Raebareli: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा बिजली कर्मी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में लखनापुर गांव का एक बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी सरेनी पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला सरेनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
