229125
Raebareli: हल्दी के नमूने में गड़बड़ी, होटल संचालक पर 50 हजार जुर्माना
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:कैपरगंज स्थित इकबाल होटल की हल्दी का नमूना प्रयोगशाला जांच में फेल पाया गया। SDM प्रशासन सिद्धार्थ ने मामले की सुनवाई के बाद होटल संचालक पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने संचालक को एक माह के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग़ाज़ा में नए घटनाक्रम पर बड़ा अपडेट, देखें ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:Gaza0
0
Report
ग्यारसपुर में 50 वर्षीय धीरज मीणा की मौत, पीएम के बाद वजह स्पष्ट होगी
Vidisha, Madhya Pradesh:- ग्यारसपुर के ग्राम पुरा गोसाई निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - मेडिकल कॉलेज में कराया पीएम - पीएम रिपोर्ट में ही मौत की सही वजह आएगी सामने ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोर गोसाई में रहने वाले 50 वर्षीय धीरज सिंह मीणा को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की जांच करने और सही वजह पता करने के लिए उसका पोस्टमार्टम करा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही कोतवाली से डायरी ग्यारसपुर थाने भेजी जा रही है0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्नाव के निराल प्रेक्षाग्रह में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आयोजन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा समेत जनपद के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य और इसके माध्यम से समाज में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत समाज के निर्माण के लिए पोषण बेहद महत्वपूर्ण है। कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए परिवार और समाज दोनों स्तर पर जागरूकता जरूरी है। मुख्य अतिथि साक्षी महाराज ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने भी कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और संबंधित विभागों को पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में पोषण अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा।0
0
Report
Advertisement
बेगूं नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक शहीद भगत सिंह सभागार में आयोजित
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद शहीद भगतसिंह सभागार में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्षा गरिमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। वार्ड नंबर 4 के पार्षद बद्रीलाल जाट ने अहिंसा सर्किल के पास संचालित अवैध शराब की दुकान को हटवाने की मांग अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर के समक्ष रखी। वहीं पार्षदों ने सभी वार्डों में नियमित और समय पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। बैठक में आगामी दशहरा पर्व को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा कर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर पालिका के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मेड़ता रोड पर पार्श्वनाथ वार्षिक मेले का ध्वजारोहण के साथ आगाज
Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मेड़ता रोड भगवान पार्श्वनाथ वार्षिक मेला का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज रथ की शाही सवारी पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ भक्ति रस में डूब कर झूमें श्रद्धालुगण गाजों बाजों के साथ निकला भगवान पार्श्वनाथ का शाही वरघोड़ा BODY - मेड़ता रोड में लगने वाला भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ वार्षिक मेला आज ध्वजारोहण और विशेष पूजा अर्चना के साथ आरंभ हो गया। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ भजन कीर्तन किया। स्वर्ण जड़ित रत्नों से सुसज्जित भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ की प्रतिमा को शाही सवारी में सवार कर नगर भ्रमण करवाया गया। मेला परिसर में चारों ओर गगन चुम्मी झूले कपड़ों की दुकानों सहित खानपान की स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ उमडने लगी है। इस ऐतिहासिक मेले की महत्वता को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा रोशनी एवं कानून व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए ।0
0
Report
बहरोड़ NH पर पिकअप-डंपर भिड़ंत: दो मौत, चार घायल
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़)....बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में क्षत-विक्षत मिले। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में एक ही परिवार के लोग थे, जो शादी समारोह में जा रहे थे। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया- पिकअप सवार यूपी से कोटपूतली की ओर आ रहे थे। तभी बहरोड़ में जेजे पैलेस के सामने फ्लाईओवर पर पिकअप आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में फरियाद अली और समसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तस्लीमन पत्नी निसार और ड्राइवर मोहम्मद राशिद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोटपूतली जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर और पिकअप को हाईवे से हटाकर पार्किंग में खड़ा करवाया। एएसआई ने बताया- पिकअप सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो शादी में शामिल होने कोटपूतली जा रहे थे। मृतक फरियाद अली के साढू इकरार खान ने बताया-फरियाद के साले दिलशाद खान की शादी है। उसकी बारात चंडीगढ़ जानी है। दिलशाद का परिवार वर्तमान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर (प्रागपुरा) गांव में अस्थायी रूप से रहकर खेती-बाड़ी करता है। उसी की शादी में शामिल होने ये सभी लोग कोटपूतली आ रहे थे। पिकअप में शादी के लिए लाए गए चावल भी हादसे में सड़क पर फैल गए। परिजनों के अनुसार मृतक फरियाद अली की शादी महज 20 दिन पहले 13 सितंबर को हुई थी। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और रिश्तेदार जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। मोर्चरी पहुंची फरियाद की सास ने कहा- अभी तक मेरी बेटी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और खुदा ने कहर ढहा दिया। पुलिस ने डंपर और पिकअप को हटवाया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर और पिकअप को हाईवे से हटाकर पार्किंग में खड़ा करवाया।0
0
Report
Advertisement
चतरा रायफल शूटिंग क्लब ट्रेनर सचिन कुमार गिरफ्तार, युवतियों के वीडियो बनने के आरोप
Ranchi, Jharkhand:रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब हंगामा मामला, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ट्रेनर सचिन कुमार को किया गिरफ्तार... रायफल शूटिंग क्लब में ट्रेलिंग लेने वाली युवतियों का बनाया जाता था वीडियो... चेकिंग रूम में कैमरा लगा कर किया जा रहा था रिकॉर्ड.. आरोपी के मोबाइल से मिले है कई वीडियो... मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार... बाथरूम में मोबाइल कैमरे लगा कर वीडियो बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार.. चतरा रायफल शूटिंग क्लब के ट्रेनर पर लगा वीडियो बनने का आरोप.... गुरु और शिष्य के रिश्ते को किया गया कलंकित.. मामले की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार...0
0
Report
अंता में भाजपा पार्षद पति के साथ अभद्रता, डीएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में पुलिस कॉस्टेबल द्वारा भाजपा पार्षद पति के साथ अभद्रता के मामले को लेकर भाजपा पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा डीएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया बाद आरोपी कॉस्टेबल को लाइन हाजिर किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित भाजपा पार्षद पति जितेंद्र सुमन का कहना हे कि बीती रात को वे अंता थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो कॉन्स्टेबल चेतन द्वारा उनके साथ अभद्रता का व्यवहार किया गया। इसी मामले को लेकर आज भाजपा पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा डीएसपी कार्यालय में कॉnstेबल को लाइन हाजिर करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । बाद में डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ओढ़ द्वारा कॉन्स्टेबल चेतन को लाइन हाजिर करने के बाद मामला शांत हुआ।0
0
Report
MLC चुनाव: NDA बनाम महागठबंधन, राजनीतिक माहौल में सब मदहोश
Patna, Bihar:यह जो चुनाव है MLC वाला एनडीए हो या महागठबंधन हो पूरे राजनीतिक वातावरण में ही नशा है इस नशे में कोई भी मदहोश हो जा रहा है उपेंद्र कुशवाहा0
0
Report
Advertisement
रविंद्र सिंह राणावत ने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद जीता; 9,353 वोटों से जीत
Begun, Rajasthan:चिट्टौड़गढ़ जिले के गंगरार के चोगावड़ी निवासी रविंद्र सिंह राणावत ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष पद हासिल किया है। राणावत ने चुनाव में 9 हजार 353 मतों से जीत दर्ज की। उनकी इस बड़ी जीत के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने राणावत को जिला युवा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और इसे गंगरार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि बताया। अब रविंद्र सिंह राणावत के सामने जिले में युवा कांग्रेस को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी होगी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।0
0
Report
कम बारिश से राजस्थान खरीफ फसलों की उपज घटी, बाजरा-ज्वार समेत उत्पादन घटे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - छितराई बारिश, घट गई उपज! - खरीफ 2026 में पिछले साल से कम उपज - कृषि विभाग ने जारी किया उपज का पूर्वानुमान - बाजरा, ज्वार दोनों की उपज में आई कमी - मूंगफली और ऑयल सीड्स का बढ़ा उत्पादन - पिछले साल की तुलना में 5 लाख हेक्टेयर कम बुवाई एंकर इस बार कमजोर मानसून के चलते खरीफ फसल की उपज में भी कमी देखने काे मिली है। छितराई और कमजोर बारिश के चलते एक तरफ जहां बुवाई का क्षेत्रफल लक्ष्य की तुलना में काफी कम रहा। वहीं अब उपज को लेकर आए ताजा अनुमानों में भी गिरावट देखने को मिली है। खरीफ फसल कटाई अब अंतिम चरण में है, कितनी रह सकती है खरीफ फसलों की उपज, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- वीओ- 1 राजस्थान में इस बार कमजोर मानसून के चलते बारिश की मात्रा पिछले वर्षों के औसत से 22 फीसदी कम रही है। अब कमजोर बारिश का असर खरीफ फसलों की उपज पर भी देखने को मिल सकता है। राज्य में कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की उपज का अनुमान जारी किया है, जिसके तहत न केवल ज्वार-बाजरा, मक्का जैसी प्रमुख फसलों के उत्पादन में कमी आई है। इसके अलावा मूंग दाल, तुअर दाल सहित दालों के उत्पादन में भी कमी देखी गई है। राज्य में खरीफ फसलों की कटाई प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ऐसे में किसानों के घर उपज पहुंचना शुरू हो गई है। कृषि विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक बाजरा की उपज इस बार पिछले साल के मुकाबले 1.34 लाख टन कम हुई है। ज्वार की उपज भी 58 हजार टन कम हो सकती है। चावल की उपज पिछले साल के लगभग बराबर ही रहेगी। वहीं मक्का की उपज 1.08 लाख टन कम होगी। मूंग की दाल की उपज में 2.34 लाख टन की कमी होने का अनुमान है। कुलमिलाकर सभी तरह खाद्यान्नों का उत्पादन पिछले साल जहां 1.11 करोड़ टन था, जबकि इस बार 1.07 करोड़ टन उपज होने का अनुमान है। यानी खाद्यान्नों के मामले में राजस्थान में करीब 4 लाख टन उपज कम हो सकती है। हालांकि इस बार सोयाबीन, मूंगफली आदि उपज में बढ़ोतरी हो सकती है। कुल ऑयल सीड्स का उत्पादन पिछले साल 39.21 लाख टन था, जो इस बार 45.11 लाख टन हो सकता है। Gfx In इतना घटा कृषि उपज का उत्पादन - बाजरा की उपज पिछले साल 50.73 लाख टन थी - इस बार बाजरा की उपज 49.39 लाख टन होने का है अनुमान - ज्वार की उपज पिछले साल थी 5.50 लाख टन, इस बार 4.92 लाख टन हो सकती - चावल की उपज पिछले साल 10.17 लाख टन, इस बार 10.20 लाख टन हो सकती - मक्का की उपज पिछले साल 22.05 लाख टन, इस बार 20.97 लाख टन का अनुमान - मूंग दाल पिछले साल 16.74 लाख टन, इस बार 14.40 लाख टन हो सकती - मूंगफली का उत्पादन पिछले साल 24.65 लाख टन, इस बार 28.21 लाख टन संभव - सोयाबीन का उत्पादन पिछले साल 10.89 लाख टन, इस बार 12.27 लाख टन संभव - ग्वार का उत्पादन पिछले साल 17.64 लाख टन, इस बार 17.85 लाख टन होना संभव Gfx Out वीओ- 2 आपको बता दें कि कमजोर बारिश का असर इस बार खरीफ सीजन की फसलों पर शुरू से ही रहा था। बारिश के देरी से आने की वजह से फसलों की बुवाई में भी देरी हुई और बुवाई के कुल रकबे में कमी आई। कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्राें की मानें तो पिछले साल 158.83 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई हुई थी। जबकि इस बार 153.72 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में ही बुवाई हो सकी थी। अकेले बाजरा का रकबा ही करीब 3 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल घट गया था। इसके अलावा कुछ अन्य फसलों के रकबे में भी कमी देखने को मिली है। कहा जाता है कि बारिश अन्नदाता की फसल का भविष्य तय करती है, ऐसे में इस बार रही कमजोर बारिश ने अन्नदाता को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। वहीं कृषि विभाग के लिए भी अपनी बुवाई और फसल उपज के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल हो गया है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
मानसून कमजोर, राजस्थान में बाजरा-ज्वार और मक्का की उपज घटेगी—किसानों के लिए खतरा?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में इस बार बारिश 22% कम रही, जिसके चलते बाजरा और ज्वार की उपज में कमी की संभावना है। खरीफ 2026 के लिए कृषि विभाग ने उपज का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बाजरा और ज्वार के साथ मक्का, चावल तथा दालों की उपज में भी गिरावट दिख रही है। मूंग दाल, तुअर दाल आदि दालों की उपज घट सकती है। किसानों के बुवाई क्षेत्र में कमी और बारिश के देर से आने के कारण खरीफ फसलों की कटाई भी तेजी से 진행 नहीं हो पाई है; इस बार कुल खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले गिरकर लगभग 1.07 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 1.11 करोड़ टन था। वहीं सोयाबीन और मूंगफली जैसी आयल सीड्स की उपज बढ़ सकती है। बुवाई क्षेत्रफल में भी कमी आई है। पिछले वर्ष 158.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ रकबा था, जो इस बार 153.72 लाख हेक्टेयर रहा। बाजरा के क्षेत्रफल में अकेले लगभग 3 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है, जबकि अन्य फसलों में भी कटौती देखने को मिली है। कमजोर बारिश ने अन्नदाता के लिए भविष्य को चिंताजनक बनाया है और कृषि विभाग को अपनी बुवाई और उपज के लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो रही है.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में 6 वनपाल रक्षक रिलीव: टैंडर घोटाले पर कार्रवाई अब भी ब्रेक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जी मीडिया की खबर का बड़ा असर, झुंझुनूं में 6 वनपाल, रक्षकों को रिलीव किया, DCF झुंझुनू ने 3 महीने पहले किए थे तबादले इस तबादला लिस्ट को हॉफ ने किए थे निरस्त, लेकिन आदेश की 2 महीने तक नहीं हुई पालना, जी मीडिया ने प्रमुखता से प्रसारित की थी खबर, झुंझुनूं में फॉरेस्ट हॉफ का नो खौफ! हॉफ के आदेश की उड़ाई जा रही थी धज्जियां, खबर चलते ही वनपाल,रक्षकों को रिलीव किया, हालांकि टैंडर घोटाले को लेकर संशय बरकरार, उच्च अफसरों पर कब होगा सस्पेंड/APO एक्शन? DCF समेत 3 पर की थी कार्रवाई की अनुशंसा, 1 महीने पहले की थी कार्रवाई अनुशंसा, लेकिन अभी तक कार्रवाई पर लगा हुआ ब्रेक!0
0
Report
बंडा में सिविल अस्पताल के सामने अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई और जाँच
Sagar, Madhya Pradesh:सिविल अस्पताल के सामने अवैध उत्खनन चल रहा था, वीडियो वायरल हुए तो प्रशासन जागा। सागर जिले के बंडा में अवैध उत्खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है, खनिज माफिया के हौसले बुलंद हैं और दिन के उजाले में भी जमीन और पहाड़ खोदने में लगे हैं। बंडा के सिविल अस्पताल के सामने भी ऐसा ही अवैध उत्खनन चल रहा है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो इलाके का प्रशासन जागा और नायब तहसीलदार ने छापा मारा है। इस कार्यवाही को लेकर भी शंका जाहिर की जा रही है, जबकि नायब तहसीलदार जब मौके पर पहुँचे तो उनके सामने से ही कई ट्रैक्टर ट्रॉली मुरम लोड करके निकले लेकिन उन्हें रोका नहीं गया और मौके पर सिर्फ एक ट्रैक्टर पर कार्यवाही हुई है। जब मीडिया ने अधिकारी से ये सवाल किया तो उनका जवाब है कि फिलहाल जो मौके पर मिला है उस पर कार्यवाही की जा रही है, वहीं जो वीडियो सामने आए हैं उनकी जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई भी होगी। बाइट/ ज्ञान चंद राय (नायब तहसीलदार बंडा सागर)0
0
Report
धमतरी: एंटी करप्शन ने SDM कार्यालय कुरूद में रिश्वतखोरी के आरोप में बाबू समेत गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:ब्रेकिंग - धमतरी एसडीएम कार्यालय कुरूद का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई. डायवर्शन के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप मे हुई कार्रवाई. भू-अर्जन शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 पुनेश्वर सूर्यवंशी गिरफ्तार. प्रकाश चंद्राकर से 10 हजार रुपए लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा. कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय कुरूद में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
