229001
रायबरेली- दिन के उजाले में खुलेआम किसान जला रहे पराली
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, चाहे दिन हो या रात खुले आम किसान पराली जला रहे हैं. आपको बता दे की जिला प्रशासन सिर्फ कागजों पर अभियान चला रहा है, धरातल पर किसानों को नहीं कर रहा है जागरूक ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अइमा जहानिया गांव के पास अरखा गौरीशं नारे धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, जिम्मेदार, मौन,लगभग आधा दर्जन से अधिक खेतों में पराली जलाई जा रहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेलवे जमीन पर बसे प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए सीमेंट चादरें, पढ़ाई संकट
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के लाजपत नगर के प्राइमरी स्कूल के तीन कमरों में सीमेंट की चादरें लगाई गई हैं और दो कमरे लकड़ी के तैयार बिस्तर जैसे बने हैं जिनमें कक्षाएं चल रही हैं। कड़ी धूप, आंधी-तूफान और वर्षा में विद्यार्थियों को इन्हीं सीमेंट की चादरों के नीचे बैठना पड़ता है और पीने के लिये पानी के लिए भी टूटा हुआ नल सहारा है। यह स्कूल रेलवे की जमीन पर बना है। 1981 में कोटकपूरा के लाजपत नगर में यह सरकारी प्राइमरी स्कूल शुरू हुआ था; वर्तमान में स्कूल में करीब 130 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। स्कूल की इमारतों की हालत खस्ता हो चुकी है, जिससे नन्हे विद्यार्थियों को सीमेंट की चादरों केShade के नीचे पढ़ना पड़ता है। वर्षा के मौसम में छत से पानी टपकता है और पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को उसीShade के नीचे जाना पड़ता है। आबादी बढ़ने के कारण रेलवे विभाग ने अपनी जमीन की चारदीवारी कर दी है, जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है और लगभग 50 बच्चे स्कूल से हट चुके हैं। रेलवे जमीन के कारण निर्माण में भी समस्या आ रही है। इस संबंध में DEO Elementary Anjana Kaushal ने कहा कि विभाग द्वारा जिन स्कूलों में इमारतों के बारे में लिखित जानकारी भेजी गई है, अभी तक कोई जवाब नहीं आया है; ग्रांट आने पर मरम्मत और जहाँ निर्माण की जरूरत है उसका समाधान किया जाएगा, ताकि स्कूल रेलवे की जमीन के कारण बेहतरीन नहीं बन सकता। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई सालों से यह स्कूल यहीं चल रहा है और लोगों के सहयोग से बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन सरकार का ध्यान अभी तक नहीं है; सीमेंट की चादरों के नीचे बच्चे पढ़ रहे हैं और सड़क की हालत भी खस्ता है।0
0
Report
एसआईआर अभियान: चमोली के तीन विधानसभा क्षेत्रों में दावे-आपत्तियों की सुनवाई तेज
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत जनपद में चल रहे कार्यों, दावे-आपत्तियों की सुनवाई तथा मतदाता पंजीकरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 63,347 नोटिसों के सापेक्ष अब तक 63,247 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। शेष 100 नोटिसों का वितरण भी निर्धारित समयावधि में पूरा करने की कार्रवाई जारी है। विधानसभा क्षेत्रवार बद्रीनाथ में 21,818, थराली में 19,921 तथा कर्णप्रयाग में 21,508 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,72,188 मतदाता हैं। निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए जनपद के 633 मतदेय स्थलों पर 14 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 31 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 633 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सहयोग के लिए 633 अतिरिक्त कार्मिक नामित किए गए हैं, जो दावे-आपत्तियों की सुनवाई, अभिलेखों के परीक्षण एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 से 22 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 4,357 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें फार्म-6 के 2,831, फार्म-6ए का 1, फार्म-7 के 387 तथा फार्म-8 के 1,138 प्रपत्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार बद्रीनाथ से 1,425, थराली से 1,797 तथा कर्णप्रयाग से 1,135 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार 14 से 21 अगस्त 2026 तक जनपद में कुल 1,877 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें फार्म-6 के 1,267, फार्म-6ए के 0, फार्म-7 के 168 तथा फार्म-8 के 442 प्रपत्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार बद्रीनाथ से 670, थराली से 645 तथा कर्णप्रयाग से 562 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नए मतदाता पंजीकरण के लिए प्रारूप-6, नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, पता अथवा अन्य संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए प्रारूप-8 में संबंधित विवरण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2026 से ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि 15 सितंबर 2026 के पश्चात नियमानुसार किया जाएगा। 21 अगस्त तक मतदेय स्थलों पर नोटिसों की सुनवाई की स्थिति के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 219 में से 211, थराली के 220 में से 171 तथा कर्णप्रयाग के 194 में से 191 मतदेय स्थलों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस प्रकार जनपद के कुल 633 मतदेय स्थलों में से 573 पर सुनवाई पूरी हो गई है, जबकि 60 मतदेय स्थलों पर सुनवाई शेष है। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को दावे-आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
हरिद्वार में 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में 51वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में भारी जलभराव से लोगों की आजीविका प्रभावित, घरों तक पानी पहुंचा
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली में अत्यधिक जलभराव से लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है; बढ़ता पानी सड़कों और फसलों में भर गया है, जिससे लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं।0
0
Report
चमोली में श्रम विभाग के औचक निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की
Karnaprayag, Uttarakhand:जिले में श्रम विभाग को लेकर मिल रही अनियमितताओं और व्यवस्थाओं संबंधी शिकायतों के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज श्रम विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से श्रम विभाग के तहत बनाए जा रहे श्रम कार्डों की स्थिति और लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी। उन्होंने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों और श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर sdm चमोली ने करणप्रयाग टैक्सी पॉइंट पर स्थित श्रम विभाग के सुविधा केंद्र पर छापा मारा। केंद्र में निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूल का मामला सामने आया। सुविधा केंद्रों में चल रही मनमानी के चलते श्रमिकों को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है0
0
Report
चमोली में श्रम विभाग के औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई की सिफारिशें
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में श्रम विभाग को लेकर मिल रही अनियमितताओं और व्यवस्थाओं संबंधी शिकायतों के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज श्रम विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से श्रम विभाग के तहत बनाए जा रहे श्रम कार्डों की स्थिति और लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी। उन्होंने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों और श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM चमोली ने करणप्रयाग टैक्सी पॉइंट पर स्थित श्रम विभाग के सुविधा केंद्र पर छापा मारा। केंद्र में निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूल का मामला सामने आया। सुविधा केंद्रों में चल रही मनमानी के चलते श्रमिकों को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है बाइट / गौरव कुमार, जिलाधिकारी चमोली बाइट / पीड़ित श्रमिक0
0
Report
Advertisement
बिजनौर-हल्दौर मुठभेड़ में बदमाश घायल, हथियार बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--हल्दौर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल। गोवध का वांछित आरोपी जावेद गोली से घायल। सूतकखेड़ी तिराहे पर चेकिंग दौरान हुई मुठभेड़। बदमाश ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी आरोपी के गोली। घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती मौक़े से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद।आरोपी से पशु कटान के उपकरण हुए बरामद।बिजनौर में पुलिस का अपराधियों पर कसा शिकंजा。0
0
Report
BJP के भुगतान प्रचार के आरोप पर कांग्रेस नेता नाना पाटोले का बयान; COEP पर भिड़ंत
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): NANA PATOLE (CONGRESS LEADER) ON BJP ALLEGATIONS OF PAID PROMOTION BY CONGRESS/ NSUI-ABVP SCUFFLE AT COEP0
0
Report
हरिद्वार: धामी ने 51वें निर्वाण दिवस पर ब्रह्म निवास आश्रम में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बंदीछोड़ ब्रह्म निवास आश्रम में 51वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में पांच बहनों ने मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली; परंपरा टूटी
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. रूढी-परंपरांना छेद: रत्नागिरीत ५ मुलींनी पार पाडले आईचे अंत्यसंस्कार; शिक्षिकेने दिला मुखाग्नी.. अँकर रत्नागिरी जिल्ह्यातील खेड महाडनाका येथे स्त्री-पुरुष समानतेचा संदेश देणारी पुरोगामी घटना घडली आहे. गं.भा.लक्ष्मीबाई तुकाराम पालांडे यांच्या निधनानंतर, ‘अंतिम संस्कारासाठी मुलगाच हवा’ ही पारंपरिक प्रथा मोडून त्यांच्या पाचही मुलींनी आईच्या अंत्यविधीची जबाबदारी पार पाडली.. सुनयना सावंत,ज्योती मोरे,सुजाता भोसले आणि निता रेपाळे यांनी आईच्या पार्थिवाला खांदा दिला,तर त्यांची मोठी मुलगी व शिक्षिका सौ.ममता मंगेश भोसले यांनी मुखाग्नी देत अंत्यसंस्कार पूर्ण केले.. या पाच बहिणींनी दाखवलेल्या धाडसाचे आणि समाजपरिवर्तनाच्या आदर्शाचे संपूर्ण रत्नागिरी जिल्ह्यातून कौतुक होत आहे..0
0
Report
हरियाणा CM ने मन्न की पत्नी के आरोप पर BJP-AAP राजनीति पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:PATIALA (PUNJAB): HARYANA CM NAYAB SINGH SAINI ON ALLEGATIONS AGAINST CM BHAGWANT MANN'S WIFE AAP GOVERNMENT IN PUNJAB BJP'S POLITICAL PROSPECTS0
0
Report
चिपळूण में फिर दिखा दुर्मिळ सफेद मुंगूस; वन विभाग ने सुरक्षित दूरी से देखने की अपील
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यातील चिपळूण परिसरात पुन्हा एकदा दुर्मिळ पांढऱ्या रंगाच्या मुंगूसाचे दर्शन घडले आहे.. जनुकीय बदलामुळे (Albino Effect) मुंगूसाचा रंग पांढरा झाला असण्याची शक्यता असून, याआधीही चिपळूणात असा मुंगूस आढळला होता.. कोकणातील या समृद्ध जैवविविधतेचा अद्भुत चमत्कार पाहायला वन्यजीवप्रेमींनी गर्दी केली असून,या दुर्मिळ जीवाला त्रास न देता सुरक्षित अंतरावरून पाहण्याचे आवाहन वनविभाग व निसर्गप्रेमींकडून करण्यात आले आहे..0
0
Report
Advertisement
नबीपुर थाने में RTI एक्टिविस्ट के आरोप पर रंगदारी मांगने का मामला, गिरफ्तारी
Bharuch, Gujarat:ભરૂચના નબીપુર પોલીસ મથકમાં RTI એક્ટિવિટસ સામે ખંડણીની ફરિયાદ નોંધાતા અટકાયત કરાય. મેમર્સ એમ. શિવાલય ઈન્ડસ્ટ્રીઝ પ્રા.લી. દ્વારા કરાતા મેન્ટેનન્સ મામલે માંગી હતી ખંડણી. મુખ્ય માર્ગો પર કામગીરી બરાબર ના થતી હોવાની રાવ ઉભી કરી RTI અને ACB માં પકડાવી દેવાની ધમકી આપી માંગી હતી ખંડણી. કંપનીના GM ને ફોન પર અને કર્મચારીઓને ગાળો અને ધમકીઓ આપતા નોંધાયાની પોલીસೊಬ್ಬાયત. પોલીસે કેતન ધીરજ સોરઠિયાની કરી અસથાય પોલીસ કોર્ટમાં ગુનો નોંધી કાર્યવાહી કરાય. સંપૂર્ણ મામલે નબીપુર પોલીસ દ્વારા વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરાય.0
0
Report
बलरामपुर पचपेड़वा ब्लॉक के भगवानपुर शिवपुर में बिना काम के लाखों भुगतान का आरोप,ग्रामीणों में आक्रोश
Pachperwa, Uttar Pradesh:विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत भगवानपुर शिवपुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव वासियों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में बिना कोई काम कराए ही लाखों रुपये का भुगतान निकाल लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में नाली मरम्मत के नाम पर 5 लाख 29 हजार 520 रुपये की राशि खर्च दिखाई गई है, जबकि मौके पर कहीं भी नाली की मरम्मत का कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। इसी तरह 2 मार्च 2026 को सीसी रोड निर्माण के नाम पर 1 लाख 48 हजार 366 रुपये और होम पाइप (नाली के लिए ह्यूम पाइप) के नाम पर भी 1 लाख 48 हजार 366 रुपये का भुगतान खारिज किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इन तीनों में से किसी भी कार्य का कोई अस्तित्व नहीं है, न तो नई सीसी रोड बनी है और न ही कहीं पाइप डाले गए हैं। गांव के लोगों ने इसे फर्जी तरीके से सरकारी धन की निकासी बताया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कागजों पर काम पूरा दिखाकर धन निकाल लिया गया है, जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत अधिकारी संजय मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह रनिंग पेमेंट किया गया है और निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। वहीं खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यदि बिना काम कराए भुगतान किया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलरामपुर से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और गांव में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम आचार संहिता के दौरान अवैध होर्डिंग हटाने पर सख्त
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। नगर निगम जयपुर की कार्रवाई। अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने का अभियान तेज। निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम हुआ अलर्ट। जयपुर में नगर निगम और जोन स्तर पर चलाया जा रहा अभियान। शहरभर में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर और प्रचार सामग्री हटाई जा रही। आचार संहिता के उल्लंघन पर निगम की टीमें लगातार कर रही कार्रवाई। निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर कार्रवाई। जोन स्तर के अधिकारियों और टीमों को अवैध प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश। चुनाव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध प्रचार सामग्री पर निगम की सख्ती। नगर निगम की टीमों ने कई इलाकों में मौके पर पहुंचकर हटाए होर्डिंग-बैनर।0
0
Report
Advertisement
