icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शराब के नशे में ट्रक चालक होटल में घुसा; भीड़ ने धुनाई की

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लेहणा घाटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रিত होकर सड़क किनारे बने एक होटल में जा घुसा. गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसके बाद मौके पर भारी हंगामा मच गया. मामले के अनुसार, ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था. हादसे के बाद आक्रोशित होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही शराबी चालक को दबोच लिया. गुस्से में लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चालक के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए. घटना की सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के चंगुल से चालक को छुड़ाया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक को होटल से हटाया गया.
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी केस: सीबीआई जांच की मांग पर सख्त विरोध, दुष्यंत गौतम नियुक्ति पर आक्रोश

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने कहा, "हमारी मांग बस इतनी है कि जिस व्यक्ति की वजह से मेरी बेटी की हत्या हुई, उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मेरी बेटी ने मैसेज में लिखा था कि उस पर एक वीआईपी को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उर्मिला सनावर की कॉल रिकॉर्डिंग में भी हमने सुना था कि वीआईपी के तौर पर दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले में उनकी भी सीबीआई जांच हो और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें राज्यपाल नियुक्त न किया जाए। अगर ऐसे व्यक्ति राज्यपाल बनेंगे, तो हमारी बेटियों का भविष्य क्या होगा?..." दिल्ली: अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, "हमारी आगे की योजना यह है कि हमने राष्ट्रपति से मांग की है कि सरकार को निर्देश दिया जाए कि दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के पद पर हुई नियुक्ति को 24 घंटे के भीतर निरस्त किया जाए। जब तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस नियुक्ति को रद्द रखा जाए।हमारी दूसरी मांग है कि आरोपी पुलकित आर्य की 18 और 19 सितंबर, 2022 की कॉल डिटेल निकलवाई जाए। एसआईटी द्वारा जो फोन बरामद किया गया था, वह नया फोन था। इसलिए इस मामले में कॉल डिटेल की जांच बेहद जरूरी है। अगर 24 घंटे के भीतर सिक्किम के राज्यपाल के रूप में हुई नियुक्ति को निरस्त नहीं किया गया, तो हम पूरे देश में धरना-प्रदर्शन करेंगे। कुछ लोग यहां दिल्ली में आएंगे, जबकि कुछ लोग अपने-अपने जिलों में रहकर परिस्थितियों और सुविधा के अनुसार धरना-प्रदर्शन करेंगे।" दिल्ली: अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने कहा, "...जब हमने सुना कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बना दिया गया है, तो हमें बहुत दुख हुआ। हम इस खबर से बेहद आहत हैं। हम लंबे समय से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल हमें न्याय जरूर मिलेगा, लेकिन सरकार हर दिन हमारे जख्मों पर नमक छिड़क रही है। हमें लग रहा था कि अब हमें न्याय मिलेगा, लेकिन जिस व्यक्ति के कारण मेरी बेटी की हत्या हुई, उसी व्यक्ति को सरकार ने राज्यपाल घोषित कर दिया है। यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ..."
0
0
Report

रामलला के वस्त्र सिलने की जिम्मेदारी फिर भगवत प्रसाद पहाड़ी को मिली

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: कई पीढ़ियों से रामलला की पोशाक तैयार कर रहे भगवत प्रसाद पहाड़ी को एक बार फिर रामलला के वस्त्र सिलने की जिम्मेदारी मिली है। राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति ने उन्हें प्रतिदिन रामलला की पोशाक तैयार करने का दायित्व सौंपा है। उनके पिता बाबूलाल पहाड़ी 1980 के दशक से रामलला की पोशाक सिलकर सेवा कर रहे थे, जिसके बाद भगवत प्रसाद और उनके भाई शंकर लाल ने भी यह परंपरा जारी रखी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी रामलला की पोशाक तैयार कर रहे थे। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर भगवत प्रसाद पहाड़ी ने खुद को सौभाग्यशाली बताया और सात्विकता के साथ रामलला के रेशमी वस्त्र तैयार कर रहे हैं। अयोध्या, यूपी: रामलला की पोशाक तैयार कर रहे भगवत प्रसाद पहाड़ी ने कहा, "रामलला की पोशाक बनाते हुए 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं। पहले हमारे पिता बनाते थे। पिता के स्वर्गवास के बाद हम दो भाई, भगवत प्रसाद और शंकर लाल, और हमारे बच्चे मिलकर पोशाक सिलते थे... प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक डिज़ाइनर ड्रेस सिलता रहा। उसके बाद बीच में ट्रस्ट के लोग बदले। अब हमें फिर से सेवा का मौका मिला है..."
0
0
Report
Advertisement

पप्पू यादव 400 साल पुराने मजार के बचाव की घोषणा कर दी

Darbhanga, Bihar:400 साल पुराने मजार को पप्पू यादव ने बताया अपना पूर्वज, बोले— मजार को तोड़ने नहीं दूंगा, इस लड़ाई को मैं लड़ूंगा दरभंगा के चंदनपट्टी–रघुनाथपुर में करीब 400 साल पुराने पीर बाबा के मजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। NH-527E के निर्माण के दौरान मजार के प्रभावित होने की आशंका को लेकर ग्रामीण और समर्थक विरोध कर रहे हैं। इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे और सरकार पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने मजार को अपने पूर्वजों से जोड़ते हुए कहा कि यहां हमारे पूर्वज दफन हैं, हम उनकी पूजा करते हैं, नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मजार को हटाने का कोई मुद्दा नहीं था, तो यह मुद्दा कौन लेकर आया और इसके पीछे किसकी साजिश है? पप्पू यादव ने तल्ख लहजे में कहा कि इसे तोड़ने के पीछे कोई न कोई गद्दार जरूर होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस लड़ाई को लड़ेंगे और मजार को टूटने नहीं देंगे। अब इस बयान के बाद मजार विवाद को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज होने के आसार हैं。
0
0
Report

Lalsot-Kota Highway Tragedy: Unidentified Vehicle Kills Two Bikers

Sawai Madhopur, Rajasthan:मलारना डूंगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। लालसोट-कोटा हाईवे पर दुब्बी बनास नदी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक हरिमोहन मीणा (निवासी भूखा) और जोहरी लाल मीणा (निवासी पीपलवाड़ा नदी) किसी काम से सवाई माधोपुर गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद व अपनी बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गाँव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालसोट-कोटा हाईवे पर दुब्बी बनास के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभालने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने घटनास्थल दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों के शवों को सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। अचानक हुए सड़क हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गाँवों में पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया। दिवाली और त्योहारों के इस माहौल में इस तरह की त्रासदी से दोनों पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में हाईवे पर तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों की लापरवाही के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। फिलहाल, सूरवाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।
0
0
Report

देवीपाटन मंदिर के सूर्यकुंड पर महाआरती और लाइट शो से भक्तों की उमंग

Balrampur, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंदिर में महाआरती से जगमगाया सूर्यकुंड, भजनों से गूंजा परिसर माँ पाटेश्वरी की महिमा पर दिखाई लघु फिल्म, दीपों की रोशनी और भक्ति संगीत ने बांधा समां बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में गुरुवार शाम भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन के सौजन्य से मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर भव्य संगीत संध्या, महाआरती और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। सूर्यकुंड के चारों ओर जलते दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। भक्ति गीतों और आरती के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी मौजूद रहे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीडीओ हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों से गूंजा मंदिर परिसर संगीत संध्या में श्रीमती मांडवी ने मां भगवती की आराधना में भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।इसके बाद सूर्यकुंड पर भव्य महाआरती हुई। जल में झिलमिलाते दीपों और प्रकाश की मनोहारी छटा ने आयोजन को खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां पाटेश्वरी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। लघु फिल्म में दिखाई शक्तिपीठ की महिमा कार्यक्रम में माँ पाटेश्वरी की महिमा और देवीपाटन शक्तिपीठ की धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक के माध्यम से मंदिर की गौरवशाली परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व को प्रस्तुत किया गया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल सूर्यकुंड और मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के माध्यम से बलरामपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने और देवीपाटन मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। भक्ति संगीत, महाआरती और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया。
0
0
Report
Advertisement

सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह को अंगवस्त्रम-मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow9m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज / सामाजिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीता सोढ़ी ने शोषित पीड़ित उत्थान संस्थान की ओर से अशोक नगर स्थित आवास पर आयोजित समारोह में सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह को अंगवस्त्रम-मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्रीमती रीता सोढ़ी ने कहा कि सरदार पतविंदर सिंह विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्र समाजसेवा,सस्कृति, समाज कल्याण, युवा- महिला-दिव्यांग कल्याण में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान कर देश-विदेश प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी सामाजिक कार्य में तत्पर,अपनी प्रतिभा दीघॅ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धियों को प्राप्त किया है कृति द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय एकता सदभावना सौहार्द की अलख जगाने के लिए हमेशा लोगों के बीच शांति अहिंसा एकता सद्भावना का संदेश देते हैंl युवाओं को नशीले पदार्थ,गुटका नशीली दवाओं के सेवन से बचाने के लिए ज्योति जगाने का प्रयास किया। संचालन गीता प्रजापति ने किया इस अवसर पर कई सामाजिक राजनीतिक,युवा, सांस्कृतिक से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

रामलीला मंचनों में अश्लील डांस पर रोक, कलाकारों से पाबंदी की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली की 200 साल पुरानी रामलीला से इनपुट किया है..ये रामलीला बहादुर शाह जफर के समय की है जहां संस्कृति और आस्था को ध्यान में रखते हुए सारे अभिनय किए जाते हैं विनीत कुमार (( राम जी के रोल में ) इनका कहना है की ऐसे डांस नहीं होने चाहिए.. राम जी का रोल मैं कई सालों से अभिनय कर रहा हूं.. मेरे जीवन में बहुत परिवर्तन आया है..इस तरह सोशल मीडिया परviral हो रहा है..बॉलीवुड के गाने हो रहे हैं..हमे माता-पिता का सम्मान करना चहिए.. रामलीला मंचन वालों को ध्यान देना चाहिए.. डायलॉग के साथ-रावण के दरबार में अश्लील डांस हो रहा है..दर्शक भी पसदं कर रहे हैं.. हम परिवार के साथ इनको देख नहीं सकते हैं..ऐसे मंच भी हैं जो पुरानी परम्परों पर चल रहे हैं.. भारती सिंह (( सीता जी के रोल में ) मैं 2008 से रोल कर रही हूँ..ऐसा डांस नही होना चाहिए.. अपशब्द नहीं यूज होना चाहिए.. जो आजकल ट्रेंड चल रहा है इसकी जिम्मेदारी है मंच संचालक की है..ये नहीं होना चाहिए.. प्रभु श्रीराम की डिसरिस्पेक्ट नहीं करनी चाहिए.. राजेश खन्ना, महासचिव, श्रीरामलीला कमेटी, रामलीला मैदान (( ऐसे अश्लील डांस नहीं होने चाहिये )) प्रवीण खनगवाल, जॉइंट सेकेट्री, रामलीला मैदान
0
0
Report

पोकलेन मशीनों में आग: पांच गिरफ्तार, मजदूर नाराजगी से जुड़ी जांच

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में आगजनी के पीछे मजदूरों की मांगों को लेकर नाराजगी सामने आई है। आरोप है कि माइंस प्रबंधन से नाराज कुछ लोगों ने मशीनों में आग लगाने की साजिश रची और वारदात को नक्सली घटना का रूप देने के लिए मौके पर पर्चे भी रखे। हालांकि, शुरुआती तौर पर नक्सली वारदात की आशंका के बीच अब पुलिस की जांच में एक अलग ही कहानी सामने आई है. मामला लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की आयरन ओर माइंस का है। बीते 5 अक्टूबर की दरमियानी रात खनन और सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहत्तर थाना और साइबर टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मजदूरों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं होने से कुछ लोग नाराज थे। इसी नाराजगी के बीच 2 अक्टूबर को ग्राम बोदेली में बैठक हुई, जिसमें कथित तौर पर पोकलेन मशीनों को जलाने की योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मशीनों के डीजल टैंक और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद डीजल से भीगे कपड़ों के जरिए मशीनों की केबिन में आग लगाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, घटना को नक्सली वारदात दिखाने के उद्देश्य से मौके पर पर्चे रखे जाने की बात भी जांच में सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में ग्राम बोदेली के सहदेव तुलावी, ओमप्रकाश कचलाम और शिवलाल तुलावी, जबकि ग्राम एडगुड़ के प्रेमसिंह कोरेटी और बृजलाल सलाम को गिरफ्तार किया है। कुल पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top