रायबरेली - दलित बुजुर्ग के साथ दबंगो ने की मारपीट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली,दबंगो के अंदर से खत्म हुआ पुलिस का भय, दलित बुजुर्ग के साथ दबंगो ने की मारपीट, पीड़ित बुजुर्ग का आरोप दबंगो ने बेल्ट और डंडो से जमकर पीटा दबंगो की पिटाई से बुजुर्ग की सर और शरीर पर है चोट के निशान.पीड़ित ने कोतवाली पहुँच की लगाई न्याय की गुहार .पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर सलोन कोतवाली क्षेत्र के बसंतगंज गाँव का है पूरा मामला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टावर पर चढ़कर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा,जानिए क्या है पूरा मामला
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अंशु, जो भरथना क्षेत्र के गोपियागंज का रहने वाला है, अपनी पत्नी से नाराज था। पत्नी के मायके चले जाने और पिछले चार दिनों से बात न होने के चलते युवक सीधा ससुराल पहुंच गया। इसके बाद वह गांव के पास लगे बिजली टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा—“मेरी पत्नी से बात कराओ।” टावर पर युवक को चढ़ा देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, यहां तक कि हाईवे पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने घटना के वीडियो और फोटो बनाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
