229001
Raebareli - 55 वर्ष के संविदाकर्मी बिजली की लाइन पर नहीं करेंगे काम
Raebareli, Uttar Pradesh:उपकेंद्रों में कार्यरत 55 साल या इससे ज्यादा उम्र के संविदाकर्मी बिजली लाइन पर काम नहीं करेंगे. इनके साथ लाइन पर काम करते समय हादसा होता है तो क्षतिपूर्ति की रिकवरी उपकेंद्र के जेई, एसडीओ व एक्सईएन से होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोण्डा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल सेवा संकल्प अभियान का किया समीक्षा
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल सेवा संकल्प अभियान का किया समीक्षा,जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,संबंधित अधिकारियों ने दी जानकारी0
0
Report
वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली: युवाओं में जोश, एकजुटता और परिवर्तन का संकेत
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में बाइक रैली से पहले सभी युवा बाइकर्स पूरे गियर और प्रोफेशनल ड्रेस अप में पूरी तरह तैयार नजर आए। • बनारस के युवाओं में रैली को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। • काशी से वडनगर के लिए रवाना होने से पहले बाइकर्स ने एक स्वर में हर हर महादेव का जोरदार उद्घोष किया। • युवाओं का यह जत्था बनारस से प्रधानमंत्री के गृहनगर वडनगर की ओर अपनी यात्रा के लिए निकल पड़ा। • रैली के दौरान युवाओं ने स्पष्ट कहा कि इस बार 27 का रुख बदलने का काम देश का युवा ही करेगा। • काशी से निकली यह बाइक रैली युवाओं की एकजुटता और राजनीतिक चेतना का बड़ा संदेश दे रही है。 WKT - वडनगर जाने वाले बाइकर्स से बातचीत0
0
Report
ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जालौन के आटा थाने का निरीक्षण किया
Jalaun, Uttar Pradesh:एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में बुधवार रात जालौन के आटा थाना का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों व संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने क्षेत्र में पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति भी परखी। उन्होंने हल्का प्रभारियों और बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की गश्त एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एडीजी के निरीक्षण को लेकर देर रात तक थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
कमज़ोर बालों के लिए देसी नुस्खों से बालों को मजबूती दें
Jabalpur, Madhya Pradesh:बाल हो रहे कमजोर बालों का रखें विशेष ध्यान देसी तरीकों का भी करें इस्तेमाल0
0
Report
संजय झा का पीएम जन्मदिन पर बयान: नई राजनीति, विधायक-परिषद प्रशिक्षण योजना
Patna, Bihar:कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कहा प्रधानमंत्री का जन्मदिन है हमने बधाई देते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 साल जिस तरीके से शारीरिक जीवन और इस देश के लिए क्या है वह अपने आप में बहुत ही अद्भुत है। कल जदयू के विधायक को विधान परिषद के सदस्यों की होने वाली बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं है यह नए तरीके की राजनीति है हम लोग दिल्ली से एक्सपर्ट बुला रहे हैं अपने विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे और किस तरीके से विधानसभा विधान परिषद में सवाल पूछना है विकास किस तरीके से अपने क्षेत्र में होगा इन सभी चीजों को लेकर विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाएगी और नई तरीके से हम लोगों ने इसकी शुरुआत की है और यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। UCC के मुद्दे पर जब संजय झा से सवाल पूछा गया तो सवाल सुनकर चुपचाप निकल गए0
0
Report
मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:आज प्रधानमंत्री का 76वाँ जन्मदिन है। यूपी बीजेपी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है प्रधानमंत्री की चार बार मुख्यमंत्री वाले शपथ की पोस्टर और तीन बार प्रधानमंत्री बनने के बाद शपथ वाली पोस्टर बनाकर एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कितनी है , जनता उनको कितना पसंद करती है । और साथ ही साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत देश भर में बीजेपी सरकार अपनी योजना परियोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करती नजर आ रही है।0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और कोहरा, तीर्थयात्रियों से सुरक्षा बरतने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | केदारनाथ घाटी समेत ज़िले के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और जोखिम वाली जगहों पर0
0
Report
रोहतास के समाहरणालय में अनुसूचित जाति-जनजाति योजनाओं की समीक्षा, डीएम बोले धरातल पर उतारने उपाय
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में बिहार अनुसूचित जाति, जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस दौरान शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय से आए वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। साथ ही सुझाव भी दिए। समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा भी की गई। डीएम ने बताया कि सरकार के द्वारा इन वर्गों के उत्थान के लिए बनाए गए योजनाओं को धरातल पर कैसे लागू किया जाए? इस पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई।0
0
Report
हांसी हत्याकांड: लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी चांदी उर्फ लम्बु गिरफ्तार
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : डीएसपी अक्षय कुमार तीन बच्चों की मां के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी से शादी से इनकार पर बढ़ा विवाद; सिर में रॉड मारकर हत्या का आरोप हांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, CIA-2 ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को किया गिरफ्तार हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रचना और आरोपी चांदी लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया ओर मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने के प्रयास और नाबालिग बेटे को अपने साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने CIA प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर देखा तो रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। महिला का शव 48 से 72 घंटे बंद कमरे की वजय से सड़ गया था। मृतिका के पास ही इनकी बेटी अंजली भी घायल बेहोश हालात में मिली थी। जिनका इलाज अभी हिसार सामान्य हस्पताल में चल रहा है। अभी तक लड़की को होश नहीं आया है। मृतका का नाबालिग बेटा भी गायब बताया गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अभी मृतिका का बेटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। ओर आरोपी को रोहतक के निंदाना उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के परिजनो के अनुसार रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी। रचना के दो लड़कियां और एक लड़का बताया गया है। वहीं चांदी नामक व्यक्ति के रचना के साथ रहने की बात भी सामने आई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि चांदी शादी करने के लिए उसकी बेटी पर दबाव बना रहा था। हालांकि इन आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। ओर परिजनों के अनुसार शादी न करने पर इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है। डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, लापरवाही के आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में गर्भवती महिला और उसके बच्चों की मौत एक बार फिर से लगे डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप प्रसव पीड़ा के चलते महिला पहुंची थी परिजनों के साथ फरीदाबाद अस्पताल में परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने का लगाए आरोप समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई जच्चा और बच्चा दोनों की मौत सरकार से परिजन कर रहे हैं कार्रवाई की मांग0
0
Report
जयसिंहनगर CHC में इलाज से इनकार, वीडियो वायरल की धमकी पर हड़कंप
Shahdol, Madhya Pradesh:जयसिंहनगर CHC में महिला से इलाज से इनकार का आरोप. पेट दर्द से तड़पती महिला को इलाज से किया इनकार! विरोध करने पर अभद्रता और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाले शहडोल जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तेज पेट दर्द से परेशान महिला इलाज की उम्मीद लेकर पहुंची, लेकिन आरोप है कि उसे इलाज नहीं मिला. महिला ने डॉक्टरों पर ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला देकर इलाज से इनकार करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, विरोध करने पर अभद्रता और अस्पताल कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाए जाने तथा उसे वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं. मामलें को लेकर पीड़िता ने पुलिस के बाद अब एसपी, कलेक्टर और आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. फुल स्टोरी के अंत तक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन का पक्ष भी सामने आया है।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला के बयान: सत्र में दो प्रकार के एजेन्डा, सरकार का विधायी कार्य प्रमुख
Aram Pora, Ganderbal, CM Omar Abdullah says, "There are two types of agendas in a session. One is the government's own legislative business. Although legislative business in a Union Territory is less compared to a full state, there are still some legislative matters that will be presented before the House on behalf of the government."0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी के सास-दानमाद के कथित प्रेम से परिवार में हंगामा: पुलिस कर रही जांच
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के खरगजीत नगर में पांच बच्चों की मां और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध की बात सामने आई है, जिससे परिवार में जमकर हंगामा हुआ। पति की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसी बेटी के पति यानी दामाद से महिला की नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद जब परिवार ने विरोध किया तो सास और दामाद खुलकर सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहने लगे। बताया जा रहा है कि महिला के पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह परिवार के साथ रह रही थीं। बड़ी बेटी की शादी के बाद दामाद का ससुराल आना-जाना हुआ और इसी दौरान सास-दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लगभग छह महीने से दोनों के बीच कथित संबंध होने की बात सामने आ रही है। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो विरोध शुरू हो गया। बच्चों और परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों साथ रहने की बात पर अड़े बताए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि अगर बच्चे उसके साथ रहना चाहें तो रह सकते हैं और वह उनका पालन-पोषण करेगी। वहीं दामाद भी पत्नी के साथ रहने की बात को उसकी इच्छा पर छोड़ते हुए सास के साथ रहने की बात कह रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से काउंसिंग कराए जाने की बात सामने आई है और पुलिस जांच के बाद ही कथित प्रेम संबंध और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में मुठभेड़: 4 गौतस्कर गिरफ्तार, वसीम के पैर में गोली
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना इलाके में गोकुसी की घटना के बाद 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान 4 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है । मुठभेड़ के दौरान आमने-सामने की फायरिंग में वसीम नाम के अभियुक्त के पैर में गोली लगी है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास असलहा, खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आपको बता दे मैलानी थाना इलाके में कल गोवंश के अंश मिले थे इसके बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।0
0
Report
बिहार में ब्लॉक स्तर पर श्रमिक शेड बनेंगे, सुविधाएं और जानकारी दी जाएगी
Patna, Bihar:बिहार में काम की तलाश में रोज घर से निकलने वाले श्रमिकों को जल्द राहत मिल सकती है, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की पहल पर ब्लॉक स्तर पर श्रमिकों के लिए शेड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इन शेड में मजदूरों के बैठने के साथ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी,साथ ही श्रमिकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी और शिकायत कोषांग का नंबर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में मजदूर अक्सर सुबह चौक-चौराहों और बाजारों में काम की तलाश में पहुंचते हैं और घंटों खुले में इंतजार करते हैं,गर्मी, बारिश और ठंड से होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रस्तावित श्रमिक शेड उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
Advertisement
