229010
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी कक्षा का छात्र हुआ लापता
Raebareli, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी कक्षा का छात्र हुआ लापता ,स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। मासूम प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र है ,साहिल के घर न पहुँचने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने छात्र के लापता होने की खबर पुलिस को दी ,पुलिस छात्र की खोजबीन में जुट गई है।मामला बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित कमनी तालाब मोहल्ले की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर के निजी अस्पताल में किशोर मौत पर आक्रोश, सड़क जाम और हंगामा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद आज परिजनो ने जमकर हंगामा किया । आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए शव को सड़क पर रख एनएच-322 जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार बरूना रसलपुर निवासी लालबाबू राय के 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव आज दोपहर कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान बरूना पुल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने एसएच-88 पर पीपल के पेड़ के समीप उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय अमन की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बाद में परिजन उसे समस्तीपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा शव को एनएच-322 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी, पुलिस बल के साथ पहुंचे ।अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया।सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
NIA ने किशनगंज में मनोज रविदास से पूछताछ शुरू कर दी
Kishanganj, Bihar:NIA की टीम आज अहले सुबह तीन बजे किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के जनता हाट गांव निवासी लखन रविदास के घर पर छह घंटे तक लगातार तलाशी ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार NIA को इनपुट मिला था कि लखन रविदास का छोटा पुत्र मनोज रविदास पाकिस्तान के आतंकवादियों से फोन कॉल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए हुए था, जिसके बाद NIA की टीम कुछ संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग्स और चैट के आधार पर छापेमारी की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक NIA की टीम हिरासत में लिये संदिग्ध युवक मनोज रविदास जो गांव में ही एक किराए की दुकान पर जूता-चप्पल की मरम्मत और बिक्री का काम करता है, और उसके पिता लखन रविदास भी यही काम करते हैं और खेतीबाड़ी भी. NIA टीम ने मनोज और उसके बड़े भाई डोमा रविदास दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच कर रही है. मनोज को उसके घर से हिरासत में लेकर किशनगंज सर्किट ह_house लाया गया, जहाँ उससे पूछताछ जारी है. परिजनों ने बताया कि मनोज रविदास निर्दोष है. उसने किसी गलत आदमी से बात नहीं की. हालांकि NIA की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसी मनोज रविदास से पूछताछ जारी है। आगे की जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
भूमि विवाद में चचेरे भाई ने बहन को गोली मारी, घायल अस्पताल में भर्ती
Barh, Bihar:बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिघा गांव में भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। प्रियंका देवी चंपापुर की रहनेवाली है। वह कुछ दिनों पहले अपने मायके मोगलपुरાકીघा आई हुई थीं। इसी दौरान उनके चचेरे भाई पिंटू कुमार से जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों में तेज बहस हो गई। गुस्से में पिंटू कुमार ने अपनी बहन प्रियंका को गोली मार दी। प्रियंका गोली लगने के बाद बगल के ही एक दुकान में जाकर छिप गई। सीने के ऊपर गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बाइट प्रियंका देवी, पीड़ित महिला0
0
Report
Advertisement
महायुति में MLC सीटों पर चर्चा, तटकरे-भुजबल बोले कल तक तस्वीर साफ होगी
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: SUNIL TATKARE (MAHARASHTRA NCP PRESIDENT) & CHHAGAN BHUJBAL (MAHARASHTRA MINISTER) ON DISCUSSIONS OVER MLC SEATS IN MAHAYUTI/ NCP मुंबई: महायुति में MLC सीटों पर चल रही चर्चा को लेकर महाराष्ट्र NCP के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, "हमने आने वाली MLC सीटों के संबंध में चर्चा की है। महायुति गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला कल तक ले लिया जाएगा, जिसके बाद हम अपने हिस्से में आई सीटों की घोषणा करेंगे। महायुति के तौर पर, हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। हर किसी को अपनी पसंद की सीटों पर दावा करने का अधिकार है।" मुंबई | विधान परिषद चुनाव 2026 | महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा, "विधान परिषद चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के संबंध में, मेरा मानना है कि कल दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। चर्चाएं अभी भी जारी हैं... कोई मतभेद सामने नहीं आए हैं। कोई असहमति नहीं है; हम जो चर्चाएं कर रहे हैं, उसका सीधा सा मतलब यह है कि हम आपस में बातचीत कर रहे हैं, इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि हमारे बीच कोई टकराव है..."0
0
Report
हमीरपुर में पुल निर्माण हादसा: 6 मजदूरों की मौत, जाँच टीम गठित
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल की स्लैब और पिलर गिरने के मामले में एक्शन, जिला प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य करा रही कंपनी द शेल्टर और ठेकेदार सहित संबंधित अन्य अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के दिये आदेश, डीएम ने घटना की जाँच के लिए 3 सदस्यी जाँच टीम का किया गठन, एडीएम नामिकि गंगे की अध्यक्षता में हादसें की जाँच करेंगी टीम, जाँच टीम में एडीएम नमामि गंगे,अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण विभाग और मुख्य परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम लिमिटेड कानपुर अंचल को किया गया शामिल, 1 सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देगी जाँच टीम, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश, बीती देर रात दर्दनाक हादसे में मलबे में दबकर 6 मजदूरों की हुई थी मौत, कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर इलाके में निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला।0
0
Report
इटावा में तेज आंधी-बारिश से गर्मी बदली, लोगों को मिली राहत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है रात होते ही तेज आंधी के साथ तेज बारिश से मौसम में परिवर्तन हुआ है तेज धूल भरी आंधी और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई पिछले कई दिनों लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त था लेकिन बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई है भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिली है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में सोनम गिरफ्तार; Umar के निर्देश पर 20 लाख ट्रांसफर, 2 लाख कमीशन
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया, "...सोनम नाम की एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है। जब उससे संयुक्त रूप से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह अपनी एक सहेली के ज़रिए उमर नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी... उसने यह स्वीकार किया कि उसने उमर के निर्देश पर अलग-अलग खातों में लगभग ₹20,00,000 ट्रांसफर किए थे, जिसके बदले उसे ₹2,00,000 का कमीशन मिला था... उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, और वह कुछ समय से इस काम में शामिल थी... शुरुआती जाँच में पता चला है कि ऐसे 25 खाते हैं जिनमें पैसे ट्रांसफ़र किए गए थे। लखनपुर पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है..."0
0
Report
पारनेर में भोंदू बाबा पर लाखों की धोखाधड़ी और बालक के लैंगिक शोषण के आरोप
Ahilyanagar, Maharashtra:स्लग- भोंदू बाबा अटक फीड 2C गतिमंद मुलाचा आजार बरा करने के और भावाचे लग्न जमवून देण्याचे आमिष दाखवून भोंदू बाबाने एका कुटुंबाची साडेसहा लाख रुपयांची आर्थिक फसवणूक केल्याचा धक्कादायक प्रकार पारनेरमध्ये उघडकीस आला है... एवढेच नहीं तर, मुलांना जिवंत मारने की धमकी देऊन भाँदूबाबाने पीड़ित महिला पर बारंबार जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया है... इस मामले में पारनेर पुलिस थाना में मुख्य भोंदू बाबा, उसका बेटा और महिला साथीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है... पारनेर तालुक्यातील रहिवासी असलेल्या ४० वर्षीय पीडित शेतकरी महिलेचा १७ वर्षाचा मुलगा हा मतिमंद है... वैद्यकीय उपचार करूनही वही सुधार नहीं हो रहा था, तसेच शेतीत पिके आने के باوجود घरातील कर्ज पूरा नहीं हो रहा था...याच दरम्यान पीडितेचा भाऊ याचेही वय होऊनही लग्न जमत नव्हते...कौटुंबिक अडचणींनी खचलेल्या इस महिला ने पारनेर तालुक्यातील रुई छत्रपती येथील राजू दिवटे, उसका बेटा शशिकांत दिवटे और उनकी महिला सहयोगी शोभा तरटे को देवऋषी (देवभगत) बताकर सहायता लेने की जानकारी मिली थी... पीड़िते ने 2020 के कोरोना काल से भोंदूबाबा के पास जाना शुरू किया... तब संदिग्ध भोंदूबाबा ने कहा, "तुम्हारे कुटुंब को मांधर्देवी के कालूबाई की बाधा है, इसके लिए होम हवन और पूजा करनी होगी," ऐसा कहकर उन्होंने पीड़ित से बेटे और भाई के इलाज के लिए 3-4 लाख और विवाह के लिए 1.5 लाख रुपये खर्च बताकर तस्वीरें माँगीं... शुरू में पूजा सामग्री के नाम पर शोभा तरटे ने 10 हजार रुपये लिए... इसके बाद भी फर्क नहीं पड़ा तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई... रात के समय इस भोंदू बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।0
0
Report
हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आइसक्रीम-कुल्फी के नमूने लिए, जांच को भेजे
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में गर्मी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। सिकंद्राराऊ तहसील क्षेत्र के पंत चौराहे पर स्थित ममता मस्तानी आइसक्रीम का निरीक्षण किया गया। यहां से कुल्फी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। जीटी रोड स्थित भूतेश्वर कॉलोनी के पास न्यू देहली जूस एंड शेक्स का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कासगंज रोड पर स्थित भोलेनाथ आइसक्रीम से भी कुल्फी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड, ओमकार कुशवाहा और करतार सिंह भी शामिल रहे। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।0
0
Report
Advertisement
बिजली मरम्मत के दौरान हाइटेंशन तार से झुलसा संविदा लाइन मैन
Padrauna, Uttar Pradesh:बिजली मरम्मत के दौरान हाइटेंशन तार से झुलसा संविदा लाइन मैन - 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करने के दौरान हादसा - गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया - एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने लगाया आरोप - निजी वाहन से गोरखपुर किया गया रवाना - शट-डाउन के बावजूद करंट कैसे आया, ये बड़ा सवाल - कुशीनगर के हाटा कोतवाली के लोहरिया गांव का मामला - लाइनमैन सत्यनारायण पुत्र परदेसी संविदा पर करता है काम0
0
Report
विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Indira Gandhi कृषि विश्वविद्यालय में 'राष्ट्रीय आम महोत्सव' का उद्घाटन किया। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। नौ राज्यों के आम किसान इसमें भाग ले रहे हैं और यहाँ आम की लगभग 250 किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने में बहुत मददगार है और सभी किसानों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद अब खत्म हो चुका है; छत्तीसगढ़ में पहले लगभग तीन-चौथाई नक्सलवाद बचा हुआ था, अब यह समाप्त हो गया है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में 28 किमी बाईपास से ट्रैफिक राहत, पर्यटन और रोजगार को नई गति
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की मिली सौगात- मुख्यमंत्री ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ता हुआ मथाना (SH-6) पर समाप्त होगा बाईपास - मुख्यमंत्री कुरूक्षेत्र के पिपली से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी- मुख्यमंत्री दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार समेत पंजाब व कैथल की ओर यातायात और भी आसान होगा- मुख्यमंत्री ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर एवं तक पहुंच आसान होने से कुरूक्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं रोजगार को नई गति मिलेगी- मुख्यमंत्री यह बाईपास केवल एक परियोजना नहीं बल्कि हमारी ट्रिपल इंजन वाली सरकार की विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक कांग्रेस के मुनियप्पा बोले- सिद्धारमैया ने शिवकुमार के लिए रास्ता छोड़ा; एकजुट कांग्रेस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS LEADERS SUKHJINDER SINGH RANDHAWA, CHARANJIT SINGH CHANNI & KH MUNIYAPPA LEAVE FROM CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE'S RESIDENCE/ VISUALS/ KH MUNIYAPPA (CONGRESS) S/B दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस के नेता के.एच. मुनियप्पा ने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने डी.के. शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने के लिए पद छोड़ दिया है। हम बीजेपी के खिलाफ लड़ने और 2028 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के अपने संकल्प में एकजुट हैं... कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद, एक नई कैबिनेट अपना काम शुरू करेगी..."0
0
Report
सीकर हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया की राहुल गांधी से मुलाकात पर बवाल
Sikar, Rajasthan:सीकर के हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया की राहुल गांधी से मुलाकात पर बवाल, पुलिस ने गिनाए 14 मुकदमे, हिस्ट्रीशीटर ने भी रख अपना पक्ष झुंझुनू के गुढ़ागौडजी इलाके के नीट छात्र प्रदीप माहिच ने पिछले दिनों सीकर में किराये के मकान में सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सीकर सहित झुंझुनू में स्थानीय स्तर पर धरना प्रदर्शन भी हुआ था। इसके बाद एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने हाल ही में मंगलवार को नई दिल्ली में मृतक प्रदीप के परिजनों को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलवाया था। इस दौरान सीकर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया भी मौजूद रहा। राहुल गांधी से हुई मुलाकात में हिस्ट्रीशीटर के शामिल होना अब नए विवाद और चर्चाओं का कारण बन गई है। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया पर हत्या के प्रयास मारपीट और राज्य कार्य में बड़ा समेत कई मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में राजेश जोया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि यह हिस्ट्रीशीटरी 2024 में खोली गई थी। इससे पहले और इसके बाद भी कई मुकदमों का निस्तारण हो चुका है। कई मामलों को लेकर हाई कोर्ट में भी अपील की हुई है। पीड़ित परिवार का रिश्तेदार व सामाजिक संगठन का नेता होने के नाते पीड़ित परिवार के साथ राहुल गांधी मिलने परिवार के साथ गया था। हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया के संबंध में पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जानकारी देते हुए शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ ने बताया कि राजेश जोया कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट अप्रैल 2024 में थाना कोतवाली में खोली गई थी। इसके बाद से पुलिस द्वारा उसकी नियमित निगरानी की जा रही है तथा विभिन्न अभियानों के दौरान समय-समय पर उससे पूछताछ भी की जाती है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हिस्ट्रीशीट का विधिवत संधारण किया जा रहा है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड थाना कोतवाली में उपलब्ध है। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा राजकार्य में बाधा डालने के आरोपों से जुड़े प्रकरण भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में रोहित गोदारा गैंग से कथित संबंधों को लेकर भी सदर थाना में एक प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख है। वहीं धारा 394 आईपीसी (लूट) से संबंधित एक मामला भी उसके खिलाफ दर्ज बताया गया है। कितने मामलों में वह दोषमुक्त हुआ है अथवा कितने मामलों का निस्तारण राजीनामे के आधार पर हुआ है, इसका विस्तृत रिकॉर्ड थाना कोतवाली में उपलब्ध है। यह विषय न्यायालय से संबंधित होने के कारण इस पर अंतिम स्थिति न्यायिक अभिलेखों के आधार पर ही स्पष्ट की जा सकती है। राजेश जोया मूल रूप से अंबेडकर नगर का निवासी है। वर्तमान में वह सिल्वर जुबली रोड स्थित राजपूत भवन के पीछे एक फ्लैट में निवास कर रहा है।0
0
Report
कुशीनगर में प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन
Padrauna, Uttar Pradesh:- कुशीनगर में प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन - डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर प्रशासन ने की बुलडोजर की कार्यवाही - सरकारी चकमार्ग की लगभग 530 वर्ग मीटर बेस कीमती जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा - नगर पालिका,राजस्व टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान - कार्रवाई के दौरान मौके पर हुई जमकर नोकझोंक - एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह,नगर पालिका ईओ अंकित शुक्ला समेत कई अधिकारी रहे मौजूद - चकमार्गों की पैमाइश कर लगातार हटाया जा रहा अतिक्रमण कार्य। - कसया तहसील क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर 21 का मामला0
0
Report
Advertisement
