229010
रायबरेली: मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री में बन रहे लगातार कोच
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार के पास स्थित मार्डन रेल कोच कारखाने में रेल डिब्बा बनने का कार्य जोरो पर चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2024 में यानि अप्रैल से अब तक 1150 कोच बनकर तैयार हो चुके है साथ ही मार्च तक 2 हजार कोच बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय रेल द्वारा रेल यात्रा में सामान्य व गरीब वर्ग वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनरल सीटिंग और स्लीपर श्रेणी के कोचो की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:आज प्रधानमंत्री का 76वाँ जन्मदिन है। यूपी बीजेपी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है प्रधानमंत्री की चार बार मुख्यमंत्री वाले शपथ की पोस्टर और तीन बार प्रधानमंत्री बनने के बाद शपथ वाली पोस्टर बनाकर एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कितनी है , जनता उनको कितना पसंद करती है । और साथ ही साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत देश भर में बीजेपी सरकार अपनी योजना परियोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करती नजर आ रही है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और कोहरा, तीर्थयात्रियों से सुरक्षा बरतने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | केदारनाथ घाटी समेत ज़िले के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और जोखिम वाली जगहों पर0
0
Report
रोहतास के समाहरणालय में अनुसूचित जाति-जनजाति योजनाओं की समीक्षा, डीएम बोले धरातल पर उतारने उपाय
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में बिहार अनुसूचित जाति, जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस दौरान शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय से आए वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। साथ ही सुझाव भी दिए। समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा भी की गई। डीएम ने बताया कि सरकार के द्वारा इन वर्गों के उत्थान के लिए बनाए गए योजनाओं को धरातल पर कैसे लागू किया जाए? इस पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई।0
0
Report
Advertisement
हांसी हत्याकांड: लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी चांदी उर्फ लम्बु गिरफ्तार
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : डीएसपी अक्षय कुमार तीन बच्चों की मां के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी से शादी से इनकार पर बढ़ा विवाद; सिर में रॉड मारकर हत्या का आरोप हांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, CIA-2 ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को किया गिरफ्तार हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रचना और आरोपी चांदी लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया ओर मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने के प्रयास और नाबालिग बेटे को अपने साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने CIA प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर देखा तो रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। महिला का शव 48 से 72 घंटे बंद कमरे की वजय से सड़ गया था। मृतिका के पास ही इनकी बेटी अंजली भी घायल बेहोश हालात में मिली थी। जिनका इलाज अभी हिसार सामान्य हस्पताल में चल रहा है। अभी तक लड़की को होश नहीं आया है। मृतका का नाबालिग बेटा भी गायब बताया गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अभी मृतिका का बेटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। ओर आरोपी को रोहतक के निंदाना उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के परिजनो के अनुसार रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी। रचना के दो लड़कियां और एक लड़का बताया गया है। वहीं चांदी नामक व्यक्ति के रचना के साथ रहने की बात भी सामने आई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि चांदी शादी करने के लिए उसकी बेटी पर दबाव बना रहा था। हालांकि इन आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। ओर परिजनों के अनुसार शादी न करने पर इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है। डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है。0
0
Report
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, लापरवाही के आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में गर्भवती महिला और उसके बच्चों की मौत एक बार फिर से लगे डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप प्रसव पीड़ा के चलते महिला पहुंची थी परिजनों के साथ फरीदाबाद अस्पताल में परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने का लगाए आरोप समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई जच्चा और बच्चा दोनों की मौत सरकार से परिजन कर रहे हैं कार्रवाई की मांग0
0
Report
जयसिंहनगर CHC में इलाज से इनकार, वीडियो वायरल की धमकी पर हड़कंप
Shahdol, Madhya Pradesh:जयसिंहनगर CHC में महिला से इलाज से इनकार का आरोप. पेट दर्द से तड़पती महिला को इलाज से किया इनकार! विरोध करने पर अभद्रता और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाले शहडोल जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तेज पेट दर्द से परेशान महिला इलाज की उम्मीद लेकर पहुंची, लेकिन आरोप है कि उसे इलाज नहीं मिला. महिला ने डॉक्टरों पर ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला देकर इलाज से इनकार करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, विरोध करने पर अभद्रता और अस्पताल कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाए जाने तथा उसे वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं. मामलें को लेकर पीड़िता ने पुलिस के बाद अब एसपी, कलेक्टर और आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. फुल स्टोरी के अंत तक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन का पक्ष भी सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
उमर अब्दुल्ला के बयान: सत्र में दो प्रकार के एजेन्डा, सरकार का विधायी कार्य प्रमुख
Aram Pora, Ganderbal, CM Omar Abdullah says, "There are two types of agendas in a session. One is the government's own legislative business. Although legislative business in a Union Territory is less compared to a full state, there are still some legislative matters that will be presented before the House on behalf of the government."0
0
Report
मैनपुरी के सास-दानमाद के कथित प्रेम से परिवार में हंगामा: पुलिस कर रही जांच
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के खरगजीत नगर में पांच बच्चों की मां और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध की बात सामने आई है, जिससे परिवार में जमकर हंगामा हुआ। पति की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसी बेटी के पति यानी दामाद से महिला की नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद जब परिवार ने विरोध किया तो सास और दामाद खुलकर सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहने लगे। बताया जा रहा है कि महिला के पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह परिवार के साथ रह रही थीं। बड़ी बेटी की शादी के बाद दामाद का ससुराल आना-जाना हुआ और इसी दौरान सास-दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लगभग छह महीने से दोनों के बीच कथित संबंध होने की बात सामने आ रही है। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो विरोध शुरू हो गया। बच्चों और परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों साथ रहने की बात पर अड़े बताए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि अगर बच्चे उसके साथ रहना चाहें तो रह सकते हैं और वह उनका पालन-पोषण करेगी। वहीं दामाद भी पत्नी के साथ रहने की बात को उसकी इच्छा पर छोड़ते हुए सास के साथ रहने की बात कह रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से काउंसिंग कराए जाने की बात सामने आई है और पुलिस जांच के बाद ही कथित प्रेम संबंध और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में मुठभेड़: 4 गौतस्कर गिरफ्तार, वसीम के पैर में गोली
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना इलाके में गोकुसी की घटना के बाद 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान 4 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है । मुठभेड़ के दौरान आमने-सामने की फायरिंग में वसीम नाम के अभियुक्त के पैर में गोली लगी है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास असलहा, खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आपको बता दे मैलानी थाना इलाके में कल गोवंश के अंश मिले थे इसके बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।0
0
Report
Advertisement
बिहार में ब्लॉक स्तर पर श्रमिक शेड बनेंगे, सुविधाएं और जानकारी दी जाएगी
Patna, Bihar:बिहार में काम की तलाश में रोज घर से निकलने वाले श्रमिकों को जल्द राहत मिल सकती है, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की पहल पर ब्लॉक स्तर पर श्रमिकों के लिए शेड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इन शेड में मजदूरों के बैठने के साथ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी,साथ ही श्रमिकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी और शिकायत कोषांग का नंबर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में मजदूर अक्सर सुबह चौक-चौराहों और बाजारों में काम की तलाश में पहुंचते हैं और घंटों खुले में इंतजार करते हैं,गर्मी, बारिश और ठंड से होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रस्तावित श्रमिक शेड उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
निर्दलीयों के इर्द-गिर्द अब हाड़ौती का असली सियासी खेल
Kota, Rajasthan:हाड़ौती संभाग के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब सभापति और चेयरमैन की कुर्सी के लिए सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। कोटा संभाग के 28 नगर निकायों में बुधवार से अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और कई निकाय ऐसे हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों की जरूरत पड़ रही है। यानी पार्षद बनने के बाद अब निर्दलीयों की पूछ-परख अचानक बढ़ गई है। - सुल्तानपुर में 25 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 13 सीट चाहिए। बीजेपी 13 यानी बॉर्डर पर है, कांग्रेस 11 पर, यहां निर्दलीय की भूमिका पर सर्वाधिक नजर है। - सुकायत में 25 वार्ड हैं। बीजेपी और कांग्रेस 10-10 पर हैं। चार निर्दलीयों से उम्मीदें जुड़ी हैं। - इटावा के 35 वार्डों में बहुमत का आंकड़ा 18 है। कांग्रेस 16 और बीजेपी 14 पर है, अब 5 निर्दलीय फैसला करेंगे। - कापरेन में 25 वार्ड हैं। बीजेपी और कांग्रेस 11-11 पर हैं। अब 3 निर्दलीय पालिकाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला कर सकते हैं। - केशोरायपाटन के 25 वार्डों में बीजेपी 12, कांग्रेस महज 3 और निर्दलीय 10 सीटों पर हैं। BJP को बोर्ड बनाने के लिए कम से कम एक निर्दलीय का साथ चाहिए। - छबड़ा में 35 वार्ड हैं। बीजेपी 14, कांग्रेस 12 और बसपा 2 पर है, जबकि सात निर्दलीय जीते हैं। - अंता के 35 वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों 16-16 पर अटके हैं और 3 निर्दलीय निर्णायक हो गए हैं। - सिसवाली में 20 वार्ड हैं। कांग्रेस 9 और बीजेपी 6 पर है, 5 निर्दलीय फैसला करेंगे। - नैनवां के 25 वार्डों में कांग्रेस 11 और बीजेपी 8 पर है, 6 निर्दलीय जीतकर आए हैं। - बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों में बहुमत का आंकड़ा 31 है। बीजेपी 29 और कांग्रेस 20 पर है। यहां भी 11 निर्दलीय निर्णायक भूमिका में हैं। - पीपाड़ा के 20 वार्ड में कांग्रेस 8, बीजेपी 6 और 6 निर्दलीय हैं। हाड़ौती में अब असली सियासी खेल निर्दलीयों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं की नजर उन पार्षदों पर है, जो आज भले निर्दलीय हैं, लेकिन कल किसी बोर्ड की सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखेंगे।0
0
Report
गिरिडीह में दिवंगत मंत्री sudivya सोन के श्रद्धाकर्म की तैयारी पूरी
Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह में दिवंगत मंत्री sudivya कुमार सोन के श्रद्धाकर्म को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह में हैं, जबकि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक तरफ जहां उत्सव उपवन में श्रद्धाकर्म के लिए पांच बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं, जहां करीब 25 से 30 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर भी दिव्यांगत मंत्री sudivya सोन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्टर्स लगाए गए0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ट्रक ने ली मासूम की जान, 4 वर्षीय नितिन कश्यप की मौत; चालक गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर तेज़ रफ्तार ट्रक ने ली मासूम की जान, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अलनार की घटना, भिलाई से दंतेवाड़ा लोह अयस्क लेने जा रहे 18 चक्का ट्रक ने मासूम को कुचला , घटना स्थल पर ही हुई मासूम की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार, मृतक मासूम की पहचान 4 वर्षीय नितिन कश्यप निवासी साड़रा के रूप में हुई, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश .0
0
Report
मोदी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई: राष्ट्रसेवा में नया आयाम दिखा रहा भारत
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है। आपके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
नाथद्वारा में भाजपा पार्षद गायब: सांसद मेवाड़-विधायक धरने पर, पुलिस पर सवाल
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में भाजपा पार्षद के गायब होने से राजनीतिक भूचाल: सांसद महिमा कुमारी और विधायक परिजनों के साथ धरने पर, SP की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल राजसमंद जिले के नाथद्वारा में नगरपालिका के भाजपा पार्षदों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों और भारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात तक हंगामा जारी रहा। इस प्रदर्शन में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नार्थद्वारा विधायक विश्वराज सिंह खुद परिजनों के साथ मौके पर डटे रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। SP पर सीधा निशाना और चेतावनी- धरने के दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मामले में जानबूझकर ढिलाई बरत रही है। सांसद ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि गायब पार्षदों को कुछ होता है या प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसपी की होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से तीखी बहस - पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे और अन्य दर्जनों पार्षदों के परिजनों ने खुलकर अपहरण के आरोप लगाए हैं। इस दौरान स्थिति उस वक्त और गरमा गई जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे के बीच फोन पर तीखी बहस हुई। परिजनों ने आज ही सभी पार्षदों को नाथद्वारा पहुँचाने की पुरजोर माँग की। परिजनों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आज सभी भाजपा पार्षद सुरक्षित घर नहीं लौटते हैं, तो इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया जाएगा। देर रात जब राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्थिति संभालने धरना स्थल पहुँचे, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और परिजनों ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की माँग को लेकर जमकर नारेबाजी की।0
0
Report
Advertisement
