229001
रायबरेली :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : रायबरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, स्कार्पियो में लगा था पुलिस का लोगो घायलों को इलाज के किये भेजा गया जिला अस्पताल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गणेश पैराडाइज होटल के सामने की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बहुरेंगे दिन, विधायक का प्रयास लाया रंग
Nauder, Uttar Pradesh:16 साल बाद पूरी होगी चहनियां के अस्पताल की आस *12 महीने में तैयार होगा 50 बेड का अस्पताल* चहनियां । विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल रंग लायी । चहनियां क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 16 वर्षों से अधर में लटका 50 बेड के अस्पताल निर्माण का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है। वर्ष 2009-10 में स्वीकृत यह परियोजना विभिन्न प्रशासनिक अड़चनों और एसआईटी जांच के कारण लंबे समय तक ठप पड़ी रही, लेकिन अब उत्तर प्रदेश शासन से नई प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल पर इस मामले को विधान सभा समिति में प्रमुखता से उठाया गया। समिति के सख्त रुख और लगातार प्रयासों के बाद शासन स्तर पर परियोजना को पुनः स्वीकृति प्रदान की गई । चहनियां के भानु प्रताप यादव और शुभम चौहान ने विधायक से विनती किया था । जिससे वर्षों से लंबित यह योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल के शेष निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और बिड खोली जा चुकी है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद अधिकतम 12 महीने के भीतर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कर उसे जनता के लिए शुरू किया जाए। अस्पताल बनने से चहनियां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी बीमारियों या आपात स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए वाराणसी या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी । क्षेत्रीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे चहनियां क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।0
0
Report
नोएडा फेस-1 में रात बदमाश ने छत पर सो रहे परिवार पर हमला, घायल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला। नोएडा के फेस -1 थाना क्षेत्र में चरम पर पंहुचा अपराध。 देर रात मकान की छत पर सो रहे परिवार पर पड़ोसी ने धारदार हथियार से बोला हमला。 हमले में पति - पत्नी व दो पुत्रियां हुईं गंभीर रूप से घायल。 घटना को अंजाम देकर पड़ोसी मौके से आसानी से हुआ फरार。 घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती。 निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई दर्दनाक मौत。 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 मूल रूप से संजू देवी के रूप में हुई मृतका की पहचान。 मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुटी पुलिस。 नोएडा के फेस -1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -5 की घटना।0
0
Report
रणजीत सिंह चौटाला ने अभय चौटाला के आरोपों को खारिज किया; Open Secret की दावे गलत
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* *पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस* रणजीत सिंह चौटाला ने पंचकूला स्थित रेड बिशप में की पीसी रणजीत सिंह सिंह चौटाला ने तथ्यों के साथ अभय चौटाला के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने सरकार गिराने के आरोप लगाए है *पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की सरकार को कई बार गिरने के अभय चौटाला के आरोपो को रणजीत सिंह चौटाला ने निराधार बताया है* रणजीत चौटाला ने कहा अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाए हैं 1982 औऱ 1987 में चौधरी देवीलाल और 1991 में चौधरी देवीलाल की सरकार गिराने के लिए रणजीत चौटाला ने पैसे लिए थे रणजीत सिंह चौटाला ने कहा मैं राजनीति में में पहली बार 1987 में आया था फिर उसके बाद विधायक बना था रणजीत सिंह चौटाला ने कहा 1982 में मैं विधायक ही नहीं था *रणजीत सिंह चौटाला ने कहा अभय सिंह चौटाला ने IB के पूर्व चीफ़ मलोय कृष्ण धर की किताब "ओपन सीक्रेट" का हवाला दे रहे हैं, जबकि उस किताब में ये जानकारी पूरी तरीके से गलत छपी हुई है* इस ओपन सीक्रेट किताब में दावा किया गया है 1987 में देवीलाल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुलाकात हुई थी जबकि इंदिरा गांधी की हत्या 1984 में हो चुकी थी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा जब इंद्रा गाँधी की हत्या पहले ही हो चुकी थी ऐसे में 1987 मुलाकात कैसे हो सकती है किताब में चौधरी देवीलाल और इंदिरा गांधी के लिफ्ट में मिलने कि बात कही गई है जिसके पीछे हरियाणा में चौधरी देवीलाल कि आगामी जीत को रोकना बताया गया है -- रणजीत सिंह चौटाला इस किताब में मेरा बनारसी दास गुप्ता और खुर्शीद अहमद का जिक्र है *रणजीत चौटाला ने कहा 1987 से पहले हम तीनों हाउस के सदस्य ही नहीं थे* किताब में दावा किया गया है उस वक्त एनटी रामा राव की दक्षिण भारत और हरियाणा में देवीलाल की आंधी चल रही थी हरियाणा में चौधरी देवीलाल की आंधी रोकने के लिए पूर्व इंटेलिजेंट ब्यूरो धर की जिम्मेवारी लगाई गई थी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा 1984 और 1987 में कोई भी विधायक नहीं बिका था महम कांड के चलते दबाव में ओपी चौटाला को इस्तीफा देना पड़ा था -- रणजीत सिंह चौटाला रणजीत चौटाला ने कहा तब तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने चौधरी देवीलाल को नैतिकता के नाम पर ओमप्रकाश चौटाला से इस्तीफा देने को कहा था इसके बाद बनारसी दास गुप्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे इसके 4 महीने के बाद ओम प्रकाश चौटाला दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे और इसके बाद हुकुम सिंह को सीएम बनाया गया वे साढ़े तीन महीने रहे और उसके फिर ओम प्रकाश चौटाला सीएम बने थे और विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले त्यागपत्र दे दिया था रणजीत सिंह चौटाला ने कहा 1982 में चौधरी चरण सिंह और चौधरी देवीलाल जब एक साथ थे उस वक्त लोकदल के 6 विधायक थे जिनको ओम प्रकाश चौटाला ने खुद चुनाव हरवाया था इसी के चलते 1982 में कांग्रेस की 36 सीट आई थी और लोकदल की 34 सीट आई थी और बहुमत लोकदल को नहीं मिला था रणजीत चौटाला ने 1982 में लोकदल के 6 विधायक जो चौधरी चरण सिंह ग्रुप के थे उनमें ओम प्रकाश राणा , सतबीर मलिक ,बलबीर ग्रेवाल ,कंवल सिंह , ओमप्रकाश बेरी औऱ चंद्रावती थे जिनको ओपी चौटाला ने ही हरवाया था जिसके चलते चौधरी देवीलाल को बहुमत नही मिला था-- रणजीत सिंह चौटाला देश के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को बिना तथ्यों सहित ऐसी किताबें नहीं लिखनी चाहिए -- रणजीत सिंह चौटाला रणजीत सिंह चौटाला ने कहा अभय चौटाला ने उन पर जो आरोप लगाए है वो पूरी तरह बेबुनियाद है0
0
Report
Advertisement
शाहबाद डेरी में ई-रिक्शा विवाद से युवक की मौत, गिरफ्तारी को तफ्तीश
New Delhi, Delhi:बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. ई-रिक्शा को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय नारायण दत्त तिवारी के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमला इतना बेरहमी से किया गया कि युवक की पीठ में चाकू फंस गया था और सिर्फ उसका पकड़ने वाला हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था. शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान भी मिले हैं. परिजनों के मुताबिक नारायण जान बचाने के लिए भाग रहा था, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल में रेफर किया गया. हालांकि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक नारायण दत्त तिवारी परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.0
0
Report
धनसार में देवप्रभा कोल मMineिंग के विरोध से तनाव; सुरक्षा और नियमों की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चल रहे देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से इलाके के घरों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। विरोध कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धनसार थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग कंपनी द्वारा लगातार ब्लास्टिंग और डस्टिंग किए जाने से आसपास के घरों में दरारें पड़ने लगी हैं। इसके साथ ही पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
उज्जैन: इंदौर से दर्शन के बाद दर्दनाक हादसा, एक की मौत आठ घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। इंदौर से सांवरिया सेठ के दर्शन और जन्मदिन मनाने निकले युवकों की कार शनिवार देर रात नानानाखेड़ा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सभी युवक जन्मदिन मनाने और सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए इंदौर से रवाना हुए थे। कार में कुल आठ युवक सवार थे। हादसा इंदौर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर अंधेरा होने के साथ आगे एक मृत गाय पड़ी थी और मार्ग पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। चालक ने वाहन को साइड में लेने की कोशिश की, इसी दौरान कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ग्राम मांगलिया लसुड़िया मोरी निवासी 18 वर्षीय विशाल पिता दिनेश परिहार की मौत हो गई। विशाल इंदौर की 78 स्कीम स्थित जाफा कैफे में शेफ के रूप में कार्यरत था। परिवार में उसकी एक बहन और बड़ा भाई है। पिता मूल रूप से पचोर के निवासी हैं, जबकि परिवार वर्तमान में इंदौर में रह रहा था।घटना में निलेश, पीयूष, चंदन, जीवन, ओम, आयुष और मिलन घायल हुए हैं। इनमें निलेश और पीयूष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
बहराइच में शिकारी गिरफ्तार: स्थानीय पुलिस ने जारी किया अभियान
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में कैद हुआ शिकारी0
0
Report
रामनगर पुलिस ने टेंपो चोरी का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में पुलिस ने टेंपो में सफर कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। घटना 15 मई की है, जब ग्राम शीतल कुंज पीरुमदारा निवासी उर्मिला देवी अपने बच्चों के साथ अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर रामनगर रोडवेज बस स्टेशन पहुंची थीं, वहां से उन्होंने अपने घर जाने के लिए एक टेंपो बुक किया। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति भी उसी टेंपो में सवार हो गए थे। घर पहुंचने के बाद जब महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे, बैग से एक सोने का मंगलसूत्र, सोने का ग्लोबंद, सोने का मांग टीका तथा अन्य चांदी के आभूषण गायब होने पर महिला के होश उड़ गए, इसके बाद पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल सुशील कुमार और उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की, पुलिस टीम ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नारायणपुर मालधन चौड़ क्षेत्र में तुमड़िया डैम के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया, पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनवर अली निवासी थाना कुंडा, उधम सिंह नगर तथा सद्दाम हुसैन निवासी थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी अटैची चोर गैंग से जुड़े हो सकते हैं, मामले की गहन जांच की जा रही है और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
दमोह में गांजे की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में फिर पकड़ी गई गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार.. दमोह जिले में मादक पदार्थों की तश्करी इलाके की बड़ी समस्या है और इसे लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है तो एक बार फिर अवैध गांजे की एक खेप पकड़ी गई है। जिले के पथरिया पुलिस थाने की पुलिस ने ये कार्यवाही की है। दरअसल पथरिया पुलिस की एक टीम किसी अन्य मामले के मुलजिम की खोज में निकली थी इसी बीच शाहपुर के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागे तो पुलिस को शक हुआ और उनका पीछा कर पकड़ा तो उनके पास गांजे की खेप थी। पुलिस ने इस गांजे को कब्जे में लेने के साथ दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया। आरोपियों के मुताबिक गांजे की खेप उड़ीसा से आई थी और उसे पथरिया और दमोह में सप्लाय किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सीहोर में गैस रिसाव: ट्रक पलटने से डायवर्ट किया गया मार्ग, बाइक सवार घायल
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा CNG से भरा ट्रक, गैस लीकेज से मचा हड़कंप; मार्ग डायवर्ट सीहोर जिला मुख्यालय के पास कोनाझीर टोल प्लाजा के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ इछावर से आ रहे सीएनजी गैस से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो दिया। हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ट्रक से बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव लीकेज शुरू हो गया। गैस लीकेज की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। प्रशासनिक अमला मौके पर, सुरक्षा के लिहाज से मार्ग बंद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। गैस रिसाव के कारण कोई बड़ा हादसा न हो, इस सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सीहोर-इछावर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। आम जनता की सुरक्षा के लिए आवागमन को रोककर ट्रैफिक को दूसरे रास्तों डायवर्टेड रूट पर भेज दिया गया है। गैस की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुँची। फायर ब्रिगेड की मदद से लगातार पानी की बौछारें कर लीकेज हो रही गैस के प्रभाव को कम किया गया तकनीकी टीम और रेस्क्यू दल की कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल गैस लीकेज पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
वक़्फ़ संपत्तियाँ रद्द: 31,000 से अधिक मामलों पर शिया बोर्ड का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उम्मीद पोर्टल पर 31000 से ज्यादा वक़्फ़ संपत्तियां रद्द किए जाने पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास साहब का अहम बयान।0
0
Report
थाना गौरीबाजार पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-देवरिया 🔸 गौरीबाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता 🔸 दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔸 आरोपी हरिकेश को लबकनी रोड के पास से दबोचा गया 🔸 फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी 🔸 युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा 🔸 20 मई को गौरीबाजार थाने में दर्ज हुआ था केस 🔸 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गिरफ्तारी 🔸 आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 71.23 किलोग्राम अफीम बरामद, दो गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। धनेत रोड पर विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 71 किलो 230 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक I-20 कार से डोडाचूरा बरामद किया, जबकि तस्करी की एस्कॉर्टिंग कर रही XUV 300 कार को भी जब्त किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 82 हजार 430 रुपये नकद बरामद हुए। कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन, एएसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में हुई। सदर थाने के अधिकारी प्रेम सिंह, एएसआई बलवंत सिंह सहित सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
बसेड़ी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी के बोरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पिता ने थाने में दर्ज कराया मामला_ शादी को हुए थे 11 महीने, फांसी के फंदे से लटकी अवस्था में मिली विवाहिता, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम बसेड़ी, धौलपुर बसेड़ी क्षेत्र के गांव बोरेली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बसेड़ी मोर्चरी भिजवाया。 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका लक्ष्मी पत्नी कृष्णा परमार की उम्र करीब 22 वर्ष थी गांव बोरेली की निवासी थी। मृतका का विवाह 4 जुलाई 2025 को कृष्णा परमार निवासी बोरेली के साथ हुआ था। इस हिसाब से शादी को अभी करीब 11 महीने ही हुए थे। मृतका का पीहर आगरा जिले के तेहरा क्षेत्र के गांव अनूप का पुरा में है परिजनों के अनुसार यह घटना शनिवार रात की दरम्यानी रात करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है, जब लक्ष्मी फांसी के फंदे से लटकी हुई अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बसेड़ी मोर्चरी में रखवाया विवाह को कम समय ही बीता होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। मृतका के पिता राजेंद्र ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा0
0
Report
भटकल नदी में मसल शेल इकट्ठा करते समय 10 डूबे, 4 लापता
Noida, Uttar Pradesh:8 persons died searching continue for another 6 total 14 people had gone together to collect mussel shells Deadly River Tragedy in Bhatkal: Ten Drown While Collecting Mussel Shells In a tragic incident reported from Uttara Kannada district, ten people drowned while venturing into the river to collect mussel shells near Tattihaklu in Bhatkal taluk. According to initial information, a group of 14 people had gone together to collect mussel shells in the Venkatapura river near Bhatkal. During the incident, several persons were swept away in the water. Rest of them are still missing. Few rescued persons have been admitted to the Government Hospital in Bhatkal for treatment. The deceased are said to be natives of Saradahole in Shirali, according to preliminary reports. Police personnel from Bhatkal Rural Police Station rushed to the scene and are coordinating the ongoing search operation for the missing persons.0
0
Report
Advertisement
