229001
रायबरेलीः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों में से एक की स्थिति नाजुक होने के वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर चमोली में तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर शुरू
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी। परियोजना अधिकारी चमोली आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि शिविर का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक कर्णप्रयाग विकासखंड के पीएम श्री इंटर कॉलेज मैदान, गौचर में किया जाएगा। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, मालवीय नगर, जयपुर (राजस्थान) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 3,676 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की आवश्यकता वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रूद्रप्रयाग जनपदों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि वहां के दिव्यांगजनों को भी उनकी जरूरीत के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।0
0
Report
17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर नए मतदाता फॉर्म भरवाने का अवसर
Lucknow, Uttar Pradesh:Sir में जिन लोगों का नाम नहीं है या फिर जो नए मतदाता हैं उनके लिए सुनहरा अवसर है 17 और 24 अक्टूबर को प्रदेश भर के सभी बूथों पर कैंप लगाकर SIR के फॉर्म भरे जाएंगे। लखनऊ के मतदान केंद्र पर मौजूद blo ने बताया कि इस बार काफी प्रक्रिया आसान कर दी गई है वोटर आईडी कार्ड के साथ आपके पास एक और आईडेंटिटी प्रूफ होना चाहिए जिसके आधार पर लोगों का नाम sir में जोड़ दिया जाएगा और नए मतदाता के लिए फॉर्म 6 दिया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक हर केंद्र पर blo मौजूद रहेंगे लोगों से आग्रह है कि इस बार sir में नाम जरूर जुड़वा लें। नाम जुड़वाने पहुंच रहे लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछली बार नाम छूट गया था अब हम लोगों के पास सुनहरा मौका है सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से जानकारी भी मिल गई थी।0
0
Report
15 वर्षीय ध्रुव शर्मा ने हेल्थ टेक्नोलॉजी के दो सस्ते प्रोटोटाइप बनाए
Jaipur, Rajasthan:छोटी उम्र, बड़ी सोच, 15 साल के ध्रुव ने बनाए दो हेल्थ टेक्नोलॉजी प्रोटोटाइप एंटीबायोटिक दवा की प्रामाणिकता और शरीर में डिहाइड्रेशन का संकेत देने वाली स्ट्रिप पर किया काम, सस्ती जांच सुविधा आम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य छोटी उम्र में बड़ी सोच के साथ जयपुर के 15 वर्षीय ध्रुव शर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दो नवाचारों के प्रोटोटाइप तैयार किए हैं। ध्रुव ने एक ऐसी स्ट्रिप विकसित करने की दिशा में काम किया है, जिसका उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं की प्रामाणिकता की शुरुआती जांच करना है। वहीं, दूसरी स्ट्रिप के जरिए शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के स्तर और डिहाइड्रेशन का संकेत देने की योजना है। ध्रुव का लक्ष्य कम लागत में ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिसका लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। ध्रुव को इन नवाचारों के प्रेरणा अपने पिता डॉ. ऋषि शर्मा से मिली, जो इम्यूनोलॉजी और कैंसर इम्यू노थेरेपी के क्षेत्र से जुड़े हैं। घर में दवाओं के प्रति प्रतिरोध और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर होने वाली चर्चाओं ने ध्रुव को नए समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसी तकनीक पर काम करने का विचार किया, जिसका इस्तेमाल आसान हो और जिसकी लागत भी कम रखी जा सके। बाईट - डॉ ऋषि शर्मा, कैंसर स्पेशलिस्ट ध्रुव एंटीबायोटिक डिटेक्शन स्ट्रिप को लगभग 30 से 35 रुपये की लागत में तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस तकनीक की अवधारणा के अनुसार, दवा के नमूने को पानी में मिलाकर स्ट्रिप पर डालने से उसकी प्रामाणिकता से संबंधित संकेत मिल सकेगा। इस नवाचार के लिए पेटेंट आवेदन भी किया गया है। नकली और कम गुणवत्ता वाली दवाओं की पहचान स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौती है। हालांकि, इस तकनीक की वास्तविक उपयोगिता के लिए इसकी सटीकता, विश्वसनीयता और अलग-अलग दवाओं पर प्रभाव का वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी होगा। ध्रुव का दूसरा नवाचार शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी का संकेत देने से संबंधित है। इसे खिलाड़ियों, जिम जाने वालों और शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के लिए उपयोगी बनाने की परिकल्पना है। इसके साथ एक मोबाइल ऐप का कॉन्सेप्ट भी तैयार किया गया है, ताकि जांच से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जा सकें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श के दौरान उन्हें दिखाया जा सके। बाईट - ध्रुव शर्मा, स्कूल स्टूडेंट ध्रुव अपने पिता और स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से इन प्रोटोटाइप पर काम कर रहे हैं। उनकी योजना विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन्हें प्रस्तुत करने और आने वाले पांच वर्षों में बड़े स्तर पर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने की है। ध्रुव की पहल यह दिखाती है कि वैज्ञानिक सोच और नई समस्याओं के समाधान की तलाश कम उम्र में भी शुरू हो सकती है। अब इन तकनीकों की सफलता इनके वैज्ञानिक सत्यापन, आवश्यक नियामकीय मंजूरी और व्यावहारिक उपयोगिता पर निर्भर करेगी। यदि ये सभी चरण सफल रहते हैं, तो कम लागत वाली जांच तकनीक विकसित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
चमोली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का धरना: वेतनमान और कोटा सुधार की मांग
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली में उत्तराखण्ड मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संवर्ग पुनर्गठन, वेतनमान संशोधन और पदोन्नति में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की। वर्ष 2005 से लंबित कलेक्ट्रेट संवर्ग पुनर्गठन समेत कई मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने, विभिन्न पदों के वेतनमान में संशोधन और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार के समकक्ष घोषित करने की मांग उठाई। नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति के लिए 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की भी मांग की। रिक्त पदों पर समयबद्ध पदोन्नति, लंबित स्थानांतरण प्रकरणों के निस्तारण और कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की भी मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
हरिद्वार बिरला घाट पर महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट
Haridwar, Uttarakhand:*हरिद्वार ब्रेकिंग* हरिद्वार के बिरला घाट पर देर रात बड़ा हादसा टला, सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में कूदी महिला, मौके पर मची अफरा-तफरी。 महिला को गंगा में डूबता देख कोलकाता से आए एक बंगाली परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद चंडीघाट निवासी मुकेश महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा。 स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया。 महिला के पास मिले सुसाइड नोट में अभिजीत नामक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है。 सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के आरोपों की सत्यता और आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
अनुप्रिया पटेल रायबरेली पहुँचीं; प्रतापगढ़ परिनिर्वाण दिवस में शामिल, महागठबंधन पर दिल्ली आराजकता का आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पंहुची रायबरेली प्रतापगढ़ में डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होगी शामिल सांसद राहुल गांधी के द्वारा कियें जायें प्रदर्शन को लेकर कहा महागठबंधन के नेता द्वारा दिल्ली की सड़कों पर फैलाई जा रही आराजकता लोकतंत्र व भीड़तंत्र में भूल चुकें अंतर-अनुप्रिया पटेल पूर्व IAS दिव्या मित्तल द्वारा चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा के बाद के सवाल पर मीडिया से चुप्पी साधे निकली-अनुप्रिया पटेल0
0
Report
Advertisement
श्यामा गाय द्वारा माता दुर्गा की अनोखी भक्ति,नियमित आरती में उपस्थिति एवं प्रसाद ग्रहण करने का क्रम,
Sakti, Chhattisgarh:रोज़ाना शाम की आरती के समय दुर्गा पंडाल थाना चौक में श्यामा गाय के खुद पहुँचने, आरती में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अनोखी संयोग देखने को मिला है,, इस अनोखे क्रम से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: • समय और स्थान: यह घटना रोज़ाना शाम की आरती के समय होती है,सकती जिले के डभरा सार्वजनिक दुर्गा उत्सव थाना चौक में एक श्यामा गाय हर शाम आरती के वक्त चुपचाप आकर खड़ी हो जाती है। मानो अपने मूक प्रार्थना से देवी भक्ति कर रही है,, • दैनिक क्रम: गाय आरती समाप्त होने तक वहाँ शांत खड़ी रहती है और पूजा-आरती पूरी होने के बाद प्रसाद ग्रहण करके वापस चली जाती है। • आस्था का प्रतीक: इस दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी विशेष रूप से पंडाल पहुँचते हैं। इसे सनातन संस्कृति में पशुओं के प्रति प्रेम, सेवा और आस्था का एक अद्भुत रूप माना जाता है।0
0
Report
चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देवबंद की वाल्मीकि बस्ती में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सहारनपुर। जिले के देवबंद थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुमित पुत्र सुनील, उम्र 36 वर्ष, निवासी वाल्मीकि बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को बस्ती के ही राहुल नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारियों में हलचल मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। परिजन और अन्य लोग घायल सुमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा सके। आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद बताए जा रहे हमलावर राहुल को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। थाना देवबंद पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।0
0
Report
फलोदी जिला अस्पताल निरीक्षण में डॉक्टरों की कमी और ऑक्सीजन पाइपलाइन की कमी उजागर
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिला अस्पताल का किया निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अजय बिश्नोई ने फलोदी जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया। निरीक्षण मे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइपलाइन नहीं होने की समस्या सामने आई।0
0
Report
Advertisement
NIA की रेड, विदेश से पैसे ट्रांसफर मामले में गुरदासपुर के मुन्नन कलां में छापेमारी
Gurdaspur, Punjab:गुरदासपुर के गाँव मुन्नन कलां में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह और आढ़ती गुरनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर पर रेड की गई। यह मामला विदेश से पैसे ट्रांसफर होने से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।0
0
Report
समराला में आंगनवाड़ी कर्मचारियों का रोष: 26 तारीख की बैठक की गारंटी चाहिए
Samrala, Punjab:ਸਮਰਾਲਾ ’ਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ; ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕਰਨ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ! ਸਮਰਾਲਾ ਵਿੱਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ (ਸੀਟੂ) ਦੇ ਸੱਦੇ ’ਤੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲਟਕਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਮੰਗ-ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਕਈ ਅਹਿਮ ਮੰਗਾਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰੇ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬਣਦੇ ਹੱਕ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ। ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਣ-ਭੱਤੇ ਦੀਆਂ ਰਕਮਾਂ ਵੀ ਰੁਕੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਮੰਗ ਇਹ ਵੀ ਰੱਖੀ ਗਈ ਕਿ 26 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਵਾਵਣ ਸਬੰਧੀ ਜੋ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਉਸ ਅਨੁਸਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਬਾਰੇ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰਾ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ 26 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਨਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਤੱਕ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕਰਨਗੀਆਂ。0
0
Report
मैहर हाईवे हादसे में ट्रक-पिकअप भिड़ंत, दो की मौत, पुलिस ने शव निकाले
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर - नेशनल हाईवे 30 भेड़ा गांव के पास ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, तेज रफ्तार का कहर ,2 लोगो की मौत की खबर, दोनों वाहनों के चालकों की हुई मौत,नादन थाना क्षेत्र का मामला , मौके पर पहुंची पुलिस, ने दोनों का निकाला शव0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर के दावे पर जेडीयू विधायक श्याम रजक की टिप्पणी: भाषा मर्यादा जरूरी
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा था कि मुख्यमंत्री अनपढ़ है, सातवीं फेल है, अपराधी है, जिसको लेकर जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा इस तरह का भाषा का प्रयोग कोई लफुआ ही करता है। मैं यह जानना चाहता हूं कि अगर आप किसी व्यक्ति को अपराधी ठहरा रहे हैं और राज्य के एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, जो बिहार की 14 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए हैं, उन पर आप बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, तो क्या यह उचित है? हम आपको बहुत ज्ञानी व्यक्ति समझते थे, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, उससे आपकी बौद्धिक गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। कोई भी जिम्मेदार और बुद्धिजीवी व्यक्ति इस तरह के शब्दों का चयन नहीं करेगा। अगर आपको लगता है कि सम्राट चौधरी जी के खिलाफ कोई आरोप है या उन्होंने कोई अपराध किया है, तो शालीनता के साथ अपनी बात रखिए और न्यायालय का दरवाजा खटखटाइए। इस तरह मीडिया ट्रायल चलाकर जनता को प्रभावित करने की कोशिश से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। हमारी सरकार को ऐसे बयानों से कोई खतरा नहीं है। कोई भी व्यक्ति चौक-चौराहे पर खड़े होकर कुछ भी बोलता रहे, उससे सच्चाई नहीं बदल जाती। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन भाषा की मर्यादा और तथ्यों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच की संदिग्ध मौत, वजह अभी अस्पष्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया; सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आशंका है कि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से परिवार की तबीयत बिगड़ी हो सकती है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकती। रात में चाय पीकर सोया था परिवार。 पुलिस के मुताबिक परिवार रात में चाय पीने के बाद सो गया था; सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, पड़ोसी शक के आधार पर मौके पर पहुंचे तो पूरा परिवार बेड पर सोया मिला। उन्हें जगाने की कोशिश की गई, पर वे उठ नहीं सके; इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फिलहाल मौत की स्पष्ट कर्म नहीं मिल पाई है; प्रारंभिक जांच में इतना निकलकर आया है कि रात के भोजन के बाद चाय पीने के बाद सो गया था परिवार; हो सकता है कि फूडPoisening से हालत बिगड़ी हो। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि मृतक महेश (38), उनकी पत्नी ललिता (36) और तीन बच्चों की पहचान की गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं; घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि मौत के सही कर्म का पता लग सके; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं होगी।0
0
Report
राजसमंद में येलो अलर्ट के बीच तीन जिलों में तेज बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजस्थान के 3 जिलों में मौसम विभाग का 'येलो' अलर्ट का राजसमंद में असर राजसमंद के आमेट क्षेत्र के आसपास के गाँवों में तेज बारिश का दौरा हुआ शुरू आमेट क्षेत्र के राछेटी,पाटीया का खेड़ा , कोला का खेड़ा,पारडी,डिडवाणा सहित आसपास के गाँवों में बारिश जारी बेमौसम बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुक़सान की आशंका मौसम विभाग ने राजस्थान के 3 ज़िलों में जारी कर रखा है येलो' अलर्ट, भीलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में चेतावनी0
0
Report
Advertisement
