229001
Raebareli- महिला दंत चिकित्सक से विवाद करने में 11 के खिलाफ मुकदमा
Raebareli, Uttar Pradesh:सीएचसी सलोन में दंत चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच हुए विवाद की जांच पुलिस टीम ने की। बयान दर्ज किए गए और चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत 11 अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नन्हे जीनियस का कमाल: इंटरनेट पर छा गया वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:नन्हे जीनियस का कमाल वायरल0
0
Report
अरनोद में सपने से सच हुई कालिका माता की प्रतिमा, भक्तों का आस्था सैलाब
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में एक चौंकाने वाली और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई, जहां एक सपना हकीकत में बदल गया। जमीन के मालिक को आए दिव्य संकेत के बाद की गई खुदाई में धरती की गहराई से प्राचीन प्रतिमा निकलने से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल बन गया। प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में इन दिनों एक अद्भुत और धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां जमीन के मालिक भंवर सिंह सिसोदिया को कुछ दिनों पहले एक सपना आया, जिसमें उन्हें जमीन के भीतर किसी दिव्य प्रतिमा के होने का संकेत मिला। सपने को ईश्वरीय संकेत मानते हुए भंवर सिंह ने उस स्थान पर खुदाई शुरू करवाई। करीब 10 से 15 फीट गहराई में, पेड़ की जड़ों के बीच से एक प्राचीन प्रतिमा मिलने पर सभी लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रतिमा कालिका माता के स्वरूप में प्रतीत हो रही है। प्रतिमा की बनावट, आकार और स्वरूप को देखकर लोग इसे अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी मान रहे हैं। फिलहाल, हिंदू रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार प्रतिमा को लाल कपड़े में ढककर सुरक्षित रखा गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि जब तक विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जाता, तब तक इसे इसी तरह लाल वस्त्र में ढका रखा जाएगा। जैसे ही यह खबर आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया, जहां जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि देवी का आशीर्वाद है। कई श्रद्धालु इसे चमत्कार मानते हुए दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर प्रतिमा की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। आवश्यकता पड़ने पर पुरातत्व विभाग की टीम को भी बुलाया जा सकता है, ताकि इस महत्वपूर्ण खोज का सही मूल्यांकन किया जा सके। फिलहाल अरनोद का यह स्थल आस्था और जिज्ञासा का केंद्र बन गया है, जहां लोग श्रद्धा के साथ पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और इसे एक दिव्य चमत्कार के रूप में देख रहे हैं।0
0
Report
मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोला
Gaya, Bihar:जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, खराब व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में दूर दराज से आने वाले मेडिकल छात्र छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। इस लचर व्यवस्था के खिलाफ छात्र छात्रों ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन से पैदल march करते हुए विरोध प्रदर्शन निकाला और कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पास जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर गुहार लगाई है। इस संबंध में छात्रा स्वाति कुमारी ने बताया कि हमलोग जब से आए है तब से सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही दिया गया है। न तो सड़के है और नही बेहतर हॉस्टल है यँहा तक कि हमलोगों को जो मेस का खाना मिलता है उसकी गुणवत्ता भी नही होती है जिससे कि हमारे कई साथियों का तबियत खराब हो जाता है और वो बीमार हो जाते है।हम जब भी इसकी शिकायत करते है तो सिर्फ हमलोगों को आश्वासन मिलता है और फिर कुछ भी नही होता है। यँहा तक कि जँहा लड़कियां रहती है वँहा बाउंड्री वाल भी नही किया गया है जिससे कोई भी कभी भी आ जाता है और हमलोगों असुरक्षित महसूस करते है। बाइट:- स्वाति कुमारी, छात्रा मगध मेडिकल कॉलेज बाइट:- तरुण कुमार, छात्र मगध मेडिकल कॉलेज हम आपको बता दे कि ये स्थिति आज की नही है बल्कि कई दशकों से चली आ रही है और हर बार कॉलेज के छात्र छात्राओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला है लेकिन कॉलेज प्रबंधन सिर्फ छात्र छात्राओं को आश्वासन देकर छोड़ देते है और फिर भूल जाते है। छात्र छात्राओं के इस समस्या का अभी तक नही तो कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने सुधार के दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है और नही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस समस्या को लेकर कोई कार्रवाई की गई है। बरहाल अब देखना यह है कि बिहार सरकार और कॉलेज प्रशासन इस समस्या का निदान कब करते है और क्या छात्र छात्राओं के इस मांग को पूरा कर पाते है भी की नही ये तो आने वाला समय ही बताएगा।0
0
Report
Advertisement
सांसद राजकुमार रोत के बयान के विरोध में आदिवासी प्रदर्शन, गृह मंत्री इस्तीफा मांग
Dungarpur, Rajasthan:सांसद राजकुमार रोत पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आदिवासियों का प्रदर्शन, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद पर सदन में गई टिप्पणी के विरोध में बीएपी के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत के नेतृत्व में बीएपी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और गृह मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | इस मौके पर बीएपी के नेताओं ने देश के गृह मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर राजकुमार रोत द्वारा नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखने के बाद, गृह मंत्री ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, न केवल सांसद का अपमान, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है। भारत आदिवासी पार्टी ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ''अमर्यादित'' और ''धमकी भरा'' करार दिया है। बीएपी के नेताओं का कहना है कि गृह मंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पूरे आदिवासी समाज को नक्सलवाद से जोड़ने का प्रयास किया है। सांसद राजकुमार रोत संसद में जल-जंगल-जमीन और संविधान की 5वीं व 6वीं अनुसूची को लागू करने की बात कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए ''नक्सलवाद का ठप्पा'' लगाया गया | इस बयान से देशभर के आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदायों में भारी रोष व्याप्त है। इधर प्रदर्शन के बाद बीएपी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में बीएपी ने गृह मंत्री से नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफे की मांग की है। वही इसके साथ ही गृह मंत्री द्वारा पूरे सदन के सामने राजकुमार रोत और आदिवासी समुदाय से माफी मांगने की मांग की है | वही बीएपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई और माफी नहीं मांगी गई, तो आने वाले समय में पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा और आदिवासी समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासियों को नक्सलवाद से जोड़ना उनकी आवाज को दबाने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
मोतिहारी के अधिकारी की दबंगई: हथियार दिखाकर धमकी के बाद गिरफ्तार
Motihari, Bihar:मोतिहारी के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चैता गांव में एक सरकारी अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। कृषि विभाग में कार्यरत कृषि विभाग के असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर प्रकाश सिंह (शंकु) पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुजीत कुमार सिंह के घर पर हमला किया और हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रकाश सिंह अपने साथियों के साथ हाथ में रिवॉल्वर लिए दरवाजे पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं और भद्दी भद्दी गली दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने न केवल हथियार को लेकर धमकी दी बल्कि कहा गया कि शिकायत करने पर फर्जी मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। इस घटना के बाद परिवार भय के साये में जी रहा है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कृषि अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्तौल बरामद करने की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
ट्रांसजेंडर बिल 2026 के खिलाफ किन्नर समुदाय का जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन
Jamshedpur, Jharkhand:ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में किन्नर समुदाय ने सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके समुदाय के हित में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है. समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष 2014 में नालसा vs यूनियन ऑफ़ इंडिया के ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर समुदाय को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन यह बिल उस भावना के अनुरूप नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस बिल को लागू न किया जाए और समुदाय के साथ संवाद कर उनकी सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाए. इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी किन्नरों ने अपने चीर- परिचित अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया0
0
Report
Advertisement
4 लाख में करोड़ों वाली लैम्बोर्गिनी, लोगों के होश उड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:4 लाख में करोड़ों वाली लैम्बोर्गिनी!0
0
Report
घर की सजावट में नया ट्रेंड: क्या बदलेगा आपका घरेलू साज-सज्जा अंदाज
Noida, Uttar Pradesh:घर की सजावट में नया ट्रेंड0
0
Report
झारखंड के गढ़वा में आंधी-बारिश और वज्रपात से घर गिरे, भैंसें मरीं, बिजली ठप
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, आधा दर्जन मिट्टी के घर गिरे, मवेशी की मौत के बाद रमकंडा इलाके में बिजली व्यवस्था हुई ठप। रमकंडा रविवार की देर रात तेज आंधी बारिश और वज्रपात में रमकंडा के विभिन्न क्षत्रों में घर बिजली के तार और पेड़ को नुकसान पहुंचा है। चेटे गांव में खपरैल के आधा दर्जन घरों को आंशिक नुकसान हुआ और कई पेड़ गिर गए। बिजली का तार टूट गया। इस आंधी तूफान में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। रमकंडा प्रखण्ड के चेटे पंचायत अंतर्गत ग्राम पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात से उपेंद्र भुईयां पिता सीताराम भुईयां की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि देर रात अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान यह हादसा हुआ। भैंसों की मौत से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसी आंधी-पानी का असर कुरुमदारी गांव में भी देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिरकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। खंभा गिरने से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। चेटे के मुनि भुइयां, शम्भू बैठा, प्रताप रजक सुरेश भुईयां के घरों आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द मुआवजा देने और कुरुमदारी गांव में शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में 1.40 करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में शहर के दो व्यापारियों से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विकेश कुमार कमोल निवासी कुशलगढ़ के रूप में हुई, जो राजकीय विद्यालय में गणित का द्वितीय श्रेणी शिक्षक है。 30 मार्च को आरोपी ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए दो व्यापारियों को धमकी भरे पत्र भेजे और 90 लाख व 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर परिवार और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच, साइबर तकनीक और स्थानीय पड़ताल के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव में आकर उसने यह साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है。0
0
Report
होली के रंग पर रीलबाजी भारी!
Noida, Uttar Pradesh:होली के रंग पर रीलबाजी भारी!0
0
Report
रोलर स्केट्स बन रहे हैं नया ट्रेंड, जानिए क्या है वजह
Noida, Uttar Pradesh:roller skates0
0
Report
Advertisement
AIMIM के बयान पर सुभासपा प्रवक्ता अरुण राजभर की बाइट सामने
Noida, Uttar Pradesh:AIMIM शौकत अली के बयान पर सुभासपा प्रवक्ता अरुण राजभर की बाईट0
0
Report
8 अप्रैल 2026 आईपीएल डे/नाइट मैच के कारण दिल्ली के इन मार्गों पर यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यातायात पुलिस यातायात संबंधी सलाह अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के डे/नाइट मैच के मद्देनजर, आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है。 समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 12:00 बजे तक प्रभावित होने वाले संभावित मार्ग — बहादुर शाह जफर मार्ग — जेएलएन मार्ग — आसफ अली रोड बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग पर भारी/व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा जेएलएन मार्ग, बीएसजेड मार्ग और आसफ अली रोड से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड से पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध है असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें दिल्ली पुलिस के यातायात चैनलों के माध्यम से नवीनतम जानकारी प्राप्त करते रहें0
0
Report
बच्चों ने जुगाड़ से बनाई नाव वाली रेल, लोगों के होश उड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:बच्चों ने जुगाड़ से बनाई नाव वाली रेल0
0
Report
Advertisement
