पड़ी झील को पार करने के दौरान डूबा युवक। सुबह ग्रामीणों ने झील में उतरता हुआ दिखा शव । ग्रामीणों सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पीएम के लिए भेज दिया। पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल। पूरा मामला मौरावां थाना के नायगांव के परेता तालाब का0
0
Report
भभौरी बाजार में वृद्ध की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर. सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहा बाजार में सोमवार तड़के एक अधेड़ व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव जेवेलर्स की दुकान के बरामदे में मिलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदयराज पिछले करीब 15 वर्षों से गोदाम चौराहा बाजार में ही रहकर घूमता-फिरता था। रात में वह अक्सर विंध्यवासिनी जेवेलर्स की दुकान के सामने बने बरामदे में सो जाता था। सोमवाज भोर करीब तीन बजे बाजार के लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले और बरामदे में पड़े उदयराज के शव पर पड़ी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। आसपास खून के निशान और दुकान की दीवार पर भी छींटे मिले। घटना की जानकारी तुरंत police को दी गयी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उदयराज की हत्या की गई है। दुकान खपरहां गांव निवासी हिमांशु सेठ की बताई जा रही है। फिलहाल दुकान से किसी सामान के चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दुकान का ताला टूटने और हत्या की घटना के बीच क्या संबंध है, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अतिस कुमार, सीओ सदर सम्यक चौधरी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के थानों से भी फोर्स बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयराज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाइयों अभयराज और छविराज यादव की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटा भाई दीपराज मुंबई में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर मां उभiyarाजी देवी उर्फ भुटका, भाभी अनीता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हत्या की वजह और हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाजार के दुकानदारों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में करंट से महिला की मौत, सफीपुर के मखदूम नगर गांव
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत。 घर में काम रही महिला करंट लगने से झुलस गई थी。 परिजन महिला को आनन-फानन में CHC सफीपुर लेकर पहुंचे थे。 अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने महिला को मृत किया घोषित。 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूम नगर गांव की घटना。0
0
Report
तिलक नगर थप्पड़ कांड से दिल्ली में सियासत गर्म, प्रवेश शर्मा इस्तीफे की मांग तेज
New Delhi, Delhi:तिलक नगर में हुए थप्पड़ कांड के बाद दिल्ली में सियासत गर्म है विपक्ष लगातार प्रवेश शर्मा के इस्तीफा की मांग कर रहा है सियासत काफी गर्म है पूरे मामले में कुल मिलाकर पांच शिकायत दर्ज हो चुके हैं जहां विपक्ष द्वारा प्रवेश शर्मा के खिलाफ शिकायत की गई है तो वहीं पर प्रवेश शर्मा के फेवर में भी शिकायत दर्ज की गई है कि आप सब का इस्तेमाल किया गया और इंजीनियर द्वारा भी जो है कंप्लेंट की गई है थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश शर्मा के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है काफी बैरिकेडिंग देखी जा सकती है और सीआरपी के सुरक्षाकर्मी भी तैनात है0
0
Report
सम्राट चौधरी का कांग्रेस-नेहरू पर तीखा हमला; बिहार में सत्ता के निशाने
Patna, Bihar:SIR के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मतलब है, पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री हुए। श्रीमती इंदिरा गांधी उनकी बेटी प्रधानमंत्री हुईं। उनके बेटे राजीव गांधी इस देश के प्रधानमंत्री हुए। श्रीमती सोनिया गांधी 10 साल तक सुपर पावर प्राइम मिनिस्टर बनी रहीं। आज भी आपने देखा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को नेता विरोधी दल का हैसियत नहीं था लोकसभा में, तो नहीं बनाया। जैसे ही उसमें भी सत्ता का लाभ मिलने वाला था, तो राहुल गांधी तुरंत नेता विरोधी दल बन गए। ये लाभ लेने वाले लोग हैं。 देश की आजादी के 80 वर्षों में भी लगभग 60 वर्ष से अधिक भारत पर राज किया इन लोगों ने। भारत यदि गरीब है, तो कांग्रेस पार्टी की देन है। भारत यदि आर्थिक रूप से संकट में रहा, तो राहुल गांधी जी का परिवार दोषी है। अर्थव्यवस्था से लेकर संरचना तक, यदि कोई एक परिवार इस देश में दोषी है... क्योंकि इस country par लगभग 40 वर्ष से अधिक राज तो एक ही परिवार के लोगों ने किया। 60 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी का राज रहा। इसलिए अब इनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है。 जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तो सब उनको ठीक लगता था लेकिन एक गरीब घर से आने वाला इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बन गए, इसलिए पेट में पीड़ा हो रही है। विपक्ष की परियां हो या कांग्रेस हो इनको कोई गरीबों की चिंता नहीं है, ये गरीबों को ही लूटते रहे हैं। वही बिहार के संदर्भ में लालू परिवार पर भी निशाना साधा मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही परिवार किया पार्टी आरजेडी बनकर रह गई है प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस कांग्रेस के साथ-साथ RJD ने भी पलटवार किया पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा 2014 से लेकर के अभी तक देश का नेतृत्व, देश की सरकार का संचालन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की एक जुमला आ गई है सामने, नेहरू परिवार और बिहार के मुख्यमंत्री इधर लालू जी के परिवार की चर्चा करेंगे। 20 वर्षों में आपने क्या किया, उस 15 वर्ष में तो आप और आपके परिवार के लोग भी सत्ता में थे। नीतीश कुमार भी सत्ता में थे, नीतीश कुमार भी जनता दल के जमाने में लालू जी के साथ हुआ करते थे। भ्रष्टाचार की बात करते हो तो आजाद हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर किन्हीं के कार्यकाल में हुआ है तो वो आप लोग हैं, नीतीश कुमार जी हैं। लूट लिया खजाने को, संस्थागत भ्रष्टाचार हुए। देश पर 510 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है, विश्व बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार देश बना हुआ है। देश के रसातल में किसने भेजा, डेड इकॉनमी बना दिया देश के अंदर में, जिम्मेदारी कौन लेगा? सिर्फ नाम लेने से थोड़ी काम चलने वाला है, कभी नेहरू जी का नाम लेके चाहते हो पुज जाना, कभी लालू जी का नाम लेके चाहते हैं पुज जाना। अरे आपने जो किया है उसको बताइए ना, बिहार आज कंगाली की कगार पर है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। राज्य के अंदर में आर्थिक स्थिति खराब है, देश के अंदर में आर्थिक स्थिति खराब है, इस पर चर्चा कौन करेगा? शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी वही विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधे जाने का जबाब जेडीयू ने दिया पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा सम्राट चौधरी जी ने सही ही कहा है कि जो 6 दशक सत्ता में रहा, पारिवारिक परंपरा के आधार पर सत्ता में रहा। और सारे चीजों को चाहे इलेक्शन कमिशन हो या कहीं ना कहीं जुडिशियरी में भी हस्तक्षेप और पक्षपात अपनेपन के आधार पर काम करता रहा। वह व्यक्ति आज इलेक्शन कमिशन के खिलाफ टिप्पणी कर रहा है। मैं उदाहरण, ठीक ही उदाहरण उन्होंने दिया कि जो व्यक्ति चहेते उनके चीफ इलेक्शन कमिश्नर रहे, उनकी नियुक्ति की गई, और नियुक्ति के बाद, रिटायरमेंट के बाद पुरस्कार के रूप में किसी को राज्यपाल बनाया गया, किसी को मंत्री बनाया गया और किसी को टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया। वह व्यक्ति आज कहे कि चीफ इलेक्शन कमिशन निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। देश का चीफ इलेक्शन कमिशन बिल्कुल निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है, तो ऐसे लोगों की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है, लोकतंत्र और संविधान पर प्रहार है। जो भी पारिवारिक पार्टियां हैं, वह देश के लिए नहीं, चाहे बिहार में हो चाहे देश में हो, वो देश के लिए चिंतित नहीं होता है, अपने परिवार के लिए चिंतित होता है। वही कांग्रेस का हालात रहा, वही बिहार में राष्ट्रीय जनता दल का हालात रहा। ये सारे लोग राजनीति के नाम पर अपने परिवार, अपने चहेतों के भलाई के लिए काम करते हैं, जनता के लिए नहीं。 निहोरा प्रसाद यादव जदयू प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
DLसी दरों में बढ़ोतरी से राजस्व में भारी उछाल: तेरह महीनों में 7,264 करोड़
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जमीन महंगी हुई...तो सरकार का खजाना भी तेजी से भरने लगा। प्रदेश में इस साल दो बार DLC दरें बढ़ीं और इसका असर रजिस्ट्री से होने वाली कमाई के आंकड़ों में साफ दिख रहा है। अप्रैल से 24 सितंबर तक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने 7,264.61 करोड़ रुपए जुटाए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,658.26 करोड़ रुपए था। यानी एक साल में 1,606.35 करोड़ रुपए अतिरिक्त आय हुई और राजस्व 28.39% बढ़ा। खास बात यह है कि राजस्व में तेजी किसी एक महीने तक सीमित नहीं रही। अप्रैल से 24 सितंबर तक हर महीने पिछले साल के मुकाबले कमाई ज्यादा रही। सबसे ज्यादा 35.50% की वृद्धि 24 सितंबर तक दर्ज हुई, जबकि जून में 35.02%, जुलाई में 31.80% और अप्रैल में 31.68% की बढ़ोतरी रही। रकम के लिहाज से जुलाई में सर्वाधिक 1,462.54 करोड़ रुपए की आय हुई। हालांकि राजस्व पर DLC दरों के अलावा दस्तावेज पंजीयन की संख्या और संपत्ति बाजार की गतिविधियों का भी असर रहता है। इस बार सालाना लक्ष्य भी पिछले साल की तुलना में ऊंचा रखा गया है। चार साल की तुलना: 2023 में 4,561 करोड़, अब 7,265 करोड़ अवधि: अप्रैल से 24 सितंबर, राजस्व (करोड़ रु.) पिछले साल से बढ़ोतरी: 2023-24 4,560.86, 2024-25 5,058.91, 2025-26 5,658.26, 2026-27 7,264.61 (इस तरह 2023-24 के मुकाबले मौजूदा वित्तीय वर्ष में इसी अवधि की आय 2,703.75 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई है। यानी तीन साल में रजिस्ट्री से होने वाली कमाई करीब 59.3% बढ़ी है। इसके अलावा महीनेवार आंकड़े: अप्रैल 851.23→1,120.87, मई 1,078.52→1,274.75, जून 967.20→1,305.96, जुलाई 1,109.69→1,462.54, अगस्त 949.63→1,149.32, 24 सितंबर तक 701.99→951.17, कुल 5,658.26→7,264.61। जुलाई में 1,462.54 करोड़ रुपए आय हुई; सितंबर तक 24 तारीख तक मासिक लक्ष्य का 63.41% राजस्व मिल चुका था। DLC बढ़ोतरी के आसपास राजस्व ट्रेंड: अप्रैल में 10% बढ़ोतरी के बाद आय 851.23→1,120.87 करोड़, जून में 338.76 करोड़, जुलाई में 352.85 करोड़ और अगस्त में 21.03% अधिक रहा। सरकार ने FY 2026-27 में पंजीयन एवं मुद्रांक से 18,750 करोड़ रुपए आय का लक्ष्य रखा है; 24 सितंबर तक 7,264.61 करोड़ यानी 38.74% लक्ष्य हासिल हुआ है। सितंबर तक मासिक लक्ष्य का 63.41% राजस्व मिल चुका था। बहरहाल, जमीन की कीमत बढ़ी तो खरीदार की जेब पर बोझ बढ़ा, लेकिन सरकारी खजाने की रफ्तार उससे भी तेज हो गई। तीन साल पहले 24 सितंबर तक 4,561 करोड़ रुपए आए थे, अब 7,265 करोड़ के पार हैं। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने स्टाफ के लिए चटनी बनाकर दिखाई मानवीय रूप
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी का एक नया और मानवीय रूप देखने को मिला है। पालीघाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाऊस पर आयोजित एक गेट-टू-गेदर कार्यक्रम में एसपी ने अपने स्टाफ के लिए अपने हाथों से चटनी बनाकर खिलाई। शायद राजस्थान ही नहीं देश का यह पहला वाकया है, जहां किसी एसपी का अपने स्टाफ के लिए ममता का ऐसा रूप सामने आया हो। आमतौर पर सख्त प्रशासक के रूप में जानी जाने वाली आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी इस कार्यक्रम में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने स्टाफ के साथ घुल-मिलकर समय बिताया और खुद रसोई संभाली। सिलबट्टे पर एसपी के धनिया, टमाटर, हरी मिर्च की चटनी बनाने के दौरान हंसी-ठिठोली का माहौल भी रहा। इस दौरान चटनी में लाल मिर्च डालने की बात पर एसपी चटनी पीसते हुए कहती है कि लाल मिर्च नहीं। सिर्फ धनिया, हरीमिर्च और टमाटर। यदि लहसून पसंद हो तो वो भी डाल सकते हो। इस दौरान एसपी कहती है कि सिलबट्टा ऊंचा रखा है, इसलिए मेरा दाव नहीं लग रहा है। इस पर पास ही मोबाइल की लाइट जलाकर रोशनी दिखा रही क्राइम ब्रांच की प्रभारी कुसुम लता मीना एसपी को सम्बोधित करते हुए ऊंचा स्थान बताकर कहती हैं कि आप यहां ऊंचाई पर बैठो। इसके बाद एसपी कहती है कि लो ऊंचाई पर आ गए और मुस्कुराते हुए कहती है कि देख लो भईयां चटनियां बनेगी। इस दौरान सीआई कुसुमलता किसी से कहती है कि मेडम कू चटनी बांट बा लगा दी। इस पर एसपी मुस्कुराते हुए कहती है कि भईया मेरे मैं तो दम नहीं है, मैं समझती हूं। इस पर सीआई कहती है कि नहीं मेडम यह नहीं है, फिर भी आप बस। इस मौके पर एएसपी राकेश राजोरा कहते है कि नहीं-नहीं मैंने तो यह कहा था कि तुम में से कोई करो। मैडम तो सांकेतिक बता सकती हैं। इस पर एसपी कहती है कि नहीं, मुझे लगता था कि यह आसान है। इस पर एएसपी कहते है कि मेडम यह आसान ही है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम में आपसी समन्वय और मनोबल बढ़ाने के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर रेस, अंताक्षरी, जलेबी दौड़ और हाऊजी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहीं। जलेबी दौड़ और हाऊजी को लेकर स्टाफ में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि एसपी मैत्रेची का अपने मातहतों के लिए साफ संदेश है कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और ऐसे आयोजनों से आपसी विश्वास और टीम भावना मजबूत होती है, जो परिवार में बहुत जरुरी है। आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी अपने मातहतों यानी पुलिस स्टाफ के कल्याण और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए राजस्थान पुलिस में लगातार बड़े और वास्तविक नवाचार कर रही हैं। अब उनके कामों में एसपी कार्यालय यानी एएसपी, सीईओ एवं एसपी कार्यालय के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए चटनी बनाकर उनकी हौसला अफजाई करना भी जुड़ गया है। एसपी ने आदेश जारी कर कांस्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के जवानों के लिए जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर ''अनिवार्य छुट्टी'' लागू की है, ताकि ड्यूटी के तनाव के बीच वे परिवार को समय दे सकें। एसपी ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए जिले में अक्षय फंड योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसी जवान की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तुरंत 3 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। एसपी ने हाल ही में सवाई माधोपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष टूरिस्ट हेल्पलाइन (07462-251251) की भी शुरुआत की है।0
0
Report
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर फटे तिरंगे पर लोगों ने तिरंगा बदलने की मांग की
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर लगे विशाल तिरंगे का वीडियो वायरल ! बड़े पिलर पर फटा हुआ नजर आया राष्ट्रीय ध्वज स्टेशन के बाहर फटे तिरंगे को लेकर लोगों में नाराजगी रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की नजर पड़ी फटे तिरंगे पर राष्ट्रीय ध्वज की देखरेख और रखरखाव को लेकर उठे सवाल लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर फटे तिरंगे का वीडियो सामने आया लोगों ने जिम्मेदारों से तत्काल तिरंगा बदलने की मांग की0
0
Report
Advertisement
खाजूवाला के किसानों का पानी मांग पर आंदोलन जारी, स्कूल बंद
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर सिचाईं पानी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी, खाजूवाला मण्डी लगातार तीसरे दिन अनिश्चित कालीन के लिए बंद, निजि शिक्षण संस्थान संघ ने भी किसान आंदोलन को दिया समर्थन, आज खाजूवाला के सभी निजी विद्यालयों में अवकाश, सिचाईं पानी की मांग को लेकर 19 वें दिन आंदोलन है जारी, खाजूवाला, रावला, घङसाना, अनुपगढ क्षेत्र के किसान कर रहे है आंदोलन, 8 बारी सिचाईं पानी देने की किसान कर रहे हैं मांग, कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं बनी सहमति0
0
Report
टिनशेड कालोनी केमसारीवासियों को तक मालिकाना हक नहीं मिला, विस्थापन के दावों पर आश्वासन
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी डैम से प्रभावित टिनशेड कालोनी केमसारी के लोगो को आज तक नहीं मिल पाया है मालिकाना हक जिसके चलते केमसारी के परिवार आज भी उन सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है जो सुविधाएं टिहरी झील विस्थापित अन्य लोगों को मिली है,केमसारी के लोग टी एच डी सी से लेकर शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है तो धरने प्रदर्शन के बाद भी उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन मिला है,स्थानीय सभासद का कहना है कि विकास सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित है कई बार आवाज उठाने के बावजूद भी केमसारी के लोगो की किसी ने सुध नहीं ली वही मामले में पुनर्वास निदेशक का कहना है कि इस स्तर पर शासन में समन्वय समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा जिसके लिए पुनर्वास विभाग द्वारा रिपोर्ट भेज दी गई है।0
0
Report
यूपी राज्यसभा चुनाव: स्मृति ईरानी के नाम चर्चा में, हरदीप पुरी पर संशय
Noida, Uttar Pradesh:यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP फिर चौंकाएगी? स्मृति, हरीश और राजवीर के नाम चर्चा में Hari Deep Puri और BL Verma की दावेदारी पर संशय उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनावी प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है... चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इन 10 सीटों में फिलहाल 8 BJP, एक समाजवादी पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पास है। इनमें से BJP की सात सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट पहले से रिक्त है। अब सबसे बड़ा सवाल—BJP के उम्मीदवार कौन होंगे? संभावित नामों की चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। इसके साथ ही हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पार्टी पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन पर विचार कर रही है। अंतिम नाम पार्टी की घोषणा के बाद ही तय माने जाएंगे। इस पूरी कवायद में एक और नाम चर्चा में आया है—राजवीर सिंह राजू। सूत्रों के मुताबिक उनका नाम संभावित दावेदारों में जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक BJP की ओर से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यानी इस वक्त तस्वीर संभावित दावेदारों और पार्टी के अंदर चल रहे मंथन तक ही सीमित है। वर्तमान राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के कार्यकाल भी समाप्त हो रहे हैं। दोनों के दोबारा राज्यसभा जाने को लेकर मीडिया रिपोर्टों में अलग-अलग संभावनाएं जताई जा रही हैं। पार्टी की अंतिम सूची आने तक इसे निश्चित नहीं माना जा सकता। इसके अलावा अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी के नाम भी मौजूदा BJP सदस्यों में हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव में सीधे जनता वोट नहीं करती। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सदस्यों का चुनाव निर्वाचित विधायक करते हैं और मतदान Single Transferable Vote प्रणाली से होता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ विधानसभा में दलों की संख्या और गठबंधन का गणित भी महत्वपूर्ण हो जाता है。0
0
Report
Advertisement
