icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूंटी में मोदी के जन्मदिन पर दीयों से दीपोत्सव, दीर्घायु की कामना

Khunti, Jharkhand:खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगह जगह दीया जलाए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने लोगों से अपील भी किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिए जलाएं। इधर, गाँव-गाँव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में भी दीप जलाकर भगवान से प्रार्थना किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ और दीर्घायु और पूरे विश्व में यशस्वी बने। मौके पर भगत सिंह चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 101 दिए जलाकर भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहपुर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कार्यकर्ताओं के साथ बजरंगबली मंदिर में मिट्टी के दीया जलाए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश काफी विकास कर रहा है। आज उनके द्वारा चलाए गए अभियान से देश के लोग आगे बढ़ रहे हैं। खूंटी के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सृष्टि की रचनाकर्ता शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस के दिन एक गरीब परिवार के घर में नरेंद्र मोदी जी का जन्म हुआ और आज पूरे विश्व में देश को एक विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाया है जिन्होंने अनेक योजनाओं की रचना करते हुए विकसित भारत की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं उनके जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु की कामना करते हैं। बायट - नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा। बाईट - अर्जुन मुण्डा, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर महापौर चुनाव: BJP-Congress की रस्सा कस्सी, नामांकन कल से तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर नगर निगम में मतगणना के बाद अब महापौर व बोर्ड को लेकर रस्सा कस्सी शुरू हो चुकी है। एक वार्ड का परिणाम आज घोषित होने से अब बोर्ड की तस्वीर साफ होने लगी है। वैसे तो 100 वार्ड में से भाजपा के पास 45 वार्ड है तो वह कांग्रेस के पास 44 वार्ड है ऐसे में एक वार्ड मेम्बर आरएलपी और 10 निर्दलीय का गणित साफ है। ऐसे में बोर्ड व महापौर के लिए 25 सितम्बर को चुनाव होगा। जिसके लिए दोनो ही दलों ने अपना अपना गणित शुरू कर दिया है। फिलहाल निगम में बोर्ड बनाने के लिए दोनो ही दल निर्दलीयों से आस लगाए बैठे है। जिसके लिए जोड तोड एवं हॉर्स ट्रेडिंग के भी आरोप लगने लगे है। कल कांग्रेस के नेताओं ने एक निर्दलीय को उठाकर ले जाने का परिवाद दर्ज करवाया है। ऐसे में राजनीति अब गरमाने लगी है लेकिन देखने वाली बात है दोनो ही दल आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। लेकिन अब 19 सितम्बर तक नामांकन दाखिल करना है ऐसे में दोनो ही दलों की ओर से दावेदारों की बात करे तो उनके नाम भी चर्चाओं में चल रहे है। बात अगर भाजपा की ओर से की जाए तो पूर्व राजसिको चैयरमेन रहे मेघराज लोहिया का नाम प्रबल रूप से चर्चाओं में बना हुआ है। उन्होने कांग्रेस के वर्तमान शहर जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा को हराकर पार्षद का चुनाव जीता है और अब महापौर की दौड में भाजपा की ओर से सबसे आगे चल रहे है। बडे उद्योगपति होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते है। वही दूसरे दावेदार के रूप में प्रसन्नचंद मेहता का नाम सामने आ रहा है यह भी उद्योगपति होने के साथ ही भाजपा नेताओं के करीबी माने जा रहे है। वही तीसरे दावेदार के तौर पर कमलेश पुरोहित का नाम सामने आ रहा है ब्राहम्ण वर्ग से होने के साथ ही उद्योगपति एवं समाजसेवी है ऐसे में सूरसागर से भविष्य में विधायक के टिकट दावेदार हो सकते है इसीलिए उनका नाम महापौर के लिए भी प्रबल हो रहा है। महापौर के तौर पर कांग्रेस की ओर से बात की जाए तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चार बार लगातार पार्षद का चुनाव जीतने वाले गणपतसिंह चौहान सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर देखे जा रहे है इसके साथ ही वार्ड 22 से कांग्रेस के चुनाव जीतने वाले पार्षद प्रदीप गांग भी प्रबल है वे माहेश्वरी समाज से आते है ऐसे में उनकी ओर से भी दावेदारी की जा सकती है। दोनो ही दलो की ओर से इसके अलावा भी कोई चौकाने वाला नाम सामने आ सकता है लेकिन अब दोनो ही दलो के लिए एक दिन का समय बचेगा तो उनको अपने दावेदार को सामने लाकर नामांकन तो करना ही होगा। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी रात को जोधपुर पहुच चुके है। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेन्द्र जोशी, राज्य मंत्री केके विश्नोई एवं शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल का प्रयास है कि निर्धारित आंकडा पूरा करते हुए सभी की एक राय से महापौर का नामांकन दाखिल हो सके। बात निर्दलीय पार्षदों की तो इसमें आरएलपी से मोहम्मद इरफान इनके अलावा 10 निर्दलीय जिसमें भाजपा के बागी के तौर चुनाव जीतने वाले स्वरूपसिंह, विशाल सांखला, निर्मला नायक और दिनेश शर्मा है सूत्रों की माने तो इन चारों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है वैसे में भाजपा के पास इनको मिलाकर 49 पार्षद हो गए है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के निर्दलीय बागी जिसमें कासम, अफसाना बानो, मोहन चौधरी, चेतन गहलोत, दुर्गा मेवाडा और लियाकत अली इन छह मे से कईयों ने भाजपा को समर्थन दिया है। तो दूसरी कांग्रेस के गणित पर जाये तो कांग्रेस के पास 44 सीट है और उनको मानना है कि उनके 06 निर्दलीय मिलाकर 50 हो गए है जबकि भाजपा के बागी भी उनके सर्म्पक में है ऐसे में फिलहाल दोनो दल अपना अपना दावा कर रहे है देखने वाली बात है बोर्ड किसका बनेगा यह तो 25 सितम्बर को ही तय होगा लेकिन फिलहाल दावा दोनो पार्टी का है।
0
0
Report

किरण रेसीजोन ने निजामुद्दीन दरगाह पर चादर चढ़ाई मोदी की लंबी उम्र के लिए दुआ

New Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में जन्म दिवस के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण ने जीजू पूर्व केंद्रीय मंत्री Shahnawaz Husain और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में जन्म दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रेसीजोन ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर दिए जलाए और साथ ही साथ निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई सलाम टीवी से खास बातचीत में किरण ऋषি जी ने बताया कि यह जगह बहुत मुकद्दर जगह है हम हर तरह का सहयोग यहां करते हैं सरकार का इसमें कोई दखल नहीं होता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी जिंदगी के लिए हमने यहां दुआ की है सैकड़ो की तादाद में लोग यहां आए हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की दुआएं की गई और दिए जलाए गए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने कहा की अल्पसंख्यक समाज पूरी तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है यूपी चुनाव पर बोले बासित अली कहा अखिलेश यादव इस बार 27 में 27 सीटों पर ही सीमेंट जाएंगे क्योंकि अल्पसंख्यक समाज समझ चुका है कि हमारा हितेषी कौन है
0
0
Report
Advertisement

ताज महल के पास बम धमकी, आगरा पुलिस जांच में जुटी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में ताजमहल के पास ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर जालमा हॉस्पिटल के सामने बने ताज रिजॉर्ट को ईमेल के जरिए धमकी मिली है।ईमेल में रिजॉर्ट के अंदर बम रखे होने का दावा किया गया है और आठ दिन के भीतर कभी भी धमाका करने की बात कही गई है।धमकी भरा ईमेल मिलते ही रिजॉर्ट मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और जांच टीमें मौके पर पहुंच गईं।खास बात ये है कि ताजमहल के करीब होने की वजह से इस रिजॉर्ट में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही लगातार रहती है। आगरा में ताजमहल के पास बम की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।जालमा हॉस्पिटल के सामने बने ताज रिजॉर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।धमकी भरे ईमेल में रिजॉर्ट के अंदर बम रखे होने का दावा किया गया।ईमेल में आठ दिन के भीतर किसी भी वक्त धमाका होने की बात कही गई।ईमेल मिलते ही रिजॉर्ट मालिक ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे रिजॉर्ट की जांच शुरू की।BDS समेत अन्य जांच टीमें रिजॉर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं।रिजॉर्ट में आने-जाने वाले लोगों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी पुलिस की नजर है।ताज रिजॉर्ट ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित है और यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है।ऐसे में धमकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा सख्त कर दी गई है।फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और धमकी भेजने वाले शख्स की पहचान में जुटी है।धमकी वास्तविक है या किसी की शरारत, जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

कोडरमा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिट्टी के दीयों से मोजेक आर्ट बनाई गई

Koderma, Jharkhand:कोडरमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया। चारडीह स्थित आरपीवाई ग्लोबल स्कूल मैदान में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। जहाँ डेढ़ लाख मिट्टी के दीयों से मोजेक आर्ट से पीएम मोदी की तस्वीर बनाया गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित हुए और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बने। मोजेक आर्ट से बने पीएम मोदी की तस्वीर का ड्रोन प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शामिल विभिन्न सामाजिक संगठन और संस्थानों से जुड़े लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अन्य लोगो ने दीये भी जलाये। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र पीएम मोदी का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहा है और यहां भी लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिट्टी के दीयो से पीएम मोदी को मोजेक आर्ट से तस्वीर बनाई गई है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोडरमा वासियो को भी गया-संतरागाछी के लिए ट्रेन की सौगात भी मिली है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में मोदी जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान और दीप जलाने का आयोजन

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, बेतिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सागर पोखरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने आशीर्वाद का दिया जलाया। कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए दीप जलाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा और समर्पण का संकल्प लिया। बाइट - डॉ संजय जायसवाल, बीजेपी सांसद
0
0
Report

कानपुर देहात में चौकी इंचार्ज पर कार से टक्कर, बाइक सवार घायल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात चौकी इंचार्ज स्वदेश सिंह पर बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप नारखुर्द चौकी इंचार्ज पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप चौकी इंचार्ज ने कार से सड़क पर जा रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर आरोप टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार भी खड्डे में जा गिरी हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल,पैर टूटा घायल युवक के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए पहले भी चौकी इंचार्ज युवक को दे चुके धमकी परिजन चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार सिंह, नार खुर्द चौकी पर तैनात सूचना पर पहुंची पुलिस चौकी इंचार्ज की कार को मौके से हटाकर ले गई परिजनों का आरोप- घायल को मौके पर उपचार दिलाने की पहल नहीं की गई परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज परिजनों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक, उपचार जारी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के झींझक रसूलाबाद मार्ग पर मिंडा कुआं के पास की घटना
0
0
Report
Advertisement

बागपत के मंदिरों में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, केपी मलिक ने पूजा की

Baghpat, Uttar Pradesh:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज जनपद बागपत के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किये गए. वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने बागपत स्थित गुफा वाले बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और पीएम मोदी की लम्बी आयु की कामना की. खबर के अनुसार आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और पूरे देश में उत्सव हो रहा है. जिले के अस्पताल में केपी मलिक ने मरीजों को फल वितरित किये और उसी क्रम में मंदिर में दीया जलाकर पीएम मोदी की दीर्घ आयु की कामना की गई. बाइट: केपी मलिक (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश).
0
0
Report

सीलोरी धाम से लौटते समय नदी में कार सहित दो लोग फंसे, तलाश जारी

Baran, Rajasthan:नदी में कार सहित बहे लोग, दो लोगों के फंसे होने की सूचना केलवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस मौके पर बारां। जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में आज देर शाम बड़ा हादसा हो गया। सिलोरी गांव में स्थित सीलोरी धाम पर पाठ-पूजा के लिए गए लोग लौटते समय नदी में कार सहित बह गए। मिली जानकारी के अनुसार सिलोरी गांव में तथाकथित बाबा रघुवीर बंजारा द्वारा सीलोरी धाम चलाया जाता है। वहां पूजा-पाठ के लिए कुछ लोग आए हुए थे। पूजा के बाद लौटते समय उनकी कार नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में दो लोगों के नदी में फंसे होने की जानकारी मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा नदी में फंसे लोगों की तलाश और रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। नदी में पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। फिलहाल कार सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top