रायबरैली -तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर,महिला समेत बाइक सवार घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:बीती रात लगभग 9 बजे अलीपुर चकरई थाना गदागंज निवासी महेंद्र कुमार बाइक से जा रहे थे। तभी धमधमा चौराहे के पास पैदल जा रही महिला को पीछे से बाइक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला समेत बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी गौरा पहुंचाया। जहाँ उनका ईलाज शुरू करवाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
