229001
रायबरेली- धूमधाम से डलमऊ नगर पंचायत में मनाया गया संविधान दिवस,दिलाई गई शपथ
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस डलमऊ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ व अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनाया गया। संविधान दिवस संविधान पर चलने के लिए दिलाई गई सभी को शपथ नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे लोग । बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि की गई अर्पित।।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धातु जैसी चमकदार गोल्डन Ginrin को koi मछली ने दिखायी अद्भुत रंगत
Noida, Uttar Pradesh:Golden Aragoke Ginrin koi fish with metallic scales0
0
Report
दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर सियासी घमासान तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह के यात्रा पर सियासत हिंदू धर्म गुरु अनिल आनंद महाराज ने कहा दिग्विजय सिंह सनातन को बदनाम करने की यात्रा निकाल रहे हैं एक तरफ वह अपने आप को सनातनी बताते हैं.... और दूसरी तरफ ऐसी यात्रा निकाल रहे जिससे सनातन की बदनामी होगी.... बीजेपी सह मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने कहा दिग्विजय सिंह की यात्रा सनातन की यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक यात्रा है वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरह के की यात्रा निकाल रहे हैं...0
0
Report
बिहटा की वन देवी: अमहरा की पौराणिक कथा से सिनेमा तक का सफर
Danapur, Bihar:बिहार की वन देवी की पौराणिक कथा से लेकर सिनेमा तक, अमहरा की धरती से जुड़ी है अनोखी आस्थापटना के बिहट स्थित श्रीकृष्ण जन्म की पौराणिक कथा में जिस महामाया देवी का उल्लेख है वह बिहार के बिहटा क्षेत्र में स्थित अमहरा की वन देवी से जुड़ा हुआ है जिसे उसी शक्ति का अंश मानने की स्थानीय मान्यता है। आस्था,इतिहास,औरलोककथओं से जुड़ा यह देवी स्थान आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कृष्ण जन्म की कथा से जुड़ा है महामाया का प्रसंग पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा की जेल में देवकी के गर्भ से हुआ, उसी समय नंद-यशोदा के घर एक कन्या का जन्म हुआ। वसुदेव नवजात श्रीकृष्ण को गोकुल पहुंचाकर वहां जन्मी कन्या को लेकर वापस मथुरा आए। कंस ने जब उस कन्या को मारने का प्रयास किया तो वह उसके हाथ से छूटकर आकाश में प्रकट हुईं और भविष्यवाणी की कि कंस का संहार करने वाला जन्म ले चुका है। यही कन्या आगे महामाया के रूप में पूजित हुईं। स्थानीय धार्मिक मान्यता के अनुसार, महामाया के विभिन्न स्वरूपों में अष्टभुजी देवी की भी विशेष महत्ता है। अमहरा की वन देवी को महामाया का अंश मानने की मान्यता है बिहटा के अमहरा मौजा स्थित वन देवी को भी स्थानीय लोग महामाया और अष्टभुजी शक्ति का अंश मानते हैं। वन देवी से जुड़ी मान्यताओं और इतिहास का उल्लेख पुराने दस्तावेजों और पुस्तकों में मिलने का दावा किया जाता है। स्थानीय जानकर के अनुसार, वर्ष 1929 में कालीचरण सिंह की 'अमहरा' पुस्तक में भी वन देवी का उल्लेख किया गया था। वहीं, विद्यानंद मिश्र बाबा द्वारा वर्ष 1648 से पहले वन देवी की स्थापना किए जाने की मान्यता स्थानीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताई जाती है। बाद में बाबा रामनाथ शर्मा ने वर्ष 1994 में वन देवी पर शोधपरक पुस्तक भी लिखी, जिसमें देवी से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं का उल्लेख किया गया। 'वन' नाम की फिल्म में दिखेगी वन देवी की दंतकथा वन देवी से जुड़ी पौराणिक दंतकथा अब बड़े पर्दे तक पहुंच रही है। 25 तारीख को 'VVAAN' नाम से ऐतिहासिक फिल्म के उद्घाटन की चर्चा है। फिल्म में दक्षिण भारत की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ भाटिया सहित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा ने वन देवी से जुड़ी पौराणिक और लोककथा को कहानी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। फिल्म के प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। फिल्म के जरिए बिहार की प्राचीन संस्कृति, लोक आस्था और छठ सहित यहां की धार्मिक परंपराओं को देशभर तक पहुंचाने का प्रयास बताया जा रहा है। ' हर महीने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को माता का जागरण आयोजित किया जाता है। वहीं, वर्ष में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को वार्षिकोत्सव मनाए जाने की परंपरा है। रविवार और मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहती है। भभूत और जंतर को लेकर भी गहरी आस्था वन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हरिओम बाबा पुजारी, मुख्य पुजारी शितलेश्वर मिश्र, डिक्की बाबा, मनी जी और सागर जी सहित अन्य लोग पूजा-अर्चना से जुड़े बताए जाते हैं। यहां मिलने वाली भभूत और जंतर को लेकर भी श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था है। जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जन्म की पौराणिक कथा के साथ वन देवी की मान्यता को याद किया जा रहा है। अमहरा की यह आस्था अब मंदिर और स्थानीय परंपरा से निकलकर साहित्य और सिनेमा तक पहुंच रही है, जिससे बिहार की प्राचीन लोक-संस्कृति को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
इंद्रावती भवन के सामने 5 सूत्रीय मांगों के लिए कर्मचारी प्रदर्शन कल
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में नियमित, अनियमित, संविदा कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कल इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फिलहाल ये प्रदर्शन सांकेतिक होगा, लेकिन मांगे नहीं मानी जाने पर अक्टूबर में उग्र और जंगी प्रदर्शन होगा. ये प्रदर्शन इंद्रावती भवन नया रायपुर के गेट नंबर 3 पर भोजनावकाश के वक्त होगा. 50 से ज्यादा अलग-अलग संगठन के कर्मचारी एकसाथ प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में डीए और उसका एरियर, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण और निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और आउटसोर्सिंग के साथ ही ठेका प्रथा पर रोक शामिल है बाईट- गोपाल प्रसाद साहू, कर्मचारी नेता बाईट- ए वाय कुरैशी, पेंशनर कर्मचारी नेता.....0
0
Report
पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह-अनुज सिंह की नई राजनीतिक रणनीति
Danapur, Bihar:पटना स्नातक एमएलसी सीट को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिहटा में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच पर मोकामा विधायक अनंत सिंह और स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह एक साथ नजर आए। सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह के साथ अनुज सिंह और जेडीयू से जुड़े नेता छोटू सिंह भी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पटना स्नातक सीट को लेकर डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी चर्चा में है। वहीं, अनंत सिंह पहले अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। इसके बाद जेडीयू की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद अनंत सिंह ने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि वह जेडीयू के मौजूदा नेता और दावेदार नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होंगे. लेकिन अब बिहटा से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर में एक तरफ डॉ. अनुज सिंह, बीच में अनंत सिंह और दूसरी तरफ छोटू सिंह नजर आ रहे हैं। जिसमे स्नातक उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह मंच से माइक पर अनंत सिंह के समर्थन की बात कह रहे हैं ऐसे में राजनीतिक गिलियारों में चर्चा तेज है कि क्या अनंत सिंह एक बार फिर नीरज कुमार से दूरी बनाकर अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हो रहे हैं? सवाल यह भी है कि जेडीयू की बैठक के बाद सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाले अनंत सिंह आखिर फिर अनुज सिंह के साथ एक ही मंच पर क्यों नजर आए? क्या पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू के भीतर अब भी नाराजगी बरकरार है या फिर कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है? फिलहाल बिहटा की यह तस्वीर पटना स्नातक सीट के सियासी मुकाबले में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अनंत सिंह या जेडीयू की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई नया बयान सामने आना बाकी है.0
0
Report
जगदलपुर के अमागुड़ा में 2700 पेड़ लगाकर ग्रीन गेटवे बन रहा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के अमागुड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक पेड़ माँ के नाम के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए, नगर निगम वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से यह वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, दरअसल नगर निगम ने शहर के प्रवेश द्वार इंद्रावती नदी से लेकर आमागुड़ा चौक और गोरिया बहार नाला तक 2700 पेड़ों के जरिए ग्रीन गेटवे बनाने का ऐलान किया है, राष्ट्रीय राजमार्ग में डिवाइडर और आमागुड़ा चौक से गोरिया बहार नाला तक सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए गए है, नगर निगम का दावा है कि ग्रीन गेटवे के जरिए जगदलपुर के लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत हरियाली के जरिए होगा।0
0
Report
Advertisement
अनूपगढ़: घड़साना किसान महापंचायत से नया मोड़, पानी और मुआवजे की मांग तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ क्षेत्र से खबर घड़साना में किसान महापंचायत को लेकर किसानों का नई मंडी की ओर कूच, ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में नई मंडी घड़साना पहुंच रहे किसान, धान मंडी के शेड के नीचे आज जुटेंगे किसान, होगी महापंचायत, खेत बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रही महापंचायत, सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी, किसानों का ऐलान- मांगें नहीं मानी तो आंदोलन रहेगा जारी, चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी देने की प्रमुख मांग, छह महीने के लिए पानी का रेगुलेशन जारी करने की भी मांग, संयुक्त व्यापार मंडल और बार एसोसिएशन ने आंदोलन को दिया समर्थन, बाजार बंद, महापंचायत में फसल नुकसान की विशेष गिरदावरी-मुआवजे और आगामी आंदोलन की रणनीति पर होगा फैसला0
0
Report
पाली समेत पांच नगर निकायों के 210 वार्डों में मतदान, 749 प्रत्याशियों का भाग्य कल फैसला
Pali, Rajasthan:पाली नगर निकाय के दूसरे चरण के मतदान के लिए दल रवाना, शहर की बांगड़ कॉलेज प्रांगण में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर, नगर निगम के 65 वार्डो के लिए 160 बूथों पर टीम रवाना, 16+16 की रिजर्व टीम भी है चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयार, नगर निगम सहित 5 नगर निकायों के 210 वार्डों में होंगे चुनाव, पाली नगर निगम, नगर निकाय सुमेरपुर, बाली, फालना, तखतगढ़ एवं सादड़ी में है चुनाव, मतदान के दौरान 749 प्रत्याशियों के भाग्य का कल हुआ फैसला, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में दल होंगे रवाना ।0
0
Report
इंदौर के अपोलो टावर में फायर सेफ्टी उल्लंघन पर कार्रवाई, दुकानों पर सील
Indore, Madhya Pradesh:बीतें दिन फायर सेफ्टी अनदेखी को लेकर नगर निगम ने इंदौर के अपोलो टावर में बड़ी कार्रवाई की थी, जहां अपोलो टावर स्थित दुकानों और ऑफिसों को फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के लिए सील कर दिया गया था. दूसरे दिन अपोलो टावर के बाहर बड़ी संख्या में ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी और दुकानदार परेशान दिखे.0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश: सेंट्रल पार्क में राजीव गुप्ता की मर्सिडीज पलटी, आरोपी फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में दिनदहाड़े मर्सिडीज कार से अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। मामला सेंट्रल पार्क का है, जहां रोजाना की तरह घूमने पहुंचे चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता को दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर कार में बैठने के लिए मजबूर किया। आरोपियों के कार में सवार होने के बाद राजीव गुप्ता को दिल्ली रोड की तरफ गाड़ी ले जाने के लिए कहा गया। घबराए राजीव गुप्ता ने कार चलाने में असमर्थता व्यक्त तो एक आरोपी ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। दिल्ली रोड की तरफ जाने के दौरान कार एक बाइक को टक्कर मारकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। राजीव गुप्ता ने कार में लगा पैनिक बटन दबा दिया। इससे घरवालों को घटना की जानकारी मिली। कार गड्ढे में फंसने के बाद आरोपियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने car को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान कार से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ है। पीड़ित ने बाद में अशोक नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।0
0
Report
धनबाद के बलियापुर खदान से 60 वर्ष से अधिक महिला का कंकाल मिलने पर सनसनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत हरिहरिटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित एक खदान में गुरुवार को महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खदान से कंकाल को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अनुमान जताया है कि कंकाल करीब दो महीने पुराना हो सकता है। कंकाल के साथ साड़ी भी मिली है, जिससे उसके महिला का होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी। यदि धनबाद में कंकाल का पोस्टमार्टम संभव नहीं हुआ तो इसे जांच के लिए रांची रिम्स भेजा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला के लापता होने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही कंकाल की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई और कंकाल खदान तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
चकरपुर में लेवड़ा नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की जान जोखिम में: वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:चकरपुर से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। किसी ग्रामीण ने लेवड़ा नदी पार कर स्कूल जाते हुए बच्चो का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार चकरपुर में लेवड़ा नदी पर सर्विस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते आवाजाही का रास्ता प्रभावित हुआ है, जिसके कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए नदी के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे पैदल नदी पार कर रहे हैं, और इस दौरान किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है। नदी में पानी का बहाव बढ़ने या पैर फिसलने की स्थिति में बच्चों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर निकाय चुनाव: अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा की जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी नेता, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी का बयान निकाय के पहले चरण में हुई वोटिंग को लेकर बोले चतुर्वेदी कहा - मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा चतुर्वेदी ने कहा अधिकतर जगहों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे कल होने वाली वोटिंग को लेकर कहा कल भी अच्छी वोटिंग होगी निकायों में बीजेपी की जीत का किया दावा पहले चरण की वोटिंग के बाद पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी प्रशिक्षण के लिए प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट किया गया है दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जयपुर सहित अन्य जगहों के प्रत्याशियों को कैंपों में किया जाएगा शिफ्ट0
0
Report
जांजगीर में अवैध शराब हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने मारपीट का आरोप
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर ब्रेकिंग अवैध शराब बिक्री के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की मौत,,, मृतक की पहचान शिव सहीस उर्फ गुल्लू पिता मनीराम सहीस, उम्र 35 वर्ष, निवासी मेहंदीपारा चांपा के रूप में हुई,,, पुलिस के मुताबिक रात में वॉशरूम जाते समय अचानक गिरने से सिर में लगी चोट,, BDM अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया था रेफर, इलाज के दौरान सुबह हुई मौत,, परिजनों का आरोप—पुलिस हिरासत में मारपीट के चलते हुई युवक की मौत,,, मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव, पुलिस की भूमिका और मौत के कारणों पर उठे सवाल,,0
0
Report
महासमुंद: सरपंच संघ ने भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और सरपंचों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सरपंच संघ बागबाहरा ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे सरपंचों ने कहा कि पूर्व में कराए गए कार्यों की राशि का भुगतान नहीं होने से पंचायतों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सारपंचों ने बताया कि पंचायतों में विकास कार्य कराने के बाद समय पर भुगतान नहीं मिलने से कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। उन्होंने मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। ज्ञापन में सरपंच संघ ने 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द से जल्द पंचायतों को उपलब्ध कराने, वर्तमान में प्रचलित S.O.R. को बदलकर नए S.O.R. की दरों के अनुसार कार्य स्वीकृत करने तथा सरपंचों का मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी है। इसके अलावा खनिज न्यास निधि के नियमों में शिथिलता लाते हुए सभी पंचायतों को समान रूप से राशि उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायत को निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपये तक की कार्य एजेंसी बनाए जाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की व्यवस्था किए जाने की मांग भी शामिल है।0
0
Report
Advertisement
