icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229010
ROHIT MISHRAROHIT MISHRAFollow5 Jan 2025, 04:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन के सांघी टाटा शोरूम में नकाबपोश चोरों ने तिजोरी तोड़कर लाखों चुरा लिए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के आगर रोड स्थित सांघी टाटा शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह कि दो गनमैन शोरूम की लाइटें बंद कर सोते रह गए। चिमनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सांघी टाटा शोरूम की जनरल मैनेजर रागिनी पिता अजय साही निवासी चककमेड ने 1 नवंबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेल्स मैनेजर के केबिन में रखी तिजोरी से 10 से 12 लाख रुपए नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे चैक किए। जांच अधिकारी सूर्यप्रकाश तालविया ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। इस दौरान शोरूम के गनमैन में एक कार में और दूसरा रूम में सो रहा था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर संभवत: शोरूम के पीछे बाउंड्री कूदकर आए थे। उन्होंने पहले वर्कशॉप का हैंडल तोड़ा और यहां बॉक्स में रखी सेल्स मैनेजर के केबिन की चाबी निकाली। इसके बाद चोर केबिन का ताला खोलकर तिजोरी तक पहुंचे और तिजोरी उठाकर पीछे की तरफ ले गए और ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाले। फिलहाल शोरूम के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना रात्रि लगभग 12 से 5 के बीच की है, जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि इसमें किसी अंदर के आदमी की मिलीभगत हो।
0
0
Report

मंडला में एम्बुलेंस तीन बार पलटी, मरीज नहीं था, चालक समेत स्टाफ सुरक्षित

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस ने तीन पलटी खाईं और उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था और चालक सहित पूरा स्टाफ सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक निवास उप स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस ग्राम जिलहटी में एक मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान ग्राम अमगांव के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। तीन बार पलटने के बाद एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि एम्बुलेंस चालक और स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल निवास पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

यमुनानगर किसानों के गन्ने के भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल की मांग पर धरना-प्रदर्शन

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सरकार की ओर से गन्ने के भाव में महज 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने मिल यार्ड के अंदर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. दरअसल, गन्ने के रेट को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, डीजल और मजदूरी के खर्च में भी इजाफा हुआ है, लेकिन सरकार ने गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों को निराश किया है. किसानों के मुताबिक, कल यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री के सामने भी उन्होंने अपनी मांग रखी थी। रेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद किसानों ने धरना शुरू करने का फैसला लिया. संजू गुदियाना किसान नेता किसान के तर्क है कि बाजार में चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं, लेकिन गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से फैसला नहीं लेती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. अब देखना होगा कि किसानों के इस आंदोलन के बाद सरकार गन्ने के रेट को लेकर क्या फैसला लेती है।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में शिव मंदिर तोड़ने की धमकी, धर्मांतरण के आरोप, फत्तू के खिलाफ मामला दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: शिव मंदिर तोड़ने की धमकी देने और धर्मांतरण के आरोपों पर आरोपी फत्तू के खिलाफ मामला दर्ज घटनास्थल: आलीराजपुर जिला, जोबट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला भीलखेड़ी गांव。 मुख्य आरोपी: फत्तू (धर्मांतरित व्यक्ति)। आरोप: शिव मंदिर तोड़ने की धमकी, धार्मिक भावनाएं आहत करना और गांव में धर्मांतरण करवाना。 पुलिस कार्रवाई: सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत पर जोबट थाने में मामला दर्ज。 मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक धर्मांतरित व्यक्ति 'फत्तू' द्वारा गांव में स्थित शिव मंदिर को तोड़ने की धमकी देने کا मामला تूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और सरपंच में भारी रोष देखा जा रहा है。 शिव मंदिर को लेकर दी थी धमकी मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फत्तू ने गांव में बने शिव मंदिर पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि "गांव में शिव जी का मंदिर क्यों बनाया गया है, इसे तोड़ देना चाहिए।" आरोपी के इस बयान से स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं。 धर्मांतरण के भी गंभीर आरोप सरपंच और ग्रामीणों का आरोप है कि फत्तू न केवल धार्मिक स्थलों के प्रति आpsonsत टिप्पणियां करता है, बल्कि वह गांव में लोगों का धर्मांतरण भी करवाता है। इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायत की एक विशेष बैठक बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी फत्तू इस बैठक में शामिल नहीं हुआ。 पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्राम पंचायत की बैठक में आरोपी के न पहुंचने और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने के बाद, सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोबट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी फत्तू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पानी मांगने पर डोमिनोज़ मैनेजर पर हमला, CCTV में मारपीट रिकॉर्ड

Faridabad, Haryana:पानी नहीं देने पर डोमिनोज के मैनेजर को पीटा, VIDEO:फरीदाबाद में बहस के बाद थप्पड़ मारे, मैनेजर बोला- वहां खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर के मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पानी ना दिए जाने पर स्टोर में घुसकर उसको थप्पड़ मारे गए। मारपीट स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित का कहना है कि वहां स्टोर पर कुछ पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन वो केवल देखते रहे। शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है。 उधर, पुलिस का कहना है कि हमें शिकायत मिली है। हम सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। पानी मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद स्टोर मैनेजर नितेश कुमार (22) ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं और फिलहाल विनय नगर, सेक्टर-31 में रहते हैं। वह पिछले एक साल से सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज आउटलेट में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे。 नितेश के मुताबिक, वह एक कर्मचारी के साथ स्टोर में काम कर रहे थे। बाकी तीन कर्मचारी ऑर्डर सप्लाई करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय नाम का एक व्यक्ति स्टोर पर आया और पानी मांगा। कर्मचारी कम होने और काम में व्यस्त होने के कारण उनकी आवाज अंदर तक नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर उसने विवाद शुरू कर दिया。 शांत रहने को कहा तो मैनेजर को थप्पड़ मारे नितेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने युवक को शांत रहने के लिए कहा तो उसने उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी भी स्टोर के अंदर आ गए और झगड़ा करने लगे। स्टोर में लगे CCTV कैमरे में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद नितेश ने फोन कर पुलिस को सूचना दी。 मैनेजर का आरोप- पुलिस के सामने भी की मारपीट नितेश का आरोप है कि घटना 2 नवंबर की रात की है। तभी पुलिस को फोन कर बुलाया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिसकर्मी खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है。 पुलिस बोली- CCTV फुटेज की जांच कर रहे सेंट्रल थाना प्रभारी सतबीर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता और किसानों के शोषण का आरोप, किसान गर्जना मोर्चा ने किया प्रदर्शन रेउ

RKRamendr KumarFollow3m ago
धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता और किसानों के शोषण का आरोप, किसान गर्जना मोर्चा ने किया प्रदर्शन रेउसा ब्लॉक में किसान गर्जना मोर्चा की ओर से ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता, क्रय केंद्रों के स्थान परिवर्तन और समर्थन मूल्य पर किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया। संगठन का आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, सहकारी समितियों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। किसान पंचायत के बाद संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ रेउसा मुख्य चौराहे स्थित अटल चौक पहुंचे। यहां सड़क जाम जैसी स्थिति बनने पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने किसानों से वार्ता की। थानाध्यक्ष ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों तक किसानों की बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
0
0
Report

कोटा में दिनदहाड़े चोरी: मेन गेट तोड़कर चोर LED टीवी-22 हजार नकद ले गए

Kota, Rajasthan:कोटा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, मेन गेट का ताला तोड़ मकान में घुसे चोर, LED टीवी और 22 हजार रुपए नकद ले गए, CCTV में कैद हुई वारदात, कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने गोवर्धन धाम कॉलोनी स्थित राजनगर, रायपुरा में एक मकान को निशाना बनाया। यहां चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर चोर मकान में घुसे। इसके बाद घर के अंदर रखी LED टीवी और 22 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। मकान से अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले को लेकर नंदलाल गुर्जर ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर हुई इस वारदात से कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में 800 ऑटो चालकों का गुस्सा फूटा, रैपिडो-जुगनू पर रोक की मांग

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल की सड़कों पर आज 800 ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा,हाथों में ज्ञापन और जुबां पर अपनी रोजी-रोटी बचाने की मांग लेकर ऑटो चालकों ने शहर में जोरदार रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,निशाने पर थीं रैपिडो और जुगनू जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाएं। ऑटो चालकों का आरोप है कि निजी बाइकों को टैक्सी के रूप में चलाकर कम किराए पर सवारी ढोई जा रही है,जबकि ऑटो चालक कमर्शियल परमिट,टैक्स और अन्य शुल्क चुकाने के बाद भी ग्राहकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चालकों का कहना है कि रैपिडो और जुगनू के बढ़ते कारोबार ने उनके धंधे की कमर तोड़ दी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ऑटो की किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है,परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। ऑटो चालकों ने मांग की है कि निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी रैपिडो जैसी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने ऑटो चालकों की मांगों को शासन और संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

जेसीबी पर बारात लेकर वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:जेसीबी पर सवार दूल्हा दुल्हन लेने पहुंचा लेकर बारात,वीडियो हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है,जहां एक दूल्हे की बारात का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दूल्हा जेसीबी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर पहुंचा, मामला ख़ुटेहना बाजार के नजदीक ग्राम अरकापुर तहसील पयागपुर का बताया जा रहा है,जहां एक अनोखी बारात देखने को मिली जानकारी के अनुसार अरकापुर में लल्लू के बेटे अब्दुल कलाम की बारात जानी थी दूल्हे ने अपने लिए जेसीबी JCB बुक कर दिया लोगो के समझाने के बावजूद दूल्हा नहीं माना और अपनी बारात जेसीबी jcb से ले गया, बारात देखने वाले की भीड़ लगी थी सबके हाथ में बस मोबाइल और लोग खूब वीडियो बना रहे थे जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म: बिलासपुर की डॉक्टर गिरफ्तार, गर्भपात और भ्रूण नदी में फेंकने के आरोप

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां 30 वर्षीय गणेश सोनी पर दिसंबर 2023 से शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि गणेश सोनी ने एक महिला डॉक्टर की मदद से नाबालिग का गर्भपात कराया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की, जिसमें उसकी संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपाठ करवाया। इतना ही नहीं, गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट करने का भी आरोप है। इसके अलावा नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं देने की बात भी सामने आई है। मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी ने पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
0
0
Report

अनूपपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीज की मौत के बाद भारी आक्रोश

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सीने में दर्द की शिकायत लेकर एसईसीएल के रीजनल हॉस्पिटल पहुंचे 35 वर्षीय अमित सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अनूपपुर रेफर कर दिया, लेकिन मांगने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरी में निजी वाहन से मरीज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और साथियों ने अस्पताल के सामने लगभग तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पूरा मामला भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के रीजनल हॉस्पिटल का है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अमित सिंह सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टर ने गैस की समस्या अधिक होने की बात कहते हुए उन्हें अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद परिजन निजी वाहन से अमित सिंह को अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात भी सामने आई। युवक की मौत के बाद परिजनों और उसके साथियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एसईसीएल के रीजनल हॉस्पिटल के सामने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की। देर रात करीब तीन घंटे तक सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बड़ा सवाल यह है कि अगर मरीज की हालत गंभीर थी, तो समय पर एंबुलेंस क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई? क्या अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया? अब मामले में जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

बंदरों के हमले से विवाहिता की मौत: शहर में सुरक्षा पर सवाल

Kota, Rajasthan:बंदरों के हमले से डरी महिला की अटैक से हुई मौत, छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया था हमला, विवाहिता रेनू भट्ट की हुई मौत, उद्योग नगर थाना क्षेत्र का मामला, क्षेत्रीय पार्षद का कहना बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग, शहर में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ स्थित जागाओं के मोहल्ले में बंदरों के हमले के बाद घबराहट के चलते 28 वर्षीय विवाहिता रेनू भट्ट की मौत हो गई। रविवार दोपहर रेनू छत पर कपड़े सुखाने गई थी, तभी लाल मुंह के बंदरों की टोली ने उस पर हमला कर दिया। एक बंदर कंधों पर चढ़ गया और चेहरे व पीठ पर नाखून मार दिए। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई और अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान साइलेंट अटैक से मौत की बात बताई। घटना ने शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर घरों में घुसकर सामान तक उठा ले जाते हैं। कांग्रेस पार्षद विनोद कुमार ने निगम महापौर को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की मांग करने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top