229001
Raebareli: बर्फबारी का असर, सीजन का सबसे ठंडा दिन
Raebareli, Uttar Pradesh:पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। भीषण सर्दी के चलते शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान औसत से 6.4 डिग्री कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ राहत के लिए 3 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया
Bikram, Bihar:पटना बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने 03 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।0
0
Report
पटना में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, 9 अक्टूबर तक प्रभावित परिवारों को सहायता
Patna, Bihar:पटना बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर मुख्य सचिव के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष मल्ल ने बैठक कर राज्य के बाढ़ प्रभावित, संवेदनशील जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, सामुदायिक रसोई शुरू करने से लेकर राहत बचाव के हर एहतियाती कदम उठाए गए हैं साथ ही 9 अक्टूबर को प्रभावित परिवार को सात सात हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी इसके लिए भी सर्वे का काम किया जा रहा है0
0
Report
राजस्थान में किसान ब्रांड एम्बेसेडर बना मोतीलाल कुमावत; जैविक खेती को मिलेगा नया प्रयास
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान में जैविक, परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को गौ-आधारित, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने ग्राम बिचून, तहसील मौजमाबाद के प्रगतिशील किसान मोतीलाल कुमावत को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। राज्य में जैविक, परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए ‘किसान ब्राण्ड एम्बेसेडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया है। कृषि आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर दौरे के दौरान किसानों के साथ चौपाल में संवाद के दौरान पहल की गई थी। प्राकृतिक एवं गौ-आधारित खेती के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सफल प्रयासों को प्रोत्साहन देने की दिशा में प्रेमचंद कपाया को ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मोती लाल कुमावत को भी राज्य स्तर पर किसान ब्राण्ड एम्बेसेडर एवं ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमावत राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवाएं देंगे। वे किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों, गौ-आधारित कृषि, स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में अपने खेत-स्तरीय अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान साझा करेंगे。0
0
Report
Advertisement
खेरवाड़ा में बिलानाम भूमि पट्टे को लेकर किसान आंदोलन, नियम 91 पर नियमितकरण मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, बिलानाम भूमि पर पट्टे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, लाडदेश पट्टा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले, बावलवाडा उप तहसील से सैकड़ों किसान और महिलाएं, खेरवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 2006 से खेती कर रहे किसानों ने नियम 91 के तहत, भूमि का नियमित करण कर पट्टे देने की उठाई मांग, राजस्व विभाग में शुल्क वसूली और रसीद न देने जैसी, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।0
0
Report
टोंक में AC शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tonk, Rajasthan:टोंक AC में शॉर्ट सर्किट से लगी मकान में भीषण आग काला बाबा चौराया कब्रिस्तान के सामने मकान में लगी आग लाखो का सामान जलकर हुआ खाक परिजनों ओर शहर वाशियो की मदद से आग पर पाया काबू मकान में रखा सामान ओर बिजली उपकरण जलकर हुआ राख मुन्ना भाई का बताया जा रहा मकान शहर वाशियो की मौके पर लगी भीड़0
0
Report
अररिया के फारबिसगंज में स्मैक के साथ महिला कारोबारी समेत चार गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज में स्मैक के साथ पुलिस ने एक महिला कारोबारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के जोकीहाट थानाक्षेत्र में भी पुलिस ने 110 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अररिया के फारबिसगंज में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला के बैग से 152 ग्राम स्मैक जब्त किया और वाहन चला रहे उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगो से स्मैक के सप्लायर के बारे में पूछताछ की और महिला की निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी रिफाइनरी सेंटर में टैंकर केबिन में आग, बड़ा हादसा टला
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के इंडियन ऑयल रिफायनरी सेंटर में तेल भराने आए एक तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गया। जिससे अफरा तफरी मच गयी। घटना आज रात करीब साढ़े सात बजे की है। गनिमत था कि तेल भराने के लिए रिफाइनरी सेंटर के अंदर तेल भराने नहीं घुसा था। जो सेंटर गेट से लगभग 300 मीटर दूर खड़े टैंकर के केबिन में आग लग गया और आग धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया। इसी बीच अग्निशमन वाहन को बुलाया गया जिसके द्वारा आग को बुझाया जा सका। और किसी भी तरह की बड़ी घटना होने से टल गयी ।0
0
Report
भरतपुर-डीग कांग्रेस में विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर संगठन का पलटवार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur भरतपुर-डीग कांग्रेस में विश्वेन्द्र सिंह बनाम संगठन का विवाद और गहराया. भरतपुर कांग्रेस में बयानबाजी पर घमासान पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर कांग्रेस संगठन का पलटवार भरतपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा ने विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर जताई आपत्ति बोले- व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हैं तो पार्टी मंच पर बातचीत से सुलझाएं डोटासरा पर टिप्पणी को लेकर भी जताई नाराजगी डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर ने भी विश्वेन्द्र सिंह के बयानों को बताया अनुचित निकाय चुनाव में कांग्रेस की भूमिका और संगठन की सक्रियता का किया जिक्र भरतपुर मेयर चुनाव को लेकर भी लगाए राजनीतिक आरोप राजीव सिंह बोले, कांग्रेस संगठन को कमजोर करने वाली बयानबाजी उचित नहीं प्रदेश कांग्रेस वॉररूम चेयरमैन जसवंत गुर्जर का भी पलटवार बोले, सोशल मीडिया पर विश्वेन्द्र सिंह के नाम से चल रहे बयान पार्टी परंपरा के अनुरूप नहीं आरोप, पोस्ट बीजेपी के फैलाए जा रहे झूठ के टूलकिट का हिस्सा कहा- पार्टी में हर बात रखने का निर्धारित मंच होता है PCC जिला प्रभारी से निकाय चुनाव और भरतपुर में कांग्रेस समर्थित मेयर को लेकर रिपोर्ट मांगी गई0
0
Report
बस्तर में नरबलि के प्रयास का पर्दाफाश, पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हुआ नरबलि देने का प्रयास, सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की FIR दर्ज0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में आशा वर्कर्स यूनियन ने 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फतेहगढ़ स्थित CMO कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने CMO डॉ. आनंद उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को भी मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आशा वर्कर्स ने भुगतान बढ़ाने, बीमा कवर समेत लंबे समय से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की। आशा वर्कर्स ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट के साथ बातचीत में स्वस्थ्य बीमा और मातृत्व अवकाश आदि मुद्दों पर जोर दिया गया। यूनियन जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी ने बताया कि आशा और संगिनी के आधारभूत भुगतान में मिलने वाले राज्यांश को 1500 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किए जाने की मांग है। मातृत्व अवकाश, जीवन बीमा राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा देने की मांग उठाई गई है। वर्ष 2018 से लंबित आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जुड़े भुगतान भी मांगे गए।इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के पुनरीक्षण, मूल वेतन तय करने आदि मांगों पर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान सपना कटियार, संगिनी शिप्रा सक्सेना, सुनीता देवी, रामा, कुशमा, उर्मीला, राधा, पूजा आदि बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।0
0
Report
आजमगढ़ में हत्या के मुकदमे में आरोपी को आजीवन कारावास, 45 हजार रुपये जुर्माना
Azamgarh, Uttar Pradesh:हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा। इसे विशेष सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा ने आज बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुन्ना पांडेय निवासी शाहपुर कानूनगो थाना तरवां अपने पुत्रों इन्द्रसेन व चंद्रमणि के साथ 29 नवंबर 2019 को सुबह 9 बजे दीवाल की सुरक्षा के लिए मिट्टी डाल रहे थे। तभी पड़ोसी संजय, मृत्युंजय, पंकज पांडेय, सरोज पांडेय तथा उपेंद्र पांडेय वहां आ गए और गाली गलौज देने लगे। वादी के एतराज करने पर संजय ने चंद्रमणि पांडेय को गोली मार दी, जिससे अस्पताल जाते-जाते चंद्रमणि की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद मुकदमे में चार्जशीट दाखिल किया। जहां अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कुल दस गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी संजय को हत्या तथा अवैध असलहा रखने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि आरोपी मृत्युंजय तथा पंकज को साधारण मारपीट का दोषी पाते हुए उन्हें 6 महीने के कारावास तथा प्रत्येक को एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं पर्याप्त सबूत के अभाव में सरोज पांडेय तथा उपेंद्र को दोषमुक्त कर दिया गया।0
0
Report
उदयमंदिर थाना क्षेत्र में युवक सद्दाम की मौत पर पुलिस के खिलाफ विरोध
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरजोधपुर उदयमंदिर थाना क्षेत्र का मामला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप युवक सद्दाम को पकड़ने घर पहुंची थी पुलिस की टीम पुलिस को देखकर सद्दाम ने तीन मंजिल से लगाई छलांग नीचे गिरते समय बिजली के तारों में फंसा युवक बिजली के तारों की चपेट में आने से लगा करंट एमजीएच में उपचार के दौरान घायल सद्दाम की हुई मौत एमजीएच अस्पताल की इमरजेंसी में मृत युवक सद्दाम के परिजन कर रहे विरोध मौके पर जमा हुई भीड़। गुस्सा परिजनों ने। पुलिस के गाड़ी में के तोड़फोड़。 मौके एडीसीपी नरेंद्र देवड़ा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नारायणा के इंटरनेशनल कॉल सेंटर से ठगों का पर्दाफाश; सात गिरफ्तारी
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला AATS ने नारायणा में चल रहे नकली Apple टेक-सपोर्ट इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली में बैठकर US नागरिकों को बना रहे थे अपना शिकार कॉल सेंटर के मालिक और उसके पार्टनर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक ऑडी कार पांच लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 10 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 05 चेक बुक दो राउटर छह हैडफ़ोन बरामद किए हैं। विदेश के लोगों को टेक्निकल-सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताकर अपने जाल में फंसाते थे और पीड़ितों में यह बताकर डर पैदा किया कि उनके डिवाइस/सिस्टम में वायरस, मैलवेयर या पोर्नोग्राफिक कंटेंट मिला है और उसके बाद वे डर जाते थे और उनके झांसे में आ जाते थे। दिल्ली में बैठकर US नागरिकों को बना रहे थे अपना शिकार। पकड़ाए गए आरोपियों की पहचान अरुण जो कॉल सेंटर का मालिक सलीम पार्टनर दोनों दिल्ली के ककरोला के निवासी हैं, निखिल ककरोला, दिल्ली मॉन्टू सिंह निवासी पीतमपुरा, तनिलो निवासी किशनगढ़, दिल्ली, करण निवासी उत्तम नगर, विशाल निवासी सागरपुर, दिल्ली, के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला डीसीपी हररेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश एटीएस इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रीज एरिया में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा मारा और सात आरोपियों को पकड़ा।0
0
Report
रोहन राठी हत्याकांड के विरोध में नगर में केंडिल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग रोहन राठी हत्याकांड के बाद निकाला गया केंडिल मार्च हजारों की संख्या मे युवाओं व क्षेत्रवासियो ने निकाला मार्च हाथो मे मोमबत्ती लेकर सूली वाले बाग़ पर पहुँचे लोग रोहन राठी अमर रहे के नारों से गुंजा क्षेत्र रोहन राठी का खेत मे पड़ा मिला था शव पुलिस ने दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया है जेल असली हत्यारो को गिरफ्तार करो के नारे गूंजे फ्लैक्स बोर्ड पर असलियत हत्यारो को गिरफ्तार करो लिखा मार्च मे शामिल लोगो ने असली हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की उठाई माँग पुरकाजी कस्बे मे बस स्टैंड से लेकर सूली वाले बाग तक निकला मार्च0
0
Report
नहर पटरी टूटने से पीलीभीत के किसानों की धान जलमग्न; विभाग पर लापरवाही के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के थाना करेली गांव में नहर की कटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई जिसके चलते किसान खुद ही फावड़ा लेकर नहर की पटरी को दुरुस्त करने में जुट गए और अपनी फसलों को बचाने की जद्दोजहद में लगे है। वहीं किसान नहर विभाग की अधिकारियों नहर की सफाई न कराने और पटरी की मोटाई न बढ़ाने का आरोप लगा रहे है। साथ ही आरोप है कि नहर विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से उनकी फसलें जलमग्न हो गई है। गौरतलब है पीलीभीत में 3 दिन से लगातार हुई बारिश से किसान अभी उभर नहीं पाए थे अब नहर की पटरी कटने से खेतों में पानी भर गया और जो फसले पहले से ही पानी की मार झेल रही थी उनके ऊपर पानी की डबल मार पड़ी है। वहीं गांव के पप्पू सहित कई किसानों का आरोप है कि बीते मंगलवार की रात लगभग अचानक नहर की पटरी कट गई जिससे सैकड़ो एकड़ फसले पानी में डूब गई। वहीं किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी पतली थी जिसकी वजह से कट गई और खेतों में पानी घुस गया। किसान सिचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं किसानों का कहना है अगर पहले से ही अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते तो शायद उनके फसले पानी में नहीं डूबती।0
0
Report
Advertisement
