Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

Raebareli-तेज रफ्तार मिलिट्री ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

Jan 23, 2025 10:15:09
Raebareli, Uttar Pradesh

बछरांवा थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज खौरहनी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार मिलिट्री ट्रक ने हरचंदपुर पुर की तरफ से आ रहे  बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मृत्यु।  स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा। एक वर्ष पूर्व ही मृतक युवक की शादी हुई थी ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 13, 2026 15:05:04
Chandigarh, Chandigarh:नगर निगम फरीदाबाद में 5.80 करोड़ रूपए गबन मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश चंडीगढ़, 13 फरवरी अवस्था में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा सरकारी धन के गबन के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 13.02.2026 को नगर निगम फरीदाबाद के 9 गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय श्री अजय शर्मा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया। जिन आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया है, उनमें (1) दौलत राम भास्कर, मुख्य अभियंता, (2) नवीन कुमार, आर.एस.ए., (3) हरगूलाल, लोकल ऑडिटर, (4) विशाल कौशिक, ओ.आई.ए., (5) सतीश कुमार, ओ.आई.ए., अकाउंट ब्रांच, (6) विनोद कुमार, अधीक्षक, अकाउंट ब्रांच, (7) नवीन रत्रा, लिपिक, अकाउंट ब्रांच, (8) राजेन्द्र कुमार, लिपिक, अकाउंट ब्रांच तथा (9) सतबीर सिंह, ठेकेदार (निजी व्यक्ति) शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 166, 167, 201, 218, 406, 409, 420, 120-बी, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। फर्जी वर्क ऑर्डर के जरिए 5.80 करोड़ रुपये का गबन जाँच में सामने आया कि नगर निगम डिवीजन-4, बल्लभगढ़, फरीदाबाद से वर्क ऑर्डर संख्या 1436, 1444, 1445, 1447, 1449 एवं 1456 दिनांक 27.11.2018 विधिवत जारी ही नहीं किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार कर आरोपी ठेकेदार सतबीर सिंह को 5 करोड़ 80 लाख 47 हजार 474 रुपये का अवैध लाभ पहुंचाया गया। गंभीर तथ्य यह भी सामने आया कि उक्त कार्य पहले ही वर्क ऑर्डर संख्या 424/2015 के तहत पूर्ण किया जा चुका था, इसके बावजूद दोबारा भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। जाँच, एफआईआर और पूर्व कार्रवाई उपरोक्त आरोपों के संबंध में जांच क्रमांक 06 दिनांक 21.12.2021 को दर्ज की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 05.09.2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 467, 468 एवं 471 भी जोड़ी गईं। इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमराज, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद के विरुद्ध दिनांक 28.12.2023 को ही न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में अन्य की संलिप्तता के बारे में अग्रिम जांच जारी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 13, 2026 15:04:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर में सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण ने मेट्रो परियोजना को नई गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटन के अहम निर्णय लिए हैं। यह निर्णय भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 218वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की。 बैठक में मेट्रो के फेज-1C (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) के कार्यों के लिए 919 वर्गमीटर भूमि अस्थायी रूप से आवंटित की गई। परियोजना के अलाइनमेंट में आ रही वन विभाग की भूमि संबंधी बाधा को दूर करने के लिए आमेर तहसील के दौलतपुरा क्षेत्र में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय भी स्वीकृत किया गया, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त फेज-2 के विकास के लिए निवाड़ू रोड, झोटवाड़ा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले योजना क्षेत्र में 3882 वर्गमीटर तथा शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई। साथ ही पचार, तहसील कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण हेतु दी गई है, जिससे क्षेत्रीय आधारभूत ढांचा मजबूत होगा。 इन निर्णयों से Jaipur Metro Rail Corporation Limited को परियोजना क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी और शहरी परिवहन नेटवर्क के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। प्राधिकरण का मानना है कि मेट्रो विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था राजधानी को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 13, 2026 15:04:01
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रज के पास खड़ी स्कूटी गाड़ी की डिक्की में रखे 5 लाख 55 हजार रुपये से भरा बैग और चेक बुक बदमाश निकाल कर ले गया। बताया जा रहा रिटायर्ड बैंक कर्मी अपने बेटे की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक से चेक के जरिए रुपये निकाले और स्कूटी में रख कर सड़क किनारे सब्जी लेने के लिए रुक गए और उन्होंने चाबी गाड़ी में लगी छोड़ दी, इस दौरान मौके पाते ही बदमाश ने हैंडल में लगी चाबी से डिक्की खोली और उसमें रखा नोटों से भरा बैگ चुरा कर भाग गया। वहीं बीच बाजार सरेआम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद बदमाश की तलाश शुरू कर दी। दरअसल सीपरी बाजार निवासी रोशन लाल के बेटे की शादी 19 फरवरी को होना है। इसलिए वह शादी के खर्च के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच से चेक के जरिए 5.55 लाख रुपये निकालकर आ रहे थे। रुपये और चेकबुक बैग में रखकर उन्होंने स्कूटी की डिक्की में रख दिया। लौटते समय वह सब्जी लेने रुके और स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर दी, लेकिन लॉक करना भूल गए। चाबी हैंडल में लगी छोड़ कर सब्जी खरीदने में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद घूम कर देखा कि चाबी हैंडल की जगह डिक्की के लॉक में लगी थी। डिक्की खोलकर देखा तो रुपये से भरा बैग गायब था। फिर रोशन लाल ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को रोशन ने बताया कि उसी समय एक युवक सब्जी वाले के पास आया और उसने दस रुपये देकर हरी मिर्च खरीदी, फिर जल्दी से चला गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 13, 2026 15:03:36
Munger, Bihar:सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत। मुंगेर: बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में फोरलेन के समीप बाइक एवं टेंपो की टक्कर में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के पति को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर भेजा जहां पर चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है इसके दाहिने साइड के हाथ पैर एवं सिर में काफी चोट है लेकिन खतरे से बाहर है दरअसल मामला है की दरियापुर खड़गपुर निवासी मृतिका 30 वर्षीय रुचि राज अपने पति उदय कुमार के साथ अपने पुत्र से मुलाकात करने अपनी मायका गांधीपुर आई थी पुत्र से मुलाकात कर वापस जा रही थी क्योंकि उसके बच्चे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है फोरलेन के समीप पहुंचते ही टेंपो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई जिस कारण मृतक रुचि राज बाइक से सड़क पर गिर परी और सामने से आ रही एक हाईवे गाड़ी उसे कुचलते हुए खड़गपुर की दिशा में भाग गया जबकि बाइक एवं टेंपो गाड़ी घटनास्थल पर ही पड़ी रही मृतक का शरीर बुरी तरह कुचला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसके पति उदय कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में किया जा रहा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 13, 2026 15:03:21
Alwar, Rajasthan:अलवर में किसान मेले का आयोजन, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने किया शुभारंभ; किसानों की आय बढ़ाने पर जोर अलवर जिले के नौगांवा स्थित कृषि महाविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान रहे। मेले का शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांगवान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना, कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है。 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरस डेयरी के नए प्लांट के लिए 200 करोड़ रुपये तथा किसान संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर की दर से 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना में राज्य सरकार द्वारा 3 हजार रुपये जोड़कर किसानों को कुल 9 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। गांव-गांव ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है。 सांगवान ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि सरस डेयरी का वर्तमान प्लांट लगभग 50 वर्ष पुराना हो चुका है, जिसके स्थान पर नए प्लांट की स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा क्षेत्र में 127 ई-लाइब्रेरियों की शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल उत्सव तथा ग्रीष्मकालीन समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोच प्रतिभाओं का चयन करते हैं। साथ ही, अलवर में पहली बार 21 किलोमीटर की इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के धावकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय व्यापार और किसानों को भी लाभ होता है。 कार्यक्रम के अंत में उन्नत खेती और कम भूमि में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र और कृषि यंत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 13, 2026 15:01:59
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर मुस्लिम महिला की अनोखी आस्था: हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंची संभल की तमन्ना, सुरक्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना कांवड़ लेकर जिले में पहुंची। तमन्ना हरिद्वार से जत्थे के साथ पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं। तमन्ना की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच जिले में प्रवेश कराया गया। जैसे ही तमन्ना का काफिला नौगांवा सादात क्षेत्र में पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे और तमन्ना की आस्था को सराहा। तमन्ना अपने जत्थे और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे धार्मिक सद्भाव, आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तमन्ना द्वारा किया गया यह जलाभिषेक श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 13, 2026 15:01:36
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पंचमुखी पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत पहचान के प्रयास जारी, , एंकर...रामगंजमंडी में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक पटरी के पास आ गई इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 13, 2026 15:01:23
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे सालासर। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने SBI की सालासर ब्रांच में पकड़ा फसल बीमा घोटाला। सालासर ब्रांच में हुआ बीकानेर जिले की गजनेर के किसानों का फसल बीमा। गजनेर में नहीं है बीमित किसानों की जमीन। AIG कंपनी ने किया है बीमा। सालासर बैंक में कटा है 71 भूमिहीन किसानों का फसल बीमा का प्रीमियम, 9 करोड़ रूपए है क्लेम। पूरे राजस्थान में 15000 भूमिहीन किसानों का कटा है? प्रीमियम, 1150 करोड़ रूपए का क्लेम। सुजानगढ़। अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अचानक सालासर कस्बे की एसबीआई बैंक पहुंचने से हड़ंकंप मच गया। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा बैंक में छापा मार कर फसल बीमा घोटाले का खुलासा किया गया है। काबिना मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रदेश के बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काट लिया गया है। इस बीमे पर कुल 1150 करोड़ रूपए का क्लेम उठाने की तैयारी थी। किरोड़ी मीणा ने कहा कि इस बैंक शाखा में भी कुल 71 ऐसे भूमिहीन किसानों के मामले है। मामले को लेकर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी तथा सीएम से सीबीआई या एसीबी से मामले की जांच करवाने की मांग की जायेगी। प्रकरण की जांच होने पर ही सामने आएगा कि इस घोटाले में कौन कौन शामिल है? इस मामले में मंत्री किरोड़ी मीणा ने बैंक मैनेजर से फसल बीमा से संबंधित दस्तावेज मांगे, जो मैनेजर नहीं दे पाया और उसने इसके लिए समय मांगा। जिस पर मीणा ने कहा-जब तक दस्तावेज नहीं दोगे, तब तक मैं यहां से नहीं जाउंगा। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि बताया-सालासर ब्रांच में 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका फसल बीमा प्रीमियम काटा गया है, जबकि वे वास्तव में किसान नहीं हैं तथा जिनका प्रीमियम कटा है, उनकी जमीनें बीकानेर जिले की गजनेर तहसील में बताई गई है। जबकि वास्तव में इन किसानों की वहां पर कोई जमीन नहीं है, जिसके संबंध में वहां के तहसीलदार से रिपोर्ट ली गई है। इस सब में खास बात यह है कि किसान और उसके पिता का नाम एक ही है तथा इन व्यक्तियों के पास न तो कोई जमाबंदी है और न ही कोई खसरा नंबर दर्ज है। सालासर ब्रांच में इन 71 किसानों को 12-12 लाख रुपए, यानी कुल 9 करोड़ रुपए मिलने थे, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने मंत्री से कहा कि मेरे पास अभी डॉक्यूमेंट नहीं है। एक-दो दिन का समय चाहिए। ईमेल या हार्ड कॉपी आपके ऑफिस में भेज देंगे। इस पर मीणा ने कहा आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, दोगे कहां से।
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 14:57:18
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। फतेहपुर नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री रोकने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा और नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के मस्तान रोड स्थित दो दुकानों पर गहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने दुकानों में बिक रही पतंग, डोर और अन्य संबंधित सामग्री की पड़ताल की। अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है और यह आमजन, पशु-पक्षियों तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो सकता है। पूर्व में इस मांझे से कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण शासन ने इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। संयुक्त टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को केवल वैध और सुरक्षित सामग्री बेचने तथा प्रतिबंधित वस्तुओं से दूर रहने को कहा गया। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें। यदि कहीं इसकी बिक्री या उपयोग की सूचना मिलती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में प्रशासन की सख्ती का संदेश पहुंचा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top