229207
रायबरेलीः छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर
Dalmau, Uttar Pradesh:छात्रा ने शिक्षक पर लगाये आरोप पर शिक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर। छात्रा ने शिक्षक रत्नेश शुक्ला पर आरोप लगाया था कि जातिसूचक शब्दों व अभद्रता। आरोप भागीरथी इंटर कॉलेज में शिक्षक है। रत्नेश शुक्ला कोतवाली में कई धाराओं पर दर्ज हुई एफआईआर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का था पूरा मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
रीवा सांसद के बयान पर सियासत तेज, किसान को लेकर भाजपा-खिलाफ बयानबाजी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर सियासत हुई तेज कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का बयान किसान हम सबके अन्नदाता है, किसान हमारे लिए भगवान के समान है लेकिन भाजपा के नेता always किसानों का अपमान करते हैं जनार्दन मिश्रा का बयान बताता है भाजपा की नजरों में किसान नशीले है भाजपा का यही असली चाल चरित्र और चेहरा है। बाइट अभिनव बरोलिया कांग्रेस प्रवक्ता0
0
Report
साहिबगंज में मुन्ना हत्या: दो झारखंड पुलिस जवान गिरफ्तार, हथियार और फॉरेन्सिक जांच जारी
Sahibganj, Jharkhand:दीपावली की रात हुई मुन्ना हत्या कांड का सुपर विजन के लिए आज दुमका DIG अम्बर लकड़ा साहिबगंज पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी जानकारी साहिबगंज एसपी से लिया. मुन्ना हत्या कांड में बड़ा खुलासा सामने आया कि हत्या आरोपी दोनों झारखण्ड पुलिस के जवान हैं जो साहिबगंज के रहने वाले हैं लेकिन उनकी पोस्टिंग एक पवन साह जो मुख्य आरोपी हैं बोकारो जिला में एक पदाधिकारी के अंगरक्षक हैं. वही दूसरा सहयोगी रूपक पासवान देवघर जिला में पदस्थ है. दोनों की गिरफ्तारी हो गई है. हत्या में इस्तेमाल वेपन पिस्टल और गोली भी बरामद कर लिया गया है. घटना की फॉरेन्सिक जांच भी हो रही है. बहुत जल्द सारा रिपोर्ट सामने होगा. वही सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल तीन लाख की सहायता राशि भी अगले दो से तीन दिनों के भीतर मिल जायेगा. पुलिस इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शने नहीं जा रही है.0
0
Report
Advertisement
छिंडवाड़ा-बैटूल हाईवे पर आयशर ने ऑटो को टक्कर, 8 घायल; फरार चालक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोग गंभीर; सांवरी पुलिस की तत्परता से बची जानें, फरार चालक गिरफ्तार छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवरी बस स्टैंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार और अनियंत्रित आयशर वाहन ने सवारियों से भरे एक ऑटो को भीषण टक्कर मार दी. इस जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री खून से लथपथ होकर सड़क पर आ गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही सांवरी चौकी पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. चौकी से एएसआई नितेश ठाकुर अपने पूरे पुलिस स्टाफ के साथ बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. इस दौरान पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला.चौकी स्टाफ में मौजूद आरक्षक विजय सनोडिया ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नागरिकों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को संभाला और अपने हाथों से एक-एक कर सभी गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कराया. पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवीय पहल के चलते सभी 8 घायलों को समय रहते उपचार हेतु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका गहन इलाज कर रही है. वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद आयशर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। सांवरी पुलिस द्वारा तुरंत दी गई सूचना और नाकाबंदी के आधार पर लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फरार आयशर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
फागी के लसाडिया गांव में चारे की आग, तीन पानी टैंकरों से बुझाई गई
Dudu, Rajasthan:फागी के लसाडिया गांव में लगी भीषण, गांव में मची अफरातफरी तफरी। घर के बाहर रखे चारे में लगी आग, पानी के तीन टैंकर से बुझाई आग। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग लगने का कारण का नहीं लग पाया पता। आग लगने के कारण चारा आग से जलकर हुआ राख, संदीप चौधरी ने पुलिस को दी सुचना। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
सोनभद्र में दीपावली के दिन लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल करते हुए हर्ष फायरिंग की। मामले में कथित तौर पर जिलाधिकारी से शिकायत कर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की माँग भी की गई है। वायरल वीडियो में जिस तरह से खुलेआम फायरिंग होती दिखाई दे रही है, उससे सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदाराना व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती थी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि मीडिया नहीं करता। अब देखना होगा कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव का बताया जा रहा है। दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान अरविंद कुमार पुत्र मन्नू पटेल ने कथित तौर पर अपने चाचा कमला प्रसाद की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान फायरिंग का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने इस तरह खुलेआम हर्ष फायरिंग किए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूजा के दौरान इस तरह गोली चलाने से वहां मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई को लेकर नजरें टिकी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
हरदोई में मूर्तियाँ बंद कर रही मां-बेटे को स्कार्पियो ने रौंदा, CCTV में कैद
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मूर्तियों की दुकान बंद कर रही मां-बेटे को स्कॉर्पियो ने रौंदा,महिला के दोनों पैरों पर चढ़ाई गाड़ी,CCTV में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज वायरल हरदोई के संडीला कस्बे के सदर बाजार मार्ग पर दीपावली के दौरान सड़क किनारे लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। उसने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर दुकान के पास बैठी महिला के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जबकि दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। सण्डीला कस्बे के ऊपरी महतवाना निवासी कांति देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे श्याम जी गुप्ता के साथ सदर बाजार मार्ग पर अवधेश नारायण ज्वैलर्स के सामने फुटपाथ पर लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रही थीं। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सदर बाजार निवासी भट्ठा कारोबारी अनुज जायसवाल कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए वहां पहुंचा और मां-बेटे को टक्कर मार दी। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो में चालक के साथ उसके दोस्त टीटू, अमन और अभिषेक भी मौजूद थे और सभी शराब पी रहे थे। हादसे में कांति देवी के दोनों पैर घायल हो गए, जबकि उनके बेटे का टच स्क्रीन मोबाइल टूट गया। दुकान में रखी भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने सीएचसी संडीला में मेडिकल परीक्षण कराने के अब कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अनुज जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हरिश रावत के दिवाली पर पैरामिलिट्री बलों के बारे में बयान पर राजनैतिक विवाद
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Harish Rawat (Former Chief Minister,Uttarakhand) on political statements regarding paramilitary forces on Diwali and remarks on taking action against Dimagi Naxals देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "प्रधानमंत्री हों या फिर रक्षा मंत्री हों या फिर गृह मंत्री हों वो जब सैनिकों या फिर अर्ध सैनिक बलों के बीच में जाएं तो वहां पर उनके सौर्य, पराक्रम और सरकार की सफलता पर बात करें मगर राजनीतिक बात करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि दिमागी नक्सल वाली उनकी जो टिप्पणी है, वो राजनीतिक टिप्पणी है और उस पर विवाद है। प्रधानमंत्री کو वहां वो टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। यह टिप्पणी करने के लिए वो स्थान नहीं था..."0
0
Report
झारखंड के आठ श्रमिकों की गया से सुरक्षित घर वापसी, मुख्यमंत्री की पहल से राहत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल एवं जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बिहार में फंसे 8 श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई है. बिहार राज्य के गया जिले में फंसे पीरटांड़ प्रखंड के आठ श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कराकर उनके घर वापस लाया गया है. गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के ग्राम शहरपुरा के ये सभी श्रमिक रोजगार एवं आजीविका की तलाश में बिहार के गया जिले गए थे, जहां वे कथित रूप से बंधक बनाए जाने की स्थिति में फंस गए थे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करत हुए संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित किया गया तथा सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके गृह क्षेत्र वापस लाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़ द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सकुशल वापस लाए गए श्रमिकों में सुनील मुर्मू, बरवाडीह, सुखू टुडू बरवाडीह, सुरेंद्र मुर्मू बरवाडीह, राजू बास्के भेलवाडीह, करमू टुडू जरकाई, बबलू मरांडी शहरपुरा, दिनेश सोरेन बरवाडीह, रंजीत मुर्मू बरवाडीह शामिल है. इस त्वरित कार्रवाई से सभी आठ श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हुई है. श्रमिकों के घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है. जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.0
0
Report
Advertisement
लोनी बॉर्डर में ईंट से हत्या: पिंकी की मौत, आरोपी से पूछताछ जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी चौकी इलाके में एक महिला की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका पिंकी निवासी बुलंदशहर की करीब चार-पाँच महीने पहले फेसबुक के माध्यम से पिंटू नामक युवक निवासी बुलंदशहर से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। पिंटू महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में पिंटू ने पास में रखी ईंट से पिंकी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में मानसिक विक्षिप्त मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जिला मेडिकल कॉलेज में मानसिक रूप से विक्षिप्त भर्ती एक मरीज ने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी , जिसके चलते कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मरीज को आनन फानन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के जिला मेडिकल कॉलेज की है । घायल मरीज के परिजनों के अनुसार मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी अजीत ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था । जिसके इलाज के लिये उसे ललितपुर के जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था ,उसे भर्ती कराकर वह किसी काम से गया हुआ था । इसी दौरान उसने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी ।0
0
Report
धौलपुर में गोली से युवक की मौत, हत्या का आरोप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में युवक की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित बजरंग कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर के ऊपर बने कमरे के बाहर पड़ा मिला। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान मुकेश (22) पुत्र रामेश्वर निवासी बजरंग कॉलोनी के रूप में हुई है। वह 12वीं पास था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे रामलखन और उसके साथ आए 5 से 6 लोगों ने घर में घुसकर ऊपर बने कमरे में सो रहे मुकेश के सिर में गोली मार दी। राहुल के अनुसार रामलखन करीब दो साल पहले उनके मकान में किराये पर रहता था। तीन महीने पहले वह मकान खाली कर अपने भांजे अंकित के घर रहने चला गया था। रामलखन ने मुकेश पर उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया था, इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मुकेश की पत्नी कमलेश पिछले चार महीने से उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद स्थित अपने मायके में रह रही है। राहुल के मुताबिक कमलेश के भाई को दूध के कारोबार में घाटा होने के बाद कमलेश ने अपने करीब 15 तोला सोने के गहने भाई को दे दिए थे। भाई द्वारा गहने बेच देने पर मुकेश और कमलेश के बीच विवाद हो गया था। तभी से कमलेश मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे गत 15 अक्टूबर को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो त्योहार से कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पूर्व में बजरी तस्करी का मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
धनबाद के पूर्वी टुंडी में पलाश के पेड़ से युवती का शव मिला, इलाके में हड़कंप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़बाद गांव के टोला बीरबांध स्थित जंगल में पलाश के पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, सोमवार शाम जंगल से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर पलाश के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी युवती के पिछले चार-पाँच दिनों से लापता होने की जानकारी है या वह घर नहीं लौटी है, तो तत्काल पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि मृतका की पहचान हो सके।0
0
Report
जौनपुर में भूमि विवाद ने बदमाशों का कहर, युवक पिटाई वायरल वीडियो से हड़कंप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जमीनी विवाद में दबंगों का कहर, युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा बक्शा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का मामला。 मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल。 पिटाई से युवक को आईं गंभीर चोटें, हालत चिंताजनक बताई जा रही है。 घटना के बाद गांव और इलाके में मचा हड़कंप。0
0
Report
सीतामढ़ी में बैरगनिया महोत्सव से भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्ते में नया उत्साह
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे संगम का रूप देखने को मिला। नेपाल बॉर्डर पर स्थित बैरगनिया प्रखंड में दीपावली के अवसर पर आयोजित बैरगनिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। इस महोत्सव में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया। महोत्सव के माध्यम से भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी और प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, सभापति सिंधु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।0
0
Report
Advertisement
