229001
Raebareli: आठ ट्रेनें होंगी निरस्त, कई ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
Raebareli, Uttar Pradesh:फाफामऊ-जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण जिले से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। कई अन्य ट्रेनें मार्ग परिवर्तन के कारण नहीं आएंगी। इससे यात्रियों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर में संजय नगर में इंजीनियर पर दिनदहाड़े गोली, हालत गंभीर
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ संजय नगर क्षेत्र में इंजीनियर को गोली मारी बाइक पर सवार इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली घायल युवक का नाम क्ले रेंस बताया जा रहा बाइक पर सवार अज्ञात आरोपियों ने मारी गोली मौके पर पहुंची पुलिस जबलपुर के रांझी इलाके का मामला घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया युवक की हालत गंभीर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी0
0
Report
बाली के होटल से सामान चुराने वाले भारतीय मुस्लिम पर्यटक, भारत की छवि पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:An Indian muslim tourists caught stealing hotel items in bali. These people do not leave any opportunity to defame India.0
0
Report
बीजेपी ने रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में प्रधान पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग बीजेपी ने नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका सांपला और धारूहेड़ा के लिए प्रधान पद के उम्मीदवार की घोषणा की रेवाड़ी नगर परिषद से प्रधान पद के लिए विनीता पीपल को उम्मीदवार बनाया धारुहेड़ा पालिका से प्रधान पद के लिए उम्मीदवार अजय जांगड़ा होंगे इसके साथ ही सांपला नगर पालिका से प्रवीन कोच को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है इसके अलावा भाजपा ने अंबाला नगर निगम और पंचकूला नगर निगम के वार्ड उम्मीदवारों की भी घोषणा की0
0
Report
Advertisement
जबलपुर अस्पताल की लापरवाही पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल: पति की मौत के बाद शव दफन, कौन देगा मुआवजा?
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां इलाज के दौरान लापता हुए पति की मौत हो जाने और शव को लावारिस बताकर दफनाने पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जबलपुर निवासी प्रीति विश्वकर्मा ने बंदी प्रत्यक्षण याचिका दायर कर बताया कि उनके पति मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती थे लेकिन अचानक वार्ड से गायब हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस शिकायत कर पति की खोज की मांग की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने पर महिला ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान सामने आया कि उनके पति की इलाज के दौरान अगली दिन मौत हो गई थी, इसके बाद अस्पताल ने शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति की पहचान उन कपड़ों से की थी जो कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होते समय पहने थे। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सर्राफ की डिवीजन बेंच ने मामले में सुनवाई की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मरीज अस्पताल में भर्ती था तो उसकी मौत की जानकारी परिजनों को क्यों नहीं दी गई? शव को मुर्दा घर में रखने के बाद में बिना सूचना अंतिम संस्कार कैसे कर दिया। हाई कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षण याचिका का निराकरण करते हुए महिला को स्वतंत्रता दी है कि वह पति की मौत की जांच और मुआवजे की मांग के लिए अलग से याचिका दायर कर सकती है। कोर्ट ने संकेत दिया कि मामले में लापरवाही की गंभीर पहलुओं की भी जांच हो सकती है।0
0
Report
झालावाड़ के पिड़ावा में बाइक सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) एंकर इंट्रो झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के बालदा गांव के पास बीती रात में बाइक सवार पिता व पुत्र अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के मगरिया निवासी पिता व पुत्र बाइक पर सवार होकर पिड़ावा की ओर से वापस उनके गांव जा रहे थे। उसी दौरान रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुत्र नारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता अंदर लाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है。 आज सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है。0
0
Report
शाहजहांपुर में बाइक विवाद पर गोली चला, युवक घायल, आरोपी फरार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सर में गोली मारी गई है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच में तालाब को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा था। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करने की बात कर रही है। घटना थाना कलान क्षेत्र के दारानगर गांव की है। बताया जा रहा है कि जयवीर यादव अपनी मां और छोटे भाई को दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। गांव पहुंचने पर आरोपी सत्यपाल का ट्रैक्टर सामने आ गया। बाइक को साइड न देने पर दोनों पक्षों के बीच में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा मामला मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी सतपाल ने तमंचा निकालकर गोली चला दी जो की जसवीर यादव के सर में लग गई। गोली लगने से जसवीर मौके पर ही लहू लोहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायल हालत में जसवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
हरदा पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मादक पदार्थ जब्त ₹8.30 लाख
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही , अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं शराब की पतारसी के दौरान ग्राम रन्हाई कलां में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। अखिलेश निवासी रन्हाई कलां, उसके कब्जे में रखी थैली की तलाशी लेने पर 01 किलो 71 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000/- है, बरामद हुआ। उक्त मादक पदार्थ को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में उसने उक्त गांजा ग्राम अर्चनागांव निवासी संतोष कीर से खरीदना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फोर लाइन ब्रिज के पास छीपानेर रोड, ग्राम अबगांव खुर्द में दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में वाहन सहित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष कीर पिता भारत कीर, निवासी अर्चनागांव बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 01किलो 138 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹15,500/- है, बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,00,000/- है, जप्त की गई। इस प्रकार कुल मशरूका ₹8,30,500/- का जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।0
0
Report
5.75 करोड़ के अस्पताल का ‘शोपीस’; पुराने भवन में मरीज इलाज से महरूम
Jamui, Bihar:जमुई सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब ₹5.75 करोड़ की लागत से बना 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी उपयोग से दूर ‘शोपीस’ बना हुआ है, जबकि मरीजों को पुराने जर्जर भवन में इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को झाझा प्रखंड के चर्घरा मोहल्ला निवासी प्रदीप साह फूड प्वाइजनिंग की गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। भीषण गर्मी और लू के बीच उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन अस्पताल के पुराने भवन में सभी बेड भरे हुए थे। मजबूरन उन्हें तपते फर्श पर ही लेटना पड़ा, जहां वे दर्द से तड़पते रहे और उनकी पत्नी निर्मला देवी बेबस होकर उन्हें संभालती रहीं। लगभग आधे घंटे तक मरीज फर्श पर पड़ा रहा, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। हालात तब बदले जब मौके पर पहुंचे पत्रकारों के कैमरे चमके। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में मरीज को ड्रेसिंग रूम में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। गौरतलब है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नए अस्पताल भवन का दो बार उद्घाटन हो चुका है, लेकिन अब तक वहां इलाज शुरू नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि मरीजों को पुराने भवन के महज पांच कमरों में ही इलाज के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही, बल्कि जनता के पैसे की बर्बादी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इलाज पुराने भवन में ही करना था, तो करोड़ों खर्च कर नया अस्पताल क्यों बनाया गया? इस मामले पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने माना कि पुराने भवन में कुछ परेशानी है, लेकिन नए भवन में शिफ्ट होते ही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। फिलहाल, फर्श पर तड़पता मरीज और उसकी बेबस पत्नी की तस्वीरें सिस्टम की हकीकत बयां कर रही हैं—जहां करोड़ों की योजनाएं जमीन पर दम तोड़ रही हैं और आम आदमी इलाज के लिए तरस रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में मुझे भी जानकारी मिली है हमने झाझा रेस्टोरेंट अस्पताल के प्रभारी से लिखित जानकारी मांगी है अभी तक जानकारी मुझे नहीं मिली है जानकारी मिलने के बाद संभवत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक नई बिल्डिंग हैंडोवर नहीं हो पाई है कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम अभी भी नए भवन में है टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्व होने के बाद उसे हैंडओवर लिया जाएगा। बाइट.....निर्मला देवी,पत्नी0
0
Report
सिमडेगा: नशीली दवा सप्लाई नेटवर्क के आरोपी की गिरफ्तारी, बड़ा खुलासा
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- नशीली दवा तस्करी मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिमडेगा थाना कांड संख्या-21/26 से जुड़े नशीली दवा तस्करी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में मो. सैफ अंसारी द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवा “पैभन स्पास प्लस” की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमারি कर सैफ अंसारी के पास से 114 पीस नशीली दवा और 11 खाली डब्बे बरामद किए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब इस कड़ी में पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क के एक और अहम कड़ी रजत विश्वाल को गिरफ्तार किया है, जो राउरकेला के पानपोस इलाके का रहने वाला है। रजत विश्वाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वही इस पूरे नेटवर्क को नशीली दवाओं की सप्लाई करता था।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में नवगठित सेवा सहकारी समिति के मनमाने फैसले, किसान जांच की मांग कर रहे हैं
Bemetara, Chhattisgarh:नवगठित सेवा सहकारी समिति में मनमानी के आरोप को लेकर बेमेतरा में विवाद गहराता नजर आ रहा है। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, सेवा सहकारी समिति कुसमी से अलग होकर हाल ही में सेवा सहकारी समिति खरझिटी का गठन किया गया है। आरोप है कि कुसमी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष और प्रबंधन द्वारा नवगठित समिति को लेकर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुराने कर्मचारियों को नई समिति में स्थानांतरित करने और पुरानी समिति में नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिस पर किसानों और नवगठित समिति से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। किसानों का कहना है कि नई सेवा सहकारी समिति में शामिल गांवों के स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि किसानों को कामकाज में सुविधा मिल सके। इसी मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। वहीं कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
गांव में घुसा लकड़बग्घा, वन अमला ने बड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग घर में जा घुसा लकड़बग्घा गाँव में मचा हड़कंप देवभोग वनपरिक्षेत्र के ढोड़रा गाँव का मामला वन अमला गाँव पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद लकड़बग्घे का किया रेस्क्यू रेस्क्यू कर वन विभाग जंगल में छोड़ने में जुटा भीषण गर्मी के बाद प्यासे वन्यप्राणी जंगल से गाँव की ओर दे रहे दस्तक0
0
Report
डाबग्राम फुलबारी मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान एक मतदाता बीमार, अस्पताल भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:SILIGURI - डाबग्राम फुलबारी मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान एक मतदाता बीमार पड़ गया और केंद्रीय बलों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के हाईवे पर कचरे के ढेर में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में हाईवे पर कचरे के ढेर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हाईवे स्थित मारुति सुजुकी वर्कशॉप के पास बुधवार देर रात अचानक कचरे के ढेर में आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों में दहशत फैल गई. घटनाकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से एक बड़ा हादसा टल गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से वहां कचरा जमा किया जा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि आग लगने के असली कारणों की जांच जारी है.0
0
Report
पटना में 10 वर्षीय रोशनी कुमारी की हत्या, CCTV से जांच तेज
Patna, Bihar:ब्रेकिंग - बाईपास थाना क्षेत्र का मामला बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास एक नाबालिग छात्रा की हत्या 10 साल की छात्रा रोशनी कुमारी का शव कंबल में लिपटा मिला घर से दूध देने निकली थी, 24 घंटे बाद मिली लाश शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका बाईपास थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही है जांच इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट मोड में बाईपास थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में छात्रा की हत्या की बात सामने आ रही है। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बच्ची की अंतिम गतिविधियों और संभावित अपराधियों का पता लगाया जा सके। रोशनी की डेड बॉडी मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिजन रो-रोकर बदहाल हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ब Bite – रंजीत कुमार, थाना अध्यक्ष, बाईपास ने कहाँ की छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। बाइट – छात्रा के पिता में कहाँ की मेरी बेटी सुबह दूध देने निकली थी। पता नहीं किसने उसे बहलाकर ले गया। हमने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, लेकिन आज उसकी लाश मिली। हमारी बच्ची को इंसाफ मिले, दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिले।0
0
Report
जद(यू) के मिथिला सपूत संजय झा बिहार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:माननीय नेता के द्वारा हमारी पार्टी जद(यू) के अभिन्न अंग, मिथिला के सपूत एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री SanjayJhaBihar जी को पुनः पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभवी नेतृत्व एवं सशक्त संगठनात्मक क्षमता से पार्टी की विचारधारा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा सुशासन और विकास का संदेश जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचेगा।0
0
Report
Advertisement
