icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में खाद्य विभाग ने ब्लिंकिट गोदाम पर चेकिंग: घी और कुट्टू आटे की सैंपलिंग

Ballia, Uttar Pradesh:त्योहार के सीजन को देखते हुए बलिया में खाद्य विभाग ने क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बलिया शहर में मौजूद क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने घी और कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की। दरअसल बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मडुआ का आटा खाने से 50 महिलाएं बीमार पड़ गई थी लिहाजा जिला प्रशासन त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों को लेकर बेहद अलर्ट मोड पर है। बलिया में खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर फूड जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के अलावा प्रोडक्ट के एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता और एफएसएसएआई के नियमों के पालन की जांच कर रहा है। जांच का मकसद आम आदमी की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
0
0
Report

बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश, 103 एटीएम कार्ड बरामद

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए! मदद के बहाने आपके पास पहुँचने वाला शख्स आपकी पूरी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर सकता है। बस्ती में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शातिरों का तरीका ऐसा था कि पहले मदद के बहाने एटीएम का पिन जान लेते, फिर असली कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से कैश निकालते और स्वाइप मशीन के जरिए भी रकम ट्रांसफर कर लेते थे। कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 103 एटीएम कार्ड, एक पीओएस स्वाइप मशीन, चार मोबाइल फोन, 15 हजार 430 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्वाइप मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच करीब 3 लाख 4 हजार रुपये के लेनदेन का पता चला है। बस्ती के कुसौरा बाजार में 11 अक्टूबर को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात सामने आई थी। शिकायतकर्ता आफताब आलम पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में मौजूद दो लोगों ने मदद करने के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दोनों ने उनका एटीएम पिन जान लिया और असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। आफताब आलम को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलवारी पुलिस तथा सर्विलांस टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ एक ऐसे गैंग तक पहुंचे, जो कथित तौर पर अलग-अलग जिलों में इसी तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने बिट्टू कुमार, राहुल, मनीष और आर्यन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किआ कैरेंस कार से दूसरे जिलों में जाते थे और एटीएम से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसके बाद गैंग के सदस्य एटीएम के अंदर पहुंचकर पैसे निकालने आए लोगों को मदद के बहाने उलझाते, उनका पिन जान लेते और कार्ड बदल देते थे। पुलिस के अनुसार, कार्ड बदलने के बाद आरोपी दूसरे एटीएम से नकदी निकालते थे। इसके अलावा, अपने पास मौजूद भारतपे स्वाइप मशीन में कार्ड लगाकर भी रकम ट्रांसफर करते थे। बरामद मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न लोगों के कार्ड बदलकर कुल 3 लाख 4 हजार 61 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को बस्ती के अलावा लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी और अन्य जिलों में भी वारदात किए जाने की जानकारी मिली है। स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर बताई जा रही है, जिसके संबंध में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 103 एटीएम कार्ड, 15 हजार 430 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक पीओएस स्वाइप मशीन, एक कथित कूटरचित नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मनीष, राहुल और आर्यन के खिलाफ भी पूर्व के आपराधिक मामलों का विवरण सामने आया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अब गैंग के दूसरे संभावित सदस्यों, अलग-अलग खातों में हुए लेनदेन और अन्य वारदातों की कड़ियां खंगाल रही है.
0
0
Report
Advertisement

नैनपुर के जेआरसी मैदान में छह हजार विद्यार्थियों की राष्ट्रभक्ति की अनूठी मानव रंगोली

Mandla, Madhya Pradesh:नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का अनूठा आयोजन नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहाँ छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के जरिए भारत का विशाल मानचित्र बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की थीम रही— ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’। तस्वीरें मंडला जिले के नैनपुर की हैं, जहाँ जेआरसी मैदान में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक सहभागिता से देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के माध्यम से भारत का विशाल नक्शा तैयार किया। विद्यार्थियों की एकजुटता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भारत के मानचित्र के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। हजारों विद्यार्थियों की इस सामूहिक प्रस्तुति ने सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश को एक नया स्वरूप दिया। मानव रंगोली से उकेरे गए भारत के नक्शे के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। नैनपुर का यह आयोजन न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि विद्यार्थियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की प्रेरक मिसाल भी पेश कर गया।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो की कथारा कोलियरी में कोयला स्टॉक आग, करोड़ों का नुकसान संभावित

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो सीसीएल कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग, अब कोयला राख में तब्दील होती दिख रही है। करोड़ों का कोयला जलकर हो रहा है खाक। बताते चले कि यह मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी कोयला स्टॉक का है जहाँ कोयला स्टॉक में लगी आग फैल रही है और कोयला राख होते नजर आ रही है। पूरा क्षेत्र धुँआ के गुब्बारे से भरा हुआ है। वहीं इस पूरे मामले पर सीसीएल प्रबंधन कितना गंभीर और सजग है ये तस्वीरें बयान कर रही हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब तक यूं ही कोयला जलते रहेगी। विडंबना यह देखने को मिल रही है जहाँ एक और अधिकारी और कर्मचारी नित्य दिन कार्य पर जाते हैं तो सीसीएल की कॉर्पोरेट गीत का सामूहिक रूप गायन किया जाता है। उसके बाद कार्य किया जाता है और कॉर्पोरेट गीत का एक लाइन यह अंधेरे से खोज लाते हैं उजाले खुशियां की हम हैं कोल इंडिया। तो फिर उजाले खुशियां की क्यों जल रही है ये सवाल खड़े हो रहे आखिर कब तक यूं ही कोयला जलता रहेगा। हालांकि इस मामले पर सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द बुझा लिया जायेगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि आखिर प्रबंधन इस पूरे मामले पर कोई ठोस पहल करता है या फिर ढाक के तीन पात ही साबित होगी।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी के रामगढ़-चंबल अभयारण्य में अवैध बजरी खनन पर सख्ती

Jaipur, Rajasthan:बूंदी चंबल और रामगढ़ विषधारी में अवैध बजरी खनन पर सख्ती बूंदी के अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रोटेदा, डोलर और मंडावरा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए संभावित खनन मार्गों और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। समीक्षा बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि 17 संवेदनशील पॉइंट्स पर 85 बॉर्डर होमगार्ड तैनात हैं। वनकर्मियों को बॉडी वियर कैमरे दिए गए हैं। बजरी परिवहन मार्गों पर बैरियर और संदिग्ध वाहनों की निगरानी की गई है।
0
0
Report

नेमरा में CM Hemant Soren की मां के निधन पर भारी श्रद्धांजलि- नेताओं ने पुष्पांजलि दी

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन को केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों व आमजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गाँव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण, टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रार्थना किया गया गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।
0
0
Report

किशनगंज में महिला किसान दिवस: मल्टीलेयर फार्मिंग से आय बढ़ाने की पहल

Kishanganj, Bihar:किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में आज अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके पर जिला कृषि विभाग के द्वारा महिला किसानों के लिए जिला स्तरीय वसंतिक रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से मल्टीलेयर फार्मिंग और सब्जी उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिला किसानों ने भाग ली। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत महिला किसानों की आय बढ़ाना तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है। वही जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक तरीके से मल्टीलेयर फार्मिंग और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गयी。
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव ने राघोपुर के पीड़ित परिवार से मुलाकात की; लालू–राबड़ी से भी मुलाकात करवाई

Patna, Bihar:लोकेशन—पटना लालू, राबड़ी ने राघोपुर नाव हादसे में मृत के परिवार से मुलाकात की। बीते दिन राघोपुर में नाव पलटने से कई बच्चों की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधानसभा राघोपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात किए। लेकिन कुछ लोग तेजस्वी यादव के देरी से आने से नाराज थे। लोगों का कहना था केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, रामकृपाल यादव समेत तमाम नेता पहुंचे थे; लेकिन सबसे आखरी में तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटकर राघोपुर पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। वहीं आज तेजस्वी यादव ने राघोपुर से आए सभी पंडित परिवारों को पटना कौटिल्य नगर अपने निजी आवास पर बुलाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात करवाई। तेजस्वी यादव ने هؤلاء सभी को कहा कि वे अपनी बातें लालू जी के सामने रखें; जो भी समस्या है उसका समाधान होगा।
0
0
Report

हज़ारीबाग: सिंगरावां ज्वेलर्स डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंगरावां स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 48.26 ग्राम सोना और 4.051 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 16 से 17 लाख रुपये बताया गया है। इसके अलावा हथियार, कारतूस, चाकू, पेचकस, प्लास, दो मोटरसाइकिल, हेलमेट और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए जांच और गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए छापेमारी की गई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 25 और 26 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात सिंगरावां स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 252/26 दर्ज किया गया था। वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए विशेष जांच दल बनाया। जांच में सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट का सहारा लिया गया। पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों को लगातार ट्रैक किया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार कर रहे थे। बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में जांच और कार्रवाई की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित आनंद तकनीकी सेल और छापेमारी से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिउद्दीन अंसारी, सहम अंसारी, सोबराती अंसारी, गुलजार अंसारी और शेख जमील के रूप में दर्ज है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान वारदात से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। मामले में एक अन्य व्यक्ति और कुछ दूसरे लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस उनकी भूमिका स्पष्ट करने के लिए आगे की पूछताछ और तलाश कर रही है। इस मामले में लूटे गए आभूषणों की बरामदगी जांच का अहम हिस्सा रही। पुलिस के अनुसार, डकैती में मिले सोने-चांदी के आभूषण धनबाद स्थित विजय ज्वेलर्स में गिरवी रखे गए थे। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आभूषणों को बरामद किया गया। दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 48.26 ग्राम सोने और 4.051 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इनका अनुमानित मूल्य करीब 16 से 17 लाख रुपये बताया गया है। आभूषणों के अलावा एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक पेचकस, एक प्लास, दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान का मामले से जुड़े साक्ष्यों के साथ मिलान कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दूसरे क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिली है। इनमें 10 सितंबर 2026 को बड़कागांव थाना क्षेत्र के घागhra गांव में हुई लूटपाट और 9 अक्टूबर 2026 को चांडिल क्षेत्र में एक सोना व्यापारी के यहां हुई वारदात का उल्लेख है। आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र में भी रेकी की थी और वहां लूटपाट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के कारण वे कथित तौर पर इस योजना को अंजाम नहीं दे सके। इन घटनाओं में आरोपियों की भूमिका और संभावित आपसी संबंधों की पुष्टि संबंधित मामलों के साक्ष्यों तथा आगे की जांच से होगी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास भी है मोहिउद्दीन अंसारी के खिलाफ 16, सहम अंसारी के खिलाफ आठ, सोबराती अंसारी के खिलाफ 15, गुलजार अंसारी के खिलाफ नौ और शेख जमील के खिलाफ तीन मामलों का उल्लेख है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top