229001
Raebareli -सर्दी में बीमार हो रहे बच्चे,ओपीडी में बढ़े मरीज
Raebareli, Uttar Pradesh:ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सर्दी में बच्चे भी बीमार हो रहे है ,जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक ही हो रही है। डायरिया और बुखार के 13 मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास सौ से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंचे है। सर्दी, जुकाम के साथ-साथ निमोनिया के मरीजों की भी संख्या अधिक रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारडोल्ली ग्रामीण पुलिस ने सोलर केबल व बैटरी चोरी के अपराधी को पकड़ा
Surat, Gujarat:ચાલણી નોધ : સ્ટોરી એન્ટ્રી સુરતમાં ચોરીની સીરિઝનો ખેલ ખتام, બારડોલી રુરલ પોલીસના હાથે ઝડપાયો શાતિર ચોર. સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના અનેક ગુનાઓનો આરોપી પોલીસના સકંજામાં. છેલ્લા બે વર્ષથી બારડોલી પંથકમાં સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીને અંજામ આપી પોલીસને પડકારતો હતો આરોપી. પરંતુ પોલીસના એન્ટી હ્યુમન સોર્સિસ અને બાતમીદારોના નેટવર્ક સામે આખરે આરોપીનો ખેલ પકડાઈ ગયો. પોલીસે મહારાષ્ટ્રના મુખ્ય સૂત્રધાર ૧૮ જેટલા ગુનાના આરોપી અંતું ઉર્ફે પિન્ટુ દાદા ને ઝડપી પાડ્યો હતો. વિઓ... ચોરી ચોરી અને માત્ર ચોરી ! છેલ્લે બે વર્ષથી બારડોલી રુરલ પોલીસ મથક વિસ્તારમાં સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના અનેક ગુનાઓ સામે આવી રહ્યા હતા. ચોર એટલો શાતિર કે વારંવાર પોલીસને ચકમો આપી ફરાર થઈ જતો હતો. પરંતુ આ વખતે પોલીસને ચોક્કસ બાતમી મળી. બાતમી મળતા જ પોલીસે વોચ ગોઠવી. અને મોતા ગામ નજીકથી પીન્ટુ ઉર્ફે અંતુ ગાંવિતને ઝડપી પાડ્યો એટલું જ નહીં. તપાસમાં સામે આવ્યું કે આરોપી મૂળ ભીનામલા ગામ, તાલુકો નવાપુર, નંદુરબારનો રહેવાસી છે. બાઈટ:- પી.એન. જાડેજા (પીઆઈ, બારડોલી રુરલ પોલીસ) વિઓ... પોલીસે આરોપીની કુંડળી ખોલતા ચોંકાવનારી હકીકત સામે આવી. અANTO ઉર્ફે પિન્ટુ ગાંવિત વિરુદ્ધ અલગ અલગ પોલીસ મથકોમાં અગાઉથી નવ જેટલા ગુના નોંધાયેલા છે. એટલે સ્પષ્ટ છે કે આ કોઈ સામાન્ય ચોરીનો મામલો નથી. પરંતુ લાંબા સમયથી ગુનાહિત પ્રવૃત્તિમાં સક્રિય શખ્સ હવે બારડોલી રુરલ પોલીસના સકંજામાં છે. પોલીસે આરોપી પાસેથી કાર, રોકડ રકમ, બાઈક અને ચોરીના ગુનાઓમાં ઉપયોગમાં લેવાતા સાધનો સહિતનો મુદ્દામાલ કબજે કર્યો છે. કુલ 7.50 લાખ રૂપિયાનો મુદ્દામાલ જપ્ત. હવે પોલીસે પૂછપરછમાં ચોરીના વધુ કેટલા ગુનાઓનો ભેદ ઉકેલાય છે અને તેની સાથે કોણ કોણ સંકળાયેલું છે, તેના પર સૌની નજર. બાઈટ :- પી.એન.જાડેજા (પીઆઇ, બારડોલી રુરલ પોલીસ) વિઓ.. બારડોલી પંથકમાં બે વર્ષથી ચાલતા સોલર કેબલ અને બેટરી ચોરીના ખેલમાં પોલીસની મોટી કાર્યવાહી. શાતિર આરોપી ઝડપાયો. 7.50 લાખનો મુદ્દામાલ જપ્ત થયો. હવે આરોપીની પૂછપરછમાં ચોરીના વધુ કેટલા ગુનાઓનો ભેદ ઉકેલાય છે અને તેની સાથે કોણ કોણ સંકળાયેલું છે, તેના પર સૌની નજર.0
0
Report
रांची में शारदीय नवरात्र: स्कंदमाता की पूजा से भक्तों में उत्साह
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र की धूम है। नवरात्र के पांचवें दिन आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं। वहीं, शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त पंडालों में पहुंच रहे हैं। हर तरफ भक्ति और आस्था का माहौल है, और पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।0
0
Report
रांची में दुर्गा पूजा के दौरान नशे के खिलाफ पोस्टर मुहिम, युवाओं में जागरुकता
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता की अनूठी पहल देखने को मिल रही है। पूजा पंडालों के बाहर नशा मुक्ति से जुड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। पोस्टर्स के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की जा रही है। मकसद साफ है त्योहार की खुशियों के बीच समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प मजबूत करना.0
0
Report
Advertisement
प्रेमिका के दबाव में पिता की हत्या: बेटे ने ईंट-पत्थर से कुचला
Gaya, Bihar:प्रेमिका के इशारे पर पिता की हत्या! डायलिसिस कराकर लौट रहे बीमार बाप को बेटे ने ईंट-पत्थर से कुचला, जमीन बनी कत्ल की वजह गयाजी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में इस कदर डूबे एक बेटे ने अपने ही बीमार पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराने अस्पताल जाते थे। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के नाम जमीन कराने के दबाव और पिता के विरोध ने इस खूनी साजिश को जन्म दिया। मामले में आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। गयाजी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में ओटीए के समीप 26 सितंबर की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के चेहरे और सिर पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने के गंभीर निशान थे। बाद में शव की पहचान कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई। वह परचून की दुकान चलाते थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। घटना से एक दिन पहले, 25 सितंबर को विष्णुपद थाने में कृष्णा गुप्ता और उनके बेटे चंदन राज के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला उलझा हुआ लगा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और छानबीन के दौरान कहानी की परतें खुलने लगीं। पुलिस के अनुसार, चंदन राज का पिछले 10 से 12 वर्षों से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला की उम्र उससे करीब 10 साल अधिक बताई जा रही है और उसका एक बच्चा भी है। जांच में सामने आया कि चंदन के पिता इस संबंध से खुश नहीं थे। वह परिवार की जमीन महिला के नाम करने के भी विरोधी थे。 आरोप है कि महिला चंदन पर अपने माता-पिता से अलग होने और जमीन उसके नाम कराने के लिए दबाव बनाती थी। पुलिस की पूछताछ में चंदन ने कथित तौर पर बताया कि महिला ने उसके सामने ऐसी शर्त रखी थी कि या तो वह अपने हिस्से की जमीन उसके नाम कराए या अपने पिता को रास्ते से हटा दे। इसी दबाव में उसने हत्या की साजिश रची。 पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात चंदन अपने पिता कृष्णा गुप्ता को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डायलिसिस कराकर घर ले जा रहा था। बीमारी के कारण कृष्णा काफी कमजोर हो चुके थे। इसी दौरान आरोपी उन्हें ओटीए के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां चंदन ने लाठी, ईंट और भारी पत्थरों से पिता के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को झाड़ियों के पास छोड़कर फरार हो गया। 26 सितंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और गुमशुदगी के मामले से कड़ियां जोड़ते हुए बेटे तक पहुंची। जांच में सामने आया कि चंदन राज ग्रेजुएट है और आदित्य विजन में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। उसे हर महीने करीब 22 हजार रुपये वेतन मिलता था। आरोपी के कथित बयान के अनुसार, वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रेमिका पर खर्च करता था। पुलिस पूछताछ में चंदन ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले महिला के कहने पर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसका दावा है कि महिला ने प्यार साबित करने के लिए ऐसा करने को कहा था। बाद में जमीन अपने नाम कराने के दबाव की बात भी उसने पुलिस को बताई। पुलिस इन बयानों और मामले के जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इस संबंध में डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने 26 सितंबर को ओटीए के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान विष्णुपद थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत से मामले के तार जुड़े। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन राज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जिसमें उसने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या की बात स्वीकार की।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी के शरीर पर महिला के नाम का टैटू भी है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश में महिला की क्या भूमिका रही। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है और उसकी गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई कर रही है। महिला के पति की इस मामले में भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, वह मजदूरी करता है और उसे कथित संबंध के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने और मामले के सभी पहलुओं की जांच में लगी है। एक बीमार पिता की हत्या के इस मामले ने परिवार, रिश्तों और संपत्ति के विवाद को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील, झोटा हत्या केस के विरोध में आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने पंजाब के सभी शहरों, कस्बों और गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में बंद के आह्वान को सफल बनाएं और परमिंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए आवाज उठाएं। भारी बारिश के बावजूद लोगों से इंसाफ की मांग में एकजुट होने का आह्वान किया गया है। अब देखना यह है कि यह पंजाब बंद का आह्वान कितना सफल होता है और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है。0
0
Report
अमरावती शिक्षक मतदारसंघ के अपक्ष उमेदवार ने मेस्टा संस्थापक पर गंभीर आरोप लगाए
Washim, Maharashtra:अमरावती शिक्षक मतदार संघात महाराष्ट्र इंग्लिश स्कूल ट्रस्टीज असोसिएशन (मेस्टा) कडून उमेदवारी मिळालेल्या अपक्ष उमेदवार किरण चौधरी यांनी मेस्टा चे संस्थापक अध्यक्ष संजय तायडे यांच्यावर गंभीर आरोप केले आहेत. तायडे यांनी स्वतःच्या आर्थिक हितसंबंधांसाठी आपला पाठिंबा काढून घेतल्याचा दावा चौधरी यांनी केला आहे.मेस्टा संघटनेसोबत सुरुवातीपासून मि जोडलेलो असून,चार-पाच पदाधिकारी वगळता इतर पदाधिकारी आपल्या पाठीशी असल्याचा दावाही त्यांनी केला असून आपली उमेदवारी कायम असून माझा विजयी निश्चित आहे असा दावा चौधरी यांनी केला. संजय तायडे यांनी आता कोणाला पाठिंबा दिला आहे, हे माध्यमांसमोर येऊन स्पष्ट करावे,असे खुलं आव्हान चौधरी यांनी संजय तायडे यांना दिले आहे.या आरोपांमुळे अमरावती शिक्षक मतदारसंघातील निवडणुकीचे वातावरण चांगलेच तापले असून, मेस्टाचे पदाधिकारी आणि शिक्षक काय भूमिका घेतात,याकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में नवरात्रि डांडिया ने महिलाओं में उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता बढ़ाई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में नवरात्रि के अवसर पर पाकुड़ शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया... इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लिया... कार्यक्रम की शुरूआत मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और आरती के साथ हुई... इसके बाद महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया... मौके पर महिलाओं ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व है... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नृत्य देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है... डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली सजाई हुई लकड़ियों को मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक माना जाता है... इसी कारण इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है... कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की... नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली... उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं... साथ ही महिलाओं को एक दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है...0
0
Report
डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:महान वैज्ञानिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटिशः नमन। विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान तथा राष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का आपका संकल्प सदैव प्रेरणादायी है। आपका संपूर्ण जीवन कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है。0
0
Report
वाराणसी में सफाईकर्मियों का सम्मान, प्रयागराज में 602 आवासों की भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath सेवा का सम्मान समाज को संवेदनशील बनाता है, महापुरुषों की स्मृतियां उसे अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और 'अपना घर' हर परिवार को स्वाभिमान के साथ जीने का आधार देता है। इसी भावना के साथ आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करूंगा। इसके उपरांत तीर्थराज प्रयागराज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण, माफिया से मुक्त कराई 9,811 वर्ग मीटर भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत ₹191 करोड़ से अधिक लागत से 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को चाबी का वितरण होगा। हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और हर आंगन में खुशहाली पहुंचाने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना
Tonk, Rajasthan:टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) राजस्थान में न 1 पर हे टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने पिछले 250 दिनों में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 230 कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर ठगी, अवैध शराब, विस्फोटक सामग्री, अवैध हथियार, मिलावटी खाद्य पदार्थ और सरकारी दवाइयों के अवैध कारोबार सहित कई मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 करोड़ 43 लाख के मादक पदार्थ पकड़े DST ने मादक पदार्थों के खिलाफ 120 कार्रवाई करते हुए करीब 12 करोड़ 43 लाख रुपये के मादक पदार्थ पकड़े। वहीं, साइबर अपराध के खिलाफ 56 कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया गया। अवैध शराब और विस्फोटक सामग्री पर शिकंजा टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। इसके अलावा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। टीम ने अवैध बारूद और हथियार बनाने के कारखानों का भी भंडाफोड़ किया। मिलावटखोरी और कालाबाजारी का खुलासा DST ने मिलावटी दूध की फैक्ट्री और नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश किया। सरकारी दवाइयों के जखीरे और भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जब्त किया गया। इसके साथ ही अवैध नकली बीड़ी फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ खाद की कालाबाजारी और अवैध स्टॉक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई टोंक DST की इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। टीम की कार्रवाई से जिले में संगठित अपराध, नशे के कारोबार, साइबर ठगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिली है। जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार जमादार शहर की सफाई करता है उसी प्रकार हम अपराधियों को साफ करने का काम कर रहे हे आम जन हमारा सहयोग करे ...0
0
Report
मानटाउन में पेड़ पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जाँच जारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग गांधी पार्क के सामने एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समूची जानकारी ली। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस में शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मानटाउन थाने के सब इंस्पेक्टर बने सिंह के मुताबिक मृतक की शिनाख्त बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने जरिये टेलीफोन पुलिस को सूचना दी थी कि गुलाब बाग गाँधी पार्क के सामने एक निम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका रहा है। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मान नही है, हालांकि फिलहाल ये पता नहीं लग पाया कि युवक ने आत्महत्या की है या इसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।0
0
Report
22 महीने बाद राजपुरिया बॉर्डर पर बोर्ड नहीं बदला; प्रशासनिक लापरवाही उजागर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया बॉर्डर पर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर लगा बांसवाड़ा संभाग में पधारने पर धन्यवाद का बोर्ड अब भी पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दे रहा है। राज्य सरकार बांसवाड़ा संभाग को निरस्त कर चुकी है और बांसवाड़ा जिले को उदयपुर संभाग में शामिल किया गया है। इसके बावजूद करीब 22 महीने बाद भी बोर्ड नहीं बदला गया। लोक निर्माण विभाग के अधीन बताया गया यह बोर्ड जर्जर हालत में है और इसका रंग भी उखड़ चुका है। बोर्ड पुलिस चेकपोस्ट के पास लगा है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गलत बोर्ड हटाकर नया बोर्ड लगाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने चित्रकला में प्रथम और वाद-विवाद में दबदबा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की माहेनुर और सुहागपुरा की खुशी गुर्जर प्रथम रहीं. कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार अंकुर माध्यमिक विद्या मंदिर में किया गया। चित्रकला में सुहागपुरा की प्रकृति कुमारी मीणा द्वितीय और स्वरूपगंज की आरती धाकड़ तृतीय रहीं। वाद-विवाद में धरियावद की निखत फातिमा द्वितीय और मोहेड़ा की कल्पना गायरी तृतीय स्थान पर रहीं।0
0
Report
गोसेखुर्द धरण १००% भर गया; पूर्व विदर्भ के चार जिलों को राहत
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले के गोसेखुर्द धरण १००% जलसाठ्यासह अंतिम पाणीपातळी गाठलेली आहे. धरणाने २४५ पूर्णांक ५० मीटर ही निर्धारित पातळी गाठली, ज्यामुळे आगामी काळातील पिण्याचे पाणी, शेती आणि जनावरांच्या पाण्याचा प्रश्न काही प्रमाणात सुटण्याची आशा आहे. मध्य प्रदेशातील पावसामुळे वैनगंगा नदीचा प्रवाह सुरू राहिल्याने धरणातील पाणीसाठ्यात वाढ झाली. गोसेखुर्द धरण पूर्ण क्षमतेने भरण्याने पूर्व विदर्भातील चार जिल्ह्यांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीमुळे पाण्याची चिंता वाढली असतानाच गोसेखुर्द प्रकल्पाने अंतिम पाणीपातळी गाठल्याने उपलब्ध जलसाठ्याचे महत्त्व वाढलेले आहे. धरणातील पाणी पिण्यासाठी, शेतीसाठी आणि जनावरांसाठी उपयोगात आणण्याचे नियोजन केले जाणार आहे. सद्या गोसेखुर्द धरण १००% भरला आहे. तर उर्वरित बावनथडी, धापेवडा या धरणात देखील ७०% जलसाठा उपलब्ध आहे.0
0
Report
अंगप्रदेश की मंजूषा कला अमेरिका तक पहुँची सूपों की मांग बढ़ी
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर की मंजूषा कला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है। अंगप्रदेश की इस पारंपरिक लोककला से सजे छठ के सूपों की मांग अमेरिका तक पहुंच गई है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में भी मांग को लेकर बातचीत जारी है। खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंजूषा साड़ी धारण करने के बाद इस कला को नई पहचान मिली और अब छठ महापर्व इसे विदेशों तक पहुंचाने का नया जरिया बन रहा है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन दिनों सूपों पर अपनी कूची से लोककला के रंग उकेरने में जुटी है। भगवान सूर्य की आकृति, कमल के फूल और छठ की परंपराओं को दर्शाती कलाकृतियां इन सूपों को खास बना रही है। छठ महापर्व की तैयारी के बीच भागलपुर में मंजूषा कला के कलाकारों की व्यस्तता बढ़ गई है। कोई सूप पर भगवान सूर्य की आकृति उकेर रहा है, तो कोई कमल और दूसरे फूलों की खूबसूरत डिजाइन तैयार कर रहा है। साधारण सूप पर कूची चलाकर उसे आकर्षक कलाकृति में बदलने का यह काम जितना सुंदर दिखता है, उतनी ही मेहनत भी मांगता है। हर रेखा और हर रंग को उकेरने में कलाकारों को घंटों लगते हैं। इन कलाकृतियों में छठ की आस्था के साथ अंगप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देती है। मंजूषा कला की अपनी अलग शैली और पहचान है। इसमें मुख्य रूप से गुलाबी, हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं रंगों के सहारे कलाकार सूपों पर पारंपरिक आकृतियों को जीवंत कर रहे है। छठ महापर्व में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है और इसी भाव को ध्यान में रखकर सूपों पर भगवान सूर्य की आकृतियां बनाई जा रही है। इस बार मंजूषा कला से सजे सूपों की मांग स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिलना इस लोककला के बढ़ते दायरे को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया से भी ऑर्डर को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से मांग पहुंच रही है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन ऑर्डरों को पूरा करने में लगी है। कलाकारों के लिए यह अपनी कला को नए लोगों तक पहुंचाने का मौका है। साथ ही, यह चुनौती भी है कि समय पर हर सूप को तैयार करते हुए उसकी पारंपरिक खूबसूरती और कलात्मक बारीकी बरकरार रखी जाए। मंजूषा कला को नई पहचान मिलने की कहानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात भी अहम रही। करीब पांच महीने पहले मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने राष्ट्रपति को मंजूषा कला से सजी साड़ी भेंट की थी, जिसे राष्ट्रपति ने धारण किया। इसके बाद इस पारंपरिक कला को लेकर लोगों की दिलचस्पी और चर्चा बढ़ी। अब छठ के सूपों के जरिए कलाकार इस पहचान को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की कूची से तैयार ये कलाकृतियां अंगप्रदेश की विरासत को नए बाजारों से जोड़ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
