Raebareli - प्रयागराज महाकुम्भ जा रहे श्रद्धालू हुए हादसे का शिकार
Raebareli, Uttar Pradesh:प्रयागराज महाकुम्भ जा रहे श्रद्धालू हुए हादसे का शिकार. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई. हादसा कार का टायर फटने से हुआ, कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.कार सवार अमरोहा जनपद के रहने वाले बताए जा रहे है.अमरोहा से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुँचाया गया, हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा मंदिर के पास की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
