229001
Raebareli - धोखाधड़ी से हड़प लिए चार लाख, महिला व दो लोगों पर केस दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में धोखाधड़ी का मामला आया सामने धोखाधड़ी से हड़प लिए चार लाख, महिला व दो लोगों पर केस दर्ज . जालसाजों ने धोखाधड़ी से एक रिटायर स्वास्थ्य कर्मचारी से हड़प लिए चार लाख रुपये पैसा मांगने पर दी जा रही जानमाल की धमकी . राजकीय कर्मचारी कॉलोनी निवासी रामनेवाज तिवारी की तहरीर पर फिरोज खान, सलमान खान और पूजा जोशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर . ट्रेडर्स का सामान दिलाने के नाम हुई धोखाधड़ी तीनो में मिलकर कुल चार लाख रुपये अपने खातों में कराया ट्रांसफर ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर: सेल्स टैक्स की छापेमारी से गंगा ट्रेडिंग कंपनी में मचा हडकंप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के गंगा ट्रेडिंग कंपनी पर सेल्स टैक्स टीम की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप बलरामपुर जनपद के भगवतीगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के बगल में गुरुवार दोपहर गोंडा से पहुंची सेल्स टैक्स टीम ने गंगा ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी शुरू की। टीम ने गुरुवार करीब दोपहर 2 बजे पहुंची और अभी जारी है। कार्रवाई की सूचना से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गंगा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक देविकांत अग्रवाल हैं। प्रतिष्ठान पर चावल, दाल, मसाले समेत रोजमर्रा के घरेलू सामान का थोक कारोबार होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान करीब 10 साल पुरानी है, जबकि पिछले करीब 5 साल से यहां थोक कारोबार किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक टीम का गठन गुरुवार को ही हुआ है और करीब 15 दिन में जांच पूरी किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई जीएसटी से जुड़े मामले में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले पर कोई अधिकारी अभी बोलने तैयार नहीं है.0
0
Report
इटावा बरौली स्कूल में प्रधानाचार्य निलंबित; छात्र के सिर पर तबला बजाने वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई क्षेत्र के बरौली प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश माथुर के द्वारा एक स्कूल छात्र के सिर पर बाल न होने पर उसे तबला बनाकर बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। विभाग ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए जाँच कराई और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।0
0
Report
चुनाव से पहले विधायक ने बारिश में किसान की धान ट्रॉली छुड़वाई अधिकारियों को चेतावनी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:जैसे जैसे चुनाव की घड़ियाँ नजदीक आ रही है वैसे ही अचानक क्षेत्रीय विधायक जमीन पर सक्रिय होते दिखाई पड़ रहे है। इसी की बानगी उस समय देखने को मिली जब एक किसान की धान से भरी ट्रॉली छुड़ाने के लिए बारिश के बीच पलिया मंडी पहुंचे। इतना ही नहीं विधायक ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए न सिर्फ किसान की ट्रॉली छुड़वाई बल्कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए । रोमी साहनी ने कहा कि किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। किसान अपनी धान की फसल कहीं भी बेच सकते हैं। जबरन ट्रॉलियों को रोकने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि किसी किसान को रोका गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की
Dehradun, Uttarakhand:लोकतंत्र बचाओ यात्रा के बारे में रिपोर्ट राहुल गांधी के आह्वान पर आज विकासनगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली गई विकासनगर में अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने देश भर में हो रही लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बतलाते हुए कहा कि देश की जनता आज चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से पूछ रही है कि निर्वाचन आयोग के माध्यम से करोड़ मतदाताओं के नाम क्यों काटे गए प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के विरोध में जेनजी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस आज सड़कों पर है प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें0
0
Report
गरबा आयोजन के वायरल वीडियो पर विवाद, सत्यता की जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर में गरबा आयोजनों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में गरबा परिधान पहने कुछ युवतियां धूम्रपान करती और हाथों में हथियारनुमा वस्तुएं लहराती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसके पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो गरबा आयोजन के पास या उससे जुड़े किसी प्रमोशनल कंटेंट का हिस्सा हो सकता है। वीडियो में कुछ युवतियां बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ती नजर आती हैं, जबकि पास लेने और आयोजन स्थल तक पहुंचने से जुड़े दृश्य भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों की गरिमा और युवाओं के बीच सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के बढ़ते चलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि धार्मिक आयोजनों से जुड़े वीडियो बनाते समय मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए।वहीं, लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वीडियो में हथियार वास्तविक हैं या किसी कानून का उल्लंघन हुआ है, तो इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने आना बाकी है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और उसके संदर्भ की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
जाखम डैम क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को पुरस्कृत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के जाखम डैम क्षेत्र में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी जाखम भगवंत सिंह चुण्डावत ने ईडीसी सदस्यों और विद्यार्थियों को वनों एवं वन्यजीवों के प्रति सुरक्षात्मक रवैया अपनाने के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमाखेड़ा के अध्यापक देवेंद्र मीणा ने वन्यजीवों के प्रति प्रेम और अभ्यारण्य क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। पारिस्थितिकी विकास समिति अध्यक्ष भाबरू मीणा ने वन क्षेत्र को बचाने, शराबबंदी और बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में रेंज स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में रा.उ.मा.वि. ग्यासापुर की नेहा कुँवर प्रथम और सलोनी कुँवर द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में रा.उ.मा.वि. करमाखेड़ा की पूजा कुमारी मीणा प्रथम और पुष्पा कुमारी मीणा द्वितीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में ग्यासापुर विद्यालय के अनिल प्रथम और विकास मीणा द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष ईश्वर मीणा सहित वक्ताराम मीणा, रामचंद्र मेघवाल, गौतम मीणा, केशुलाल मीणा, लक्ष्मण मीणा और विश्वा मीणा ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन प्रतीक जोशी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। वन विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड और ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।0
0
Report
Advertisement
तरसूमा गोलीकांड: घायल युवक के परिजनों में भय, आरोपियों की तलाश तेज
Bharatpur, Rajasthan:एंकर के बारे में जानकारी नहीं दी गई; भरतपुर के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के तरसूमा गांव में बुधवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दुकान के बाहर खड़े एक युवक पर कथित रूप से फायरिंग कर दी गई। गोली के छर्रे लगने से युवक अनिल उर्फ भोला गुर्जर के दोनों पैर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन घायल युवक को तत्काल बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से गढ़ीबाजना थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गांव के ही चंद्रभान गुर्जर, दीपक और रणजीत गुर्जर सहित 3-4 अन्य लोग कथित रूप से कट्टे लेकर मौके पर पहुंचे और युवक को घेर लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अनिल उर्फ भोला गुर्जर के दोनों पैरों में छर्रे लग गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बयाना एएसपी रामगोपाल बसवाल, सीओ देवेंद्र जाखड़ और गढ़ीबाजना थाना प्रभारी श्यामलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और विवाद के कारणों को लेकर भी जानकारी ली। घायल युवक को पुलिस की मौजूदगी में बयाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद घायल के परिजनों में भी भय का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी रामगोपाल बसवाल ने थाना प्रभारी श्यामलाल मीणा को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी चंद्रभान गुर्जर, दीपक और रणजीत गुर्जर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस और पीड़ित पक्ष की ओर से यह बात सामने आई है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी फायरिंग और चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन पुराने मामलों और वर्तमान घटना के बीच क्या संबंध है, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। बाइट: घायल अनिल गुर्जर तरसूमा0
0
Report
गाजीपुर में विदेश नौकरी के झांसे के फर्जी कॉल सेंटर गैंग गिरफ्तार: करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का खेल, साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार-एसपी सिटी एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा नेफेसबुक पर विदेश में नौकरी के लुभावने विज्ञापन देकर युवाओं को बनाया जाता था शिकार रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट और फर्जी जॉब ऑफर लेटर के नाम पर वसूली जाती थी मोटी रकम आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 54 हजार 300 रुपये नकद बरामद 10 मोबाइल, 23 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, कंप्यूटर-लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद दो चार पहिया वाहन भी पुलिस ने किए बरामद, म्यूल खातों के जरिए रकम निकालने का आरोप पुलिस को आशंका—गिरोह ने कई लोगों से की है ठगी, नेटवर्क की गहन जांच जारी गाजीपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार के मुताबिक आरोपी फेसबुक और सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के लुभावने विज्ञापन चलाकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे और रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट तथा जॉब ऑफर लेटर के नाम पर रकम वसूलते थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख 54 हजार 300 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड और बैंक खाते हासिल करते थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को फोन करने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोप है कि फोन करने वाले लोगों को फर्जी कॉल सेंटर के जरिए भरोसे में लिया जाता और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये से लेकर आगे जॉब ऑफर और फ्लाइट टिकट के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में मंगाकर सीपीएससी सेंटर और एटीएम के माध्यम से निकाली जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ बरामद सिम कार्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे ठगी के नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या का पता लगाया जा सके।0
0
Report
शिक्षा मंत्री आशिष सूद ने दिल्ली के छात्र आवास सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय बैठक की
New Delhi, Delhi:Education Minister Ashish Sood chaired the second meeting of the High-Powered Committee on Student Accommodation and Safety. The meeting focused on strengthening safety measures and improving the overall framework for student accommodation in Delhi.0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों पर लगातार प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है... नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी के नेतृत्व आज प्रशासन की टीम कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंची जहां नेशनल हाईवे के किनारे तकरीबन 35 से 40 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था... मौके पर प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से प्लाटिंग में बनाए गए अवैध रास्ते और चार दिवारीयों को धराशाही कर दिया... बीते दो हफ्ते में प्रशासन की टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे को हटाते हुए बुलडोजर कार्यवाही को अंजाम दिया है0
0
Report
नरपतगंज भवानीपुर में संकरे रास्ते से 120 बच्चों की पढ़ाई बंद, ग्रामीण मदद की मांग
Forbesganj, Bihar:अररिया के नरपतगंज प्रखंड के भवानीपुर में छोटे बच्चों की पढ़ाई पिछले 20 दिनों से पूरी तरह बंद है। प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में कुल 120 बच्चों का नामांकन है लेकिन विद्यालय आने जाने का रास्ता काफी संकीर्ण है और सड़क पर जंगल होने के कारण बच्चों को विद्यालय आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसके कारण बच्चों ने विद्यालय आना बंद कर दिया है। सभी बच्चे स्कूल के समय में एकत्रित होकर सड़क किनारे बैठ जाते हैं जहां ग्रामीणों द्वारा प्राइवेट शिक्षक रख उनकी पढ़ाई करवाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय में सभी कुल 3 शिक्षक पदस्थापित हैं और सभी शिक्षक समय से स्कूल भी पहुंचते हैं लेकिन बच्चों के स्कूल नहीं पहुंचने से वो भी बैठ कर वापस चले जाते हैं। विद्यालय आने जाने वाले रास्ते में सांप कीड़ों का डर बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी रहता है लेकिन अधिकारियों से सड़क बनवाने के लिए बार बार गुहार लगाने के वावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिए जाने के कारण नौनिहालों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।0
0
Report
सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड में दोषियों को फांसी, आर्यन को उम्रकैद
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में आज अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, हेड कांस्टेबल के परिवार को बेरहमी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले दरिंदों को उनके मुकाम तक पहुंचा दिया गया है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाने का फरमान जारी किया है, जबकि साजिश की कड़ी बने चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है, अदालत ने फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी कुलदीप के बेखौफ और अड़ियल आचरण पर भारी नाराजगी जाहिर की, वहीं, फैसले के बाद पीड़ित पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए न्याय मिलने पर खुशी जताई है, सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ हुई यह बर्बर खूनी वारदात पुलिस महकमे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी, क्योंकि दोहरे कत्ल की सनसनीखेज वारदात का कोई भी सीधा चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं था, लेकिन खाकी ने हार नहीं मानी, पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया कि कातिलों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, मौके से मिले फिंगरप्रिंट, डीएनए रिपोर्ट, ब्लड ग्रुपिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अदालत में पेश कर पुलिस ने गुनाह की पूरी साजिश बेनकाब कर दिया, अदालत के भीतर सरकारी वकील ने 13 अक्टूबर 2024 की उस काली रात की हैवानियत का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया, उस रात इन दरिंदों ने पहले बिरयानी सेंटर के पास पुलिस सिपाही घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेला, फिर हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, जब वे इसमें नाकाम रहे, तो सीधे प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर उनके 11 साल के मासूम बेटे पर 28 और पत्नी पर 33 बार धारदार हथियारों से जानलेवा वार कर दिए, गंभीर रूप से जख्मी हालत में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, आरोपियों के कपड़ों पर लगे खून और कुलदीप के फिंगरप्रिंट्स को कोर्ट में पुख्ता प्रमाण माना गया, अदालत ने माना कि अपराधियों में कोई पछतावा नहीं था, लिहाजा मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके और फूल सिंह उर्फ रिंकू को फांसी की सजा दी गई, जबकि 20 साल के उम्र और केवल फोन पर साजिश का हिस्सा रहने के चलते आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद से दंडित किया गया, सूरजपुर के इस दोहरे हत्याकांड का फैसला सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि कानून के इकबाल की सबसे बड़ी जीत है, बिना किसी चश्मदीद गवाह के खाकी की वैज्ञानिक तफ्तीश और अदालत में सरकारी वकील की दमदार दलीलों ने साबित कर दिया कि वर्दी पर हमला करने और बेकसूरों का खून बहाने वालों के लिए कानून की चौखट पर कोई रहम नहीं होता, अदालत के इस फैसले ने जहां पीड़ित परिवार के जख्मों पर इंसाफ का मरहम लगाया है, वहीं समाज में यह साफ पैगाम भी दे दिया है कि जुर्म की दुनिया में खुद को हीरो समझने वालों का आखिरी मुकाम सिर्फ और सिर्फ फांसी का फंदा ही होता है0
0
Report
Advertisement
बाढ़ में ओवरलोड नाव पलटी, तीन बाइक डूबने से बची जान
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा में बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पलट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि बाढ़ का पानी कम होने के कारण नाव पलट जाने के बाद भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। रूपस महाजी में बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पर तीन बाइक लादकर कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे। नाव जैसे ही खुली, वैसे ही ओवरलोडिंग के कारण डगमगाने लगी। नाव खुलने के कुछ ही दूर जाकर बाढ़ के पानी में नाव पलट गई, जिससे तीनों बाइक बाढ़ के पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक एक कर तीनों बाइक को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए और नाव को भी किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया। बख्तियारपुर में गयासपुर घाट पर भी कई नावों को ओवरलोडिंग कर गंगा नदी पार किया जाता है, जिससे हादसे की आशंका बराबर बनी रहती है।0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट पर भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग। धू धू कर जला बेल्ट। भीषण आग की लपटे आप तस्वीरों में देख सकते है। दूर दूर तक आग और धुआं दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि मौके पर कई था नहीं नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वक्त रहते आग पर काबू पाया गया। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में लगातार इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिल रही है और इससे पहले भी कई घटना घट चुकी है। वही प्रबंधन ने कहा कि कोई जानमाल की छती नहीं हुई है। प्रबन्धन अब आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। ये घटना कन्वेयर बेल्ट नंबर 21 और 22 में हुई जहां भीषण आग लग गई। ये ब्लास्ट फर्नेस तक स्लेग ले जाने का काम करता है। वही प्रबंधन आग से हुई छती का आकलन करने में जुट गई है।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध यात्री-श्रमिक परिवहन के खिलाफ बड़ा अभियान, 2.21 लाख राजस्व वसूल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई.... मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री और श्रमिक परिवहन पर चला अभियान.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम की सघन जांच... अलग-अलग उल्लंघनों में 2.21 लाख राजस्व वसूल.... बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस चल रहे वाहनों पर कार्रवाई... ओवरलोडिंग और खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला-फ्लाई ऐश परिवहन पर भी शिकंजा.... मालवाहक वाहनों में यात्रियों के अवैध परिवहन पर विभाग की सख्ती.... सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेरटर.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों और श्रमिकों को असुरक्षित तरीके से ले जाते पाए जाने की बात सामने आई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि मालवाहक वाहन यात्रियों के परिवहन के लिए निर्धारित नहीं हैं और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस के वाहन संचालन के साथ ओवरलोडिंग के मामलों की भी जांच की गई। इसके अलावा खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन तथा बिना बिल्टी और रॉयल्टी के मामलों में भी कार्रवाई की गई। विभाग के मुताबिक, अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 21 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अवैध यात्री परिवहन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
