Raebareli: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए CHC ले जाया गया लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना शिवगढ़ क्षेत्र के लालपुर की बताई जा रही है जहां विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार: 54 जिंदा कारतूस और मिसफायर के साथ बड़ा हथियारकांड
Ansar Nagar, Jharkhand:शहर में बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार.. 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर और 2 खोखा बरामद चतरा : शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटा टीएसपीसी नक्सली समर्थक को सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोली और 2 खोखा भी बरामद किया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गंझू के रूप में हुई है। वह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली गांव का रहने वाला है। एसपी नें बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास हथियारबंद व्यक्ति के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान जवानों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक नें बताया कि मुकेश ने बताया कि करीब छह माह पूर्व टीएसपीसी के एक उग्रवादी ने बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उसे हथियार और कारतूस उपलब्ध कराया था। इसी के बाद से वह शहर और आसपास के इलाकों की रेकी भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से संपर्क होने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है।विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा जागरूकता: अधिकार और हेल्पलाइन नंबर साझा
New Delhi, Delhi:शाहदरा जिला विवेक विहार के विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा और छात्राओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। संवाद के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों को लेकर चर्चा हुआ। बताया गया कि कॉलेज में मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। इस पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही, अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस के हिम्मत ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस तरह के सुरक्षा साधनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सुरक्षा से जुड़े ऐप और हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल जरूरत के समय मदद पाने में उपयोगी हो सकता है। लता गुप्ता ने छात्राओं से संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण से सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सही कदम उठा सकें।कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए एक छत के भीतर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) कुल्लू में अब प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र को खुद दिया गया है। यह केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर के परिसर स्थित DDRC कुल्लू में खोला गया हैं। इस केंद्र का शुभारंभ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान की जाएगी। जिससे उनकी बीमारी के आकलन एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इस केंद्र का उद्देश्य विकासात्मक जरूरतों वाले बच्चों को शुरुआती उम्र में ही सही थेरेपी और मार्गदर्शन देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले लोगों को विशेष प्रकार के उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बांटे गए। इसके अलावा आगामी समय में भी ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जरूरत के सभी उपकरण उसी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही सुबह 6:00 बजे से फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल में चल रही इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही 5 से 7 गाड़ियों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुंचे थे फरीदाबाद के पार्क हॉस्पिटल सुबह 6:00 बजे से लगातार अभी तक चल रही इनकम टैक्स की कार्यवाही टैक्स चोरी और वित्तीय लेनदेन की गड़बड़ी को लेकर चल रही है कार्यवाही - सूत्रगुरुग्राम के बादशाहपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा, PAN नंबर दोहराव से करोड़ों का नुकसान
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बादशाहपुर तहसील में बड़ा फर्जीवाड़ा हजारों संपत्तियों की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी का शक 25 हजार रजिस्ट्रियों में एक ही PAN नंबर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा पिछले दो साल की रजिस्ट्रियों में एक ही PAN नंबर के इस्तेमाल की जांच 12 हजार संपत्तियों के करीब 15 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को नहीं देने का मामला 35 हजार संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में गलत PAN या लेन-देन की रिपोर्टिंग में गड़बड़ी का अंदेशा करीब 55 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ियों की जांच चंडीगढ़ के आयकर विभाग के निदेशक (I&CI) ने शुरू की जांच जांच के लिए 7 अधिकारियों की टीम गठित, बादशाहपुर तहसील में पड़ताल जारी हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी की जानकारी छिपाने के मामले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की भूमिका भी जांच के दायरे मेंहाथरस: सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद (70 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज, अविनेन्द्र पुत्र शिवनाथ (31 वर्ष), निवासी गांव हरजापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम (30 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।AISF ने बेगूसराय में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान नेताओं के साथ कथित मारपीट एवं गिरफ्तारी के विरोध में AISF के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला और कैंटीन चौक पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार केAgainst जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बेगूसराय में AISF कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला, जहां छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल नेताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं गिरफ्तारी के विरोध में AISF के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कैंटीन चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार ट्रेनों और मेट्रो को बंद कर दे, वाटर कैनन का इस्तेमाल करे या लाठीचार्ज कराए, लेकिन उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। AISF नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। छात्र नेताओं का कहना है कि देश में लोकतंत्र है और प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार का यही रवैया जारी रहा, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं धारदार बनाया जाएगा। फिलहाल AISF कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।सहरसा में आँगनबाड़ी जमीन चिन्हित पर दो पक्षों में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ आँगनबाड़ी के लिए जमीन चिन्हित करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पुरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरन मध्य विद्यालय के समीप की है. इधर दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह मारपीट हो रही कुछ लोग लात घूसों से तो कुछ लोग हाँथो में ईंट लेकर एक दूसरे को बुरी तरह मार रहे हैं. मारपीट की घटना में घायल हुए एक पक्ष के पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरन गांव के मध्य विद्यालय के समीप आँगनबारी केंद्र खोलने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा था, इसी दौरान उसी स्कूल के सारीरिक शिक्षक गौतम, देवराज कुमार, अमरेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सहित अन्य लोग आए और यह कहने लगे कि इस जमीन पर आँगन बारी केंद्र नही खुलेगा चूंकि यह हमारी जमीन है जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर सभी लोग मारपीट करने लगे. पीड़ित लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों में पूर्व RJD के विधायक अरुण के पुत्र व सादे लिबास में बॉडीगार्ड शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमरेंद्र कुमार ने रंगदारी नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में दिखीं नेहा बोरा
New Delhi, Delhi:राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में सबसे आगे की सीट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठे हैं राहुल
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, तेजस्वी यादव, नेहा बोरा, योगेन्द्र यादव एक ही बस में है।
बाराखंबा रोड से मार्च मंडी हाउस की ओर निकल रहा है।
