229010
Raebareli-मामूली बात को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट,वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्रेम सिंह गाँव में मामूली बात को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल हो रहा है। ईंट पत्थर ,लाठी डंडो व कुल्हाड़ियों से आधा दर्ज से अधिक लोग महिलाएं व बच्चो ने घर के अदंर घुसकर मारपीट की व जमकर उत्पात मचाया वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज: डिप्टी CM केशव मौर्य के सवाल पर मारपीट, FIR दर्ज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछने वाले रोहित तिवारी के साथ हुई मारपीट का मामला, दारागंज थाने में रोहित तिवारी की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर, पार्षद विनय मिश्रा और 3- 4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, रोहित तिवारी ने कल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम से यूजीसी को लेकर सवाल किया था, डिप्टी सीएम से सवाल पूछने के बाद मौके से रोहित तिवारी को पुलिस ने हटा दिया था, रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है कि विनय मिश्रा और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, गला दबाकर मारपीट के बाद जान से मारने की भी धमकी दी गई, दारागंज पुलिस ने रोहित तिवारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी, परेड मैदान में कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रबुद्ध महाकुंभ में शामिल हुए थे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उद्बोधन के दौरान रोहित तिवारी ने यूजीसी पर बोलने के लिए कहा था, डिप्टी सीएम ने भी रोहित तिवारी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह सभी मुद्दे पर बोलते हैं, इसी दौरान मंच के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोहित तिवारी को वहां से हटा दिया, रोहित तिवारी का आरोप है कि उनके इसी सवाल से नाराज होकर विनय मिश्रा ने मारपीट की है, मारपीट के मुद्दे पर बीजेपी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी सोशल साइट्स पर प्रतिक्रिया दी है, बीजेपी विधायक हर्षवर्धन ने पोस्ट में लिखा यूजीसी का विरोध करना हर ब्राह्मण/स्वर्ण का हक है, हर्षवर्धन ने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों ने नम्बर बढ़ाने के लिए हिंसा की वह जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता, बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के सोशल साइट्स पर पोस्ट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।0
0
Report
कोतवाली नगर व देहात पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर, बीट में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गा
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस ने संयुक्त रूप से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 1.966 किलोग्राम अवैध गांजा और 2.264 किलोग्राम नशीली भांग बरामद की है। वहीं, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर खुफिया जानकारी जुटाने में नाकाम रहने और कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस ने बाराबंकी जिले के थाना रामनगर अंतर्गत लालापुरवा निवासी संदीप शर्मा को वीरविनय चौराहे के निकट से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 56 पैकेटों में भरा 356 ग्राम गांजा और 97 गोलों में लिपटी 2.264 किलोग्राम अवैध भांग बरामद हुई। दूसरी तरफ, कोतवाली देहात पुलिस ने बेलहा मोड़ के पास घेराबंदी कर चरनगहिया बेलहा निवासी ननकऊ सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 1.610 किलोग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। नशे के काले कारोबार पर सूचना संकलन में विफलता को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है। बीट स्तर पर निगरानी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर के सिपाही विनय प्रताप सिंह और कोतवाली देहात के सिपाही ज्ञानेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा पूरबटोला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किसलय मिश्रा और बेलहा मोड़ हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक उदयभान सिंह के विरुद्ध उप्र अधीनस्थ श्रेणी पुलिस अधिकारी नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
फरियादियों से सीधे मुखातिब हुए डीएम, मॉडल प्रेरणा कैंटीन में खाद्य गुणवत्ता की भी की जांच
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: सरकारी दफ्तरों में कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने और आमजन को राहत पहुंचाने के मकसद से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली, पत्रावलियों के रखरखाव, साफ-सफाई और जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दफ्तरों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से सीधा संवाद साधा। उन्होंने लोगों से उनके आने का कारण, विभागीय कार्यप्रणाली और दिक्कतों के निस्तारण को लेकर फीडबैक लिया। अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान तय हो, ताकि किसी को अनावश्यक दौड़भाग न करनी पड़े। शासन की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जनता को सही मार्गदर्शन और त्वरित राहत देना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। दफ्तरों में पत्रावलियों के व्यवस्थित रखरखाव पर जोर देते हुए उन्होंने परिसर, कमरों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण की कड़ी में उन्होंने विकास भवन परिसर स्थित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भी रुख किया। वहां उन्होंने खानपान की गुणवत्ता, साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंटीन में आने वाले कर्मचारियों व आम नागरिकों को स्वच्छ और पौष्टिक खाद्य सामग्री मिलनी चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
घर की सफाई के दौरान हुआ काल से सामना, जहरीले सांप के डसने से मासूम की गई जान
Orajhar, Uttar Pradesh:उतरौला (बलरामपुर): थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना खास में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। कमरे की सफाई करते समय ढेहरी के नीचे छिपे सांप ने किशोरी को डस लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी मिश्रीलाल की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी सुबह करीब 11 बजे अपने घर के कमरे की साफ-सफाई में जुटी हुई थी। सफाई के दौरान जैसे ही उसने कमरे में रखी अनाज की ढेहरी के नीचे हाथ डाला, वहां पहले से बैठे जहरीले सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। किशोरी ने तुरंत बाहर आकर परिजनों और ग्रामीणों को आपबीती बताई। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका अपने घर में कामकाज संभालती थी। इस असमय हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।0
0
Report
जालौन के कोंच में शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवती का शोषण,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन कोंच में शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवती का शोषण, 30 वर्षीय युवती ने युवक अनुज पर लगाए गंभीर आरोप, आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप, शादी का दबाव बनाने पर फोटो वायरल करने की धमकी, दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी पर बढ़ा विवाद, पीड़िता 31 अक्टूबर को आरोपी के गांव पहुंची, आरोपी ने मिलने से किया इनकार, पिता के साथ कोतवाली पहुंच पीड़िता ने दी तहरीर, नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव का रहने वाला है आरोपी, सीओ परमेश्वर प्रसाद ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।0
0
Report
सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई
Pali, Rajasthan:सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, मेहंदी कारोबारी मनीष पालरिया की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, हवाई पट्टी के पीछे स्थित फैैक्טי पर पुलिस की दबिश, 15 हजार से ज्यादा मेहंदी कोन के डिब्बे और कच्चा माल जब्त, ब्रांडेड ''टिकटॉक'' मेहंदी के नाम से तैयार की जा रही थी नकली पैकिंग, पहले दिन गिरफ्तार आरोपी विक्रमसिंह राणावत की निशानदेही पर दूसरी कार्रवाई, नकली मेहंदी विदेश भेजने की तैयारी की भी जांच कर रही पुलिस।0
0
Report
Advertisement
पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, पुजा-अर्चना के साथ देश की खुशहाली की कामना
Dausa, Rajasthan:SLUG-0211ZRJ_DAU_BALAJI_R जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बालाजी महाराज के किए दर्शन बालाजी महाराज से की देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना, मंदिर में पंडितो ने मंत्री को बालाजी के चोले का लगाया तिलक, मंत्री पीयूष गोयल ने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट सचिव एम के माथुर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का रामनामी दुपट्टा पहनाकर और मोदक प्रसादी भेंटकर किया स्वागत, इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शनों के दौरान बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने केंद्रीय मंत्री गोयल का माला पहनाकर और बालाजी महाराज के चोले का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार को भी ढोक लगाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद लिया और धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।महंत महाराज ने मंत्री गोयल को रामनामी दुपट्टा पहनाकर मोदक प्रसादी भेंट की। केंद्रीय मंत्री के बालाजी दर्शन विजिट के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।0
0
Report
खरगोन में अवैध गांजे की खेती पकड़: छह खेतों से करोड़ों की फसल बरामद
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में अवैध गांजे की खेती की धरपकड़ में पुलिस ने तीन थानों क्षेत्रों में छह खेतों से 1 करोड़ रूपये से ज्यादा के अवैध गांजे की फसल को पकड़ा। जिले के बिस्टान, गोगावां और महेश्वर थाना क्षेत्रों में 6 अलग-अलग खेतों पर दबिश देकर पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए। आरोपियों ने अपने खेतों में कपास और तुअर की फसल के बीच यह अवैध गांजे की खेती की जा रही थी। आंकड़े अनुसार कुल 4,045 गांजे के पौधे जिनका वजन 1,806 किलो 600 ग्राम और कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है। इन कार्यवाहियों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो आरोपी फरार भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। थाना बिस्टान के महूमांडली गांव से तेरसिंह रंधावा के खेत से 2230 गांजे के पौधे करीब 63 लाख 45 हजार की अनुमानित लागत के पकड़े गए। आरोपी तेरसिंह को भी गिरफ्तार किया। दूसरी बड़ी कार्यवाही महेश्वर थाना क्षेत्र के बड़वेल में मयाराम डाबर एवं दयाराम के खेतों में दबिश में 321 गांजे की फसल के पौधे जिनकी लागत करीब 44 लाख 37 हजार बताई जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है। गोगावां थाना क्षेत्र के अहिरखेड़ा में तीसरी कार्यवाही की गई。0
0
Report
खातेगांव कांग्रेस नेता के शराब कारोबार के वीडियो में नया खुलासा
Bhopal, Madhya Pradesh:देवास/ भोपाल खातेगांव मौत मामले में नया वीडियो,कांग्रेस नेता ने कबूला शराब कारोबार में हिस्सा कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का कबूलनामा वीडियो में राहुल ने कहा मैं कांग्रेस से खातेगांव विधानसभा प्रभारी हूं,2018 से 2024 तक जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहा बसों के कारोबार के साथ वाइन शॉप में 30% पार्टनरशिप, मैनेजमेंट देखता हूं राहुल ने पार्टनरों के नाम भी गिनाए, इंदौर के मनीष जायसवाल, अहमदाबाद के मोहित जायसवाल, पाटिल जायसवाल के साथ साझेदारी सुबह वीडियो जारी कर राहुल ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर खेत से बैगन तोड़ने पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, तीन पर एफआईआर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- खेत से बैगन (सब्जी) तोड़ने को लेकर महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट, खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर महिलाओं के बीच हुआ विवाद, बीच सड़क एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटती नजर आई महिलाएं, पीड़ित की तहरीर पर मारपीट करने वाली तीनों महिलाओं के खिलाफ F.I.R. की दर्ज, महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा चौकी इलाके का मामला。0
0
Report
गोरखपुर NH-28 फोरलेन पर नवजात बच्ची मिली, इंसानियत पर सवाल गहरे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस मासूम ने अभी ठीक से दुनिया देखी भी नहीं थी, उसे कोई नेशनल हाईवे के किनारे लावारिस हालत में छोड़ गया। सोमवार को खोराबार थाना क्षेत्र के एनएच-28 फोरलेन पर ग्रामीण महिलाओं की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अपने संरक्षण में लिया। डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया गया। आखिर कौन इस मासूम को सड़क किनारे छोड़ गया? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बच्ची को जन्म के बाद ही यहां छोड़ दिया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? बच्ची के माता-पिता कौन हैं और उसे इस हालत में छोड़ने वाला कौन है? पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मासूम को सुरक्षित संरक्षण में पहुंचा दिया गया है。 फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि समय रहते ग्रामीणों की नजर बच्ची पर पड़ गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। अब इंतजार है कि इस मासूम की पहचान और उसे यहां छोड़ने वाले शख्स का पता कब तक चलता है।0
0
Report
वैशाली में नशे के नेटवर्क पर बड़ा हमला: पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है... बिदुपुर में संयुक्त टीम की छापेमारी में पति-पत्नी समेत तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है... मौके से 119 ग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ और 12 लाख 33 हजार रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ है... भारी नकदी की बरामदگی के बाद अब पुलिस ड्रग्स के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है... तस्वीरें वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की हैं... जहां माइल गांव के बगुलिया गाछी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की... मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना और वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार, उसकी पत्नी भानु कुमारी और पवन ठाकुर के रूप में हुई है... तीनों बिदुपुर के माइल गांव के निवासी बताए गए हैं... छापेमारी के दौरान टीम को 119.29 ग्राम मादक पदार्थ मिला...लेकिन इस कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा कैश की बरामदगी को लेकर हुआ... पुलिस ने मौके से 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद जब्त किए हैं... मादक पदार्थ के साथ इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जांच एजेंसियां अब इसके स्रोत और कारोबार के संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं... जांच का फोकस इस बात पर है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक पहुंच रही थी...फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है... पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है... अब जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है...0
0
Report
Advertisement
भाजपा महिला पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला; नाली विवाद बना आरोप
Dholpur, Rajasthan:भाजपा पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला, मोबाईल दुकानदार है मोंटी गर्ग,परिवारजनों से चल रहा है नाली को लेकर विवाद भाजपा महिला पदाधिकाऱ का आरोप,पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी शहर के एक मोबाइल व्यापारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जब व्यापारी अपनी दुकान को बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान गुमट एरिया में उस पर हमला किया गया। हमले में व्यापारी के दाएं कान में जहां गंभीर चोट आई है। वहीं सिर में भी चोट आई है। घटना को लेकर घायल व्यापारी की पत्नी ने पुलिस ने रिपोर्ट दी है। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ की प्रभारी रही और वर्तमान में महिला मोर्चा के साथ अग्रवाल महिला मंडल की महामंत्री शिप्रा गर्ग ने बताया कि उनके पति मोंटी उर्फ महेंद्र गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग जो शहर के रेलवे फाटक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं, उन पर परिवार के लोग ने ही अपने घर जमालपुर गुमट के लिए स्कूटी से जाते समय पीछे से डंडों से हमला किया है, जिन्हें घायल अवस्था में तुरंत बाड़ी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर रेफर कर दिया। शिप्रा गर्ग का आरोप है कि हमला करने वाले परिवार के लोग हैं कुछ दिन पूर्व उनसे नाली को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी थी अब आरोपियों ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया है। बाइट 1 परिजन0
0
Report
पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस ने 35 गर्म शॉल और गाड़ी जब्त की
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल जब्त की हैं। साथ ही शॉल के परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, आँगई थाना पुलिस गश्त के दौरान सनौरा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक गाड़ी में शॉल ले जाई जा रही हैं, जिन्हें संभवतः पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल बरामद कर लीं और परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को जब्त कर लिया। यह पूरी कार्रवाई आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी के बैग से 2.8 लाख नकदी चोरी, पुलिस CCTV खंगाल रही
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी के बैग से भरे रुपये लेकर चोर हुए फरार. बैग में रखे थे 2 लाख 80 हजार रुपए कैश. जहानाबाद के लालूगंज बाजार में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम. बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे व्यापारी अनिल गुप्ता. स्कूटी खड़ी कर दुकानदार से बात करने के दौरान चोरों ने वारदात को दिया अंजाम. घटना से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी. जहानाबाद कस्बे की घटना.0
0
Report
Advertisement
