229001
Raebareli - नशे में धुत मामा ने भांजी पर डाली खौलती हुई दाल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, नशे में धुत मामा ने भांजी पर डाली खौलती हुई दाल, 7 वर्षीय मासूम जानवी गंभीर रूप से झुलसी, जिसके बाद गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा को लिया हिरासत में, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीपुरद्वार के सुवेंदु अधिकारी का निधन, वन्यजीव सामग्री के मामले में तस्करी की जांच
Noida, Uttar Pradesh:ALIPURDUAR (WEST BENGAL) CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI DISPOSED DEAD, SMUGGLE & SEIZED WILDLIFE ARTICLES/VISUALS0
0
Report
राजस्थान के 304 निकायों में आचार संहिता खत्म, चुनाव प्रक्रिया पूरी
Jaipur, Rajasthan:जयपुरराजस्थान में 304 निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी, आचार संहिता खत्म। राज्य निर्वाचन आयोग ने 304 निकाय क्षेत्रों से तत्काल प्रभाव से हटाई आदर्श आचार संहिता。 19 अगस्त से प्रदेश के 309 नगरीय निकाय क्षेत्रों में लागू थी आचार संहिता。 309 में से 304 निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया हुई पूरी。 नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा में अभी जारी है चुनाव प्रक्रिया。 नगर पालिका सुकेत और खाटूश्यामजी में भी निर्वचन प्रक्रिया बाकी。 इन 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में फिलहाल लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता。 जयपुर-जोधपुर-कोटा सहित इन पांच निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नहीं हटेगी आचार संहिता。 राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश。 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू。 इसलिए जिलों में चुनाव से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर प्रतिबंध रहेगा。 पंचायतीराज चुनाव पूरे होने तक तबादलों पर रोक रहेगी प्रभावी。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में सीजेपी प्रवक्ता के देवला स्कूल निरीक्षण पर ग्रामीणों का विरोध
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - सीजेपी प्रवक्ता सaurav दास ग्रेटर नोएडा के देवला में पहुंचे, स्कूल निरीक्षण से पहले ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध , स्थानीय लोगों ने सीजेपी प्रवक्ता से वापस जाने की कही बात,देवला में प्राथमिक विद्यालय देखने पहुंचे थे सौरभ दास, ग्रामीणों से हुई नोकझोंक।0
0
Report
Advertisement
Dehradun पुलिस ने MBBS फर्जी सर्टिफिकेट गैंग भंडाफोड़; दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:एंकर देहरादून पुलिस ने MBBS एडमिशन के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। SIT ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर MBBS में एडमिशन लेने का है।0
0
Report
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: साहिल वाकोड़े के माता-पिता बांद्रा पहुंचे, प्रताड़ना का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI IIT BOMBAY SUICIDE CASE/ DECEASED’S PARENTS ARRIVE AT BANDRA/VISUALS/ DECEASED SAHIL WAKODE'S FATHER RAVINDRA WAKODE , SONALI WAKODE (MOTHER) S/B साहिल के पिता: साहिल को प्रताड़ित किया गया 'साहिल से कहा गया कि वह निचली जाति का है' साहिल के पिता ने प्रोफ़ेसर डूला की गिरफ़्तार की मांग की साहिल माँ मेरा बच्चा गया है मैं उसकी माँ हूँ मुझे पता है मुझे कितनी परेशानी हो रही है मुझे पता है मेरा बच्चा कितना टैलेंटेड था मैं अपको लोगो के पैर पढ़ती हू हाथ जोड़ी हू सबसे मेरे बच्चे को न्याय दिलाओ हमारी गलती है हम उसे वहां लेकर गए अगर हम वहां लेकर नहीं जाते तो मेरा बच्चा जिंदा होता हमारा पुलिस, न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है 13 तारिक को हम मिलने गए उसने बताया मेरे साथ टॉर्चर किया जा रहा हमने समझा उसे हाँ, सब मेरे बच्चे के साथ पिछले तीन माहिनो से चल रहा था0
0
Report
दिल्ली में आस्था और पर्यावरण: 110 केंद्रों से मूर्तियाँ, 81 तालाब बनाए गए
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की पहल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 110 स्थानों पर खंडित मूर्तियों के लिए विशेष ‘संग्रह केंद्र’ बनाए जा रहे हैं। गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली के सभी 13 जिलों में 81 कृत्रिम विसर्जन तालाब तैयार किए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश, चिकित्सा, स्वच्छता, आपातकालीन और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था रहेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने श्रद्धालुओं से यमुना या अन्य जल निकायों में मूर्ति व पूजा सामग्री विसर्जित न करने और निर्धारित स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने तथा POP और हानिकारक रसायनों वाले रंगों से बचने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
NEMSU गुवाहाटी में 24 को मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर-कार्रवाई के विरोध में जुटने का आह्वान
Guwahati, Assam:आने वाले 24 तारीख को गुवाहाटी में जोरदार प्रदर्शन नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU का. खासतौर से यह प्रदर्शन मुसलमान पर हो रहे जुल्म के खिलाफ असम में बुलडोजर एक्शन पुश बैक कर बांग्लादेश भेजना फॉरेन ट्रिब्यूनल में फॉरेनर घोषित करना और अभी तक एनआरसी होने के बावजूद भी नागरिकता का प्रमाण पत्र आइडेंटी कार्ड नहीं जो दे रहे हैं जो नहीं दिया जा रहा है उसके खिलाफ नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन गुवाहाटी के सशल में जोरदार प्रदर्शन करेंगे यह जानकारी हमें नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष Nurul इस्लाम ने दी उन्होंने कहा के असम में भारतीय नागरिक सिर्फ मुसलमान होने के कारण उन्हें बांग्लादेश में पुश बैक कर दिया जाता है एनआरसी होने के बावजूद भी नागरिकता का कोई प्रमाण पत्र नहीं है और जब चाहे असम के मुसलमान के घर में बुलडोजर मस्जिदों में बुलडोजर चला है वह अगर सरकार नहीं रोकेंगे तो हम लोग जोरदार प्रदर्शन करेंगे आने वाले 24 तारीख को और इस प्रोग्राम में असम के हर एक जिले के NEMSU के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और जोरदार प्रदर्शन होगा सिर्फ कार्यकर्ता नहीं साधारण मुसलमान लोग भी जगह-जगह से पहुंचेंगे गुवाहाटी और जोरदार प्रदर्शन होगा.0
0
Report
निर्दलीय गुरजीत सिंह बने नगरपालिका उपाध्यक्ष, वार्ड 30 से पार्षद
Hanumangarh, Rajasthan:रावतसर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद चुनाव 2026 निर्दलीय प्रत्याशी गुरजीत सिंह बने नगरपालिका उपाध्यक्ष वार्ड नं 30 से पार्षद है एडवोकेट गुरजीत सिंह रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम शुभम कुमार ने दी जानकारी0
0
Report
TRE-4 शिक्षक भर्ती: BPSC ने 32,388 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथियाँ घोषित
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बड़ी खबर, TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा ऐलान TRE-4 के 32,388 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ! बिहार लोक सेवा आयोग ने चतुर्थ चरण शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है。 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 सितंबर 2026 फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 25 अक्टूबर 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख: 25 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 26 अक्टूबर 20260
0
Report
Advertisement
जालौर नगर परिषद उपसभापति चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा को हराकर बदली राजनीतिक तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जालोर। नगर परिषद जालोर में उपसभापति के चुनाव को लेकर मंगलवार को सियासी घमासान देखने को मिला। चुनाव परिणाम में कांग्रेस के मुमताज अली खान ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। चुनाव में कांग्रेस को कुल 25 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के पक्ष में महज 15 मत आए।बताया जा रहा है कि भाजपा के पास 14 पार्षदों के अलावा तीन अन्य पार्षदों का समर्थन होने की बात सामने आ रही थी। इसके बावजूद भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत कम मत पड़ने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस के पक्ष में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन और भाजपा खेमे से संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुमताज अली खान की जीत को जालौर नगर परिषद की बदली राजनीतिक तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम ने दोनों दलों के लिए नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा को भी हवा दे दी है。0
0
Report
मेरठ के AMB रेस्टोरेंट में चूहा मिठाइयों पर घूमता वीडियो वायरल
चूहा चख रहा था मिठाइयों का स्वाद, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, मेरठ के पल्लवपुरम फेज 1 स्थित AMB रेस्टोरेंट का मामला मेरठ। त्योहारी सीजन में मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो जरा संभल जाइए। मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 स्थित एक नामी रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हो रहा है, जिसमें मिठाई के काउंटर के अंदर चूहा घूमता और मिठाइयां खाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो AMB रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांच के शोकेस में रखी काजू रोल और अन्य महंगी मिठाइयों के बीच एक चूहा बेखौफ घूम रहा है और मिठाइयों को कुतर रहा है। वीडিও बना रहे ग्राहक की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है, जिसमें वो कह रहा है - "चूहे घुस चुके हैं। यहाँ कोई सफाई का कोई कार्यक्रम नहीं करा जा रहा है। ये हमारे GM साहब थे। यहाँ चूहा घुस गया है, ये देखिए, ये देखिए वो जा रहा है ऊपर..." वीडियो में रेस्टोरेंट के अंदर का नजारा भी दिख रहा है, जहां काउंटर पर मिठाइयां खुली रखी हैं और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राहक ने आरोप लगाया है कि स्टाफ को बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, GM साहब भी फोन में व्यस्त दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही है। त्योहारों से पहले इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।0
0
Report
झुंझुनूं पंचायत चुनाव: 23-24 सितम्बर लॉटरी से आरक्षण तय, पुख्ता तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हुईं झुंझुनूं में 23 और 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी होगी 23 सितंबर को सूचना सभागार सभागार में निकालेंगे लॉटरी प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण होगा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने दी जानकारी 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण होगा एसडीएम अपने क्षेत्रों में सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी निकालेंगे पंचायत चुनाव की तारीखों का अभी नहीं हुआ ऐलान प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गांव की सरकार यानी पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। झुंझुनूं जिले में भी नगर निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, पंचायत चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव से पहले वार्डों और पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। झुंझुनूं जिले में 23 और 24 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया दो दिन आयोजित होगी। 23 सितंबर को झुंझुनूं के सूचना सभागार में लॉटरी होगी। इसमें विधायकगण और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आरक्षण तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को जिला स्तर पर पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। झुंझुनूं जिले में कुल 14 पंचायत समितियां हैं। बुधवार को 14 पंचायत समिति प्रधानों, 248 पंचायत समिति वार्डों तथा 41 जिला परिषद वार्डों का आरक्षण तय होगा। इसी तरह दूसरे दिन 24 सितंबर को संबंधित उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में आरक्षण लॉटरी आयोजित की जाएगी। इसमें सरपंच और वार्ड पंचों के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। जिले में 389 ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा 3891 वार्ड पंचों का आरक्षण तय होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि दोनों दिनों की आरक्षण लॉटरी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए अभी निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल प्रशासन का फोकस आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने पर है। 23-24 सितंबर की लॉटरी के बाद पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। आरक्षण तय होने के साथ ही संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को लेकर तैयारियां शुरू कर सकेंगे。0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के दौरान महंत ने अनुप्रिया नागर को साथ बिठाया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: 21 साल की अनुप्रिया नागर महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के साथ राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर गईं। 'हनुमान अंश' के ज़रिए उनके सांस्कृतिक प्रयासों को पहचानते हुए, महाराज जी ने प्रार्थना के दौरान उन्हें अपने साथ बैठाया। इस कार्यक्रम में राम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा और मीडिया स्ट्रेटजिस्ट शांतनु शुक्ला भी शामिल हुए。0
0
Report
देवरानी ने जैसलमेर नगर परिषद उपसभापति चुनाव जीता, 9 वोटों से बाजी
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर नगर परिषद उपसभापति चुनाव का नतीजा बड़ा ही रोमांचक रहा। जहां देवरानी, जेठानी को राजनीतिक पछाड़ देते हुए उपसभापति की कुर्सी पर काबिज हुई है। भाजपा समर्थित मधुबाला देवीसिंह चौहान और कांग्रेस समर्थित प्रेमलता महेंद्र सिंह चौहान चुनावी मैदान में आमने सामने रही जिसमे देवरानी मधुबाला ने 27 वोट से बाजी मारी है। भाजपा समर्थित मधुबाला चौहान को 27 वोट मिले वही कांग्रेस समर्थित प्रेमलता चौहान को 18 वोट मिले। इस प्रकार इस चुनाव में मधुबाला 9 वोटों से विजयी हुई। मधुबाला चौहान, प्रेमलता चौहान की देवरानी है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रही। जिसमे 45 पार्षदो ने मतदान किया। नगर परिषद के कुल 45 वार्डो में भाजपा के 25, कांग्रेस के 16 और 4 निर्दलीय पार्षद जीते थे। पहली बार चुनाव लड़ी मधुबाला बनी उपसभापति। वार्ड नं. 06 से चुनाव जीती मधुबाला चौहान को BJP ने अपना उपसभापति उम्मीदवार बनाया। मधुबाला चौहान पूर्व निर्दलीय पार्षद देवी सिंह चौहान की पत्नी है। उन्होंने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा है। मधुबाला के पति देवीसिंह चौहान कांग्रेस उपसभापति की उम्मीदवार प्रेमलता चौहान के देवर है। देवीसिंह चौहान के बड़े भाई महेन्द्र सिंह चौहान की शादी प्रेमलता से हुई है। प्रेमलता कांग्रेस में रखती है वर्चस्व। वार्ड नं. 22 से चुनाव जीती प्रेमलता चौहान को कांग्रेस ने अपनी ओर से उपसभापति का दावेदार बनाया था। 2004 से 2009 तक पार्षद रह चुकी प्रेमलता चौहान कांग्रेस की प्रेमलता चौहान इससे पहले भी कांग्रेस की तरफ से साल 2004 से 2009 तक पार्षद रह चुकी हैं। वहीं जैसलमेर महिला मोर्चा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रेमलता पूर्व नगरपरिषद सभापति अशोक सिंह तंवर की बहन भी हैं। जनता ने भाजपा को दिया आशीर्वाद भाजपा के जिला संगठन प्रभारी भोपाल सिंह ने कहा कि जैसलमेर की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन, दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है और आने वाले पांच वर्षों में बोर्ड जैसलमेर के विकास के लिए पूरी मेहनत करेगा। पर्यटक नगरी जैसलमेर की साफ-सफाई और विकास पर विशेष ध्यान देने की बात भी उन्होंने कही। वही उन्होंने कहा - प्रशिक्षण के दौरान युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार हुई है और बेहतर तालमेल के साथ यह टीम शहर के विकास के लिए काम करेगी। उसने कहा कि अगले पांच वर्षों में जैसलमेर में विकास और उपलब्धियां नजर आएंगी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव: भाजपा के सुदर्शन रामपुरिया जीते
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के सुदर्शन रामपुरिया ने जीत दर्ज की है। रामपुरिया को 36 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इब्राहिम छिपा को 23 मत मिले। मतदान के दौरान एक वोटर ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में सील नहीं लगाई और प्रारूप पर सील लगा दी, जिसके चलते उसका वोट निरस्त कर दिया गया। उपसभापति पद के लिए भाजपा के वार्ड 31 से पार्षद सुदर्शन रामपुरिया और कांग्रेस के वार्ड 52 से पार्षद मोहम्मद इब्राहिम छिपा ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा और समर्थित निर्दलीय पार्षद लग्जरी बस से मतदान केंद्र पहुंचे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने रामपुरिया को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया。 बाईट - सुदर्शन रामपुरिया ............ नवनिर्वाचित उपसभापति बाईट - राजलक्ष्मी गहलोत ............ RO0
0
Report
Advertisement
