229010
Raebareli: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब घोटाले के ठिकाने दबिश
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया है... ईडी ने रायपुर में बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के आवास और धरमपुरा स्थित उनसे जुड़े फार्म हाउस पर दबिश दी है... बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है... वहीं, एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीमें भी प्रदेश के कई जिलों में एक साथ सक्रिय हैं... रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और गरियाबंद में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है... सूत्रों के मुताबिक, कोल घोटाला, CGMSC और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में ज्वेलरी और रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकाने जांच के दायरे में हैं... फिलहाल दोनों एजेंसियों की कार्रवाई जारी है... छापेमारी में क्या कुछ मिला है और जांच में कौन-कौन से नए नाम सामने आते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं...0
0
Report
9 करोड़ का पुल, बिना एप्रोच रोड: नरसिंहपुर-नर्मदापुरम सीमा पर सफेद हाथी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-भोपाल के 'टेढ़े पुल' के बाद अब देखिए मध्य प्रदेश में सिस्टम की एक और अनोखी इंजीनियरिंग! नरसिंहपुर और नर्मदापुरम की सीमा पर दुधी नदी में 9 करोड़ रुपये की लागत से 310 मीटर लंबा पुल तो तान दिया गया, लेकिन पुल तक पहुंचने वाली सड़क बनाना ही अफसर भूल गए। दोनों तरफ किसानों के खेत हैं, कोई सरकारी एप्रोच रोड नक्शे में है ही नहीं। यह अजब कारनामा है नरसिंहपुर के साईंखेड़ा ब्लॉक के मुआर गांव का, जो नर्मदापुरम जिले की सीमा से सटा है। सालों की मांग के बाद तीन साल पहले यहां करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया। लेकिन अफसरों की बेपरवाही देखिए—बिना जमीन अधिग्रहण किए और बिना एप्रोच रोड के ही नदी के बीचों-बीच पुल खड़ा कर दिया गया। दोनों तरफ किसानों की निजी जमीनें हैं, जहां से रास्ता निकलना मुमकिन ही नहीं है। नर्मदापुरम के उमरधा और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि जिस पुल को दो जिलों की दूरी मिटानी थी, वह अब सफेद हाथी बन चुका है। पिपरिया नजदीक होने के باوجود ग्रामीणों को गाडरवारा और उदयपुर होकर कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई के 9 करोड़ रुपये पानी में बह गए, पर तीन साल बाद भी विकास का रास्ता नहीं खुला। नक्शा देखा नहीं, जमीन का अधिग्रहण किया नहीं और 9 करोड़ फूंक कर पुल खड़ा कर दिया। अब सवाल यह है कि फाइलों में विकास की दौड़ लगाने वाले अफसरों की इस भारी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? बाइट - 1. लखनलाल स्वामी, किसान उमरधा (सिर में टोपा) बाइट - 2. मानसिंह राजपूत, किसान तूमडा (हाफ टीशर्ट) बाइट-3. रूक्मण अहिरवार, स्थानीय (ब्लैक कोटि, सिर में गमछा) बाइट - 4. घनश्याम राजपूत, स्थानीय (पीला कुर्ता) बाइट - 5. ओमप्रकाश खेमरिया, स्थानीय युवा (चश्मा) बाइट 6 केशव रेदाश (SDO शेतू विभाग नरसिंहपुर)0
0
Report
कोटपूतली पंचायत में मतदान का उत्साह, 50% के समीप मतदान रिकॉर्ड
Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली दोपहर के बाद 50% प्रतिशत मत हुआ कोटपूतली पंचायत समिति में, मतदातोओं में दिख रहा है अच्छा खासा उत्साह, बसईं ग्राम पंचायत में कुछ देर पहले फर्जी मतदान को लेकर हुआ था तनाव जिसको लेकर पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर रहा तैनात, पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर संभाला स्थति को, मतदान को लेकर मतदाताओं से जानी उनके मन की बात, मतदाताओं को कैसा चाहिए उम्मीदवार, किस तरह से करे गाँव का विकास वही प्रत्यासियो ने कहा हम खरा उतरेंगे जनता की उम्मीदों पर वही करीब 10 साल पहले इस गाँव की करीब 1100 सौ बिगा से अधिक जमीन का कस्टोडियन भूमि की मुद्दा उठाया था मुद्दा जी मीडिया ने उस समय की तत्कालीन सरकार ने किसानो को निःशुल्क डीएलसी रेट पर कार्रवाई थी जमीनों की रजस्ट्री, ग्रामीणों ने जी मीडिया का किया धन्यवाद0
0
Report
Advertisement
जेल से छूटते ही बदायूं आरोपी ने पुलिस पर लाख लेने का आरोप वीडियो वायरल
Budaun, Uttar Pradesh:अलापुर थाने का आरोपी जेल से छूटते ही वीडियो बनाकर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा - 1.22 लाख रुपये लिए,आरोपी कुंवरपाल पुत्र मोरपाल ने वीडियो वायरल कर प्रशासन को दी चुनौती, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाने के एक आरोपी ने जेल से निकलते ही वीडियो बनाकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। वीडियो में आरोपी पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप लगा रहा है। जहां एक तरफ जेल से निकलते ही आरोपी का इस तरह खुलकर पुलिस को चुनौती देना हैरान करने वाला है, वहीं दूसरी ओर यह मामला पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है। आरोपी ने वीडियो वायरल कर प्रशासन को चेताया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच की जा रही है।0
0
Report
उत्तरकाशी में बर्फबारी, चारधाम यात्रा फिर से शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश के कारण जनपद अत्यधिक ठंड शुरू हो गई है तो वही चार धामयात्रा कल जिला अधिकारी द्वारा मौसम खराब होने के कारण रोकी गई थी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू होने पर यात्रा को पुनः सुरक्षित तरीके से शुरू किया गया है साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से उच्च हिमालय क्षेत्र और गंगोत्री यमुनोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं जिसका चारधाम यात्री और पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा समाप्त होने में कुछ दिन बाकी है और इससे पहले धामों में जमकर बर्फबारी हुई है।0
0
Report
उन्नाव में दबंगों ने महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव. महिला को शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने करी पिटाई। महिला कि पिटाई वीडियो जमकर हो रहा वायरल। वीडियो में महिला को कई लोग मारते पीटते दिख रहे हैं। महिला को पड़ोसियों ने पीटा,बचाने आए परिजनों को भी पीटा वीडियो वायरल। बेरहमी से लाठी ठंडे लात घुसो से पिटाई कर किया घायल। महिला ने पुलिस में की शिकायत जांच में जुटी पुलिस। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवरा कला गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
जयंत चौधरी ने फरह में कृषि अनुसंधान, कौशल विकास और आय पर बल दिया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: फरह पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, बोले - "देश की बड़ी आबादी आज भी कृषि पर निर्भर, कृषि अनुसंधान की भूमिका महत्वपूर्ण मथुरा (फरह): केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने मथुरा के फरह स्थित अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश की कृषि व्यवस्था, किसानों की आय और कौशल विकास योजनाओं में पारदर्शी बदलावों पर विस्तार से अपनी बात रखी。 पीएम किसान सम्मान निधि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "2019 से चल रही इस योजना का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इससे किसान की आय और क्रय शक्ति बढ़ती है, जिसका सकारात्मक असर पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापारियों और कामगार मजदूरों पर देखने को मिलता।" देश के 50% जिलों की स्थिति पर दिए आंकड़े जयंत चौधरी ने देश के श्रम और रोजगार आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश के 50% जिले ऐसे हैं जहाँ की 50% से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है और उनके पास खेती के अलावा अन्य काम नहीं हैं। इन जिलों में केवल 4% लोग ऐसे हैं जिन्हें 20,000 रुपये प्रति माह से अधिक वेतन वाली नौकरियां हासिल हैं, और उनमें भी अधिकतर सरकारी नौकरियां हैं。 उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया', पीएलआई (PLI) स्कीम और उद्यमिता विकास (Entrepreneurship Development) के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की एक बहुत बड़ी आबादी आज भी खेती के माध्यम से ही अपना गुजारा कर रही है। इसलिए कृषि क्षेत्र के विस्तार और किसानों को लाभ पहुँचाने में कृषि अनुसंधान संस्थानों की भूमिका बेहद अहम है。 संस्था के काम और समन्वय की सराहना फरह स्थित अनुसंधान संस्था के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने संस्था के निदेशक डॉ. मणि और नेतृत्व टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय, कृषि विभाग और यह अनुसंधान संस्थान मिलकर समन्वय के साथ नए और प्रभावी काम करेंगे。 कौशल विकास योजनाओं में पारदर्शिता और डीबीटी (DBT) प्रशिक्षण और भुगतान व्यवस्था में सुधार पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया: पारदर्शी व्यवस्था: ट्रेनिंग सेंटरों में अब बायोमीट्रिक अटेंडेंस और आधार-लिंक्ड (Aadhaar-linked) ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे train ers का डेली इन-आउट रिकॉर्ड होता है。 डीबीटी द्वारा भुगतान: अब डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधा खातों में भुगतान किया जा रहा है。 लंबित भुगतान का निस्तारण: जिनकी पूर्व की पेमेंट लंबित (पेंडिंग) है, उन्हें सिस्टम के तहत सत्यापन कराना होगा। भारत सरकार का पैसा पूरी पारदर्शिता और नियमबद्ध प्रणाली के तहत ही जारी किया जा सकता है。 संक्षेप में: फरह पहुंचे जयंत चौधरी ने कृषि अनुसंधान, कौशल विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए एकीकृत प्रयासों को समय की आवश्यकता बताया। बाइट--जयंत चौधरी-केंद्रीय मंत्री0
0
Report
कोटा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बारिश-यलो अलर्ट और बैराज डिस्चार्ज बढ़ा
Kota, Rajasthan:कोटा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ा, गलन के साथ चल रही ठंडी हवा, नवनेरा बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाया, कोटा में चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदला गया है। मौसम विभाग ने हाड़ौती संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। कोटा में सुबह से बादल छाए हुए हैं और रात से तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 21.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम में बदलाव को देखते हुए भामाशाह मंडी प्रशासन ने किसानों से तिरपाल साथ लाने और खुले में फसलें नहीं रखने की अपील की है। इधर, नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया गया है। पहले 1100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे रात 11 बजे बढ़ाकर 1500 क्यूसेक कर दिया गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार बैराज का जलस्तर 216.200 मीटर है.0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दा में बीड़े की आग, दमकल ने पाया काबू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुन्दा से खबर, राव मादडा गांव के बीड़े में लगी आग, बीड़े में लगी आग से सूखी घास जल कर हुई खाक, मतदान केंद्र के सामने ही लगी है आग, सूचना पर दमकल की गाड़ी,गोगुन्दा तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी और पुलिस जाब्ता पहुंचा मौके पर, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू,0
0
Report
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट में कमल नाथ की भूमिका पर याचिका, अगली सुनवाई 30 नवंबर
New Delhi, Delhi:Today, I presented my case before the Delhi High Court on my petition seeking action over Congress leader Kamal Nath’s alleged role in the 1984 anti-Sikh violence at Gurdwara Rakab Ganj Sahib. The next date in the matter is 30 November. Congress may want 1984 forgotten. The victims’ families demand justice. Political stature cannot shield anyone from accountability, nor can decades of delay erase their suffering. My faith in the judiciary is firm. I will pursue this fight until justice is delivered.0
0
Report
महिपाल ढांडा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया: SIR और 1984 दंगों पर हमला
Hansi, Haryana:हांसी हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर साधा निशाना; SIR और 1984 के दंगों को लेकर घेरा राहुल गांधी और केजरीवाल को घेरा, बोले- फर्जी वोट कटने से परेशानी क्यों हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ने विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। हांसी में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत उन्होंने SIR, घुसपैठियों, 1 नवंबर की रैली और हरियाणा में कथित वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबसे बड़ा मंच विधानसभा और संसद है, लेकिन विपक्ष सदन में चर्चा करने से बचता है और बाहर आकर गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्रियों और अपने नेताओं के मुद्दों पर सदन का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन घुसपैठियों का मुद्दा उठने पर बार-बार सदन से बाहर चली गई। SIR के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में अब तक 12 बार SIR की प्रक्रिया हुई है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 18 वर्ष का युवा मतदाता बन सकता है, मृत व्यक्ति का नाम सूची से हटना चाहिए और स्थान परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का नाम पुरानी जगह से कटना चाहिए, तो इसमें आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि SIR का विरोध करने वाले विपक्षी दलों को बताना चाहिए कि फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में क्यों बने रहने चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का हवाला देते हुए भी विपक्ष पर निशाना साधा। 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तारीख को खुशी मनाने की बात कर रही है, उसी तारीख को 1984 में सिख समाज के लोगों पर अत्याचार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर उस घटना की यादें ताजा कर रहा है। हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को लग रहा था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है, लेकिन जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट ईंटों ने नहीं, बल्कि लोगों ने डालने थे। अब हार के बाद वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार जनता को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक कर रही है.0
0
Report
PM-किसान 24वीं किस्त जारी; किसानों के लिए योजनाओं की स्पष्ट सोच
Karnal, Haryana:करनाल। देश को विकसित बनाने के लिए किसानों को समृद्ध करना पड़ेगा: कृष्ण पाल गुर्जर एनडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा से जारी की पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त वहीं उन्होंने कहा देश में नक्सलवाद आतंकवाद खत्म हुआ है बसों में भी अब यह नहीं लिखा जाता की जेब कतरों से सावधान करनाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों को रेखांकित किया। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के साथ हरियाणा के 99 लाख किसानों के खातों में 8 हजार करोड़ से अधिक की राशि आ चुकी है। इस तरह 24 वीं किस्त तक देश के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से चार लाख 65 हजार करोड़ से अधिक राशि आ चुकी है। इससे जहां पारदर्शिता बढ़ी है वहीं लीकेज भी समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज उन लोगों को परेशानी हो रही है जिनको लीकेज के माध्यम से पैसा मिलता था। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी जी किसानों के लिए योजनाएं बनाते हैं और उन्हें जमीन पर भी उतारते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2013 से पहले किसानों के लिए केंद्रीय बजट 23 हजार करोड़ का होता था जो आज 5 गुना से अधिक बढ़कर करीब 1 लाख करोड़ 35 हजार करोड़ का हो गया है। मोदी जी की स्पष्ट सोच है कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तो गांव समृद्ध नहीं होगा और गांव समृद्ध नहीं होगा तो देश समृद्ध नहीं होगा। सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि जैसा मोदी जी का संकल्प है कि देश को विकसित भारत बनाना है तो उसके लिए किसान को समृद्ध और सशक्त करना ही पड़ेगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की मानसिकता अराजकता फैलाने की है इसलिए उनके साथ जो चल रहे हैं वह बांग्लादेश नेपाल आदि देशों से प्रेरणा ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने देखा और सुना।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में ED-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई शहरों में छापे, मची खलबल
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में ED-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई शहरों में छापे, मची खलबली Headline (English Headline): समाचार (News Report): छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया है। रायपुर में ED ने अनवर ढेबर के ठिकानों पर दबिश दी, वहीं EOW ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई की। कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष राज जयसवाल व नगर सैनिक दिलीप केंवट, भिलाई-3 में ट्रांसपोर्टर जितेन्द्र सिंह, राजनांदगांव में वैभव गोलछा व जय बग्गा तथा राजिम और गोबरा-नवापारा में विमल व राजा पारख के ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी हैं। Major Crackdown in Chhattisgarh: ED and EOW Raid Multiple Locations Across Raipur, Bhilai, and Rajnandgaon0
0
Report
बालोद: चक्रवात अरनव ने standing धान को भारी नुकसान पहुँचाया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद चक्रवात ‘अरनव’ की रफ्तार भले ही दो दिनों की तबाही के बाद अब धीमी पड़ गई हो, लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद में यह तूफान किसानों के हौसले पूरी तरह पस्त कर गया है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने हजारों एकड़ में खड़ी तैयार फसलों को जमीन पर बिछा दिया है। खेतों में पानी भरा है और बालियां सड़ने की कगार पर हैं। देखिए बालोद के खेतों से यह ग्राउंड रिपोर्ट。 बालोद जिले में हजारों एकड़ में लगी धान की फसल इस तूफान की भेंट चढ़ चुकी है। खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा है। किसानों पर यह दोहरी मार है। पहली—फसल गिरने से दाने काले पड़ने और अंकुरित होकर सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। दूसरी मार—लागत की। हार्वेस्टर या मशीनें अब इन दलदली खेतों में नहीं उतर सकतीं। ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसानों को अब महंगे मजदूरों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे कटाई का खर्च दोगुना से तीन गुना बढ़ जाएगा。 तूफान गुजर चुका है, लेकिन नुकसान का खौफनाक मंजर अब साफ दिखने लगा है। जिले भर के प्रभावित किसान अब टकटकी लगाए प्रशासन की ओर देख रहे हैं कि कब राजस्व अमला खेतों में पहुंचेगा और नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।0
0
Report
UP विधानसभा ERO के बारे में शिकायत पर त्वरित जांच की जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:उद्धृत पोस्ट के संबंध में अनुरोध है कि यदि उत्तर प्रदेश की किसी एक भी विधानसभा के ERO के बारे में ऐसी शिकायत अथवा संदेह है तो कृपया अवगत कराने का कष्ट करें। तत्परता पूर्वक जांच कराकर प्रभावी करवाई कर दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
