229001
Raebareli - सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सैकड़ो बीघा फसलें हुई जलमार्ग
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सैकड़ो बीघा फसलें जलमार्ग हो गई . जलमार्ग नहरों में सफाई के नाम पर सिर्फ की गई खानापूर्ति, किसानों की फसलें पूरी तरह हुई चौपट .नहर का माइनर काटने से फसलें हुई बेकार .सलोन तहसील क्षेत्र के पुरवा गांव का है पूरा मामला ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
गरही में दबंगों के हमला, शंकर यादव की मौत; परिजनों ने FIR दर्ज कराया
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चनरवर गांव के जंगल की ओर रविवार की देर शाम दबंग पड़ोसियों द्वारा तेज धार हथियार से हमला कर शंकर यादव को घायल करने के बाद पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्म की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृतक शंकर यादव के बड़े पुत्र बीरेंद्र यादव ने हत्या का आरोप संजय यादव, बिरजू यादव, सकलदेव यादव , घूमल यादव ,बासो यादव ,कपिलदेव यादव और जगदीश यादव समेत अन्य लोगों पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले उक्त लोगों के बकरी को काट कर भाग रहा था, इस दौरान कुत्ता को मारने के लिए ईंट फेंका गया लेकिन ईंट भांजा को लग गया, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई थी। मामले में उस वक़्त भी एफआईआर दर्ज कराया गया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई और केस उठाने के लिए लगातार धमकी दिया जाने लगा। उन्होंने बताया कि जब पिता शंकर यादव मवेशी चरा कर जंगल की ओर से लौट रहे थे तो प्लांनिंग के तहत उक्त लोगों द्वारा तेज धार हथियार और भाला से हमला कर दिया गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गंभीर स्थिति होने की वजह से सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
कानपुर के जाजमऊ में नशे में धुत युवक कुत्ते पर गिरा, बेरहमी से पीटा गया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कुत्ते ने काटा तो पीट पीट कर मार डाला नशे में धुत युवक गिर गया इस दौरान कुत्ते ने उसको काट लिया कुत्ते को पीटने का सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कानपुर के जाजमऊ में नशे में धुत एक युवक कुत्ते के ऊपर गिरा तो बेजुबान ने उसे काट लिया। इसपर लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि इंसानियत शर्मसार हो गई। जाजमऊ के ताड़बगिया तीन खम्बा इलाके में कई युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर कुत्ते पर टूट पड़े। एक युवक ने हाथ में चापड़ लेकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। बेजूबान जान बचाने के लिए छटपटاتا रहा, लेकिन हमलावरों को जरा भी रहम नहीं आया। सोमवार दोपहर 2 बजे इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में कई युवक कुत्ते को घेरकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। कोई लाठी से हमला कर रहा है तो कोई लोहे के डंडे से वार कर रहा है। इसी बीच एक युवक चापड़ से कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद कुछ लोग लगातार आवाज लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं और 'मत मारो' की गुहार लगाते हैं, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। आखिरकार लाठी-डंडों और धारदार हथियार के वार से कुत्ते की मौत हो जाती है।0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में झड़प, 6 घायल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी और मारपीट में कुल 6 लोग घायल हो गए ।घटना गोह थाना क्षेत्र के मुड़वां गांव की है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।घटनास्थल पर पुलिस फिलहाल कैम्प कर रही है।0
0
Report
झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, कोहरे से यातायात धीमा और ठंड बढ़ेगी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों और नेशनल हाईवे पर कोहरे का असर अधिक देखने को मिल रहा है। कम विजिबिलिटी की वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आ रहे हैं, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे के साथ बढ़ती ठंड का भी सामना करना पड़ सकता है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, छह घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, गली में पटाखा फेंकने पर हुआ विवाद, लाठी डंडों से जमकर हुई मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल ,पुलिस मौके पर दो को लिया हिरासत में ,घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज ,पुलिस मौके पर दनकौर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ माता मंदिर में सर्पदंश पीड़ित लोग पहुंचकर इलाज पाने लगे
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर पर सर्पदान से पीड़ित लोग पहुंचते हैं जिनको प्रशासन के स्टेशन द्वारा मंदिर तक लाया जाता है कोई अपने परिजनों को कंधों पर लेकर आता है और माता के समक्ष नीम के झारे से झड़ने के बाद सर्प दर्द से पीड़ित ठीक हो जाता है भले ही लोगों के लिए यह अकल्पनीय घटना हो लेकिन इस मंदिर पर साक्षात देखा जा सकता है0
0
Report
पटना बंगला चौराहा पर संगीता इलेक्ट्रिकल दुकान में भीषण आग, नुकसान लाखों
Patna, Bihar:पटना बंगला चौराहा स्थित संगीता इलेक्ट्रिकल दुकान में लगी भीषण आग। आग लगने के कारण इलाके में अफरा तफरी का माहौल आग लगी की सूचना मिलते हैं दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर पाया काबू। आग लगी की घटना में दुकान के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुए खाख। आगलगी कारण लाखों रुपए का हुआ है नुकसान0
0
Report
कानपुर के बर्तन की दुकान में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, लाखों का सामान राख
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बर्तन की दुकान में लगी भीषण आग सूचना पर पहुँची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग से लाखों का माल जलकर हुआ राख सूचना पर पहुँची पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
रेलवे ट्रैक पर अधेड़ के शव से गांव में हंगामा, हत्या के आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में अधेड़ का शव शव मिलने से परिवार में कोहराम परिजनों ने गांव के लोगो पर हत्या का लगाया आरोप घटना की जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चन्द्रशेखर रावण ने सीओ से की वीडियो कॉलिंग अब तक मुकदमा न दर्ज किये जाने पर किया कड़े शब्दों का प्रयोग चन्द्रशेखर रावण ने आरोपियों पर एफआईआर लिखने की कही बात ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के नाथीपुर गांव की घटना0
0
Report
बुरहानपुर में प्रतिबंधित हेला टक्कर पर एफआईआर, प्रशासन के बादजूद आयोजन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में कलेक्टर के प्रतिबंधित आदेश के बावजूद हेला टक्कर करवाई गई प्रतिवर्ष दीपावाली के बाद शाहपुर में पाढ़ो की टक्कर करवाई जाती है जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ आती है। कलेक्टर के आदेश को खुली चुनौती देते हुए अमरावती नदी किनारे प्रतिबंधित हेला टक्कर का आयोजन हुआ और पुलिस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर भी आई। आयोजन समाप्त होने के बाद मेला समिति के 10 सदस्यों और 8 से 10 अज्ञात हेला मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।0
0
Report
जमुई के कटौना में कार पेड़ से टकराकर पलटी; इंजीनियर Supreet सिंह की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ITI कॉलेज के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार लिप्ट्स के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच साथी घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बीटेक इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य साथी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह के एकलौता पुत्र सुप्रीत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो शहर के महिसौड़ी बाबूटोला स्थित मकान में परिवार वालों के साथ रहता था। जबकि घायलों में महिसौड़ी निवासी राजीव रंजन और महाराजगंज निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार के अलावा अन्य युवक शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे इलाके में बिजली की तरह फैल गई। दुर्घटना के बाद महिसौड़ी और महाराजगंज इलाके के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में लगी रही। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मृतक सुप्रीत कुमार सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि सुप्रीत कुमार सिंह अपने साथी राजीव रंजन और शुभम कुमार सहित अन्य चार साथियों के साथ कार पर सवार होकर कटौना की ओर लाइन होटल चाय पीने के लिए जा रहा था। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार की वजह से आईटीआई कॉलेज कटौना के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पहले एक बरगद पेड़ से टकराई, फिर लिप्टस के पेड़ में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों की भी आत्मा कांप उठी। इस दुर्घटना में बीटेक इंजीनियर सुप्रीत कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गए। फिलहाल सभी साथियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक की मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। देखने आए लोगों की आंखें भी नाम हो गई।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के गीदम रोड पर भुवन कबाड़ी में रात आग, दमकल ने काबू पाया
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर के गीदम रोड स्थित भुवन कबाड़ी में देर रात अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, देखते ही देखते आग ने कबाड़ को अपने चपेट में ले लिया, आग की लपटे उठने लगी, घटना की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, राहत की बात यह रही कि घटना की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
रायसेन अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर-एंबुलेंस को लेकर सवाल
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अस्पताल में आठ माह की गर्भवती की मौत के बाद देर रात हुआ जमकर हंगामा,महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स को कमरे में करना पड़ा बंद।परिजनों का आरोप गंभीर हालत में भी ड्यूटी डॉक्टर नहीं पहुंचीं जिला अस्पताल और एम्बुलेंस के लिए एक घंटे से ज्यादा करना पड़ा इंतजार इस कारण भोपाल रेफर करने के बाद एम्बुलेंस में तोड़ा दम। रायसेन जिला अस्पताल में सोमवार रात 8 बजे लगभग 8 माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने अस्पताल परिसर में की जमकर तोड़फोड़,इस दौरान एसडीएम मनीष शर्मा और पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी हुई।हालात बिगड़ने पर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा। रितु वर्मा (पति नारायण सिंह) को सोमवार शाम करीब 4 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। वह आठ माह की गर्भवती थी और यह उसकी पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया।परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती रही।एम्बुलेंस में शिफ्ट करने के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।महिला की मौत के बाद ड्यूटी डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे। बताया गया कि महिला चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना भीमते की सोमवार को दोपहर 2 से रात 8 बजे तक जिला अस्पताल में ड्यूटी थी लेकिन बह अस्पताल में मौजूद नहीं थी।बहीं मोके पर मौजूद अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने कहा कि महिला डॉक्टर पर परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही के आरोप लगाए है मामले की जांच करेंगे जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
रतनगढ़ माता मंदिर में भाई दूज पर श्रद्धा का महासैलाब, 7 लाख से अधिक दर्शन
Datia, Madhya Pradesh:रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भाई दूज पर पूरी रात में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए माता रानी के दर्शन, 2200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज के दिन मां रतनगढ़ देवी और कुंवर बाबा की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। मान्यता है कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति यहां आकर मन्नत मांगता है और उसके नाम का बंध लगवाता है। भाई दूज के अवसर पर इस बंध को खोलने की परंपरा भी निभाई जाती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वर्षों से यहां पहुंचते हैं。 इस अवसर पर लगने वाला लक्खी मेला देशभर में प्रसिद्ध है। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, बसों और अन्य साधनों से मंदिर पहुंच रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में भक्त दीपावली की रात से ही पैदल यात्रा कर माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है。 सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन का व्यापक इंतजाम लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 2200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के लगभग 5500 कर्मचारी और अधिकारी मेला व्यवस्था में जुटे हुए हैं। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, श्रद्धालुओं के आवागमन और कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。 मेले की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्ग, पार्किंग स्थल, दुकानें और आवागमन की व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला भाई दूज के अगले दिन तक जारी रहेगा। मां रतनगढ़ के दरबार में उमड़ा यह श्रद्धा का सैलाब एक बार फिर दतिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देशभर में प्रदर्शित कर रहा है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल0
0
Report
Advertisement
