229001
रायबरेली-गौवंशो से लदा कंटेनर 'ग्रामीणों ने पकड़ा'
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-गौवंशो से लदा कंटेनर ग्रामीणों ने पकड़ा खड़े कंटेनर में खून टपकने से लोगो को हुआ शक कंटेनर में भरकर जा रहे पशुओं को कस्बे वासियों ने पकड़ा चालक व क्लीनर मौके से हुए फरार लोगों को कंटेनर से खून और गोबर टपकता हुआ दिखा पुलिस के पहुंचने से पहले ही कंटेनर के ड्राइवर व क्लीनर मौके से फरार हुए फरार स्थानीय लोगो ने पुलिसकर्मियों को दी सूचना मौके पर पहुँची पुलिस ने कंटेनर को गौशाला में कराया खड़ा कन्टेनर कि की जा रही है जांच पड़ताल डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती सेवा पखवाड़े के रूप में मनाई गई
Karauli, Rajasthan:परिषद् के संस्थापक सचिव डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई जा रही सेवा पखवाड़े के रूप में, करौली । भारत विकास परिषद करौली के तत्वावधान में त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई गयी। जयन्ती को परिषद् द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न सेवा कार्य शाखाओं के द्वारा संचालित हों रहे है ।0
0
Report
कंस वध, रुक्मिणी विवाह और राधा-कृष्ण मिलन संवाद से श्रद्धालु भावविभोर
Karauli, Rajasthan:कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, राधा-कृष्ण मिलन संवाद पर झूमीं महिलाएं करौली। नकटीपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भागवताचार्य गजानंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की कंस वध, रुक्मिणी विवाह तथा राधा-कृष्ण मिलन संवाद की भावपूर्ण कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, जबकि भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से झूमकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया।0
0
Report
कोटा के विज्ञान नगर फ्लाई ओवर हादसे में छात्रा की मौत, जांच शुरू
Kota, Rajasthan:कोटा में विज्ञान नगर फ्लाई ओवर से देर रात एक कोचिंग छात्रा के नीचे गिरने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बिहार के रानीगंज की रहने वाली जयश्री के रूप में हुई है, जो यहाँ रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना के तुरंत बाद छात्रा को गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने खुदकुशी की है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं पाई जा पाई है। विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनके कोटा पहुँचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चूरू के लंबोर में देर रात भिड़ंत, 4 घायल, भाजपा नेता मानसिह राठौड़ शामिल
Jaipur, Rajasthan:चूरू-सादुलपुर के लंबोर गांव के पास देर रात हादसा दो कारों की हुई जबरदस्त भिड़त, हादसे में 4 लोग घायल घायलों में भाजपा नेता मानसिह राठौड़ भी शामिल, मानसिह राठौड़ की हालत गभीर होने पर किया हिसार रेफ़र, सादुलपुर पुलिस पहुँची मोके पर0
0
Report
बड़वानी: पल्स पोलियो अभियान आज शुरू, 2.63 लाख बच्चों को दवा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है सेंधवा सिविल अस्पताल में सीएमएचओ डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने आज 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया इस दौरान जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में इस बार 0 से 5 वर्ष तक के करीब 2 लाख 63 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए जिलेभर में लगभग 1672 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां 3344 से अधिक मैदानी कर्मचारियों की तैनाती की गई है उन्होंने बताया कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है,लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है इसी वजह से समय-समय पर विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाती है नियमित टीकाकरण के तहत भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है,लेकिन इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे अभियान के पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है इसके बाद अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करेंगी,जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए उन्हें उनके घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें0
0
Report
अयोध्या: लवकुश मिश्रा के घर पर पुलिस रेड, दान चोरी मामले के सबूत जुटाए गए
Ayodhya, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग अयोध्या राम मंदिर में सभी नामजद आरोपियों के घर पुलिस की रेड लवकुश मिश्रा के पुलिस कर रही छापेमारी दान चोरी मामले मामले सबूत इक्कठा कर रही पुलिस0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में युवक ने आत्मदाह का प्रयास LIVE, भाई ने आग बुझाई
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास LIVE. पहले लोडिंग वाहन में आग, बाद में खुद के सिर पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा ली थी आग; आग विकराल रूप ले पाती उससे पहले छोटे भाई ने बुझाई आग. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. शनिवार दोपहर बारादरी चौराहे की घटना, मुरार थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
धौरहरा में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में फंसा, 8 वर्षीय हमले के बाद मौत
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज इलाके के रायपुर, लालजीपुरवा सहित आधार दर्जन गावो में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। माना जा रहा है इसी आदमखोर तेंदुए ने बीते 21 दिन पहले 8 वर्ष के मासूम बच्चे शुभम पर हमला करते हुए घायल कर दिया था। इसके बाद शुभम को गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। भारी विरोध के बाद वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में कई पिंजरे लगाए थे। आखिरकार तेंदुआ वन विभाग के बिछाये जाल में लालच के चलते फंस गया। तेंदुए के पकड़े की जाने की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में पहुंची वैसे ही तेंदुए को देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद बीते तीन हफ्तों से क्षेत्र में फैली दहशत का अंत हो गया है।0
0
Report
कोटा: CBN की बड़ी कार्रवाई, लाखों नशीली दवाइयां और इंजेक्शन जब्त
Kota, Rajasthan:कोटा CBN की बड़ी कार्रवाई लाखों नशीली दवाइयां जब्त 1.20 लाख एलप्राजोलम टैबलेट 16800 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद गोदाम से इंजेक्शन भी मिले कोटा "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो CBN राजस्थान यूनिट ने 26 जून 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए। Crime No. 19/26 की फॉलो-अप कार्रवाई में CBN जयपुर के अधिकारियों ने एक व्यक्ति के घर और गोदाम पर छापा मारा। आरोपी 21.06.2026 को जब्त 72000 ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी में शामिल था और मौके से फरार मिला। गोदाम की तलाशी में 1 लाख 20 हजार 600 एलप्राजोलम टैबलेट, 16800 ट्रामाडोल कैप्सूल, 7200 लोराजेपम टैबलेट, 750 ट्रामाडोल इंजेक्शन वायल और 400 पेंटाज़ोसीन इंजेक्शन वायल बरामद हुए। सभी को NDPS एक्ट में जब्त किया गया है। CBN ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी सूचना हेल्पलाइन 0744-2438928, WhatsApp 8764748232 या Email dnc-kota@cbn.nic.in पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मोड़क बाईपास डेथ ज़ोन बना, तेज रफ्तार से युवक गंभीर घायल
Kota, Rajasthan:मोड़क बाईपास बना 'डेथ ज़ोन', तेज़ रफ्तार की चपेट में युवक गंभीर घायल रामगंजमंडी।मोड़क क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुकुंदरा टनल परियोजना का कार्य अधूरा होने से मोड़क बाईपास सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। देर रात अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले झालावाड़ और बाद में कोटा रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुकुंदरा टनल का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से भारी वाहनों का दबाव मोड़क बाईपास पर बढ़ गया है। तेज़ रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों है。 क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बाईपास पर सख्त गति नियंत्रण, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और मुकुंदरा टनल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह मार्ग और भी जानलेवा साबित हो सकता है।0
0
Report
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, ब्राउन शुगर कारोबारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले
Hazaribagh, Jharkhand:इन दिनों हजारीबाग शहर वा आस पास के क्षेत्र में नशे करने वाले तथा नशे की सामग्री बेचने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है जिसमें कई लोगों का घर बर्बाद हो रहा है युवक लगातार नशे की गिरफ्त में पड़ते जा रहे है झारखंड सरकार से लेकर जिला प्रशासन पुलिस विभाग भी लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है ।इसी कड़ी में पेलावल थाना क्षेत्र के गदोखर पंचायत में अब नशे के खिलाफ लोग गोल बंद हो गए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला कर लोगों को नशे से दूर रहने को लेकर अपील कर रहे है ताजा मामला रविवार की सुबह का है जब लोग जागरूकता फैला रहे थे तभी ब्राउन शुगर खरीदने आए युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस को बुला कर शौप दिया गया ।मौके पर बताया गया कि अब ये नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी रहेगा जो भी नशे की सामान बेचते या उसका सेवन करते देखे जाएंगे उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।0
0
Report
मेरठ में सांसद अरुण गोयल के खिलाफ नारेबाज़ी, हत्या मामले पर राजनीतिक घमासान
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में गुस्साई भीड़ ने लोकसभा सांसद अरुण गोयल को घेरा और उनके खिलाफ नारेबाज़ी की. सांसद के सामने भाजपा को हराने को लेकर नारे लग रहे थे. सांसद ने आरोपितों के खिलाफ SSP से बात करने की बात कही, लेकिन लोगों ने कहा कि यहाँ से BJP को हरा देंगे. मेरठ में तालिब नाम के एक लड़के ने हिंदू लड़के की हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक तालिब ने हिंदू लड़की को रात में बुलाया और उसे ईंट से कुचकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती थी, पर हत्या की रात से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था; मुस्लिम युवक ने शराब पिलाकर हत्या की. हिंदूवादी संगठन हिंदू लड़के के समर्थन में आंदोलनों कर रहे हैं; इसी सिलसिले में लोगों ने सांसद अरुण गोयल को घेरने की कोशिश की. उनका कहना था कि सांसद इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए नहीं कह रहे हैं, हालाँकि Zee News से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि वह इस मामले में SSP से बात करके कार्रवाई कर देंगे.0
0
Report
Advertisement
Indresh Kumar ने UCC पर बड़ा बयान, लोकतंत्र और जवाबदेही पर ज़ोर
Noida, Uttar Pradesh:Raipur, Chhattisgarh: On Karnataka Home Minister Priyank Kharge's open letter to RSS chief Mohan Bhagwat demanding full transparency regarding the organisation's legal status and financial records, RSS National Executive Member Indresh Kumar. Raipur, Chhattisgarh: On Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya's statement on the RSS. Raipur, Chhattisgarh: On being asked about the Uniform Civil Code (UCC) and its benefits. Indresh Kumar - क्या ऐसे सभी लोग अपने घरों, दुकानों और रसोई के खर्चों का हिसाब देंगे? क्या देश में हर किसी को ऐसा हिसाब देना चाहिए? देश संविधान के अनुसार इस पर फैसला ले सकता है। यह किसी एक के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। अब, अगर कोई आपसे आपकी रसोई के खर्चों का हिसाब मांगे, तो क्या आपको लगेगा कि यह लोकतंत्र है? और जिन लोगों ने यह सवाल उठाया है, उनसे भी यही सवाल पूछा जाना चाहिए। उन्होंने अपनी इमारतें और कारखाने बनाए हैं, तो उनका हिसाब-किताब क्या है? इसलिए, बिना वजह देश को गुमराह करना और खुद को गलत काम करने वालों के साथ दिखाने की कोशिश करना—उम्मीद है? कि उन्हें सद्बुद्धि मिले। ऐसी बातों से किसी का हौसला कम नहीं होता। बल्कि, इससे यह एहसास होता है कि सच्चाई और सही रास्ते पर चलते हुए कभी-कभी ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। इन्हें सहने से इंसान की अंदरूनी ताकत और बढ़ती है। आज मैं मुस्लिम समुदाय की ओर से UCC पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस बारे में बात करूंगा।0
0
Report
कोटा हाईवे पर चाकूबाजी: 18 वर्षीय राजू यादव ICU में भर्ती
Kota, Rajasthan:हाईवे पर चाकूबाजी देर रात हरे कृष्ण मंदिर के पास वारदात लूट के इरादे से राजू पर हमला 18 साल के युवक को ताबड़तोड़ चाकू न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत नाजुक आर के पुरम थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी RK पुरम थाना क्षेत्र में हरे कृष्ण मंदिर के पास हाईवे पर लूट के इरादे से बदमाशों ने 18 साल के राजू यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना मुकुंदपुरा हनुमान मंदिर के पास हाईवे की है। लहूलुहान हालत में परिजन राजू को NMCH कोटा लेकर पहुंचे जहां सर्जिकल ICU के बेड नंबर 4 पर उसे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई है। घायल राजू पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी 19 बीघा, आवली रोजड़ी का रहने वाला है। सूचना पर ASI बाबूलाल थाना RK पुरम मौके पर पहुंचे। माँ सुशीला के अनुसार राजू पर अचानक हमला हुआ। पुलिस हाईवे पर लूट की वारदात मानकर जांच कर रही है। लगातार चाकूबाजी से शहर में दहशत है।0
0
Report
कोटा के बोरखेड़ा में सूने मकान से लाखों की चोरी, मोहर्रम पर गया था
Kota, Rajasthan:बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर सेकंड में सुने मकान में चोरी की वारदात हो गई जहां से लाखों रुपए का सामान और नगदी चुरा कर ले गए। पीड़ित मोहम्मद साकिब अंसारी ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी कि मोहर्रम के चलते वह अपने गांव बपावर गया था, आज शाम को जब वह वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से सोने-चांदी के जेवरात और ₹40000 नगद चोरी कर चोर ले गए। घटना की जानकारी तुरंत बोरखेड़ा थाना पर दी गई। थाना ASI हरीश शर्मा मय लवाजमे के घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। ASI हरीश शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में जांच कर रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
