229001
Raebareli - तीन दिन बीत जाने के बाद भी परिजन शव का नहीं कर रहे है दाह संस्कार
Raebareli, Uttar Pradesh:तीन दिन पूर्व फांसी के फंदे से शव लटकने का मामला सामने आया था, जिसमें तीन दिन बीत जाने के बाद भी परिजन शव का दाह संस्कार नहीं कर रहे है। न्याय की मांग पर अड़े है परिजन,युवक ने फाँसी प्रेम प्रसंग के चलते लगाई थी। पोस्टमार्टम के बाद भी शव को घर में रखे है,परिजन के घर पर भरी संख्या में पुलिस मौजूद है। पूरा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नगरुमऊ गाँव का था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मांझनपुर में महिला से सोने की चेन और बालियां ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:महिला से धोखाधड़ी कर सोने की चेन और कान की बालियां ठगने वाले दो शातिर आरोपियों को मंझनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और ठगी में इस्तेमाल धातु की चेन व कान की बालियां बरामद की हैं। दरअसल, मंझनपुर थाना क्षेत्र के मेडिकल कालेज के पास दोनों आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन और कान की बालियां ठग ली थीं और फरार हो गए थे। 18 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर राज भाटिया उर्फ राज सोलंकी और सूरज भाटिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा, एक कारतूस और घटना में इस्तेमाल धातु की चेन व कान की बालियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायलय में पेश किया।0
0
Report
बागपत में 17 दिन से लापता नाबालिग: परिवार की पुलिस से गुहार, बेटी कब मिलेगी?
Naugarh, Uttar Pradesh:बागपत में एक नाबालिग 17 दिनों से लापता है...परिवार थाने के चक्कर काट रहा है, पुलिस से लगातार गुहार लगा रहा है... लेकिन बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है... अब परिवार की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं... सवाल सिर्फ एक है... आखिर उनकी बेटी कब मिलेगी?0
0
Report
हरमाड़ा पुलिस ने नकबजन गिरोह को ध्वस्त कर 30 लाख के जेवर बरामद
Noida, Uttar Pradesh:हरमाड़ा थाना पुलिस का नकबजनों पर एक्शन नकबजनी की वारदातों का हरमाड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश पुलिस ने रंजीत उर्फ विजय और राजेश उर्फ गुड्डू को दबोचा आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपए कीमत के चोरी के जेवर बरामद वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और नकबजनी के औजार भी जब्त दिन में कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की करते थे रेकी मकान के बाहर ताला देखकर बनाते थे चोरी का टारगेट ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर करते थे हाथ साफ चोरी के जेवर बेचने के बजाय फाइनेंस कंपनियों में रखते थे गिरवी अलग-अलग जेवर गिरवी रखकर जुटाते थे रकम, ताकि न हो किसी को शक पहचान छिपाने के लिए हर पांच महीने में बदल लेते थे किराए का मकान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंची प्रयागराज और बिहार के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज पुलिस अब अन्य वारदातों और चोरी के माल के नेटवर्क को लेकर कर रही पूछताछ0
0
Report
Advertisement
खूँटी में 13 जंगली हाथी, किसानों के खेतों में डर का माहौल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कुल्डा में अब जंगली हाथियों से दहशत । खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत कुंडा जंगल में हाथी आज पहुंच गया है जो खूंटी सिमडेगा मार्ग पर अवस्थित जंगल में जंगली हाथियों के पहुंचने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जो कि 13 जंगली हाथियों का दल एक साथ प्रतिदिन रात विचरण कर रहे हैं। आज सुबह से ही हाथी भगाओ दल के द्वारा हाथियों को जंगल के अंदर खदेड़कर रास्ता दिखाया जा रहा है। लेकिन हाथियों किस्से लगातार विरचण करते रहने से ग्रामीणों में चिंता व भय लगा हुआ है। ग्रामीणों को अपने खेत में पके धान के रौंदे जाने की चिंता सताने लगा है। धान के फसल पर चलने बर्बाद होने का चिंता से किसान अपने खेतों पर पहरा देने में समय बीता रहे हैं। हाथी जबतक घने जंगल के अंदर नहीं चला जाता तबतक इससे किसान व ग्रामीण परेशान हैं।0
0
Report
इमामगंज में अफीम की खेती: चार गिरफ्तार, 423 लीटर विदेशी शराब भी जब्त
Gaya, Bihar:नक्सल प्रभावित इमामगंज में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; 423 लीटर विदेशी शराब भी जब्त\n\nगयाजी जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन और इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें वन क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि विदेशी शराब की तस्करी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने 423 लीटर विदेशी शराब के साथ एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। बुधवार को इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों मामलों का खुलासा किया।\n\nवहीं इस संबंध में एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 2 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इमामगंज थाना क्षेत्र के मल्हारी और मंझवलिया गांव के समीप वन क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित इलाके में पहुंचकर जांच की थी, जिसमें अफीम की खेती किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इमामगंज थाना में कांड संख्या 54/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।\n\nगिरफ्तार आरोपियों की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी ललन यादव, पिता रामनंदन यादव, राजदेव भारती, पिता केलू भारती, संजय भारती, पिता जिला भारती तथा मुकेश भारती, पिता देवनंदन भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।\n\nगौरतलब है कि इमामगंज और डुमरिया के दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित वन क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रही है। ऐसे में पुराने मामलों में फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना पुलिस के अभियान का अहम हिस्सा है। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। विशेष रूप से वन क्षेत्रों में दर्ज मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी से यह संदेश गया है कि दुर्गम इलाकों में अवैध खेती करने वाले भी पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे।\n\nइधर, शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोधिबिगहा थाना पुलिस ने 423 लीटर विदेशी शराब के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बोधिबिगहा थाना में 18 नवंबर 2026 को कांड संख्या 102/26 दर्ज किया गया है। पुलिस शराब तस्करी के इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एक ही दिन शराब तस्करी और अफीम की खेती से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख सामने आया है।\n\nइस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अफीम की अवैध खेती से जुड़े मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया गया है। वहीं शराब तस्करी के मामले में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीद-बिक्री और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टोंक में चाकूबाजी: युवक की पीठ में चाकू घुसा, हालत गंभीर
Tonk, Rajasthan:टोंक युवक पर चाकू से किया वार ...पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के कैप्टन कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना, एक युवक गंभीर घायल, घायल युवक को लाया गया सआदत अस्पताल, युवक शैतान मेहरा को किया जयपुर रैफर, पुरानी टोंक थाना पुलिस पहुंची मौके पर, सआदत अस्पताल में जुटी भीड़, युवक की पीठ में ही घुसा हुआ था चाकू0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर के गोविंद सिंह भाटी ने 4 घंटे में 100 गाने गाकर रिकॉर्ड बनाया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के गोविंद सिंह भाटी ने रचा इतिहास, 100 गाने गाकर बनाया नेशनल रिकॉर्ड, महज 20 साल की उम्र में लगातार 4 घंटे 46 मिनट 58 सेकंड तक गाए 100 गाने, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम जैसलमेर सरहदी जिले जैसलमेर के कुंडा गांव के युवा प्रतिभा गोविंद सिंह भाटी ने अपनी गायकी के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। महज 20 वर्ष की उम्र में गोविंद सिंह ने लगातार बिना रुके और बिना पानी पिए 100 बॉलीवुड गाने गाकर अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 4 घंटे 46 मिनट 58 सेकंड में 100 गाने पूरे कर सबसे कम उम्र में सबसे तेज 100 गाने गाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। अरिजीत सिंह के 100 गाने गाकर बनाया रिकॉर्ड इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात यह है कि गोविंद सिंह ने अपने पसंदीदा बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के ही 100 गानों का चयन किया। बताया जा रहा है कि गोविंद को अरिजीत सिंह के 400 से अधिक गाने जुबानी याद हैं। बचपन से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि रखने वाले गोविंद ने अपनी प्रतिभा और लगातार रियाज के दम पर यह मुकाम हासिल किया। दिल्ली में UPSC की तैयारी, संगीत को मानते हैं साधना गोविंद सिंह भाटी वर्तमान में दिल्ली में रहकर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई के व्यस्त और तनावपूर्ण माहौल के बीच संगीत उनके लिए मानसिक शांति और एकाग्रता का माध्यम है। वे संगीत को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ध्यान और साधना मानते हैं। पढ़ाई के साथ अपने जुनून को जिंदा रखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने का सपना पूरा किया। पहला प्रयास हुआ खारिज, दूसरी कोशिश में मिली सफलता गोविंद के लिए यह उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं था। करीब चार महीने पहले जयपुर में उन्होंने पहली बार रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था, लेकिन निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण उनका पहला प्रयास निरस्त हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा कड़ी मेहनत के साथ तैयारी की। आखिरकार दूसरे प्रयास में उन्होंने 100 गाने लगातार गाकर रिकॉर्ड बना दिया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र भेजा गया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ नाम गोविंद सिंह की उपलब्धि का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के बाद उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसके प्रमाण पत्र का उन्हें इंतजार है। पूर्व सरपंच रतन सिंह भाटी के परिवार से रखते हैं ताल्लुक गोविंद सिंह भाटी जैसलमेर के कुंडा गांव के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके दादा दाता रतन सिंह भाटी क्षेत्र में लगातार 35 वर्षों तक सरपंच रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह जसोल के करीबी माने जाते थे। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से होने के बावजूद गोविंद ने अपनी अलग पहचान शिक्षा और संगीत के क्षेत्र में बनाई है। युवाओं को दिया बड़ा संदेश गोविंद सिंह का कहना है कि अरिजीत सिंह, अरमान मलिक, विशाल मिश्रा, उदित नारायण और आतिफ असलम जैसे गायकों को सुनकर वे बड़े हुए हैं। संगीत ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी एकाग्र रहना सिखाया है। उनका मानना है कि युवाओं को अपने सपने बड़े रखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से जुट जाना चाहिए। जैसलमेर की माटी के इस युवा ने यह साबित कर दिया है कि अगर जूनून, मेहनत और संकल्प मजबूत हो तो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा के दम पर भी देशभर में पहचान बनाई जा सकती है। गोविंद सिंह की इस उपलब्धि से जैसलमेर में खुशी और गर्व का माहौल है। बाइट - गोविंद सिंह भाटी0
0
Report
आगरा कमिश्नरेट में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन; आगरा टीम विजेता
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कमिश्नरेट में आगरा जोन की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ADG जोन आगरा SK भगत बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़,एटा,मैनपुरी,कासगंज,मथुरा हाथरस टीम ने लिया हिस्सा आगरा कमिश्नरेट टीम ने फिरोजाबाद टीम को 226 रन का दिया लक्ष्य जवाब में फिरोजाबाद की टीम 20 ओवर में 216 ही बना पाई ADG जोन ने आगरा कमिश्नरेट टीम को दी जीत की बधाई ADG जोन ने फिरोजाबाद टीम की मेहनत की तारीफ की, बोले लक्ष्य के नजदीक तक पहुंचना बड़ी बात समापन आयोजन में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल, डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार, डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार सहित सभी एसीपी भी मौजूद रहे0
0
Report
अमेरिका में राहुल गांधी का दावा: भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है
Unnao, Uttar Pradesh:अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत की अर्थव्यवस्था और देश के सिस्टम पर सवाल उठाए हैं... कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि भारत आर्थिक तबाही की ओर बढ़ रहा है... तो बीजेपी ने राहुल के बयानों को भारत विरोधी बताया है... राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर सियासी बहस छेड़ दी है... कांग्रेस नेता देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर सवाल उठा रहे हैं... तो बीजेपी उनके बयानों को देश की छवि से जोड़कर हमला बोल रही है.0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में मामूली विवाद खूनखराबे में बदला, पांच घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:बिजनौर में मामूली विवाद खूनखराबे में बदला, पांच घायल0
0
Report
हाईकोर्ट बेंच नहीं तो वोट नहीं: पश्चिमी यूपी वकीलों का दिल्ली कूच का आह्वान
Saharanpur, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट बेंच नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं! वकीलों ने खोला मोर्चा, 2 दिसंबर को दिल्ली कूच की चेतावनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सहारनपुर में वकीलों ने बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा शुरू कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाज़ी की और साफ कहा कि इस बार हाईकोर्ट बेंच नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि सरकार सस्ता और सुलभ न्याय देने का दावा करती है, लेकिन पश्चिमी यूपी के 22 जिलों की आबादी को हाईकोर्ट बेंच के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद बेंच की स्थापना नहीं की गई है। वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 2 दिसंबर को दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के सभी 22 जिलों में व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही गई। बार एसोसिएशन सचिव पालम राणा ने बताया कि अगर हाई कोर्ट की बेंच नहीं हमें मिलेगी, तो वोट भी नहीं मिलेगा. हमारा एक ही नारा है हाई कोर्ट की बेंच नहीं तो वोट नहीं. और हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है कि हर आदमी को सस्ता और सुलभ न्याय मिलना चाहिए. वह अधिकार हम दिला के रहेंगे. हाई कोर्ट की बेंच जब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में उसकी स्थापना नहीं होती, तब तक हम आंदोलन रत रहेंगे. और आने वाले 2 दिसंबर में दिल्ली में हमारा विशाल धरना प्रदर्शन होगा और तब तक दिल्ली से हम लोग नहीं हटेंगे जब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेंच की स्थापना नहीं हो जाती. अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जब तक लागू नहीं होता, तब तब तक भी हम संघर्ष रत रहेंगे. हर मुकदमे में दो पक्ष होते हैं. एक पक्ष जिसकी हम पैरवी करते हैं, वह हमें अपना दुश्मन मान बैठता है, तो उससे भी हमें सुरक्षा चाहिए. आए दिन अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, तो उस पे अंकुश लगाने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए. मांग करते हैं जब भी चुनाव आता है आप लोग कहते ही लेकिन फिर भी कोई असर नहीं. बस अब मैं यही कहूंगा इसके बारे में कि याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा. जीवन जय या मरण होगा, तब तक हम नहीं हटेंगे जब तक हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना नहीं होगी. यहां पर कहां-कहां से अधिवक्ता आए हैं और यह यात्रा कहां-कहां जाएगी किन-किन जिलों में पहुंचेगी? आज मेरठ की जो हमारी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी है, उसके चेयरमैन और संयोजक जी और उनकी टीम पूरी मेरठ से یہاں आई हुई है. यहां से यहां के प्रोग्राम के बाद आज उनका मुजफ्फरनगर यात्रा रथ यात्रा निकालने का प्रोग्राम है. कितने जनपदों में यह यात्रा वैसे तो 22 जिलों की है लेकिन हमारे साथ 58 जिले जुड़ चुके हैं अभी इसी मांग को लेकर के. 58 जिले भी हमारे साथ है. बाईट: बार एसोसिएशन सचिव पालम राणा. बाईट: जमाल साबरी अधिवक्ता.0
0
Report
रतलाम के रावटी क्षेत्र में वृद्ध शव पर सवाल, पुलिस कार्रवाई से उठे संदेह
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में एक और शव मिलने से मामला सवालों के घेरे में है... दर्जनपाड़ा गांव के पास नहर किनारे पेड़ के नीचे 60 वर्षीय शांतिलाल का शव मिला... शांतिलाल फ्लोर मिल की चक्की के पत्थरों के मेंटेनेंस का काम करते थे... और पिछले दो दिनों से लापता थे... आज कुछ लोगों ने शव देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई... लेकिन परिजन शव को मौके से लेकर चले गए., औऱ पूलिस से भी किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया . ऐसे में सवाल उठता है कि दो दिन से लापता बुजुर्ग की मौत आखिर कैसे हुई... क्या मौत सामान्य थी... या किसी हादसे अथवा अन्य घटना का परिणाम... शव का पोस्टमार्टम होता, तो मौत की वजह सामने आ सकती थी... लेकिन कार्रवाई नहीं होने से मौत के कारणों पर सवाल खड़ा हुआ है और जांच के बिना किसी संभावित जिम्मेदार तक पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है... 2 दिन पहले ही एक लापता युवक का शव मिलने पर उसका हैरान करने वाला ख़ुलासा हुआ था, की 3 दोस्त चोरी को लेकर 14 दिन पहले निकले थे लेक़िन चोरी के दौरान हाथपायी मे चाकू लगने से घायल दोस्त को सुनसान इलाके मे छोड़ गए थे, औऱ किसी को जानकारी नाही दी, ऐसे मे अब इसी तरह से बुजुर्ग का शव मिला है लेक़िन इसमें पुलिस करवाई से इंकार करना मामले को संदेहास्पद भी बना रहा है इलाके मे इस तरह से शव की जानकारी होने पर करवाई ना करना भी बड़ी लापरवाही है0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में अवैध खनन: अस्थायी परमिट की समीक्षा के बाद कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अवैध खनन: आरोप है कि बिजावर-अमानगंज रोड पर बिना परमिट के खोदाई और उत्खनन हो रहा है। जब मीडिया ने खनिज अधिकारी से सवाल किया तो उन्होंने माना कि मामला संज्ञान में आया है। अब अभिलेखों से परीक्षण होगा कि ठेकेदार को अस्थाई परमिट दिया गया था या नहीं। अगर परमिट नहीं होगा तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, संज्ञान लिया गया है, अपने अभिलेखों से परीक्षण कर लेते हैं। उनका कहना है कि देखा जाएगा कि संबंधित को अस्थाई परमिट दिया गया है या नहीं दिया गया है। अगर अस्थाई परमिट सूचित नहीं होगा, खोदने और उत्खनन करने की अनुमति नहीं होगी, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक ठेकेदार का नाम सामने आया है - राम राजा कंस्ट्रक्शन। अधिकारी ने कहा - हमें जो संज्ञान है, एक कांट्रेक्टर है राम राजा कंस्ट्रक्शन, तो उनके द्वारा रोड है और ये कोई और भी कांट्रेक्ट का काम कर रहा है, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।0
0
Report
जन्म के 17 घंटे में 1.5 किग्रा नवजात को पेसमेकर, जयपुर अस्पताल में जीवन बचा
Jaipur, Rajasthan:जन्म के महज 17 घंटे में 1.5 किलो के नवजात को लगाया पेसमेकर, बचाई जान हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे महज तीन दिन के नवजात को पेसमेकर लगाकर नई जिंदगी देने का एक चुनौतीपूर्ण मामला जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में सामने आया है। जन्म के समय करीब 1.5 किलोग्राम वजन वाले इस बच्चे के दिल की धड़कन बेहद कम होकर 30 से 40 प्रति मिनट रह गई थी। सामान्य नवजात शिशु की तुलना में यह काफी कम थी और बच्चे के जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों की टीम ने जन्म के लगभग 17 घंटे के भीतर ही पेसमेकर लगाने की जटिल प्रक्रिया पूरी की। अस्पताल के वरिष्ठ पीडियाट्रिक हार्ट सर्जन डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि बच्चे के दिल की धड़कन धीमी होने की समस्या गर्भावस्था के दौरान ही पता चल गई थी। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा भट्ट ने गर्भ में ही बच्चे के दिल की विशेष जांच (फीटल इकोकार्डियोग्राफी) की थी। जांच में पता चला कि बच्चे के दिल में धड़कन नियंत्रित करने वाली प्राकृतिक विद्युत प्रणाली का समुचित विकास नहीं हुआ था। इसी कारण जन्म के बाद उसके दिल की धड़कन सामान्य से काफी कम थी। दवाइयों और इंजेक्शन से धड़कन बढ़ाने के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विशेष चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव कराया गया। डॉ. कौशल के अनुसार, नवजात का वजन बेहद कम था और उसकी रक्त वाहिकाएं भी बहुत छोटी व नाजुक थीं। ऐसे में पेसमेकर लगाना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। पेसमेकर और उससे जुड़ी तार को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन के माध्यम से पेट में विशेष जगह बनाई गई। इसके बाद पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। जन्म के महज 17 घंटे के भीतर पूरी की गई यह प्रक्रिया नवजात के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। पेसमेकर लगाए जाने के बाद बच्चे के दिल की धड़कन और सांस लेने की स्थिति में सुधार हुआ। अस्पताल में लगातार चिकित्सकीय निगरानी के दौरान उसका वजन में करीब 700 ग्राम बढ़ भी गया। डॉक्टरों के अनुसार, जन्मजात हृदय रोगों में समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से अब नवजात शिशुओं के कई जटिल हृदय रोगों का उपचार भी संभव हो रहा है। इनमें कुछ स्थितियों में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी उपचार किया जा सकता है। इस जटिल उपचार प्रक्रिया में डॉ. सुनील कौशल, डॉ. प्रेरणा भट्ट, डॉ. गौरव गोयल सहित अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।0
0
Report
टीकाराम जूली बोले—जसवंत यादव ने राजनीति में कई नए लोगों को आगे बढ़ाया
Alwar, Rajasthan:डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए टीकाराम जूली, बोले- मेरी राजनीतिक शुरुआत भी उन्होंने ही कराई थी अलवर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए राजनीतिक नेताओं के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. जसवंत यादव को याद करते हुए टीकाराम जूली भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति में कई नए लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उनकी अपनी राजनीतिक शुरुआत भी डॉ. जसवंत यादव ने ही कराई थी। उनके निधन से न केवल अलवर, बल्कि पूरे राजस्थान की राजनीति में एक ऐसी कमी आई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। जूली ने उनके राजनीतिक जीवन और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि डॉ. जसवंत यादव ने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया। सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने कभी संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन चुनाव लड़े और इससे भी अधिक चुनावों में दूसरों को चुनाव लड़वाया। उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण था और वे हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते थे। टीकाराम जूली ने उनके साथ बिताए पलों को साझा करते हुए बताया कि डॉ. जसवंत यादव रोज सुबह उठकर पूरे जिले के दौरे पर निकल जाते थे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिलते और आमजन के सुख-दुख में शामिल होते थे। किसी भी परिस्थिति में जनता के बीच पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर जूली ने बताया कि वे कई बार उनसे मजाक में कहते थे कि आप सोते भी होंगे तो राजनीति के बारे में ही सोचते होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का पूरा जीवन जनसेवा और राजनीति को समर्पित रहा। उनका निधन अलवर की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
