229010
Raebareli - महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
Raebareli, Uttar Pradesh:महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। रायबरेली में कुल 12 होल्डिंग एरिया बनाये गए है ,श्रद्धालुओं के रुकने की निःशुल्क व्यवस्था करवाई गई है। हर होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिये 50- 50 बेड लगवाये गए व महिलाओं के रुकने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नारायणदास खरे स्मारक स्थल पर भूमि-सीमांकन को लेकर टीकमगढ़ में नया विवाद: प्रशासन कहता है निष्क्रिय सीमांकन स्थल के भीतर
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद नारायणदास खरे के समाधि स्थल को लेकर विवाद का मामला सामने आया था. ग्राम अंतोरा के नरोसा नाला के पास स्थित शहीद स्थल को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहीद स्थल की गरिमा से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की थी. स्थानीय लोगों और भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर शहीद स्थल से किसी भी तरीके की छेड़छाड़ की गई तो आमजन सड़कों पर आंदोलन करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. अगर किसी व्यक्ति की भूमि पर स्वामित्व है तो उसे शासन द्वारा मुआवजा देकर अन्य जगह बसाया जाए. स्थानीय लोगों और भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है. भाजपा के पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव ने कहा कि कई वर्षों से 10 एकड़ जमीन सरकार की तरफ से अमर शहीद नारायण दास खरे के नाम से दर्ज है, जिस पर 70 सालों से आसपास के लोग वहां पर 3 से 4 दिन का मेला लगते हैं, जिले का सबसे पहले बलिदान नारायण दास खरे का है, 1 इंच भी जमीन समाधि स्थल से नहीं हटेगी, इसमें सारे राजनीतिक दलों के लोग एक हैं, जिससे पूरे मामले में भ्रम की स्थिति दूर हो गई है, अमर शहीद नारायण दास खरे स्थल पर अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है. कलेक्टर का कहना है कि एक पक्ष का जमीनी विवाद का सीमांकन का प्रकरण लगाया गया था, उसी जगह का सीमांकन में जो जमीन निकली है वह उसी बाउंड्री के अंदर निकली है, जहां पर अमर शहीद नारायण दास खरे की प्रतिमा लगी हुई है. चूंकि यह राजस्व का मामला था, हमारे जिले में जो भी हमारे गौरव हैं उनके संरक्षण को प्राथमिकता में लेकर ही हम लोग काम करते हैं; जहां पर अमर शहीद की प्रतिमा लगी है वहां पर कोई विवाद नहीं है, जो सीमांकन हुआ है उसमें ओवरलैपिंग पाई गई है, जहां पर जो बाउंड्री बाल है उसके अंदर. अभी तक दोनों पक्षों ने प्रतिमा या बाउंड्री या कब्जे को हटाने का कोई मामला प्रस्तुत नहीं किया है. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जो भी हमारी धरोहर हैं उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.0
0
Report
13 वर्षीय बच्ची की मौत: हैंगिंग से सस्पेंस बढ़ा, सुसाइड नोट में छेड़छाड़ का शक
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL 13 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आई सामने बच्ची की मौत का कारण हैंगिंग आया सामने, यानि फांसी से हुई मौत हालांकि अभी भी बच्ची की मौत को लेकर उठ रहे सवाल बच्ची के पास से मिले सुसाइड नोट में छेड़छाड़ की बात आई सामने इंग्लिश और हिंदी में लिखा मिला सुसाइड नोट, पुलिस को शक हिंदी में लिखी लाइन किसी ने बाद में जोड़ी उस लाइन में लिखा एक युवक का नाम जिससे हुई पूछताछ नाबालिग मृतिका के हाथ की काटी हुई थी कलाई, मौके पर दो जगह से मिला है युवती खून परिवार के बयान को लेकर भी पुलिस कर रही जांच, परिवार ने दिया था बयान स्कूल गई थी बच्ची तबसे थी गायब सीसीटीवी चेक करने पर बच्ची नहीं दिखी स्कूल जाते हुए, यानी घर पर ही बच्ची परिवार ने बताया था पुलिस को कि फिरौती के लिए आया था अज्ञात का फोन, लेकिन बच्ची की मिली घर पर ही लाश प्राइवेट पार्ट में भी नाबालिग के ब्लड मिलने की जानकारी, पुलिस कर रही उस एंगल पर भी जांच एमपी नगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
जयपुर में पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट के बिना सोहनपापड़ी पर बड़े कदम
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान बिना पैकेजिंग एवं एक्सपायरी डेट के तैयार सोहनपापड़ी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 1600 किलोग्राम सोहनपापड़ी मौके पर नष्ट, सैंपल जांच के लिए गए जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मेसर्स आनंद धाबास, जयपुर स्थित सोहनपापड़ी निर्माण इकाई पर कार्रवाई की। मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार सोहनपापड़ी पर पैकेजिंग डेट और उपभोग की एक्सपायरी डेट नहीं थी अंकित0
0
Report
Advertisement
सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, कांवड़ियों की बढ़ी परेशानी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरनियां। क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शाम होते ही सड़कों और मुख्य मार्गों पर सांड व पशुओं के झुंड जमा हो जाते हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार आवारा सांड कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। सड़क के बीचों-बीच पशुओं के बैठने से आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, खेतों में घुसकर पशु फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बसुधरन जागीर, नगला, शेढ़ा गोटिया, सेमीखेड़ा, सिधौरा, रिछा, दमखोदा, शरीफ नगर, इटौआ और कनमन समेत कई गांवों में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर पशुओं के जमावड़े से श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित कराने और कांवड़ यात्रा मार्गों को सुरक्षित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
ओम बिरला ने बूंदी को 98 करोड़ 11 लाख विकास कार्यों की सौगात दी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी बूंदी को 98 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को बूंदी पहुंचे। इस दौरान टाउन हॉल बूंदी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उन्होंने जिले को 98 करोड़ 11 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। समारोह में बूंदी प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने संयुक्त रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टाउन हॉल में जनसुनवाई भी की, टाउन हॉल में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी संबोधित किया बिरला ने टाउन हॉल में मौजूद लोगों की समस्याओं का तय समय में त्वरित समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए कार्यक्रम के दौरान बूंदी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों से जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。 टाउन हॉल में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बूंदी के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया। बाइट। ओम बिरला लोक सभा स्पीकर0
0
Report
रतलाम में विश्व आदिवासी दिवस पर ट्रैफिक प्लान और आदिवासी रैली के कारण मार्ग डायवर्ट
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके अलवा खुद एसपी अमित कुमार ने ट्रैफिक डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियो के काफिले के साथ रेलकी रुट का पैदल चलकर निरीक्षण किया है इसके अलवा शहर के पोलो ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आदिवासी संगठनों की सभाए भी आयोजित होगी । सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़ और बिलपांक क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली के रूप में पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे。 रैली का शुभारम्भ भील धर्मशाला से शुरू होकर बाजना बस स्टैंड, चांदनी चौक, तोपखाना, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, नगर निगम तिराहा, छत्रीपुल और अंबेडकर तिराहे होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंचेगी। रैली के दौरान पूरे रूट पर दो और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा。 वहीं कार्यक्रम के दौरान शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अलग-अलग मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को बाईपास और वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा。 इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय, अमृत सागर गार्डन, मिशन कंपाउंड, सैलाना बस स्टैंड और अंबेडकर भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।0
0
Report
Advertisement
स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं की पोस्टमार्टम कक्ष में मौजूदगी पर सवाल
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में शुक्रवार दोपहर स्कूल यूनिफॉर्म में दो छात्राओं की मौजूदगी में शव परीक्षण हुआ। यह घटना बाल अधिकारों और मेडिको-लीगल नियमों का सीधा उल्लंघन है। अगर किसी स्कूल या संस्थान द्वारा ऐसा किया जाता है, तो यह बाल अधिकारों का उल्लंघन है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बावजूद यहां जिला अस्पताल की मर्चुरी में स्कूल की दो छात्राओं की मौजूदगी में शुक्रवार की दोपहर शव (कंकाल) का परीक्षण किया गया। तकरीबन 1.45 बजे परीक्षण शुरू हुआ और लगभग 3.35 बजे टीम बाहर निकली, इस दौरान दोनों छात्राएं परीक्षण कक्ष में मौजूद रहीं। अब यह जांच का विषय है कि यह स्कूली छात्राएं किसकी अनुमति से स्कूल यूनिफॉर्म में तकरीबन पौने दो घंटे तक शव परीक्षण कक्ष में मौजूद रहीं और इन्होंने वहां क्या किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परीक्षण कक्ष में मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रतीक शुक्ला एवं अन्य तीन लोग मौजूद थे। वहां दुर्गेश पिता बेटू सिंह निवासी नरदहा थाना धरमपुर जिला पन्ना के शव (कंकाल) का परीक्षण किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि स्कूल के स्तर पर मानव शरीर रचना को किताबों, चार्ट या 3 डी मॉडल्स के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है। इसके लिए वास्तविक शव परीक्षण दिखाना बिल्कुल भी जरूरी या उचित नहीं है। केवल मेडिकल, फॉरेंसिक या नर्सिंग के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे वयस्क छात्रों के लिए ही यह प्रशिक्षण होता है। स्कूल की छात्राएं या छात्र पोस्टमार्टम के दौरान मर्चुरी (शवगृह) में मौजूद नहीं रह सकते। भारत के कानूनी और मेडिकल नियमों के अनुसार, स्कूल के छात्रों का पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पोस्टमार्टम से जुड़े नियम कहते हैं मेडिको-लीगल (कानूनी-चिकित्सीय) पोस्टमार्टम एक बेहद गोपनीय और संवेदनशील कानूनी प्रक्रिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के फोरेंसिक मेडिकल मैनुअल के अनुसार, पोस्टमार्टम रूम में आम जनता, बाहरी लोग या स्कूली बच्चों का प्रवेश सख्त मना है। वहां केवल वही लोग मौजूद रह सकते हैं जिन्हें कानूनन अनुमति प्राप्त हो। किसी भी बाहरी व्यक्ति या स्कूली छात्रों की उपस्थिति से साक्ष्यों से छेड़छाड़ या गोपनीयता भंग होने का जोखिम रहता है। यदि कोई डॉक्टर या अस्पताल प्रशासन नियमों का उल्लंघन कर बाहरी बच्चों को मर्चुरी में ले जाता है, तो यह कानूनी अपराध और मेडिकल एथिक्स का गंभीर उल्लंघन माना जाता है, जिसके लिए उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।0
0
Report
तंत्र-मंत्र के नाम पर नौ लाख के गहने ठगने वाले दो गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:तंत्र-मंत्र के नाम पर नौ लाख के जेवर ठगने वाले दो गिरफ्तार मोहनिया की महिला से मरीज ठीक करने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने रामगढ़ के दो आरोपियों को पकड़ा मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुअरगंज में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ठगी में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के छेवरी गांव निवासी ईश्वर दयाल यादव (पिता- स्व. धर्मदेव यादव) और उसके बेटे अर्जुन कुमार के रूप में हुई है。 मिली जानकारी के अनुसार, स्टुअरगंज निवासी पीड़िता अंजली देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके मामा हर्षवर्धन पासवान बीते 10 वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसी दौरान आरोपियों ने खुद को तांत्रिक (झाड़-फूंक करने वाला) बताकर महिला से संपर्क किया। आरोपियों ने दावा किया कि वे मात्र 11 दिनों के जाप और तंत्र-मंत्र से मरीज को पूरी तरह ठीक कर देंगे。 इसके एवज में तांत्रिकों ने झांसा देकर महिला से उनके सोने-चांदी के गहने (नाथिया, मंगटीका, झुमका, गले का हार और पैंजनी) ले लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹9 लाख बताई जा रही है। गहने लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिला को दो जड़ी-बूटी देकर कमर में बांधने को कहा और वहां से फरार हो गए。 गहने लेकर गायब होने के बाद जब महिला ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ खोजबीन की और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मोहनिया पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
सीकर में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रयास: 3 गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर तनिष्क ज्वैलरी शोरूम पर डकैती प्रयास व फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार 3 मोटरसाइकिल और क्रेटा कार की जब्त सीकर में 26 जुलाई को तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर डकैती का प्रयास और फायरिंग के 3 आरोपियों को सीकर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीकर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस उप अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्वेलरी के शोरूम पर डकैती डालने वाली बिहार गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के मोतिहार जिला के कुंडवा चैनपुरा गाँव का रहने वाला बिट्टू कुमार उर्फ अजीत आनंद (28), बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी सकनपुरा का रहने वाला राहुल कुमार( 26 ) और बिहार के ही पटना जिले का पंडारक थाने के लेमाबाद दरगाही टोला गांव का रहने वाला संजीव कुमार (30) है। तीनों आरोपियों से वारदात में काम में ली गई 3 मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार जब्त की है। उन्होंने बताया कि करीबन 4000 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सका . पुलिस की 15 टीमों ने करीबन 13 दिन लगातार आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को हरियाणा के कैथल में तनिष्क के शोरूम की रैकी करते हुए कैथल से गिरफ्तार किया है। सीकर में वारदात के बाद आरोपी कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में ही वारदात को अंजाम देने के लिए डेरा डाले हुए थे। उन्होंने बताया कि सीकर में 26 जुलाई को 6 आरोपियों ने 3 मोटरसाइकिल पर आकर तनिष्क शोरूम में फायर किया और सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीन ली थी और ज्वैलरी लूट का प्रयास किया, लेकिन सायरन बजने से सभी आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार पीछा किया। और शुक्रवार देर शाम को आरोपियों को कैथल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है की सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और बिहार में इनकी गैंग के कई सदस्य हैं जो ज्वेलरी के शोरूम पर डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
करौली में सवारी टेंपो पलटने से लगभग 15 घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Karauli, Rajasthan:करौली । सवारी टेंपो पलटने से करीब 15 लोग घायल, घायलों को पहुंचाया करौली हॉस्पिटल, घायलों کا अस्पताल में चल रहा उपचार, माढ़ई गांव के पास निर्माणाधीन संस्कृत विद्यालय से काम करके लौट रहे थे गुडला गांव, करौली हिंडौन मार्ग स्थित पांचना पुलिस चौकी के पास की है घटना,0
0
Report
किशनगढ़ की चाय दुकान पर हिंसक विवाद, सीसीटीवी में कैद मारपीट
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में शनिवार शाम चाय की दुकान पर अचानक बवाल मच गया। सिगरेट लेने पहुंचे कुछ युवकों का दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कैफे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार नवल किशोर के साथ मारपीट की। इसके बाद युवकों की सूचना पर उनके कुछ साथी भी मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी हवाई पट्टी रोड के सामने स्थित लालटेन कैफे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल नवल किशोर को उपचार के लिए राजकीय वाईएन अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
जबलपुर के अशोक विहार रांझी में बेटे की हैवानियत, 75 वर्षीय मां पिटाई CCTV कैद
Jabalpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज जबलपुर अशोक विहार कालोनी रांझी में कलयुगी बेटे की हैवानियत 75 वर्षीय बुजुर्ग मां सड़क पर घसीटा जमकर की मारपीट कलयुगी बेटे राजू विश्वकर्मा की करतूत कैमरे में कैद कालोनी वासियों के समझाने पर जान से मारने की धमकियां कालोनी वासियों ने रांझी पुलिस से की कार्रवाई की मांग0
0
Report
Advertisement
हुड्डा बोले SIR के नाम पर चौकन्ना रहें, हरियाणा में अपराध रिकॉर्ड पर निशाना
Sonipat, Haryana:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेसजनों को एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। हुड्डा सोनीपत में हुई पार्टी की राज्य स्तरीय SIR कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। हुड्डा ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नए वोट बनवाने और फर्जी वोटों को कटवाने की ट्रेनिंग दी गई है। कांग्रेस का मकसद स्पष्ट है कि फर्जी वोट बने ना और सही वोट काटे ना। इसके लिए प्रदेशभर में कांग्रेस के तमाम नेता, कार्यकर्ता व पूरा संगठन सक्रिय है। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राव नरेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर लगातार चुनावों में धांधली कर रही हैं। ये धांधली हरियाणा के नतीजे से स्पष्ट हो चुकी है और SIR के जरिए वोटर लिस्ट में धांधली की भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पार्टी एजेंट्स की शिकायत पर नेतृत्व इसके खिलाफ चुनाव अधिकारियों के समक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि दादरी में सरेआम फायरिंग और कुरुक्षेत्र में डकैती, जैसी वारदातों से पूरेप्रदेश में दहशत का माहौल है। थाने के सामने बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे साफ है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं बचा है। हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रूटीन बन गई है। खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। आज हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है तो उसके लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि हरेक सरकार की पहली जिम्मेदारी नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना होती है। लेकिन बीजेपी अपनी यह जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई0
0
Report
खण्डवा के बिस्मिल्लाह होटल में मटन कोल्हापुरी में चूहा मिला; होटल सील
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा शहर में एक होटल से खरीदे गए नॉनवेज खाने में मरा हुआ चूहा निकलने से हड़कंप मच गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद शिकायत पर खाद्य सुरक्षा डिपार्टमेंट ने संज्ञान लिया है। कहारवाड़ी क्षेत्र की बिस्मिल्लाह होटल पहुंचकर सैंपल लेकर कार्रवाई की है। साथ ही होटल चलने का वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर होटल को सील कर दिया गया। खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र के एक परिवार ने शुक्रवार रात शहर के कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित होटल बिस्मिल्लाह से मटन कोल्हापुरी मंगवाया था। घर पहुंचकर जब परिवार खाना खाने बैठा तो एक बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई, और उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन तुरंत सतर्क हुए और खाने की जांच की। जांच के दौरान मटन कोल्हापुरी के अंदर कथित तौर पर मरे हुए चूहों के अवशेष दिखाई दिए। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि चूहे का आधा शरीर गायब था, लेकिन पूंछ और बाकी शरीर के अन्य हिस्से मटन में साफ नजर आ रहे थे। इधर बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, और परिवार होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक इरफान खान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही उनकी टीम ने संबंधित होटल में जांच की। यहां से मटन कोल्हापुरी और अन्य खाने-पीने की चीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि खाने में मिला पदार्थ वास्तव में क्या था। अगर सैंपल फेल होते हैं तो होटल संचालक के खिलाफ एफएसएसएआई एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और होटल का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। होटल संचालक अकील शाह ने कहा कि वे बीते 25 सालों से नियमों का पालन कर रहे हैं; उन्होंने माना कि होटल के लाइसेंस की अवधि 2025 में खत्म हो गई थी जिसे वे रेनवाल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि खाने की बात होटल में आए ग्राहकों ने भी खाई और किसी को परेशानी नहीं हुई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।0
0
Report
अलीपुर हिट-एंड-रन: सड़क पर घायल चांद तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना सामने आई है। ईदगाह रोड पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार 21 वर्षीय मोहम्मद चांद को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चांद सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर टेंपो चालक फरार हो गया। बाद में चांद के परिवार को सूचना दी गई, कैट्स एंबुलेंस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद चांद की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। परिवार पर गहरा सदमा टूटा। घायल के आसपास मौजूद कई लोग मदद के बजाय वीडियो बनाते दिखे— जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए। इलाज में देरी से मौत होने की बात भी सामने आई। चांद की मां के हार्ट अटैक से हालत बिगड़ गई, परिवार पर एक साथ दोहरी त्रासदी आ पड़ी। अब पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और जगह-जगह छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
